Author: Sumesh Sharma

  • 14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    Mnd Web News: पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

    PUNJAB POLICE

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले या छुट्टी लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाए। बेशक इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैसाखी तक प्रदेश में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की इस चौकसी को पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल से जोड़ा जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी के मौके पर श्रद्धालुओं को तलवंडी साबो पहुंचने का न्यौता दिया है। बेशक यह न्योता गुरमती के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यहां से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

    अमृतपाल की सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) की कॉल को देखते हुए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। तलवंडी साबो में हर तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। यहां पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी यहां कैंप करवा दिया गया है।

  • कोरोना की लहर को देख जालंधर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीसी ने जारी किए आदेश 

    कोरोना की लहर को देख जालंधर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीसी ने जारी किए आदेश 

     कोरोना की लहर को देख जालंधर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीसी ने जारी किए आदेश

     

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) भारत  में कोरोना के केसों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं कोरोना को लेकर केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बैठक बुलाई है। जिसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए डीसी जसप्रीत सिंह ने जिले में प्रबंधों का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीसी ने जिले के अस्पतालों में कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, उपकरणों, दवाओं, एंबुलेंस, ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायजा लेते हुए अधिक टेस्टिंग कराने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि कोविड मामलों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। यदि कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो संपर्क व्यक्ति को ट्रैकिंग के साथ-साथ कोवा एप पर भी अपडेट किया जाए। इससे पूर्व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह व राष्ट्रीय मिशन निदेशक अभिनव त्रिखा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए डीसी ने कहा कि जिले में प्रतिदिन 500 से अधिक आरटी पीसीआर जांच की जा रही है तथा कुल 18 ग्रामीण व कुल 7 शहरी सहित 25 स्थानों पर कोविड परीक्षण सुविधा उपलब्ध है और पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क को ट्रैक करने के लिए 64 शहरी और 134 ग्रामीण सहित 198 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।

  • सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकीं गाड़ियां; पुलिस पर भी किया पथराव

    सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकीं गाड़ियां; पुलिस पर भी किया पथराव

     

    अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के बहतु कला थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस की जीप पर भी पथराव किया। इतना ही नहीं आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी के भी शीशे तोड़ दिए।

    हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद भी काफी मुश्किल से स्थिति नियंत्रित हो सकी। इतने के बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में ग्रामीण चारों शवों को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन और हंगामा करीब चार घंटे तक चलता रहा।इससे कठूमर-भनोखर रोड पर लंबा जाम लग गया।

    पुलिस के मुताबिक अब हालात नियंत्रण में है। क्षेत्र में थोड़ा तनाव है। ऐसे में खेड़ली-कठूमर डीएसपी अशोक चौहान, लक्ष्मणगढ़ डीएसपी राजेश शर्मा के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।पुलिस को आशंका है कि ग्रामीण एक बार फिर पोस्टमार्टम के दौरान बवाल कर सकते हैं। अब बवाल मुआवजे को लेकर हो सकता है।

    ऐसे में पोस्टमार्टम हाउस पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि कठूमर-भनोखर रोड पर गुरुवार की देर रात सुण्डयाना गांव के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक टेंपो में टक्कर मार दिया था। इस हादसे में टेंपो सवार एक पिता और उनके तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि बच्चों की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में इन सभी को कठूमर सीएचसी ले जाया गया। जहां से महिला को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कृष्णा (14), नितेश (12), गौरव (10) और इन बच्चों के पिता मुरारी के रूप में हुई है। जबकि मुरारी की पत्नी लाडबाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक मुरारी टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक मात्र बड़ी बेटी जिंदा है। वह हादसे के वक्त अपने गांव में थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर खनन माफिया के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि अवैध खनन बजरी की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस सबकुछ जानबूझ कर चुप्पी साधे बैठी है।

  • सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले,जानें कहां हुआ दिल दहलाने वाला मामला…

    सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, 4 बच्चे जिंदा जले,जानें कहां हुआ दिल दहलाने वाला मामला…

     

    देहरादून  ; आज की बड़ी खबर उत्तराखंड से है। यहां के त्यूनी के मुख्य बाजार में एक लकड़ी से बना मकान गुरुवार शाम आग की चपेट में आ गया। इस भयानक हादसे में 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने से यह घटना हुई।

    त्यूनी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला घर सड़क के किनारे स्थित है। इस मकान में मालिक के साथ ही पांच परिवार किराये पर रहते हैं। गुरुवार शाम को घर के अंदर किराये पर रहने वाले पांच बच्चे, दो पुरुष और एक महिला थी। जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे किराये पर रहने वाले विक्की की पत्नी कुसुम रसोई गैस सिलिंडर बदल रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। हड़बड़ाहट में कुसुम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने लकड़ी से बने मकान को चपेट में लेना शुरू कर दिया।

    सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन पानी की कमी होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसकी वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून।

    अग्निकांड की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका भी मौके पर पहुंची और रहत बचाव कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले में मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए हैं।

  • अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    चंडीगढ़ : तीन सप्ताह के बाद भी वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से आज होनी वाली विशेष सभा में अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबर थी जिसे पंजाब पुलिस ने फेक न्यूज बताया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।

    18 मार्च को वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार हो गया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के संगठन और सहयोगियों पर ऐक्शन लिया। अमृतपाल के 114 से अधिक साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। बस अमृतपाल ही हाथ नहीं आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया तंत्र के जाल के बावजूद हर बार अमृतपाल पुलिस को छकाता रहा। कभी उसकी लोकेशन यूपी मिली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश कभी नेपाल। हर बार वह पुलिस की आंख में धूल झोंकने में कामयाब रहा। हालांकि इस बीच उसके कुछ वीडियो भी सामने आए।

    भगौड़े अमृतपाल ने पुलिस को छकाने के अलावा चुनौती भी दी। उसने इस दौरान दो वीडियो और एक ऑडियो संदेश जारी कर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। उसने अपने संदेश में कहा कि जिसे पुलिस भगौड़ा कह रही है और बता रही है कि मैं विदेश भाग गया हूं। ऐसा नहीं है। मैं अपने लोगों को छोड़कर नहीं भागा हूं। मैं जल्द ही अपने लोगों के बीच आऊंगा। संगत में भी आऊंगा। लेकिन, सरेंडर नहीं करूंगा।

    वहीं बैसाखी के मौके पर अकाल तख्त की अपील के मुताबिक अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। इस मौके पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है।

  • Punjab में मान सरकार का बड़ा कदम, पावर कारपोरेशन की सारी बकाया सबसिडी अदा की

    Punjab में मान सरकार का बड़ा कदम, पावर कारपोरेशन की सारी बकाया सबसिडी अदा की

     

    Big step of Honble Government, paid all outstanding subsidy of Power Corporation

    चंडीगढ़ -एक अहम घटनाक्रम में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावर कारपोरेश) की सारी बकाया 20200 करो़ड रुपए की सबसिडी जारी कर दी है। यह सबसिडी 2022-23 की है।

    पावर कारपोरेशन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सरकार ने सारी सबसिडी अदा की हो। पिछले वित्त वर्ष की 20200 करोड़ रुपए की सबसिडी के अतिरिक्त भगवंत मान सरकार ने पिछली सरकारों की बकाया 9020 करोड़ रुपए की राशि में से 1804 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी है और 7216 करोड़ रुपए बकाया रह गए हैं जो हर साल 1804 करोड़ रुपए के हिसाब से चार साल में अदा कर दिए जाएंगे। उक्त तथ्य की पुष्टि पावर कारपोरेशन के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने की है। बकाया सबसिडी प्रदेश में हमेशा सियासी मुद्दा रहा है।

  • सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में कल लगेगा भव्य मेला, देश – विदेश से  हाजरी लगाने आते मां के भक्त

     सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में कल लगेगा भव्य मेला, देश – विदेश से  हाजरी लगाने आते मां के भक्त

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) : विश्व भर में स्थित कुल 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से पंजाब का एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में स्थित है। मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर की परिक्रमा के दौरान स्थित है। जहां पर पंजाब ही नहीं बल्कि देश भर से मां भक्ति शामिल होकर देवी के मंदिर में नतमस्तक होते हैं। बताया जाता है कि मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में श्रद्धालु मन्नतें मांगने के लिए देश भर से यहां पर आते हैं, जो पूरी होने पर खीर का प्रसाद तथा लाल झंडे लेकर बैंड बाजों के साथ मां त्रिपुरमालिनी का शुकराना करने पहुंचते हैं।पौराणिक कथा के मुताबिक जब भगवान शिव की पत्नी सती माता अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति को न बुलाए जाने का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूद गई। भगवान शिव को जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया व राजा दक्ष का सिर काट दिया।बाद में भगवान शिव ने अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए। देवी भागवत पुराण में सभी शक्तिपीठों का जिक्र मिलता है। उसके अनुसार श्री देवी तलाब मंदिर में माता का बायां वक्ष (स्तन) गिरा था।

    हर शुक्रवार होती है भजन संध्या : मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में हर शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इसके लिए विख्यात भजन लेखक दिवंगत बलबीर निर्दोष ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर इस स्थान का प्रचार शुरू किया था। इन दिनों यहां पर शुक्रवार को होने वाली भजन संध्या में राज्य भर से भजन गायक शामिल होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी तरह अप्रैल में मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से मां भक्तों शामिल होकर धार्मिक रस्में पूरी करते हैं।

  • जालंधर उपचुनाव से पहले  58 पुलिस इंस्पैक्टर व एस.आई. के हुए तबादले, जानें पूरी खबर…

    जालंधर उपचुनाव से पहले  58 पुलिस इंस्पैक्टर व एस.आई. के हुए तबादले, जानें पूरी खबर…

     

     

    जालंधर : जालंधर में होने जा रहे उपचुनाव को देखते पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 58 पुलिस आफिसर्ज के तबादले किए गए हैं, जिनमें इंस्पैक्टर रैंक व एस.आई. रैंक के आफिसर्ज शामिल हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट इस प्रकार है।

     

     

     

     

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

     

    जालंधर : कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिए हुए सुशील रिंकू को आप ने लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

     

    बुधवार को सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद थे। रिंकू जालंधर पश्चिम सीट से विधायक थे। दरअसल लंबे समय से चर्चा थी कि रिंकू आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

    बता दें, 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर उपचुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस सीट से सांसद संतोष सिंह चौधरी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

  • शिक्षा में बदलाव; साल में दो बार हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के मिश्रण की हो सकती है सिफारिश

    शिक्षा में बदलाव; साल में दो बार हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के मिश्रण की हो सकती है सिफारिश

     

    नई दिल्ली : स्कूली शिक्षा और उसमें भी खासतौर पर बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) का विशेषज्ञ पैनल साल में दो बार बोर्ड परीक्षा और 12वीं कक्षा के लिए एक सेमेस्टर प्रणाली का पक्षधर है। एनसीएफ के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का एक नहीं बल्कि वर्ष में कम से कम दो बार आयोजन किया जाना चाहिए। एनसीएफ यह भी सिफारिश कर सकता है कि छात्रों को इस बात की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए कि वे किस विषय की परीक्षा पहले और किस विषय की परीक्षा दूसरी बार होने वाले एग्जाम में देना चाहते हैं।

    यानी छात्र अपनी सुविधा अनुसार उन परीक्षाओं में पहले शामिल हो सकेंगे जिनकी तैयारी उनके द्वारा की जा चुकी है। यह पैनल विभिन्न स्कूल बोर्ड  में कक्षा 11 और 12 में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस को अलग करने वाली प्रक्रिया की बजाए साइंस और ह्यूमैनिटीज के मिश्रण की भी सिफारिश कर सकता है।

    इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अगुआई में 12 सदस्यीय संचालन समिति द्वारा तैयार की जा रही सिफारिशों को अपनाने के बाद परीक्षाओं की संरचना में एक बड़ा बदलाव होगा।

    गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के चार स्टेज हैं। इनमें फाउंडेशन, प्रीप्रेट्री, मिडिल और सेकेंड्री स्टेज शामिल हैं। सेकेंड्री स्टेज यानी कक्षा 9 से कक्षा 12 के लिए एनसीएफ को लागू किए जाने पर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

    एनसीएफ के मुताबिक करिकुलम तैयार करने में शिक्षा बोडरें की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र बनाने वाले, जांच करने वाले और मूल्यांकन के लिए टेस्ट डेवेलपमेंटसे सम्बन्धित यूनवर्सिटी-सर्टिफाईड कोर्स की सिफारिश भी की जा सकती है। एनसीएफ में वोकेशनल, आर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन को करिकुलम का अभिन्न अंग माना गया है। इसके लिए बोडरें को इन एरिया के लिए हाई क्वालिटी टेस्ट सिस्टम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा के फाउंडेशनल स्टेज यानी बिल्कुल शुरूआती कक्षाओं के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत देश भर में ‘बालवाटिका’ योजना शुरू की जा चुकी है। देशभर के अलग-अलग 49 केंद्रीय विद्यालयों में पायलट परियोजना के तौर पर इस को शुरू किया गया है। यह 3-8 साल की उम्र के बच्चों के लिए देश का पहला एकीकृत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क है।

    नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के सभी उपायों का उद्देश्य तीन विकासात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इनमें अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखना, प्रभावकारी संप्रेषक या संवादात्मक बनाना, और सक्रिय शिक्षार्थी बनाना शामिल है।

    नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) छोटे बच्चों को 21वीं सदी की संज्ञानात्मक और भाषाई दक्षता से लैस करने में मदद करेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीईआरटी से कहा गया है कि वह एनसीएफ को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने, बचपन की देखभाल एवं विकास में शामिल सभी हितधारकों को उपलब्ध कराने में सहयोग करें।