Author: Sumesh Sharma

  • देश के मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

    देश के मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

    नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें फिलहाल घर में ही क्वारंटाइन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, रक्षा मंत्री में हल्के लक्षण देखे गए हैं।

    गौरतलब है कि राजनाथ को गुरुवार को ही भारतीय वायुसेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में जाना था, लेकिन संक्रमित मिलने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।

  • लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    You are currently viewing लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान नगर निगम लुधियाना में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविन्दर सिंह गुरी को दो किश्तों में 6000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। विशाल रामपाल का अब नगर निगम अमृतसर में तबादला हो गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाजिमों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी हैबोवाल, लुधियाना ने दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने उसकी जायदाद की ऐनओसी जारी करने के एवज में दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर 6000 रुपए लिए हैं।

    शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने इस एवज में 15,000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए दोषों की जांच की और रिश्वत की माँग करने और रिश्वत लेने के लिए दोषी पाये जाने के उपरांत नगर निगम लुधियाना के उपरोक्त मुलाजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

     

  • गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,  स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

    You are currently viewing गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,      स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

    गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे कूड़े के ढेर को लेकर भाजपा नेताओं ने किया पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन,  स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर स्मार्ट नहीं नेता और अधिकारियों के घर स्मार्ट हुए : किशनलाल शर्मा

     

    जालंधर (सुमेश‌ शर्मा) भाजपा नेता किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता मे पिछले लबे समय से गुरु गोबिंद सिंह एवेंन्यू मे लगे अवैध कूड़े के डंप को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

    इस अवसर पर भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने कहा की जालंधर का नगर निगम खस्ता हालात मे है। उन्होंने कहा कूड़े के ढेर को लेकर नगर निगम को कई बार अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा पिछले दिनों नगर निगम के जॉइंट कमिनर शिखा भगत को भी कूड़े के लगे ढेर के चित्र दिखाए थे लेकिन लोगो की समस्या को लेकर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा ज़ब से पंजाब सरकार आए है पंजाब का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी द्वारा जालंधर को दिया पैसा अगर लग जाता तो जालंधर के हालत आज कुछ और होते।उन्होंने कहा आज शहर मे कूड़े के ढेर, सड़के टूटी, लाइटे बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कूड़े के ढेर, एवं गंदे पानी के कारण शहर मे बीमारिया फ़ैल रही है।उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी के पैसे से जालंधर नहीं नेता और अधिकारी स्मार्ट हुए।

    इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह ने कहा की जालंधर मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जालंधर के विकास की बात की जाए तो सडके टूटी, गलियों मे गन्दा पानी, एवं सड़को पर कूड़े के ढेर लगे हुई है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने 1 साल मे विकास नहीं शहर का विनाश कर दिया है।

    इस अवसर पर किशनलाल शर्मा, विनीत शर्मा,तजिंदर सिंह,दीपक भल्ला, अंकुश भल्ला,पुष्कर, निक्कू, अभी प्रिंस मौजूद रहे।

  • लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

    लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

     

    Former Deputy Speaker of Lok Sabha Dr. Charanjit Singh Atwal resigns from SAD

    लुधियाना -लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डा. अटवाल ने अपना इस्तीफा शिअद प्रधान सुखबीर बादल को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि डा. अटवाल के पुत्र इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

  • Population में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत

     Population में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत

    संयुक्-राष्ट्र;  चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार सुबह एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि भारत इस साल के मध्य तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि भारत 30 लाख से अधिक लोगों के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

    भारत और चीन में कुल मिलाकर 8.045 बिलियन यानी दुनिया की कुल आबादी का एक-तिहाई से अधिक हिस्सा है, लेकिन दोनों एशियाई दोनों में जनसंख्या वृद्धि धीमी हुई है। चीन में तो भारत की तुलना में ऐसा ज्यादा हुआ है। पिछले साल छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में कमी दर्ज की गई थी। बता दें कि यह अनुमान पोपुलेशन एक्सपर्ट्स ने UN के पिछले आंकड़ों का इस्तेमाल कर लगाया है। वहीं यूएन के कुछ पॉपुलेशन एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया कि भारत और चीन से नए आंकडे़ नहीं मिले हैं। भारत में आखिरी बार साल 2011 में जनगणना की गई थी।

  • अतीक-अशरफ हत्याकांड के समय ड्यूटी में तैनात 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

    अतीक-अशरफ हत्याकांड के समय ड्यूटी में तैनात 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

     

     

    प्रयागराज : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें शाहगंज थाने के एसओ अश्वनी कुमार सिंह के अलावा दो सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

    वहीं, आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को सीजेएम कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 7 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। हालांकि सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद अब 23, अप्रैल को आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से लाकर आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों की पेशी को लेकर जिला कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसआईटी आरोपियों को कस्टडी में लेकर अब पूछताछ करेगी। एसआईटी विवेचना में सबूत जुटाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। आज शाम मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन ले जाकर एसआईटी क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। एसआईटी तीनों आरोपियों का बयान अदालत की अनुमति से दर्ज कर चुकी है।

  • UP के मुख्यमंत्री योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी गोली मारने की बात

    UP के मुख्यमंत्री योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी गोली मारने की बात

    UP के मुख्यमंत्री योगी को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर लिखी गोली मारने की बात

     

    आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है. सीएम योगी को धमकी से जुड़े पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    पुलिस ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरू में बताया जा रहा था कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है. हालांकि, पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बागपत का नहीं बल्कि झारखंड का रहने वाला है. बागपत कोतवाली पुलिस के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी का नाम अमन रजा है.

    आरोपी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी थी और इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट के वायरल होने के बाद इस मैसेज के स्क्रीनशाट को टैग करते हुए नितिन तोमर नाम के यूजर ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया

  • ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

    ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

    ताजा खबर : अतीक अहमद के वकील के घर के पास हमला, बम फेंककर फरार हुए हमलावर

     

     

    अतीक अहमद के वकील के घर के पास फेंका गया बम

    अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा के घर के पास बम फेंका गया है. विजय मिश्रा का घर कर्नलगंज इलाके में मौजूद है. इसमें चश्मदीद का कहना है कि हमलावर झोले में बम भरकर लाए थे और कई बम फेंके. हमलावर 30-32 साल की उम्र का था. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

  • बड़ा हादसा; Karnal में राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत- 20 से ज्यादा घायल

    बड़ा हादसा; Karnal में राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरने से 4 मजदूरों की मौत- 20 से ज्यादा घायल

    करनाल : हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने के बाद कई राइस मिल कर्मी मलबे में दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

    हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के बड़े हादसे की खबर है। यहां स्थित शिव शक्ति नामक एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के वक्त इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में कम से कम 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं।

    इस राइस मिल का नाम शिव शक्ति मिल है। बताया जा रहा है कि मिल की इस इमारत में करीब 150 से ज्यादा मजदूर सोते थे। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस और सामाजिक संस्थाएं मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं और मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।

    इस इमरात के अचानक ढहने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मिल मालिक से पूछताछ कर रही है। हादसे की खबर मिलते ही करनाल के एसपी शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे।

    एसपी सावन ने मीडिया को इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बिल्डिंग में कुल 157 मजदूर सो रहे थे। फिलहाल यहां मलबा हटाने का काम तल रहा है। इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए 2 टीमें बनाई जाएंगी और मिल मालिक के खिलाफ भी जांच की जाएगी।

  • एडमिशन सीजन के बीच (NCERT) की नकली किताबों की धड़ल्ले हो रही है बिक्री,जारी है नकली किताबों का कारोबार, NCERT की 6 हजार Books जब्त

    एडमिशन सीजन के बीच (NCERT) की नकली किताबों की धड़ल्ले हो रही है बिक्री,जारी है नकली किताबों का कारोबार, NCERT की 6 हजार Books जब्त

     

    सोनीपत : स्कूलों में दाखिलों के सीजन के बीच हरियाणा में किताबों के बाजार में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की नकली किताबों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका खुलासा सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की रेड में हुआ है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने प्रदेशभर में आठ जिलों में छापामारी कर 12 किताब विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    NCERT की नकली किताबों की बिक्री के मामले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने गंभीरता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विभागीय स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई करें।

    सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने इस मामले में हरियाणा में 25 जगह छापामारी की। यह कार्रवाई गुरुग्राम, हिसार, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, पंचकूला और अंबाला जिलों में स्थित पुस्तकों की दुकानों पर की गई। इस दौरान गुरुग्राम में 7, हिसार में 2 और फरीदाबाद, करनाल और रेवाड़ी में 1-1 मामले दर्ज किए गए।

    कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने NCERT की 6000 नकली किताबें जब्त की हैं। बुकसेलर सस्ते दामों पर NCERT की नकली किताबें खरीदते और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते पाए गए हैं।