Category: EDUCATION

  • पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

    पेपर लीक करने वालों पर चला मोदी सरकार का डंडा; पेपर लीक करने पर होगी 10 साल की जेल और लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना, लोकसभा में बिल पेश

     

    Public Examination Bill 2024: सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 लोकसभा में आज पेश कर दिया गया. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माने का प्रवाधान किया गया है. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में 3 से 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

    पेपर लीक बिल आज, 5 फरवरी को लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया. बिल में पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे कैंडिडेट के स्थान पर परीक्षा देने पर भी कड़ी सजा मिलेगी. आइए जानते हैं कि पेपर लीक और नकल के किन मामलों में कितनी सजा और जुर्माने का प्रावधान बिल में किया गया है.

    देश के विभिन्न राज्यों में आए दिन पेपर लीक और नकल की घटनाएं होती रहती हैं. कई राज्यों में इसके खिलाफ कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इसके खिलाफ कोई कानून नहीं है. कई राज्यों में पेपर लीक की वजह से परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी और दोबारा एग्जाम कराने पड़े. केंद्र सरकार ने पेपर लीक पर आज लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 पेश कर दिया.

    पेपर लीक पर मिलेगी 10 साल की सजा

    पेपर लीक के मामले में अपराध साबित होने पर दोषी को 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दोषी पाए जाने पर 3 से 5 साल की जेल होगी और 10 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा. वहीं अगर पेपर लीक और नकल के मामले में कोई भी संस्थान शामिल होता पाया गया, तो उससे परीक्षा का पूरा खर्च वसूला जाएगा और उसकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है.

    क्यों पड़ी इस बिल की जरूरत?

    राजस्थान, तेलंगाना, एमपी, गुजरात, झारखंड में पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी और इन परीक्षाओं का आयोजन फिर से किया गया था. वहीं दोबारा से परीक्षा कराने पर राज्य सरकार का पैसा खर्च होता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. साथ ही सरकार और स्थानीय प्रशासन को छात्रों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है.

    UPSC, NEET और JEE परीक्षा पर भी लागू होगा बिल

    यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, नीट- मेडिकल एवं इंजीनियरिंग समेत विभिन्न परीक्षाओं को इसके दायरे में लाया गया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी पेपर लीक पर चिंता जताई गई थी. पेपर लीक होने या नकल की वजह से लाखों परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

    कौन करेगा मामले की जांच?

    पेपर लीक और नकल के मामलों की जांच पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे. सरकार के पास केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपने का अधिकार होगा. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाने के लिए इस बिल को पेश किया गया है.

  • गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्या धाम में संपन्न हुआ मेधावी छात्र समारोह

    ‘पहले राष्ट्र’ के भाव से देश विश्वगुरु बनेगा – नरेंद्र, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) 26 जनवरी, विद्या धाम, जालंधर :  सर्वहितकारी शिक्षा समिति, पंजाब के मुख्यालय विद्या धाम में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह, उल्लास व धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर पंजाब के सभी सर्वहितकारी विद्या मंदिरों के विशेष प्रतिभा संपन्न छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया | इन छात्रों ने सत्र 2023-24 में पी.एस.ई.बी. और सी.बी.एस.ई. की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने विद्या भारती की अखिल भारतीय खेलों व एस.जी.एफ.आई. में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और श्री राम अंकित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिला |
    समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व छात्र चंडीगढ़ के ध्रुवकांत रहे जो कि सेमी कंडक्टर के निर्माता हैं | प्रातः 10 बजे सर्वहितकारी के अधिकारियों ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूँज उठा | झंडा फहराने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक नरेंद्र कुमार ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें सदा ‘पहले राष्ट्र’ की सोच के साथ काम करना चाहिए | इसी से भारत आत्म निर्भर बनकर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा |आगे प्रांत प्रचारक ने कहा कि इस भावना के अभाव के कारण मात्र ढाई लाख अंग्रेजों ने 30 करोड़ भारतीयों पर शासन किया और अपना प्यारा देश लंबे समय तक गुलाम रहा | उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन विद्या भारती पंजाब की पूर्व छात्र परिषद द्वारा किया गया था | इस समारोह में केशव विद्या निकेतन, प्रकाशवती विद्या मंदिर के छात्रों व भीखी विद्या मंदिर की कोमल सिंगला ने देशभक्ति के गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं |
    2015 बैच की IAS व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में अधिकारी डा.तनु जैन, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री बालकिशन, चंडीगढ़ से सुभाष महाजन व जयदेव बातिश, फरीदकोट से महामंत्री नवदीप शेखर, जालंधर से संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार व वित्त सचिव ठाकुर विजय, भीखी से गगनदीप व संजीव, मानसा से जगदीप पटियाल, खमाणों से गुरप्रीत कौर, हरियाल पठानकोट से कंचन ठाकुरपूर्व छात्र अमृतसर से डा.अर्जुन ग्रोवर, भीखी से गौरव मित्तल व कु. प्रियंका, होशियारपुर से एडवोकेट हितेश सूद, चंडीगढ़ से एडवोकेट निकुंज धवन, तलवाड़ा से अंकुश शर्मा, मोरिंडा से दिनेश भारद्वाज और विद्या धाम के सभी कर्मचारी कार्यकर्ता और जालंधर विद्या मंदिरों की सभी आचार्य दीदियां व प्रधानाचार्य भी इस समारोह में उपस्थित रहे |

  • कल होने जा रहा है CTET 2024 Exam; पेंसिल से नहीं भरना होगा OMR शीट, परीक्षार्थी जरूर पढ़ ले खबर…

     कल होने जा रहा है CTET 2024 Exam; पेंसिल से नहीं भरना होगा OMR शीट, परीक्षार्थी जरूर पढ़ ले खबर…

     

    CTET 2024 Exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा. यहां परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिनका पालन सभी परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर करना होगा.

    CTET 2024 Exam कल, पेंसिल से नहीं भरना होगा OMR शीट, परीक्षार्थी जरूर जानें ये नियम

    परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित होगी

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन कल, 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा. सीबीएसई ने सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक हाॅल टिकट नहीं डाउनलोड किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं. यहां परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है. आइए जानते हैं कि एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों को किन नियमों का पालन करना होगा.

    सीटीईटी 2024 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी. पेपर 1 कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक पात्रता के लिए होगी. उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर 1 के लिए दोपहर 12 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. सीटीईटी पेपर 2 सुबह 9.30 बजे से और पेपर 1 दोपहर 2 से बजे शुरू होगा. परीक्षा शुरू होने के बाद आने आने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

    इन नियमों का करना होगा पालन

    कोई भी स्टेशनरी जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक थैली, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, कार्ड बोर्ड आदि लेकर जानें पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं परीक्षा केंद्र के अंंदर कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे की मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर आदि लेकर नहीं जाना होगा. कोई भी घड़ी, कलाई घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, कृत्रिम आभूषण आदि भी पहनकर केंद्र के अंदर नहीं जा सकते हैं.

    ऐसे भरें OMR शीट

    परीक्षार्थियों को बॉल प्वाइंट पेन (काला या नीला) का ही प्रयोग करना होगा. पेंसिल का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है. सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा सूचना विवरण के अनुसार पेंसिल से भरी ओएमआर शीट मान्य नहीं होगी. एग्जाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइंस को चेक कर सकते हैं.

  • विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    You are currently viewing विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    विजीलैंस ने पकड़े 4 आरोपी; 3 प्रिंसीपल और एक निजी फार्मेसी कालेज का मालिक शामिल

    • : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट फार्मेसी कौंसिल (पीएसपीसी) के रजिस्ट्रारअधिकारियों से मिलीभगत कर उम्मीदवारों को एडमिशन देने और डी-फार्मेसी की डिग्रियां जारी करने के आरोप में 4 और गिरफ्तारियां की हैं। विजीलैंस ब्यूरो ने पहले ही एडमिशन, रजिस्ट्रेशन में अनियमितताएं करने और प्राइवेट कालेजों में पढ़ रहे अयोग्य विद्यार्थियों को डी-फार्मेसी के लाइसैंस जारी करने के दोष में पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रारों और अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।विजीलैंस ब्यूरो अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आदेश इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल साइंस एंड रिसर्च बठिंडा के मालिक गुरप्रीत सिंह गिल, प्रिंसीपल सरबजीत सिंह बराड़, साल 2013 में बरनाला जिले के लाला लाजपत राय कालेज सहणा में बतौर प्रिंसिपल रहे आरएस रामाकोड़ी और 2011 में लाला लाजपत कालेज ऑफ फार्मेसी मोगा के प्रिंसीपल रहे बलजिंदर सिंह बाजवा को पकड़ा है। विजीलैंस द्वारा पीएसपीसी के पूर्व रजिस्ट्रार मुलजिम प्रवीन कुमार भारद्वाज और डा. तेजवीर सिंह, सुपरिंटैंडैंट अशोक कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा इस मामले में 9 फार्मासिस्टों को भी नामजद करके गिरफ्तार किया गया है।
  • BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    BIG BREAKING : पंजाब सरकार ने ठंड के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए 21तारीख़ तक बंद किए सभी प्राईमरी स्कूल

    बढ़ती ठंड को देखते हुए बड़ाई गयी स्कूलों की छुट्टियां

    तापमान में व्यापक गिरावट के बीच पंजाब सरकार ने प्राईमरी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है।

    जानकारी के मुताबिक, 15.01.2024 से 21.01.2024 तक 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गयी है और 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेंगी।

  • कल सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला जा रहा है  नगर कीर्तन

     कल सोमवार को स्कूल-कॉलेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर निकाला जा रहा है  नगर कीर्तन

     

    जालंधर : डिप्टी कमिश्नर कम जिला मैजिस्ट्रेट विशेष सारंगल द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंधी 15 जनवरी को जालंधर शहर में होने वाले विशाल नगर कीर्तन के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी में स्कूल और कालेज में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी के आदेश दिए गए है।

    जारी आदेशों के अनुसार नगर कीर्तन के कारण रूट डाईर्वट किया गया है तथा लोगों की धार्मिक भावनाओं, विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर कीर्तन शहर के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं कालेजो जालंधर नगर निगम की सीमा में दोपहर को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखते हुए कहा;संस्कृत के संरक्षण के लिए देश के सभी गुरुकुल आएं आगे

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखते हुए कहा;संस्कृत के संरक्षण के लिए देश के सभी गुरुकुल आएं आगे

     

    देहरादून-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुलों से आगे आने का आह्वान किया। सिंह ने आज पतंजलि योग पीठ के 29वें स्थापना दिवस, स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर पतंजलि योगपीठ में गुरुकुलम और आचार्यकुलम के निर्माण की आधारशिला रखते हुए इस आशय का आह्वान किया। इस अवसर पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्यकर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहे।

    राजनाथ सिंह ने अपने उद्बोधन में अपील की कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश के गुरुकुल आगे आएं। उन्होंने कहा कि संस्कृत वैज्ञानिक भाषा है। दुनिया के कई विद्वानों ने प्रकृति और सृष्टि को समझने के लिए संस्कृत का ही अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का अहम स्थान है। योग दर्शन भी महर्षि पतंजलि ने संस्कृत में ही लिखा था। उन्होंने संस्कृत पढ़ने लिखने और बोलने वालों की कम होती संख्या को लेकर चिंता जताई। सिंह ने गुरु शिष्य परंपरा पर बोलते हुए कहा कि गुरुओं के नाम पर ही सनातन की पहचान है। सभी धर्म में मतभेद हो सकता है

    लेकिन गुरु को सभी ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।

    सिंह ने कहा कि गुरुकुल परंपरा ने भारत का पूरे विश्व में स्थान दिलाया है। उन्होंने संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने की भी बात कही। जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कृति के महत्व को समझ सके इसमें देश के गुरुकुल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देवभाषा संस्कृत की वर्तमान में स्थिति देखकर मन में पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि योग गुरु बाबा रामदेव वेद और योग को सरलता से जनमानस तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

  • जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

    You are currently viewing जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

    जालंधर में 12 स्कूली बच्चे पड़े बीमार, पढ़े

     

    • जालंधर : कस्बा नकोदर में सेंट जूड्स कॉन्वेंट स्कूल में आरओ का पानी पीने से 12 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों के बीमार पड़ने के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। सभी को नकोदर के अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार की सुबह तक सभी की हालत में सुधार था। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई है।बीमार पड़े सभी बच्चे 10वीं और 8वीं कक्षा के छात्र हैं। आज जालंधर के डीसी इस मामले को लेकर रिपोर्ट तलब कर सकते हैं।

    स्कूल ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पिया था पानी जानकारी के अनुसार सभी बच्चे रोजाना की तरह सोमवार को स्कूल में थे। स्कूल के ग्राउंड में दसवीं और आठवीं क्लास के बच्चे बैठे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों क्लास के 12 बच्चों ने ग्राउंड में लगे वाटर कूलर से पानी पिया।कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द शुरू हुआ। जब दोपहर तक बच्चों को असहनीय दर्द हुआ तो स्कूल द्वारा सभी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू किया गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई।

  • पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान, सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    पंजाब सरकार ने 16 नवंबर को छुट्टी का ऐलान, सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

     

    मोहाली : पंजाब सरकार ने 16 नवंबर की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को ध्यान में रखते हुए की गई है। पंजाब सरकार ने इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके चलते राज्य के सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में गजेटेड छुट्टी घोषित की गई है।

  • दिल्ली सरकार ने समय से पहले ही ‘विंटर ब्रेक’ किया घोषित, 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

    दिल्ली सरकार ने समय से पहले ही ‘विंटर ब्रेक’ किया घोषित, 9 से 18 नवंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

     

    नई दिल्ली : दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। दिल्ली में स्कूल अब 20 नवंबर को खुलेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने ‘विंटर ब्रेक’ यानी सर्दियों की छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया है।

    शिक्षा निदेशालय के मुताबिक 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार ने समय से पहले सर्दी की छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया है। अमूमन ये छुट्टियां दिसंबर-जनवरी में तेज ठंड पड़ने के दौरान दी जाती हैं, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी के विंटर ब्रेक को अभी से घोषित कर दिए गए हैं।

    इससे पहले दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि बुधवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 452 था। आरके पुरम में यह 433 ओखला में 426, पंजाबी बाग में 460, श्री अरबिंदो मार्ग में 382, शादीपुर में 413 और आईटीओ में 413 के स्तर पर है।

    प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने संबंधित विभागों की उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है। इस बीच टेक्निकल और ऑपरेशनल स्टाफ की एक टीम कनॉट प्लेस स्थित ‘स्मॉग टावर’ पहुंची हैं। स्मॉग टावर वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए चालू किए जा चुके हैं। मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। हालांकि फिलहाल इससे भी बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    मौसम विभाग के मुताबिक 13 नवंबर तक दिल्ली में सुबह धुंध छाई रह सकती है। विशेषज्ञ दिल्ली में प्रदूषण के लिए वाहनों को एक बड़ा कारण मान रहे हैं। अगले सप्ताह से वाहनों के लिए दिल्ली में ऑड इवन व्यवस्था लागू करने का निर्णय भी लिया गया है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूली छात्रों को वायु प्रदूषण से बचाने के साथ-साथ ऑड इवन समस्या से छात्र प्रभावित न हो इसलिए भी ऐसी स्थिति में स्कूल बंद करने का निर्णय सही है। वाहनों के ऑड ईवन व्यवस्था के दौरान 9 से 18 नवंबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 19 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

    इससे पहले 5 नवंबर को सरकार ने 5वीं तक के स्कूल 10 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया था। हालांकि छठी से 12वीं तक के स्कूलों को कोई आदेश नहीं मिला था। उन्हें ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प दिया गया था। 12 नवंबर को दिवाली है। इस दौरान दिल्ली में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि दिल्ली के स्कूलों में विंटर ब्रेक की छुट्टियां दिसंबर-जनवरी के महीने में होती हैं, लेकिन प्रदूषण के चलते इस बार सरकार ने काफी पहले सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।