Author: Sumesh Sharma

  • भारत की पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल,जल्द ही हवा से करेगी बातें..

     भारत की पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल,जल्द ही हवा से करेगी बातें..

    नई दिल्ली : रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। जी हां बहुत जल्द ही रेलवे अब रैपिड रेल की शुरुआत करने जा रहा है। नाम के हिसाब से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये रेल बाकी रेलगाड़ियों से तेज होगी। देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल रन के बाद पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में किया जा सकता हैं।

    इसके पहले सेक्शन की शुरुआत अब किसी भी दिन हो सकती है। पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है जो 17 किलोमीटर है. इस बीच पांच स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में रैपिड रेल यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन करने का प्लान हैं।

  • जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    Jalandhar: Police raided the surrounding areas of Kazi Mandi, created a stir

    जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

     

    जालंधरः डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मंगलवार सुबह महानगर के अधीन आते काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार के पर यह कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल को देख काजी मंडी तथा आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों नशे की बिक्री हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, एसीपी सीआईए स्टाफ, एसीपी सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एसएचओ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान 99 के करीब लोग जिनपर पहले से मामले दर्ज हैं उनके घरों में छापेमारी की गई। इस सर्च में पुलिस को कई घरों से नशीले प्रदार्थ बरामद हुए हैं। इसे पुलिस कमिश्नर का कहना है कि शहर में लगातार ऐसे ही सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि शहर में नशा कारोबारी काफी फल-फूल रहे हैं। आए दिन नशे के ओवरडोज से नौजवानों की मौतें हो रही हैं, लूट व अन्य वारदातों की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आज शहर के काजी मंडी इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

    Breaking News: Another robbery in PNB Bank in Amritsar, five robbers carried out the incident, looted so much money… read full news

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर में पीएनबी बैंक में एक और लूट, पांच लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लूटे इतने रुपए… पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुई पंजाब नैशनल बैंक में लूट की घटना अभी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं कि लुटेरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक और वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि लुटेरे बैंक से करीब 17 हजार रुपए ही लूट सके। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लगी थी। जिसके चलते बैंक बंद था और अंदर लेबर काम कर रही थी। बैंक से जुड़े एजेंट थोड़ी बहुत ही पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद थी। चार लुटेरे, जिनके चहरे ढके हुए थे, सीधा ही कैशियर मनजीत कौर के पास आ गए। हथियार दिखा उन्होंने बैंक में जितना कैश था, लिया और फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल थे। सभी दो मोटरसाइकिल पर बैंक पहुंचे। आग लगने के कारण बैंक का सीसीटीवी सिस्टम भी खराब हो चुका था। वहीं बैंक के पास पहले से गार्ड भी नहीं था, लेकिन लुटेरों की मूवमेंट बैंक के आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि सुबह एक ग्राहक की 25 हजार की पेमेंट आई थी। जिसमें से कुछ 8 हजार रुपए बांटे जा चुके थे। तकरीबन 17 हजार ही घटना के समय बैंक में थे, जिन्हें लुटेरे साथ ले गए।

    जिक्रयोग्य है कि 16 फरवरी को अमृतसर के पॉश एरिया रानी का बाग में पंजाब नेशनल बैंक में लूट को अंजाम दिया गया था। शहरी पुलिस ने सोमवार को ही दोनों आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब अमृतसर देहाती में एक और बैंक को लुटेरों ने निशाना बना लिया है।

  • पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

    You are currently viewing पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

    Punjab Safai Federation closed the highway by protesting at PAP Chowk, demanding to ensure the employees

    पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

     

    जालंधरः नगर निगम के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत मंगलवार को कच्चे सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीएपी चौक में धरना लगाकर बैठ गए हें। जिसकी वजह से जालंधर-लुधियाना हाईवे और जालंधर-अमृतसर हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस दौरान जालंधर से बाहर जानें वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक धरना चलेगा। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। उनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाया जा रहा है, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल हाईवे पर लंबे जाम की स्थिति बनी हुई है।

    गौरतलब है कि इस धरने की कॉल चंदन ग्रेवाल ने कई दिन पहले दे दी थी। डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने एक बैठक आयोजित करके चंदन ग्रेवाल को मनाने का प्रयास किया परंतु प्रशासनिक अधिकारी इसमें विफल रहे और चंदन ग्रेवाल तथा अन्य नेता धरने पर अडिग दिखे। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है उनकी मांगे लंबे समय से पेंडिंग है। हर बार मीटिंग के बाद उन्हें आश्वासन मिलता है। धरना खत्म होने के बाद न कोई अधिकारी उनसे बात करता है न ही कोई नेता उनके पास आता है। एक हफ्ते पहले भी सरकार को चेतावनी दी गई थी।

    वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कहा कि वह कच्चे कर्मचारी है। जब भी कहीं आगजनी की घटना होती है तो उन्हें नहीं पता होता की वे जिंदा लौटेंगे या नहीं। इतना रिस्क होने के बावजूद सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौक जाम होने से लोगों को आ रही परेशानी की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

  • कुत्तों के झुंड ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला,सीसीटीवी कैद पूरी घटना…

     कुत्तों के झुंड ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला,सीसीटीवी कैद पूरी घटना…

    निजामाबाद : देश में कुत्तों के आंतक के मामले थमने का नाम नहीं लें रहे हैं। ताजा मामला अब हैदराबाद से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद में एक 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को नोचा, उसे घसीट-घसीट कर घायल कर दिया। इस पूरी घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

    देखें वीडियो

     

    इसमें मासूम रो-रो कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया। इसके बाद वे बच्चे को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। वो जिस बिल्डिंग में ड्यूटी देते हैं उसी में उनका परिवार भी रहता है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज के दी याचिका; शादी के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र नहीं होगी समान

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज के दी याचिका; शादी के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र नहीं होगी समान

     

    नई दिल्ली -सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की एक समान उम्र सुनिश्चित करने का निर्देश देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसा कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकता। भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता-अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की भी खिंचाई करते हुए कहा : “हम यहां आपको या राजनीति के किसी भी वर्ग को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। आप मुझे अनावश्यक टिप्पणियां मत दें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है ..।”

    मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत को संसद के परम ज्ञान को टालना चाहिए और “हमें खुद को कानून का अनन्य संरक्षक नहीं मानना चाहिए। संसद भी कानून का संरक्षक है।” उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में लैंगिक समानता से जुड़ा एक प्रश्न शामिल है और कानून के संरक्षक के रूप में अदालत को पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित करते हुए विसंगति को दूर करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। पीठ में शामिल जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जे.बी. पारदीवाला ने उपाध्याय को बताया कि हालांकि वह पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए शादी की उम्र 21 साल चाहते हैं, याचिका में प्रार्थना शादी की न्यूनतम उम्र को पूरी तरह से निर्धारित करने वाले प्रावधान को खत्म करने के लिए थी।

    प्रधान न्यायाधीश ने उपाध्याय से कहा कि इस प्रावधान को खत्म करने से ऐसी स्थिति पैदा होगी, जब महिलाओं के लिए शादी की कोई न्यूनतम उम्र नहीं होगी।

    पीठ ने जोर देकर कहा कि यह अनुच्छेद 32 के तहत घिसा-पिटा कानून है और वह कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकती और न ही कानून बना सकती है। उपाध्याय ने कहा कि चूंकि पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने के लिए संसद में एक कानून लाया गया है और विचार के लिए स्थायी समिति को भेजा गया है, इसलिए केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए। हालांकि, उनकी दलीलें पीठ को राजी नहीं कर सकीं। सुनवाई के समापन पर उपाध्याय द्वारा की गई कुछ दलीलों से पीठ नाराज हो गई। शीर्ष अदालत द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि वह कानून बनाने के आदेश जारी नहीं करेगी, उपाध्याय ने कहा कि बेहतर होता कि दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले की जांच करने दी जाती। इस पर प्रधान न्यायाधीश ने उनसे कहा : “हम यहां आपकी राय सुनने के लिए नहीं हैं। सौभाग्य से, हमारी वैधता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप हमारे बारे में क्या महसूस करते हैं। हम आपके बारे में जो महसूस करते हैं, उस पर आपकी अनावश्यक टिप्पणी नहीं चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “हम यहां अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने के लिए हैं, यहां आपको खुश करने के लिए नहीं हैं। न ही हम यहां किसी राजनीतिक वर्ग को खुश करने के लिए हैं। आप बार के सदस्य हैं, हमारे सामने तथ्य के साथ बहस करें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।” अदालत ने उपाध्याय के इस सुझाव पर भी विचार करने से इनकार कर दिया कि यह मामला विधि आयोग को भेजने की स्वतंत्रता दी जाए।

  • गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुआ टकराव, दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई

     गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुआ टकराव, दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई

    कुरुक्षेत्र – हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समर्थकों के बीच उस समय झड़प हो गई जब सोमवार को एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, निवर्तमान प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल व अन्य सदस्य गुरु घर की सेवा संभाल के बाद शुक्राना अरदास कर रहे थे। अरदास के दौरान ही एसजीपीसी समर्थकों व उनके साथ आए अन्य लोगों ने गुरुघर की सेवा संभालने का विरोध करते हुए एचएसजीएमसी सदस्यों से माइक छीनने की कोशिश की।

    कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारा छठी पातशाही में दरबार साहिब में दोनों पक्षों में चल रही तनातनी।

    इसके बाद एचएसजीएमसी व एसजीपीसी समर्थकों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। बलजीत सिंह दादूवाल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने शिरोमणि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समर्थकों को धक्के मार कर गुरुद्वारा से बाहर निकाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस एसजीपीसी समर्थकों को अपने साथ थाना कृष्णा गेट ले गई। अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एचएसजीएमसी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने कहा कि अरदास के दौरान संगत बड़े प्यार से बैठी थी। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तेजेंदर पाल ढिल्लों व उनके साथ आए करीब 6 समर्थकों ने आते ही विघ्न डालना शुरू कर दिया। बलजीत सिह दादूवाल ने कहा कि एसजीपीसी के सदस्यों ने सजे दीवान के बीच विघ्न डाला है और जयकारे छोड़े है। इस पर संगत ने उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपनी सेवाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विघ्न डाला है, उनके खिलाफ धार्मिक व कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि रविवार को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा छठी पातशाही कुरुक्षेत्र में सेवा संभाली गई थी। इसमें दरबार साहिब के गोलक के ताले तोड़ कर हरियाणा कमेटी ने अपने ताले लगाए थे। इसके बाद एसजीपीसी ने विरोध दर्ज कराते हुए इसे बेअदबी करार दिया था।

  • पंजाब- हरियाणा सहित पूरे देश में एक साथ 70 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की रेड

    पंजाब- हरियाणा सहित पूरे देश में एक साथ 70 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की रेड

    नई दिल्ली – मंगलवार सुबह देशभर में 70 से ज़्यादा ठिकानों पर एनआईए ने बड़ी छापेमारी की है। ये कार्रवाई गैंगस्टर्स और उनके सिंडिकेट के खिलाफ की गई है। ये छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई इलाकों में की गई है। जानकारी के अनुसार, रेड की यह कार्रवाई हरियाणा के सिरसा और नारनौल में गैंगस्टरों के ठिकानों पर हुई।

    बताया जाता है कि यह रेड गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में हुई एक साथ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सिरसा के कालांवाली में भी टीम पहुंची है। इससे पहले भी कालांवाली में जग्गा सिंह और डबवाली में चौटाला में छोटू भाट के निवास पर रेड पड़ चुकी है। बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर पर टीम ने रेड की। इसके अलावा प्रदेश में और भी कई जगह छापेमारी की गई है।

  • शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने लिया बड़ा एक्शन, अभी तक 111 करोड़ की संपत्ति जब्त

    शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने लिया बड़ा एक्शन, अभी तक 111 करोड़ की संपत्ति जब्त

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में अब तक जब्त नकदी और सोने के साथ-साथ बैंक खातों और संपत्तियों की कुल रिकवरी लगभग 111 करोड़ रुपये हो गई है। सूत्रों ने कहा कि यह जब्त और फ्रीज हुए खाते केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मामले में समानांतर जांच के संयुक्त आंकड़े हैं। हालांकि नकदी और सोने की बरामदगी के मामले में ईडी अपनी साथी केंद्रीय जांच एजेंसी से काफी आगे है।

    इस गिनती पर अधिकतम नकदी और सोने की रिकवरी पिछले साल जुलाई में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो आवासों से हुई थी, जहां कुल रिकवरी लगभग 33 करोड़ रुपये थी। ये दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

    इस बीच, सीबीआई और ईडी घोटाले में मुख्य एजेंट नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिनमें से कुछ जैसे कुंतल घोष, प्रसन्ना रॉय और चंदन मंडल पहले से ही या तो न्यायिक या केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में हैं।

    “ये एजेंट घोटाले के प्रमुख दिमाग और उन हजारों उम्मीदवारों के बीच कड़ी थे, जिन्होंने राज्य द्वारा संचालित स्कूल में शिक्षण और गैर-शिक्षण नौकरियों को पाने के लिए बड़ी मात्रा में पैसा लगाया। ये मुख्य एजेंट फिर से उप-एजेंट के अपने नेटवर्क के माध्यम से संचालित होते थे।”

    सीबीआई सूत्रों ने बताया, सब-एजेंटों का कार्य नौकरियों के लिए पैसा देने के इच्छुक उम्मीदवारों की पहचान करना, उनसे संपर्क करना और तदनुसार आगे बढ़ना था। उनका लक्ष्य मुख्य रूप से राज्य में तेजी से बढ़ रहे निजी बैचलर ऑफ एजुकेशन और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन संस्थान थे।

  • अचानक हुई चेकिंग से बचने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, पुलिस अब इलाज करवाने में जुटी

    अचानक हुई चेकिंग से बचने के डर से कैदी ने निगला मोबाइल, पुलिस अब इलाज करवाने में जुटी

     

    गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में पकड़े जाने के भय से एक कैदी द्वारा मोबाइल निगलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अब कैदी का इलाज करवा रही है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कैदी के पेट में दर्द शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक, 2020 में नगर थाना क्षेत्र में हजियापुर गांव के पास से स्मैक के साथ कैशर अली को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह गोपालगंज जेल में बंद है।

    बताया जाता है कि कैशर किसी तरह पिछले दिनों जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक छोटे आकार का मोबाइल मंगवा लिया और बात करने लगा। इसी दौरान इसकी भनक जेल प्रशासन को जा लगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब प्रशासन इसकी जांच करने पहुंची तब कहा जा रहा है कि कैदी ने मोबाइल को निगल लिया।

    इसी बीच, 18 फरवरी को कैशर के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जेल प्रशासन आनन फानन में उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया। जब वहां कैदी के पेट का एक्सरे हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। एक्सरे में कैदी के पेट में मोबाइल जैसी कोई वस्तु दिख रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कैदी के पेट के आपरेशन के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन कर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    इधर, गोपालगंज के प्रभारी जेल अधीक्षक मनोज कुमार रजक ने बताया कि कैदी का इलाज पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कैदी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने मोबाइल निगल लिया है। रजक ने बताया कि आपत्तिजनक वस्तु के मिलने पर कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।