Author: Sumesh Sharma

  • ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

    ब्रेकिंग न्यूजः अजनाला जेल से लवप्रीत तूफान रिहा, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का है करीबी

     

    अमृतसरः पंजाब की अजनाला कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद अमृतसर की जेल से अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की रिहाई हो चुकी है।  इस दौरान एसएसपी ग्रामीण, अमृतसर सतिंदर सिंह ने बताया था कि लवप्रीत तूफान को रिहा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। और कोर्ट द्वारा उसे रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं।  लवप्रीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारे सिखों को एक साथ इकट्ठे होना चाहिए।

    इस मामले में वारिस पंजाब दे के समर्थकों ने वीरवार को अमृतसर के अजनाला में एक थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा किया  था।  ये लोग वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। गौरतलब है कि एक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर मामला दर्ज किया था। इस कारण अमृतपाल सिंह की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में लोग तलवार व अन्य हथियार लेकर पंजाब के अजनाला में एकत्रित हुए और पुलिस थाने पर हमला भी किया था। अमृतपाल सिंह ने अपने साथी लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर कल से अजनाला थाने में डेरे डाले हुए थे। उन्होंने कहा कि था कि जब तक उनका साथी रिहा नहीं होता वह अजनाला से नहीं जाएंगे।

    अजनाला की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कई गई है। मौके पर एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी खुद पुलिस स्टेशन के अंदर मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से घर कर रखा गया है, ताकि जो घटना गुरुवार के दिन घटी थी, वह दोबारा न घट सके। अमृतपाल के साथी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल कोई निजी लड़ाई नहीं लड़ रहा है।  लवप्रीत तूफान की रिहाई के बाद सभी कार्यकर्ता श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने भी जाएंगे।

  • जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

    You are currently viewing जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

    Corporation’s yellow paw on illegal constructions in Jalandhar, broke illegal constructions

    जालंधर में अवैध निर्माणों पर चला निगम का पीला पंजा, तोड़े अवैध निर्माण

     

    जालंधर: महानगर में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को भी निगम का पीला पंजा अमन नगर में हो रहे अवैध निर्माणों पर चला। यहां एक पुरानी बंद पड़ी फैक्टरी की आड़ में 2-2 मरले के मकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम द्वारा शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि यहां कभी बिस्कुट फैक्टरी हुआ करती थी परंतु उसे तोड़कर वहां कॉलोनी काटी जा रही थी और छोटे-छोटे मकानों का निर्माण कर लिया गया था ।

    मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत निगम को कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद निगम कमिश्नर के निर्देशों पर एटीपी महीप सरीन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज भगत और उन पर आधारित टीम ने बिस्कुट फैक्टरी में डिच मशीनें चला कर कई निर्माणों को तोड़ दिया। इस आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

    इस संबंधी जानकारी देते एटीपी ने बताया कि उक्त इमारत के मालिक को नोटिस दिया गया था परन्तु निर्माण ना रोके जाने के कारण आज यह कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि फैक्टरी की आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था।

  • जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    Painful road accident in Jalandhar, bike rider dies due to collision with canter

    जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

     

    जालंधरः महानगर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बड़िंग गेट के पास उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक लवली यूनिवर्सिटी का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक लोगों की मदद से रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सोनू राय (20) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार युवक कैंटर के पिछले टायर के नीचे आ गया, और कैंटर के चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। बता दें कि कैंटर फगवाड़ा की ओर से आ रहा था। मृतक युवक जालंधर में थाना रामा मंडी में मुस्लिम कॉलोनी के पास लाम गांव चौक में अपने मामा के घर रहता था। हादसे के वक्त मृतक युवक लवली यूनिवर्सिटी से बाइक से अपने घर आ रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

    मामले की जांच कर रहे थाना जालंधर कैंट के एसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक अफरीक सिंह निवासी एकता नगर राजपुरा को कैंटर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मृतक सोनू के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    You are currently viewing बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Bathinda: Fierce fire broke out at Shri Guru Gobind Singh Refinery, fire department vehicles reached the spot

    बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

     

    बठिंडाः बठिंडा के अधीन आते रामा में स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां रिफाइनरी अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। आग लगने की सूचना साइट पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दुर तक दिखाई दे रही थी। वहीं, घटनास्थल पर तुरंत बठिंडा के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिफाइनरी को खाली करवा दिया है।

    घटना संबंधी जानकारी देते रिफाइनरी के अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रिफाइनरी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल, रिफाइनरी में आग किस कारण लगी, उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो अंदर थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग पर  काफी हद तक दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। बता दें कि रिफाइनरी के साथ लगते इलाके को भी सील कर दिया गया है।

  • PSEB 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित,जानिए क्या है वजह…

     PSEB 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित,जानिए क्या है वजह…

    चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार आज होने वाली बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा कब कराई जाएगी, इस बारे में विभाग ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

  • सड़क हादसे में हुई 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

     सड़क हादसे में हुई 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

     

    बलौदाबाजार/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात बलौदा बाजार-भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके में एक पिक अप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

    बताया गया कि, बलौदा बाजार के खिलौरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अजुर्नी से अपने गांव लौट रहे थे। देर रात को खमरिया के पास उनके पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया और तीन की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है।

    इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

  • विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

     

     

    MBD WEB NEWS :(जिंदल) जालंधर के टावर एनक्लेव के निवासी सुदर्शन शर्मा की सुपुत्री दीपिका शर्मा का शुभ विवाह बेंगलुरु निवासी और कनाडा में कार्यरत में आदित्य नरेन से बीती रात 22 -02 -2023 को जालंधर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ ।

    विवाह में बेंगलुरु से आए आदित्यनरेन के परिवार के परिजनों को शर्मा परिवार की तरफ ने भव्य स्वागत किया और वर वधु को दोनों परिवारों ने नाचते गाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से लग्न फेरे संपन्न करा सुखी दांपत्य हेतु आशीर्वाद दिया

    MBD WEB NEWS की तरफ से दीपिका शर्मा एवं आदित्यनरेन को तिथि 22-02-2023 में परिणय सूत्र में बंधने पर हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाइयां! आने वाला प्रत्येक दिन नव विवाहित जोड़े के जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आए , भगवान से हमारी यही प्रार्थना है!

  • मोदी सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, ITI पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

    मोदी सरकार ने अग्निपथ भर्ती नियमों में किया बड़ा बदलाव, ITI पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

    नई दिल्ली  : केंद्र की एनडीए सरकार ने सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना बनाई थी जिसमें युवा खुलकर सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात एक कर अपना दमखम दिखा रहे है। केंद्र ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सरकार ने अब योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन भी कर सकेंगे।

    सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का अवसर बढ़ गया है।

    बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च, 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।

  • आयुष्मान योजना में चल रही धांधली पर सरकार की कड़ी नजर : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

    आयुष्मान योजना में चल रही धांधली पर सरकार की कड़ी नजर : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

    जम्मू  : जम्मू-कश्मीर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी के लिए 13 अस्पतालों के पैनल से निलंबित कर दिया है और 17 अन्य पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि 2022 में फर्जी गतिविधियों में शामिल अस्पतालों पर 1.77 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एसएचए द्वारा अब तक वसूल की जा चुकी है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन अस्पतालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, उनमें इब्न सिना अस्पताल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और निलंबित, क्वालिटी केयर अस्पताल पर 6.64 लाख रुपए, नारायणा अस्पताल पर 54.62 लाख रुपए का जुर्माना लगा, इसबी अस्पताल के पैनल को निलंबित और वसीम मेमोरियल अस्पताल को पैनल से निलंबित कर दिया गया है।

    इसके अलावा चनापोरा (श्रीनगर) के फ्लोरेंस अस्पताल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, शादाब अस्पताल पर 22 लाख रुपए का जुर्माना, मोहम्मदिया अस्पताल पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, सोनवार (श्रीनगर) के किडनी अस्पताल पर 18.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस अस्पताल को पिछले साल फरवरी में पैनल से निलंबन का भी सामना करना पड़ा था।

    केडी आई क्लिनिक अस्पताल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना और पैनल से निलंबन, एएससीओएमएस पर जम्मू में 2.66 लाख रुपए जुर्माना, जबकि अल-नूर अस्पताल, मिडसिटी अस्पताल और साउथ सिटी नसिर्ंग होम को पिछले साल सितंबर में पैनल से निलंबन का सामना करना पड़ा था।

    सेंटर फॉर आई केयर अस्पताल पर 1.64 रुपए जुर्माना और पिछले साल दिसंबर में पैनल से निलंबन। श्रीनगर के नूरा अस्पताल पर 5.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बाबा नायक अस्पताल पर 69,000 रुपए का जुर्माना, रक्षा किडनी अस्पताल पर 20 लाख रुपए जुर्माना और नेशनल हॉस्पिटल जम्मू को पैनल से निलंबित कर दिया गया।