Author: Sumesh Sharma

  • नवजोत सिद्धू के घर घुसा संदिग्ध व्यक्ति, सेक्युरिटी अलार्म बजते ही भागा

    नवजोत सिद्धू के घर घुसा संदिग्ध व्यक्ति, सेक्युरिटी अलार्म बजते ही भागा

    पटियाला : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर में रविवार शाम 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। उक्त जानकारी सिद्धू ने एक ट्वीट के माध्यम से दी। सिद्धू ने ट्वीट कर के कहा, ”आज मेरे घर की छत पर एक ग्रे कंबल में लपेटे एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को लगभग 7:00 बजे देखा गया। सिद्धू उस समय घर में ही मौजूद थे।

    सिद्धू ने आगे लिखा कि जैसे ही मेरे नौकर ने सिक्योरिटी अलार्म बजाया और मदद के लिए पुकारा, वह अज्ञात व्यक्ति तुरंत वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। सिद्धू ने बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी को इसके बारे में सूचित कर दिया है। सिद्धू ने ट्वीट में लिखा कि यह सुरक्षा चूक मुझे पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी।

  • बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस की गुत्थी सुलझी, पकड़ा गया 4 जवानों पर गोली चलाने वाला …

     बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस की गुत्थी सुलझी, पकड़ा गया 4 जवानों पर गोली चलाने वाला …

     

    बठिंडा : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी में हुई चार जवानों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि इस मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

    पंजाब पुलिस ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में पिछले सप्ताह बुधवार को हुई 4 जवानों की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य गवाह देसाई मोहन नामक गनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शुरू से दो जवानों गनर नागा सुरेश और गनर देसाई मोहन पर शक था। बाद में पुलिस का शक देसाई मोहन पर गहराता गया और आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    इससे पहले मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी की घटना की जांच करते हुए पंजाब पुलिस ने सेना के एक दर्जन जवानों को धारा 160 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस जारी किया था। ये जवान आज बठिंडा में ही अपने बयान दर्ज करवा सकते हैं। इस मामले में आर्मी खुद भी जांच में जुटी है। बठिंडा कैंट के एसएचओ गुरदीप सिंह ने कहा कि जवानों को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

  • CBI के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे पार्षद-विधायक गिरफ्तार- AAP का दावा; राघव चड्डा बोले- अनजान जगह ले जा रही पुलिस

    CBI के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे पार्षद-विधायक गिरफ्तार- AAP का दावा; राघव चड्डा बोले- अनजान जगह ले जा रही पुलिस

     

     

    Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी का दावा है कि सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 1500 लोगों में से कुछ को हिरासत तो कुछ विधायकों और पार्षदों को गिरफ्तार किया है.

    CBI के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे पार्षद-विधायक गिरफ्तार- AAP का दावा; राघव चड्डा बोले- अनजान जगह ले जा रही पुलिस

    आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों को पुलिस ले जाते हुए.

    नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) दफ्तर बुलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर जमकर प्रर्दशन किया. पंजाब सीएम भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और कैलाश गहलोत और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, राघव चड्ढा समेत सभी पार्टी के दिग्गज नेता सीबीआई मुख्यालय के पास जमा हुए और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    , इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने आरोप लगाया है कि सीबीआई मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे “आप” नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तानाशाह इतना डरपोक है कि शांतिपूर्ण आवाज से भी कांपने लगा है. वहीं, राघव चड्ढा ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने हमें शांतिपूर्वक ढंग से बैठने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है और किसी अनजान जगह पर लेके जा रही है… ये कैसी तानाशाही है?

     

     

  • अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद गृह मंत्रालय ने लिया अहम फैसला, पत्रकारों के लिए बनाई जाएगी SOP

    नई दिल्ली : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए तीन लोगों द्वारा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या किए जाने के बाद अब गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।

    गृह मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, पत्रकारों के लिए एसओपी बनाए जाएंगे। पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन हमलावर पत्रकार के भेष में आए थे।

  • UAE में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, चार भारतीयों समेत 16 लोगों की हुई मौत

    UAE में रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, चार भारतीयों समेत 16 लोगों की हुई मौत

    दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई की एक अपार्टमेंट इमारत में आग लग जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें केरल के एक दंपति समेत चार भारतीय शामिल हैं। ‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि ‘दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम’ को शनिवार अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर दुबई के अल रास की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

    समाचार पत्र ने बताया कि यह आग इमारत की चौथी मंजिल में लगी और फिर अन्य इलाकों में फैलनी शुरू हो गई। ‘दुबई सिविल डिफेंस’ मुख्यालय के एक दल ने घटनास्थल पहुंचकर इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। ‘पोर्ट सईद फायर स्टेशन’ और ‘हमरियाह फायर स्टेशन’ से भी दलों को बुलाया गया। समाचार पत्र ने बताया कि आग पर अपराह्न दो बजकर 42 मिनट पर काबू पाया जा सका।

    अखबार ने दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वाटनपल्ली के हवाले से बताया कि मृतकों में केरल के एक दंपति सहित चार भारतीय शामिल हैं। उन्होंने कहा, अब तक, हमने इमारत में काम करने वाले तमिलनाडु के दो पुरुषों और केरल के एक दंपत्ति समेत चार भारतीयों, तीन पाकिस्तानी भाइयों और एक नाइजीरियाई महिला की पहचान की है।

    रिपोर्ट के अनुसार, वाटनपल्ली ने कहा कि वह दुबई पुलिस, दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास, अन्य राजनयिक मिशन और मृतकों के मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं। ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी आग लगने के कारणों की व्यापक जांच कर रहे हैं, ताकि एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके।

  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ का विरोध करने के पहुंचे नेताओं को हिरासत में लिया…

    दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ का विरोध करने के पहुंचे नेताओं को हिरासत में लिया…

     

     

    AAP Leaders Detained: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है. एजेंसी ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति केस में पेशी होने कहा था. इसके विरोध में पंजाब के आप नेता-मंत्री दिल्ली आ रहे थे, जहां उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया.

    CM अरविंद केजरीवाल से पूछताछ का विरोध, हिरासत में लिए गए दिल्ली आ रहे पंजाब के कई AAP नेता

    पंजाब के आप नेता हिरासत में

    Image Credit Source: @AAPPunjab

    दिल्ली आबकारी नीति मामले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. सीबीआई आज उनसे पूछताछ कर रही है. इसके विरोध में पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता-मंत्री दिल्ली आ रहे थे. दिल्ली पुलिस ने उन्हें सिंधु बॉर्डर पर ही रोक दिया. वे यहां बैठकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे. कई नेता हिरासत में लिए गए. सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आप कार्यकर्ता राजधानी में भी प्रदर्शन कर रहे थे, जहां 100 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री को सीबीआई ने समन भेजा था और उन्हें आज, 16 अप्रैल को पेश होने कहा था. वह 11 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बीच दिल्ली के आईटीओ, नजफगढ़, गोल्फ लिंक रोड समेत राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने एक ट्वीट में बताया कि दिल्ली पुलिस ने 1500 आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

    आप सांसदों, पंजाब के सीएम को दिल्ली पुलिस ने रोका

    आप सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सीबीआई दफ्तर जा रहे थे, जहां उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया. दिल्ली पुलिस ने आईएसबीटी इलाके के पास कथित तौर पर ‘यातायात और शांति बाधित’ करने के आरोप में आप के करीब 100 कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया. पुलिस उन्हें बस में भरकर ले गई. इनके अलावा आईटीओ से भी 20-25 आप कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए.

     

    मुख्यमंत्री से सीबीआई की पूछताछ से पहले सीबीआई ऑफिस के बाहर धारा 144 लगा दी गई है. सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पहले जेएलएन स्टेडियम, दक्षिण दिल्ली में स्थित सीबीआई ऑफिस को जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है. साउथ दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि इन क्षेत्रों में 144 लगाई गई है.

  • ट्रिपल मर्डर : शख्स ने माता-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला;दहशत में आये स्थानीय लोग

     ट्रिपल मर्डर : शख्स ने माता-पिता और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला;दहशत में आये स्थानीय लोग

     

    आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनाें की हत्या कर दी और फरार हो गया।

    इस बात की सूचना ग्रामीणों को सुबह लगी तो उन्होंने थाने पर फोन करके सूचना दी मौके पर निरीक्षक कप्तानगंज पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। मौके पर खोजी स्वान टीम को भी बुलाया गया है। इस बात की सूचना जैसे ही राजन सिंह की बड़ी बहन रानी सिंह को मिली वह आजमगढ़ में अपने बड़े पिता (ताऊ) के यहां शादी की तैयारी में गई थी। पीड़ित भानु प्रताप सिंह तीन भाई हैं। भानु प्रताप सिंह, उदय सिंह, भूपत सिंह।

    पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राजन ने एक बोरी गेहूं चोरी करके बेच दिया था। इस पर नाराज होकर पिता भानु प्रताप सिंह और उनकी माता सुनीता सिंह ने उसे डांट फटकार लगाई थी। लोगों को आशंका है कि शायद इसी डांट फटकार के बाद बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फरार हत्यारोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है।

  • वाटर पार्क में मौज मस्ती करते लोगों पर बंदूकधारियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, नाबालिग सहित 7 लोगों की हुई मौत

    वाटर पार्क में मौज मस्ती करते लोगों पर बंदूकधारियों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, नाबालिग सहित 7 लोगों की हुई मौत

    मैक्सिको : सेंट्रल मैक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात यहां के वाटर पार्क में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। गोलीबारी की इस घटना में 7 साल के बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है, हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर वहां पहुंची। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में मरने वालों में एक सात साल की नाबालिग के तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

  • अतीक अहमद की हत्या के बाद UP में धारा 144 लागू, प्रयागराज में इंटरनेट बंद

    अतीक अहमद की हत्या के बाद UP में धारा 144 लागू, प्रयागराज में इंटरनेट बंद

    लखनऊ : गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को तीन हमलावरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि घटना को अंजाम देने में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया है। कुछ जगहों पर पथराव की भी खबर है।

    वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सारे कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया है। साथ ही 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सीएम योगी आज अपने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर ही मौजूद रहेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने और हत्याकांड मामले में हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें।

    सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे। सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ट्रैफिक पुलिस के जवान को रेड लाइट पर सिग्नल तोड़ने वाले को पड़ा भारी; बोनट पर टंगा रहा ट्रैफिक पुलिस वाला,  नशे में धुत ड्राइवर ने 12KM तक दौड़ाई कार

    ट्रैफिक पुलिस के जवान को रेड लाइट पर सिग्नल तोड़ने वाले को पड़ा भारी; बोनट पर टंगा रहा ट्रैफिक पुलिस वाला,  नशे में धुत ड्राइवर ने 12KM तक दौड़ाई कार

    मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता रहा। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी तरह का अप्रिय हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। युवक सिग्नल तोड़कर जा रहा था। इसके बाद सिपाही ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन युवक ने गाड़ी नहीं रोकी और कांस्टेबल कार की बोनट पर जा गिरा। घटना बीते शनिवार की है। घटना के फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सिपाही कैसे खुद को बचाये हुए है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कार चालक नेरूल निवासी आदित्य बेमड़े (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सिद्धेश्वर माली (37) कार के अगले हिस्से पर बुरी तरह से फंसे रहने के बाद बाल-बाल बच गए। आमतौर पर इस दूरी को तय करने में कम से कम 15-20 मिनट का समय लगता है। यह घटना पाम बीच रोड पर कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सिपाही सिद्धेश्वर माली ब्लू डायमंड जंक्शन पर रेड सिग्नल तोड़कर और एक स्कूटर में टक्कर माकर जा रहे कार चालक को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी।

    इससे पहले कि सिपाही कार के रास्ते से हट पाता, वह बोनट पर जा गिरा। फिर भी रुकने से इनकार करते हुए, कार चालक पाम बीच रोड की ओर बाईं ओर मुड़ गया। इस दौरान उसने कई बार सिपाही को बोनट से गिराने की कोशिश की। तब तक पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा जा रहा है। रास्ते में पुलिस को वायरलेस संदेशों से सतर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया।

    वाशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत चांडेकर ने कहा, “चालक के चिकित्सकीय परीक्षण में पुष्टि हुई है कि वह नशीला पदार्थ गांजे का सेवन करके नशे में गाड़ी चला रहा था।” गिरफ्तार व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।