Author: Sumesh Sharma

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi again reached the court of mother Baglamukhi, got the tantric rituals done

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर पहुंचे मां बगलामुखी के दरबार में, करवाया तांत्रिक अनुष्ठान

     

    देहराः मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार को मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विशेष गुप्त पूजा भी की और एक गुप्त तांत्रिक अनुष्ठान भी करवाया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी साथ था। जिक्रोयग्य है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दिसंबर महीने में दूसरी बार मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचे हैं।

    हालांकि, इस बार सीएम गुरुवार को यहां पहुंचे हैं और गुरुवार माँ बगलामुखी का दिन है। माँ बगलामुखी का शुभ रंग पीला है और इसीलिए सीएम चन्नी भी पीली पगड़ी में नजर आए, हालांकि, सीएम ने पहले ही पत्रकारों को कह दिया कि यह उनका धार्मिक दौरा है. यहां वह परिवार सहित आशीर्वाद लेने आए हैं. इसे राजनीति से ना जोड़ें और राजनीतिक सवाल भी न पूछें. अपनी बात रखने से पहले सीएम चन्नी ने माँ बगलामुखी के शत्रुनाश मंत्र का जाप भी किया।

    पंजाब सरकार में मंत्री तथा विधायक रहते हुए भी चन्नी बगलामुखी माता का आशीर्वाद लेते रहे हैं, चन्नी इससे पहले भी कई बार माता के दरबार में आ चुके हैं, सीएम बनने के बाद माता के दरबार में उनकी यह उनकी दूसरी हाजिरी है. इससे पहले, वह चार दिसम्बर को भी परिवार सहित यहां आए थे. चन्नी जब सीएम बनने को दौड़ में थे तो उनके समर्थक सुनील कश्यप ने मंदिर में अनुष्ठान करवाया था, असम कामख्या देवी मंदिर के साधक अजय शर्मा ने उनके सीएम बनने के लिए मां कामाख्या देवी मंदिर, देहरा बरवाड़ा के शनि मंदिर व बगलामुखी मंदिर में हवन अनुष्ठान किया था।

  • जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

    Traumatic incident in Jalandhar, brutal murder of elderly laborer in Chhoti Baradari, panic spread among people

    जालंधर में हुई दर्दनाक घटना, छोटी बारादरी में बुजुर्ग मजदूर की बेरहमी से हत्या, लोगों में फैली दहशत

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आती छोटी बारादरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कैंब्रिज स्कूल के पास क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति की बेरहमी से बत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, वहीं जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इलाके में लोगों में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान ललन कुमार (60) लेबर कालोनी के रुप में हुई है।

    जानकारी अनुसार बुजुर्ग ललन कुमार जब काम से घर लौटा था ऊपर रहने वालों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहीं किसी ने राड मार दी। मृतक की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही एक युवक को राउंडअप कर लिया था। वहीं जिक्रयोग्य है कि ललन का कुछ दिन पहले भी कुछ युवकों से विवादज हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते बीबी रात दूसरे पक्ष के युवकों ने ललन कुमार पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

    बीती रात ललन कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान ललन की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

  • नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

    नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

    Police eyes on New Year’s celebration 1000 police personnel will be deployed to protect the people of Jalandhar

    नए साल के जश्न पर पुलिस की नजर, जालंधर वालों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिस कर्मी

     

    जालंधरः पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने वीरवार को कहा कि नए साल का स्वागत लोग बिना किसी भय के जश्न मनाते हुए कर सकें इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस के एक हजार अधिकारी व जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेंगे। नए साल जश्न को सुरक्षित और शांति से मनाने के लिए क्या-क्या प्रबंध कर रखे हैं इसकी पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कानून को हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नए साल के जश्न के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शहर में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए पुलिस के विभिन्न गश्त दल तैनात किए गए है।

    पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने लोगों से अपील की कि वे जश्न तो मनाएं, लेकिन साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी करें। कानून-व्यवस्था के नियमों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करें। नौनिहाल सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नए साल के जश्न में खलल डाल कर शांति भंग करने वालों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी डर के शहर में नए साल का जश्न पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाएं, इसके लिए पूरी तरह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

  • जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पंजाब के लांस नायक जसवीर सिंह शहीद, 2014 में हुए थे सेना में भर्ती

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पंजाब के लांस नायक जसवीर सिंह शहीद, 2014 में हुए थे सेना में भर्ती

    During the encounter with terrorists in Jammu and Kashmir, Punjab’s Lance Naik Jasvir Singh was martyred, was recruited in the army in 2014.

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान पंजाब के लांस नायक जसवीर सिंह शहीद, 2014 में हुए थे सेना में भर्ती

     

    तरनतारनः जम्मू-कश्मीर के नौगांव क्षेत्र में आतंकियों से लोहा लेते हुए पंजाब का एक ओर बेटा शहीद हो गया है। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वेईपुई निवासी किसान गुरभेज सिंह के बड़े बेटे 9 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक जसवीर सिंह 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और वह जम्मू-कश्मीर के नौगांव क्षेत्र में आतंकियों से हुई एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं कई नेताओं सहित धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने शहीद के परिजनों के साथ हमदर्दी व्यक्त की है।

    जानकारी अनुसार जसवीर सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके परिवार को बुरी तरह से सदमा पहुंचाया है। गांव के लोगों ने भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर शहीद लांस नायक को श्रद्धांजलि दी। गांव वेईपुई निवासी छोटे किसान परिवार से संबंधित जसवीर सिंह 28 दिसंबर, 2014 को सेना में भर्ती हुए थे। वीरवार को सुबह छह बजे पहले परिवार को खबर आई कि आतंकियों से मुकाबले दौरान जसवीर सिंह घायल हुए हैं। दो घंटे बाद खबर मिली कि वह वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं।

    विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वेईपुई निवासी किसान गुरभेज सिंह के बड़े बेटे जसवीर सिंह का 25 फरवरी, 1995 को जन्म हुआ था। 28 दिसंबर, 2014 को सेना में भर्ती होने वाले जसवीर सिंह डेढ़ माह पहले दो सप्ताह की छुट्टी पर घर आए थे। बेटे की शहादत की खबर सुनकर मां सुखविंदर कौर गहरे सदमें में हैं। पिता गुरभेज सिंह भी सुधबुध खो बैठे है। वे लाडले के सिर सेहरा बंधा देखना चाहते थे लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।

  • अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

    Bullets fired again in Amritsar, indiscriminate firing at the house of former Jathedar of Shri Akal Takht Sahib, two youths carried out the incident Bullets fired again in Amritsar, indiscriminate firing at the house of former Jathedar of Shri Akal Takht Sahib, two youths carried out the incident

    अमृतसर में फिर चली गोलियां, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दिन गोलीबारी या फिर लूट की वारदातों से लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं वीरवार को दो युवकों द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा घर पर करीब 14 गोलियां दागी गईं। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

    जानकारी अनुसार वीरवार को श्री अकाल तख्त साहिब के स्व. पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के घर के बाहर नकाबपोश दो युवको ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रताप सिंह के सुल्तानविंड रोड पर कोट आत्मा राम में स्थित घर के बाहर बुधवार रात साढ़े 11 बजे के करीब दो नकाबपोश युवकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। युवकों ने सरेआम अपनी इस घटना को अंजाम दिया। पूर्व जत्थेदार के घर का दरवाजा बंद था तो युवकों ने दरवाजे के बाहर ही करीब 12-14 गोलियां चलाईं। गोलियां चलाने के बाद आरोपित घटना से फरार हो गए।

    थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरु कर दी है। परिवार वालों ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी मनजीत कुमार मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद उन्होंने कहा कि आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को घर के बाहर से खोल भी बरामद हुए हैं।

  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

    Chief Minister Charanjit Singh Channi gave a big gift to 22 thousand ASHA workers, announced to increase the cashless insurance and salary allowance

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिह चन्नी ने 22 हजार आशा वर्करों को दी बड़ी सौगात, कैशलेस बीमा और सैलरी भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

     

    चमकौर साहिब: विधानसभा चुनावों से पहले वीरवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब में मिड डे मील और आशा वर्करों को सौगात देने पहुंचे। यहां सीएम चन्नी ने रैली को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। चरणजीत सिंह चन्नी ने नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए 22000 आशा वर्करों के लिए बड़ा ऐलान किया और कहा कि उनका सैलरी भत्ता बढ़ा कर 2500 रूपए किया जाएगा, उन्हें 5 लाख रूपए का कैशलेस बीमा भी मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने आशा वर्करों को इंशोयरेंस और मेटरनिटी लीव देने का भी ऐलान किया।

    इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का भी सैलरी भत्ता 2200 से बढ़ाकर 3 हजार रूपए प्रति महीना किया गया और कहा गया कि उन्हें 12 महीने भत्ता दिया जाएगा। चन्नी ने कहा कि मिड डे मील कर्मियों को भी मैटरनिटी लीव दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चन्नी ने आज 64.25 रूपए का तोहफा दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि महिलाओं को 1 हजार रूपए की जरूरत नहीं है बल्कि महिलाओं को शक्ति की जरूरत है। 1 हजार रूपए से कुछ नहीं होगा अगर महिलाएं राज करती हैं तो घर में 1 हजार या लाखों रूपए आएंगे। महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए।

  • पंजाब में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, नवांशहर में पहला मामला आया सामने, देशभर में संक्रमितों की संख्या हुई 961

    पंजाब में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, नवांशहर में पहला मामला आया सामने, देशभर में संक्रमितों की संख्या हुई 961

    Omicron gave a knock in Punjab, the first case came to the fore in Nawanshahr, the number of infected across the country was 961

    पंजाब में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, नवांशहर में पहला मामला आया सामने, देशभर में संक्रमितों की संख्या हुई 961

     

    नई दिल्लीः देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान ओमिक्रॉन के 180 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है। बता दें कि देश के 22 राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहीं राजस्थान में भी कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    इसी बीच पंजाब के नवांशहर में कोरोना वायरस ओमिक्रॉन वरिऐंट से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। 36 वर्षीय शख्स स्पेन से राज्य में आया था। जांच में वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह शख्स चार दिसंबर को भारत पहुंचा था और पंजाब के नवांशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था।

  • कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति

    कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति

    Kalicharan Maharaj arrested from Khajuraho, made indecent remarks on Mahatma Gandhi, Madhya Pradesh Home Minister objected

    कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री ने जताई आपत्ति

     

    नई दिल्ली: महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने की है। कालीचरण पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई जगह मुकदमे दर्ज किए गए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहे थे और नाथूराम गोडसे को बापू की हत्या के लिए सही ठहराया था।

    जानकारी अनुसार, कालीचरण खजुराहो से 25 क़िलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक शख्स के यहां किराए पर कमरा लेकर ठहरा हुआ था। वहां से रायपुर पुलिस ने आज सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ़्तार किया है। अब सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर लाया जा रहा है। शाम 5 बजे तक पुलिस रायपुर पहुंच सकती है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा-‘रात के वीराने में आप आओ सर्दी के इस मौसम में और किसी को उठा ले जाओ… यह नई परंपरा विकसित हो जाएगी… कोई भी कह देगा हम पुलिस हैं… थाने में सूचना नहीं है देगा। मुझे तरीके पर आपत्ति है। यह गलत है। कांग्रेस की सरकार ने गलत तरीका अपनाया है। मैंने डीजीपी मध्य प्रदेश को कहा है वे छत्तीसगढ़ के डीजीपी से विरोध प्रकट कराएं।

    रायपुर में दो दिवसीय ‘धर्म संसद’ के समापन के दौरान रविवार शाम को कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी।

  • पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

    Car collided with tree in Patiala, two people died, youths were returning from oath-taking ceremony of Devendra Babli’s minister

    पटियाला में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे थे युवक

     

    फतेहाबादः चंडीगढ़ में देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण से वापस लौट रही एक कार में सवार दो लोगों की पटियाला बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना निवासी लवली मेहता, अंशित मेहता, निखिल मेहता और दक्ष भाटिया मंगलवार को चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थे।

    शपथ ग्रहण के बाद रात को ये कार से टोहाना लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब पंजाब के पटियाला में उनकी कार सड़क पर नील गाय आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों टोहाना निवासी लवली मेहता और अंशित मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल निखिल मेहता और दक्ष भाटिया को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मंत्री देवेंद्र बबली ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

    बता दें कि हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्‍तार करते हुए मंगलवार को दो नए मंत्रियों को मंडल में शामिल किया था। इसमें एक हिसार के बीजेपी विधायक कमल गुप्‍ता हैं तो दूसरे टोहाना के जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली हैं। मंगलवार शाम चार बजे इन दोनों विधायकों का चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह था।

    टोहाना शहर के दो युवकों की हादसे में मौत के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरे बेहद करीबी साथियों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। देवेंद्र बबली ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए युवकों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।

  • पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

    पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

    After the Chief Minister’s assurance in Punjab, rail traffic opened, many trains including Amritsar-New Delhi Shatabdi left

    पंजाब में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खुला रेल यातायात, अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी सहित रवाना हुईं कई ट्रेनें

     

    फिरोजपुरः बीते करीब 9 दिनों से ट्रेन ट्रैकों पर लगातार प्रदर्शन कर रही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हई लंबी बैठक के बाद राज्य में नौवें दिन सात जिलों में रेल ट्रैक पर बैठे किसानों ने धरना हटा लिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों ने अपना आंदोलन 4 जनवरी तक के लिए मुल्तवी कर दिया। जिसके बाद अमृतसर से आज कई ट्रेनें रवाना होंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ गाड़ियों को चलने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

    रेलवे ट्रैक खाली किए जाने के बाद उत्तर रेलवे की टीम ने सिक्योरिटी व सेफ्टी जांच मंगलवार शाम ही पूरा कर लिया था। जिसके बाद कुछ गाड़ियां, जिन्हें शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा था, मंगलवार रात अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहीं आज सुबह अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी (12460) ने अमृतसर से अपने समय अनुसार रफ्तार पकड़ी, लेकिन 6 गाड़ियां ऐसी हैं, जिन्हें पटरी पर लौटने के लिए कुछ दिन का समय लग जाएगा।

    आज सुबह अमृतसर से सबसे पहले ट्रेन अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12030) रवाना हुई। उसके बाद अमृतसर-नई दिल्ली सूपर फास्ट (12460), अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल (12926), अमृतसर-न्यूजलपाइगुड़ी (04654), अमृतसर-जयनगर (14650), अमृतसर -नई दिल्ली (12498), अमृतसर -चंडीगढ़ (12412), अमृतसर -हावड़ा (13006), अमृतसर -मुंबई (12904), अमृतसर -सहरसा (15212), अमृतसर -देहरादून (14632) और अमृतसर -विशाखापटनम (20808) अमृतसर से रवाना होंगी।