Author: Sumesh Sharma

  • पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय में किया बड़ा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे

     पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय में किया बड़ा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे

     

    Changed the time of government offices, will now open at this time

     

    चंडीगढ़ -पंजाब के सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। अब सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेंगे। उक्त घोषणा सीएम भगवंत मान ने की। मान ने कहा कि इस फैसले से एक तो बिजली की बचत होगी वहीं लोगों को तपती धूप में अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

  • पंजाब के इस शहर में  जहरीली शराब ने ढाया कहर, तीन की माैत

    पंजाब के इस शहर में  जहरीली शराब ने ढाया कहर, तीन की माैत

     

    Poisonous liquor wreaks havoc in Sangrur, three killed

    संगरूर -पंजाब के संगरुर से ब़ड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव नमोल निवासी तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। रात को तीनों देर रात तक शराब पीते रहे और फिर नशे में ही सो गए। सुबह जब वह उठे नहीं तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की।

    तीनों मजदूरों के परिजनों ने बिस्तर पर पड़े उनके शव देखे तो पूरा गांव में चीख पुकार शुरु हो गई। मृतकों के नाम गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह हैं। चमकौर सिंह की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आता था और सो जाता था लेकिन आज सुबह जब उसने देखा वह उठा नहीं। चेहरे से चादर हटाई तो देखा वह दम तोड़ चुका था। गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से नकली शराब का काम चल रहा है और इन मजदूरों की मौत भी उसी नकली शराब की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून के मुताबिक जो भी व्यक्ति इस में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

  • पाकिस्तान में एक बार फिर हुई पांच हिन्दू लड़कियाें का अपहरण की घटना, हमलावरों ने जमकर मचाई लूटपाट

    पाकिस्तान में एक बार फिर हुई पांच हिन्दू लड़कियाें का अपहरण की घटना, हमलावरों ने जमकर मचाई लूटपाट

     

    लाहाैर -पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में एक साथ पांच हिन्दू लड़कियों के अपहरण की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिन्दुओं के गांव पर हमला कर पांच लड़कियों का अपहरण कर लिया है। हमलावरों ने कई घरों में लूटपाट की और कई लोगों से मारपीट की। इस दाैरान पांच लड़कियों को किडनैप कर लिया गया। सभी लड़कियां हिन्दू हैं और हमलावर इन्हें कहां ले गए हैं यह पता नहीं चला है।

    पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों का सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि पाकिस्तान से तकरीबन 5000 हिंदू परिवार भागकर भारत आते हैं। हालांकि ये संख्या पिछले कुछ बरसों में काफी बढ़ गई हैं। आमतौर पर ये शरणार्थी राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में शरण लेते हैं। वर्ष 2018 में भारत सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 12,732 मुसलमानों और सिखों को नागरिकता दी।

  • मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ होटल में बदसलूकी, सामान सहित निकाला गया बाहर

    मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ होटल में बदसलूकी, सामान सहित निकाला गया होटल से बाहर

     

    पटना : बिहार के मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां तेज प्रताप यादव का सामान वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित एक होटल से बाहर निकालने का प्रकरण सामने आया है। इस संबंध में मंत्री तेजप्रताप यादव के निजी सहायक विशाल सिन्हा ने सिगरा थाने में शिकायत भी दी है। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की छानबीन कराई जा रही है। होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

    सहायक विशाल सिन्हा के मुताबिक अरकडिया होटल में कमरा नंबर 205 और 206 में सामान रखा गया था। कमरा नंबर 206 मंत्री तेजप्रताप यादव रुके हुए थे। जबकि 205 में निजी सहायक एवं सुरक्षाकर्मी रुके हुए थे। शुक्रवार रात में गंगा में नौकायन के बाद मंत्री एवं अन्य सभी जब होटल पहुंचे तो दोनों कमरे का सामान रिसेप्शन पर रखा हुआ था। इस संबंध में होटल कर्मियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि होटल के जीएम संजय कुमार के कहने पर ऐसा किया गया। घटनाक्रम के बाद मंत्री, उनके निजी सहायक एवं सुरक्षाकर्मी कार से सामान समेत वहां से रवाना हो गए।

    इस संबंध में डीसीपी काशी बनारस गौतम ने बताया कि होटल प्रबंधन के मुताबिक दोनों कमरे ऑनलाइन किसी अन्य ने बुक किए थे। जबकि मंत्री एवं उनके लोगों ने यह कमरा बिना बुक कराए ही अपना सामान रख दिया था। इसी कारण उनका सामान निकलवाया गया। बिना बुकिंग के ही मंत्री एवं अन्य के सामान कैसे होटल में रखे गए,इस संबंध में छानबीन कराई जा रही है।

  • दर्दनाक सड़क दुर्घटना; ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क दुर्घटना; ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    बलरामपुर : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है। राज्य के बलरामपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार देवरिया जिले का रहने वाला है।

    सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर हुआ है।

  • कंगाल होते पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक ने दे दिया एक और जोरदार झटका, ग्रोथ रेट को 0.4 फीसदी किया

    कंगाल होते पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक ने दे दिया एक और जोरदार झटका, ग्रोथ रेट को 0.4 फीसदी किया

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान इन दिनों अपने सबसे बुरे दिनों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुल्क में महंगाई का आलम यह है कि ये पिछले 48 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है। कम हो रहे विदेशी मुद्रा भंडार के चलते पाकिस्तान जरूरत की तमाम चीजें आयात करने में सक्षम नहीं है। इस वजह से लोगों को आटा-चावल जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं मिल पा रही हैं। अगर मिल भी रही हैं, तो उन्हें सामान्य से कई गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इस बीच वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को झटका दिया है।

    वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट में कटौती की है। विश्व बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट को 2 फीसदी से घटाकर 0।4 फीसदी कर दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व बैंक ने कहा है कि विभिन्न आर्थिक झटकों के कारण इस वित्त वर्ष में करीब 40 लाख पाकिस्तानी गरीबी की चपेट में आ गए हैं।

    विश्व बैंक ने पाकिस्तान से ‘पब्लिक कर्ज संकट’ से बचने के लिए तुरंत नए विदेशी कर्ज की व्यवस्था करने की सलाह दी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक की बैठक में हिस्सा लेने वॉशिंगटन जाने वाले थे। लेकिन वो अपनी यात्रा रद्द कर चुके हैं।

    इस आर्थिक संकट से निकलने के लिए पाकिस्तान को IMF के बेलआउट पैकेज की सख्त जरूरत है, लेकिन पाकिस्तान को ये पैकेज अभी तक नहीं मिल पाया है। पाकिस्तान की सरकार लगातार 1।1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को पाने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए उसने IMF की तमाम शर्तें भी मांगी है। लेकिन उसे अभी तक फंड नहीं मिल सका है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को 10 अप्रैल को होने वाली IMF की बैठक में भाग लेना था।

    रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू राजनीतिक उथल-पुथल की वजह से उन्होंने वॉशिंगटन की अपनी यात्रा कैंसिल की है। 1।1 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए ये बैठक जरूरी थी। बता दें कि पाकिस्तान साल 2019 में मंजूर हुई 6।6 अरब डॉलर की रकम में से 1।1 अरब डॉलर का फंड हासिल करने की कोशिश में जुटा है।

    आईएमएफ (IMF) से मिलने वाले बेलआउट पैकेज में हो रही देरी के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कीमत 284 पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में गहराते आर्थिक संकट के बीच महंगाई ने भी अपना पांच दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल दर साल के आधार पर मार्च में महंगाई दर 35।37 फीसदी पर पहुंच गई है। संकट के बीच पाकिस्तान से बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना कारोबार समेटती जा रही है। बीते दिनों होंडा समेत कई प्लांटों पर ताला लग गया था।

    पाकिस्तान के ऊपर कुल कर्ज और देनदारी 60 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक की है। यह देश की जीडीपी का 89 फीसदी है। वहीं इस कर्ज में करीब 35 फीसदी हिस्सा केवल चीन का है, इसमें चीन के सरकारी वाणिज्यिक बैंकों का कर्ज भी शामिल है। पाकिस्तान पर चीन का 30 अरब डॉलर का कर्ज बकाया है, जो फरवरी 2022 में 25.1 अरब डॉलर था।

  • 1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

    1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

     

    मुंबई -यहां मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 1000 करोड़ के स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समुद्र किनारे पर बने इस स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। इस स्टूडियो में रामसेतु, आदिपुरुष जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अवैध स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद ही बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि अस्थाई स्टूडियो बनाने की अनुमति दी गई थी। इस अनुमति का दुरुपयोग करते हुए स्थायी स्टूडियो बनाया गया। इसलिए यह स्टूडियो अवैध है।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन..

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन..

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन…

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन की कथा में परम वंदनीय गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री जंयती भारती जी ने सीता स्वयंवर प्रसंग का वाचन किया। प्रसंग में उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम जी अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए ताड़का का वध करते हैं व आगे बढ़ते हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं। यज्ञ की रक्षा के उपरान्त गुरू विश्वामित्र जी के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। साध्वी जंयती भारती जी ने बताया कि श्रीराम का श्रीजानकी जी से प्रथम मिलन पुष्प वाटिका में होता है। यहीं से शुरू होता है जानकी जी का आदर्श चरित्र । उन्होंने बताया कि यह पुष्प वाटिका क्या है? संत समाज का प्रतीक है। जब हमारे जीवन में सत्संग का आगमन होता है तब हमारा मिलन प्रभु एवं भक्ति से होता है। उन्होने बताया कि सत्संग दो शब्दो के सुमेल से बना है सत् व संग, सत् का भाव ईश्वर एवं संग का भाव मिलाप । अर्थात् जब तक हम ईश्वर से नहीं मिल पाते, उसका साक्षात्कार नहीं कर लेते तब तक जीवन में सत्संग नहीं हो सकता। क्योंकि सत्संग मात्र बातें या चर्चा का विषय नहीं वरन् सम्पूर्ण व्यवहारिकता है। हमारे जीवन में वास्तविक सत्संग तब घटित होगा जब हम उस एक अर्थात ईश्वर को जान लेगें । परन्तु अब यह प्रश्न उत्पन्न होता है कि ईश्वर से कौन मिलाएगा ? मात्र गुरू, क्योंकि वो ही है जो हमारे तम को तिरोहित कर हमारे घट में ईश्वर का अपरोक्ष अनुभव करवा सकता है। प्रभु श्रीराम जब स्वयंवर सभा में पहुंचे तो महाराज जनक की शर्त के अनुसार प्रभु ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे भंग कर दिया। प्रभु की प्रत्येक लीला के पीछे कोई न कोई आध्यात्मिक रहस्य निहित होता है और यह लीला भी हमें संदेश दे रही है । धनुष प्रतीक है अंहकार का। जब तक आप के अन्तः करण में अहंकार के मेघ हैं, तब तक प्रभु रूपी राम और आत्मा रूपी सीता का मिलन सम्भव हो ही नहीं सकता।

    भारती जी ने बताया कि प्रभु श्रीराम व जानकी जी का स्वयंवर पूर्ण होने के पश्चात महाराज जनक जी कहते हैं कि आज मैं कृतकृत्य हो गया । कृतकृत्य का भाव है कि अब मेरे जीवन मैं कुछ भी पाना शेष नहीं रह गया। साध्वी जी ने बताया कि ऐसी स्थिति हमारे जीवन में कब आयेगी? जब हमारे जीवन में भी चार चरणों का आगमन होगा, जब हमारे जीवन में ये चार घटनायें घटती हैं तब हमारे जीवन में कृत्यता आती है। पहली ताड़का का वध | ताड़का प्रतीक है हमारी दुराशा की व अहल्या उद्धार का वृतांत आता है अहल्या हमारी बुद्धि की जड़ता की प्रतीक है जब तक हमारी बुद्धि की जड़ता व अंहकाररूपी धनुष भंग न हो, चित्त प्रभु की ओर खिंच नहीं जाता तब तक जीवन आनंदित नहीं हो पायेगा। हमारे जीवन में शांति तभी आयेगी जब हम राम को जान लेंगे। क्योंकि परमात्मा मानने का नहीं जानने का विषय है

    परमात्मा बातों का नहीं देखनें का विषय है व जब तक हम परमात्मा को देख नहीं लेते तब तक हमारा विश्वास हमारा प्रेम प्रभु के श्री चरणों में नहीं हो सकता। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते हैं कि यदि परमात्मा है तो उसे देखो, आत्मा है तो उसे जानो।

    परमात्मा को देखना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। गुरु ही ईश्वर को दिखाने की क्षमता रखता है। कथा समागम के दौरान भाव विभोर श्रद्धालुओं का सैलाब प्रतिदिन इन कथा प्रवचनों को श्रवण करने के लिए उमड़ रहा व कथा का समापन विधिवत प्रभु की आरती के साथ हुआ।

    कप्तान गुरमीत सिंह

    सुश्री। शालू w/o रोमी जी

    अरुण होंडा

    रोहित होंडा

    अश्वन गोल्डी

    डॉ अश्विनी शीतल

    पंकज शर्मा
    और पत्नी.. अनीशा शर्मा
    दिनेश शर्मा
    2. प्रभातचंद शर्मा
    3. जतिंदर शर्मा
    विकास बग्गा
    ओंकार राजीव
    दीपक कौशल
    रमेश अवस्थी
    हरिंदर शर्मा
    अशोक भारद्वाज
    संजीव सोढ़ी
    परम लखनपाल
    देश बंधु शर्मा
    धीरज
    अशोक कुमार
    पंडित मेघराज
    पंडित उमेश झा
    प्रदीप शर्मा
    स्वामी गिरधरानंद
    स्वामी सज्जनानंद
    स्वामी रंजीतानंद
    साध्वी पल्लवी भारती
    साध्वी कंवल भारती
    साध्वी शशि भारती

  • कोरोना के बढ़ते मामलों ने बड़ाई सरकार की टेंशन  , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उच्चाधिकारियों से की हाईलेवल बैठक, 10-11 को मॉक ड्रिल

    कोरोना के बढ़ते मामलों ने बड़ाई सरकार की टेंशन  , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उच्चाधिकारियों से की हाईलेवल बैठक, 10-11 को मॉक ड्रिल

    नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी चिंता के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी राज्यों को भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने की बात कही गई है और साथ में अस्पतालों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है।

    आज की बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना के कुछ मामले सामने आने लगे हैं, हमने निवेदन किया है कि देश के स्तर पर कोई SOP जारी करें ताकि इसे समय रहते रोका जाए। उन्होंने मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं तो हम 10-11 तारीख को मॉक ड्रिल कराएंगे। हम नौ तारीख को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे और राज्य में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते सक्रिय मामले भी बढ़कर 25,587 तक पहुंच गए हैं।

  • मुख्यमंत्री का ऐलान; जहां होगी अवैध मजार ध्वस्त कर दी जाएगी

     मुख्यमंत्री का ऐलान; जहां होगी अवैध मजार ध्वस्त कर दी जाएगी

     

    Pushkar Singh Dhami says, where the illegal tomb will be demolished

    देहरादून -देवभूमि उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि उत्तराखंड में अवैध मजारों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा है कि ये नया उत्तराखण्ड है यहां अतिक्रमण करना तो दूर इसके बारे में अब कोई सोचे भी नहीं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा प्रदेश में एक हजार से अधिक ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जो अनावश्यक रूप से बना दिए गए हैं। कहीं पर मजार बना दी गई हैं और कहीं कुछ, लेकिन जब इन्हें खोदा गया तो इनके नीचे कुछ अवशेष नहीं निकल रहे हैं। अब इन्हें ध्वस्त किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चाहे वह लैंड जिहाद हो या फिर मजार जिहाद, देवभूमि पर कानून और धर्म के विरुद्ध कोई काम नहीं हो पाएगा, हमने ऐसे ही करीब 1000 हजार स्थानों का सर्वेक्षण करवाया है, जहां अतिक्रमण हुआ है। 6 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है, अगर उन्होंने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो सरकार सख्त एक्शन लेगी।