Author: Sumesh Sharma

  • ओमिक्रॉन की वजह से मोदी की रैलियां रद्द:आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे सम्बोधित…

    ओमिक्रॉन और बारिश की वजह से मोदी की रैलियां रद्द:आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली नहीं करेंगे सम्बोधित…

    पीएम मोदी के पंजाब पहुंचने पर स्वागत करते वित्तमंत्री मनप्रीत बादल। - Dainik Bhaskar
    पीएम मोदी के पंजाब पहुंचने पर स्वागत करते वित्तमंत्री मनप्रीत बादल।

    पीएम मोदी की रैली रद्द
    पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौटेंगे।

    Punjab Election 2022: बठिंडा में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल।

    ओमिक्रॉन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री को आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। मौसम खराब होने की वजह से वे बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते से पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनकी रैली रद्द होने की खबर आई। फिरोजपुर के अलावा मोदी को 9 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी एक रैली करनी थी। यह रैली भी रद्द कर दी गई है।

    माना जा रहा है कि रैलियां कोरोना के बढ़ते केसेस के चलते रैलियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, पंजाब में वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। मोदी पंजाब के हुसैनीवाला से दिल्ली के लिए वापस लौट गए हैं।

    पंजाब पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना में उतरे। मौसम होने की वजह से वह वहां से सड़क मार्ग के जरिए वह फिरोजपुर के लिए रवाना हुए। फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    BJP कार्यकर्ताओं के सिर फूटे किसानों के साथ हुई झड़प

    फिरोजपुर के लिए निकले भाजपाइयों को किसानों ने रैली स्थल से पंद्रह किलोमीटर पहले ही रोक लिया। वहां पर किसानों ने बीच सड़क में ट्रैक्टर ट्रालियां लगा दीं। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों तरफ से बहस बाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को मनाने और विरोध खत्म करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस के भी सारे प्रयास विफल गए।

    मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में नारेबाजी करते हुए मारपीट तक की नौबत आ गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों को अलग-अलग की कोशिश की लेकिन जब हाथ से मामला निकलता देखा तो दोनों पर जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस के इस लाठीचार्ज में बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ताओं चोटें आई हैं और कई लोंगों के सिर भी फटे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना है कि यह विरोध किसान नहीं कर रहे बल्कि सरकार अपने एजेंटों से करवा रही है और इन एजेंटों काल राज्य की पुलिस भी पूरा साथ दे रही है।

    लाठीचार्ज में घायल भाजपा के कार्यकर्ता को लेकर जाते अमित तनेजा। - Dainik Bhaskar
    लाठीचार्ज में घायल भाजपा के कार्यकर्ता को लेकर जाते अमित तनेजा
  • कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, मरीजों को लेकर कही गई ये बड़ी बातें

    कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, मरीजों को लेकर कही गई ये बड़ी बातें

    कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, मरीजों को लेकर कही गई ये बड़ी बातें

    Revised Guidelines for Mild or Asymptomatic Covid-19 Patients:

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हल्के या बिना लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों के होम आइसोलेशन के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं.

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसे देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों को लेकर नई गाइडलाइन (Revised Guidelines for Mild or Asymptomatic Covid-19 Patients) जारी की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर ही रहेंगे और मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह दी गई है.

    कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन

    – बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति.
    – हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर रहेंगे, जिसके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है.
    – मरीज को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह.
    – मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने की सलाह.
    – ऐसे मरीज जिनको एचआईवी हो, जिनका ट्रांसप्लांट हुआ हो या कैंसर से पीड़ित हों तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी.
    – बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज, जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% से ज्यादा हो उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति है.
    – होम आइसोलेशन में रहने वाले माइल्ड और एसिम्प्टोमैटिक मरीजों को जिले स्तर पर कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहना होगा, जो उन्हें जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग और हॉस्पिटल बेड समय पर करवा सकें.
    – मरीज को एस्टरॉयड लेने पर रोक है. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना सिटी स्कैन और चेस्ट एक्सरे कराने की भी मनाही है.
    – पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में 7 दिन रहने और लगातार 3 दिन तक बुखार ना रहने पर होम आइसोलेशन खत्म माना जाएगा और दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी.

  • देश में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामलों की हुई पुष्टि, 534 लोगों की हुई मौत

    देश में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामलों की हुई पुष्टि, 534 लोगों की हुई मौत

    देश में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामलों की हुई पुष्टि, 534 लोगों की हुई मौत

    Corona virus caught pace in the country, more than 58 thousand new cases were confirmed in the last 24 hours, 534 people died

    देश में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामलों की हुई पुष्टि, 534 लोगों की हुई मौत

     

     

    नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ौतरी दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 58 हजार 97 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, इस जानलेवा वायरस से 534 लोगों की मौत हो गई है। अब तक देश में 4 लाख 82 हजार 551 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 4.18 प्रतिशत पहुंच गई है।

    बता दें कि, 4 अक्टूबर को देश में 37 हजार 379 नए कोरोना के मामले सामने आए थे जबकि 124 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद देश में कुल कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 हो गए हैं तो वहीं इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 14 हो गई थी।

    गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि उन्होंने बताया कि उनमें अभी इसके हल्के लक्षण थे। केजरीवाल ने ट्विटर कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। मुझमें इसके हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं।’

    मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में करीब 5,481 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि प्रदेश में संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक दिन में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में करीब 2% की इजाफा दर्ज किया गया है। सोमवार को यह 6.46% था। बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वीकेंड कर्फ्यू के फैसले को लॉकडाउन नहीं माना जाना चाहिए।

  • पंजाब में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अब राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की रिपोर्ट आई पाजिटिव, प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली में नहीं होंगे शामिल

    पंजाब में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अब राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की रिपोर्ट आई पाजिटिव, प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली में नहीं होंगे शामिल

    The threat of corona increased again in Punjab, now Rajya Sabha member Sukhdev Singh Dhindsa’s report came positive, will not attend the Prime Minister’s Ferozepur rally

    पंजाब में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, अब राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की रिपोर्ट आई पाजिटिव, प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली में नहीं होंगे शामिल

     

     

    चंडीगढ़ः देश में कोरोना केसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, वहीं पंजाब में एक बार फिर से इस खतरा बढ़ गया है और आए दिन कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी बीच अब राज्यसभा सदस्य व अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। जिक्रयोग्य है कि सुखदेव सिंह ढींडसा फिरोजपुर में होने वाली प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भी शामिल होने वाले थे।

    जानकारी अनुसार बुधवार को अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन करते हुए अब ने सारे कार्यक्रम कर दिये हैं और अपने सम्पर्क में आए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों को अपना कोरोना टैस्ट करवाने की अपील की है। इसी दौरान उन्होंने अपने सारे कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया है।

    जिक्रयोग्य है कि राज्ससभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा बुधवार को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए संगरूर से फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें पता चला कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। फिलहाल उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही ढींडसा ने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

  • तेज रफ्तार ट्रक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर पलटा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

    पटना में तेज रफ्तार ट्रक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर पलटा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

    In Patna, a speeding truck overturned on a police vehicle patrolling, 3 policemen killed, 2 seriously injured

     तेज रफ्तार ट्रक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर पलटा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

     

    पटनाः पटना में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार, यह सड़क हादसा दानापुर के बेउर मोड़ के पास हुआ है। एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक गश्‍त कर रही पुलिस जिप्‍सी पर चढ़ गया, जिप्सी पर पलटते ही पुलिस वाहन में आग लग गई और तेज विस्फोट हुआ, जिसमें जिप्सी में बैठे 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह से झुलस गए। जब तक लोग और पुलिस मदद के लिए पहुंची तब तक 3 जवानों की मौत हो गई। दो जवानों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मरने वाले तीनों होमगार्ड के जवान थे। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान प्रभु साह, पुखराज कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई। घायल पुलिसकर्मियों में एक एसआई सियाचरण पासवान और होमगार्ड श्रीकांत सिंह है। स्थानीय लोगों ने बताया, कि हाईवा काफी तेज रफ्तार में था। घने कोहरे के कारण सामने खड़ी पुलिस की जिप्सी नहीं दिखी और अनियंत्रित होकर उस पर पलट गया।’विस्फोट इतना तेज था कि करीब 500 मीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। घटना के बाद गर्दनीबाग और बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    प्रशिक्षु डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी ने बताया, “पटना के बेउर मोड़ के पास आज तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक के नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से पुलिस गश्ती वाहन पलट गया। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

  • लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Shocking incident in Ludhiana, four members of the same family die under suspicious circumstances

    लुधियाना में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

     

    लुधियानाः लुधियाना जिले के मुल्लांपुर दाखा में बने रेलवे क्वार्टर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं। मृतकों में पिता, पुत्र, बहु और 2 वर्षीय बच्ची शामिल है। दाखा पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान, सुखदेव सिंह पुत्र निर्मल सिंह (56) गांव निवासी मडिंयानी बेटे जगदीप सिंह (27) जगदीप की पत्नी ज्योति (26) और पोति जोत 2 साल के रूप में हुई है। कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके पिता मुल्लांपुर में रेलवे कालोनी में बने क्वार्टरों में रहते थे। और रेलवे में गेट की नौकरी करते थे।

    सोमवार को उन्होंने घर पर सुखमणि साहिब का पाठ करवाया था। इस दौरान घर पर अन्य रिशतेदारों के अलावा बेटियां व दामाद भी आए हुए थे। रात में सभी ने एक साथ खाना खाया, जिसके बाद उसका पिता सुखदेव सिंह, भाई जगदीप सिंह, भाभी ज्योति और भतीजी जोत एक कमरे में सो गए और उसकी माता बलबीर कौर, बहन व जीजा अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गए। उसने बताया कि जब सुबह सात बजे मां बलबीर कौर ने उन्हें उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो चारों मृत पड़े थे।

    उधर, घटना की सूचना मिलते ही दाखा पुलिस के इस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और चारों के शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि इनकी कुदरती मौत नहीं हुई है बल्कि दूध में कुछ मिलाकर दिया गया है। फिलहाल, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

    Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal got corona infected, isolated himself at home

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, घर पर खुद को किया आइसोलेट

     

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट कर दी है। केजरीवाल ने लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर लें और जांच करवा लें।’ हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। कोविड का सीएम तक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन लोगों में फैलना चिंता का विषय है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण दर अब 6.46 फीसदी पहुंच गई है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 10,986 हो गई है। वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना के कुल 1458220 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें करीब 1422124 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जबकि अबतक कुल 25,100 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 2008 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 6288 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

  • जालंधर में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जारी किए आदेश, रात 10 से 5 बजे तक लगा नाइट कर्फ्यू

    जालंधर में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जारी किए आदेश, रात 10 से 5 बजे तक लगा नाइट कर्फ्यू

    In Jalandhar, Deputy Commissioner Ghanshyam Thori issued orders in view of the increasing cases of Corona, night curfew imposed from 10 to 5 pm

    जालंधर में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए जारी किए आदेश, रात 10 से 5 बजे तक लगा नाइट कर्फ्यू

     

    जालंधरः पंजाब में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए प्रशासन एक बार फिर सतर्क हो गया है। जिसको देखते हुए यहां पंजाब सरकार ने आज रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने घनश्याम थोरी ने सभी स्कूलों, कॉलजों कोचिंग सेटरों सहित यूनिवर्सिटियों को बंद कर दिया है।

    इसी के साथ फैक्ट्रियों, निजी व सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को छोड़ कर किसी को भी रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। घनश्याम थोरी ने कहा कि सिर्फ मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग संस्थानों को खोले रखने की आज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में रात को सफर करने वालों, सामान ले जाने वालों को इसमें छूट रहेगी। बिना वजह बाहर घूमने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, वर्किंग स्टेशनों पर सभी के लिए मास्क लगाना जरूरी किया गया है। वहीं सिनेमा हाल, मॉल, रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स, स्पा, स्वीमिंग पूल, जिम, स्टेडियम बंद रहेंगे। ऑफिस में बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। इसी के साथ ऑफिसों में वैक्सीनेटिड स्टाफ को ही एंट्री दी जाएगी।

  • लूट:पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 2.20 लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    लूट:पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 2.20 लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

     

    ढिलवां (कपूरथला)। गांव संगोजला स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के सेल्समैन से गन प्वाइंट पर लुटेरे नकदी छीन कर फरार हो गए। लूट की यह घटना सुबह 11 बजे हुई। जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन 2.20 लाख रुपये नजदीकी गांव भंडाल बेट स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था तब यह वारदात हुई।

    जानकारी मिलते ही भुलत्थ के डीएसपी अमरीक सिंह चाहल व ढिलवां के एसएचओ चरणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी अमरीक सिंह चाहल ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    पीड़ित सागर निवासी हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 11 बजे नकदी लेकर बैंक जा रहा था।
    जब वह गांव संगोजला व जातिके के बीच पहुंचा तो पीछे से दो एक्टिवा सवार लुटेरों ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद लुटेरों ने तेजधार हथियार व पिस्तौल के बल पर नकदी छीन ली फरार हो गए।
    डीएसपी अमरीक सिंह चाहल ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने लगाया पंजाब के शहरों और कस्बों में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू् लागू, स्कूल-कॉलेज और जिम भी बंद

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देख सरकार ने लगाया पंजाब के शहरों और कस्बों में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू् लागू, स्कूल-कॉलेज और जिम भी बंद

    पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को लुधियाना में एक संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 419 नए संक्रमित मिले हैं।
    पंजाब में नाइट कर्फ्यू।
    पंजाब में नाइट कर्फ्यू। –
    पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सचेत हुई सरकार ने 15 जनवरी तक प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। अब रात में 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कुछ परिस्थितियों को छोड़कर आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इसे अभी शहरों और कस्बों में लागू किया जाएगा। वहीं बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण आवश्यक होगा। जिम बंद रहेंगे। वहीं सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में जाने की अनुमति टीके की दोनों डोज ले चुके कर्मचारियों को ही होगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, स्विमिंग पूल और स्टेडियम भी बंद कर दिए गए हैं। एसी बसों में आधी ही सवारियां बिठाने के आदेश दिए गए हैं।

    तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

    बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के सक्रिय मामलों ने पंजाब की चिंता बढ़ा दी है। 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 1394 की वृद्धि दर्ज की गई है। 25 दिसंबर को इन केसों की संख्या 347 थी, जो सोमवार को बढ़कर 1741 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 10 दिन में एक से बढ़कर 4.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 16866118 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें अब तक 605922 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 16651 संक्रमितों की अब तक सूबे में मौत हो चुकी है।

    कोरोना का हॉटस्पॉट बना पटियाला का राजिंदरा अस्पताल

    पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि जिले में सोमवार को इन 22 एमबीबीएस स्टूडेंट्स व डॉक्टरों समेत 143 मामले मिले हैं।