लुधियाना के अयाली स्कूल में हुई 10वीं की गणित की परीक्षा रद्द, पढ़ें क्या है कारण
मोहालीः लुधियाना के अन्तर्गत आते अयाली खुर्द में शिक्षा विभाग ने बीते दिन हुई गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दोबारा करवाने के लिए अलग से सूचना और टाइम-टेबल दिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि बोर्ड ने यह फैसला कुछ अध्यापकों द्वारा परीक्षा केंद्र में जबरी शोर-शराबा किया गया था, और परीक्षा में बिघ्न डाला गया था के बाद लिया है।
जानकारी अनुसार, बोर्ड द्वारा बयान जारी करतके हुए कहा गया है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस परीक्षा केंद्र संबंधित कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें दिखाया गया था कि कुछ अध्यापकों ने परीक्षा केंद्र अंदर ज़बरदस्ती शोर -शराबा करके परीक्षा में विघ्न डाला था। इसके चलते इस परीक्षा केंद्र में बैठे 252 परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द कर दी है।
इस संबंध में सबंधित परीक्षा केंद्र के परीक्षा कंट्रोलर और 3 अध्यापकों के ख़िलाफ़ जांच -पड़ताल की जा रही है और आरोपी पाए जाने पर उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। यह परीक्षा दोबारा करवाने के लिए बोर्ड की तरफ से अलग तौर पर सूचित किया जाएगा।









