पाकिस्तान में एक बार फिर हुई पांच हिन्दू लड़कियाें का अपहरण की घटना, हमलावरों ने जमकर मचाई लूटपाट
लाहाैर -पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में एक साथ पांच हिन्दू लड़कियों के अपहरण की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिन्दुओं के गांव पर हमला कर पांच लड़कियों का अपहरण कर लिया है। हमलावरों ने कई घरों में लूटपाट की और कई लोगों से मारपीट की। इस दाैरान पांच लड़कियों को किडनैप कर लिया गया। सभी लड़कियां हिन्दू हैं और हमलावर इन्हें कहां ले गए हैं यह पता नहीं चला है।
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों का सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि पाकिस्तान से तकरीबन 5000 हिंदू परिवार भागकर भारत आते हैं। हालांकि ये संख्या पिछले कुछ बरसों में काफी बढ़ गई हैं। आमतौर पर ये शरणार्थी राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में शरण लेते हैं। वर्ष 2018 में भारत सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 12,732 मुसलमानों और सिखों को नागरिकता दी।









Leave a Reply