Author: Sumesh Sharma

  • सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, हमीरपुर जाते हुए अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

     सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक, हमीरपुर जाते हुए अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी

    ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। सतपाल सत्ती हमीरपुर जा रहे थे, इसी दौरान लठियानी में उनकी गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में सतपाल सत्ती उनका पीएसओ संदीप और गाड़ी का चालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। वहीं विधायक को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, उपमंडल बंगाणा के लाठियानी के समीप अचानक ही विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे में कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वहीं दुर्घटना में गाड़ी को काफी नुक्सान पहुंचा है। उधर, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

  • BJP उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

     BJP उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल कुछ दिन पहले ही अकाली दल से बीजेपी में शामिल हुए थे। इंदर इकबाल लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे है। बीते दिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया था।

  • 1 किलोमीटर तक बाइक सवार सिपाहियों का पीछा कर पूछा-हेलमेट कहां है? पुलिस ने काटा चालान

    1 किलोमीटर तक बाइक सवार सिपाहियों का पीछा कर पूछा-हेलमेट कहां है? पुलिस ने काटा चालान

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद में स्कूटी सवार युवतियों ने बिना हेलमेट पहने सरकारी बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा किया और उनका वीडियो बना कर वायरल भी कर दिया। स्कूटी से पीछा करते हुए लड़कियां दोनों पुलिसकर्मियों से बार-बार पूछती रहीं हेलमेट कहां हैं और वीडियो बनाती रहीं? लड़कियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और बाइक का एक हजार रुपए का चालान ऑनलाइन काट दिया।

    दरअसल, सोमवार रात दो युवतियां स्कूटी से गोविंदपुरम में घूम रही थीं। इस दौरान उन्हें थाने की मोबाइल फेंटम पर दो पुलिसवाले दिखे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। इन युवतियों ने दोनों का पीछा शुरू कर दिया। पूछा, ‘ओ भइया हेलमेट कहां है?’ ये सुनकर पुलिसवालों ने बाइक की स्पीड तेज कर दी और हूटर बजाना शुरू कर दिया। युवतियां भी नहीं रुकी। उन्होंने भी स्पीड तेज करके पुलिसकर्मियों की बाइक का पीछा शुरू कर दिया। इन युवतियों ने पुलिसकर्मियों से कहा, क्या ये नियम आप पर लागू नहीं होते? क्या ये नियम सिर्फ पब्लिक के लिए हैं? वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी इन युवतियों से अपना पीछा छुड़ाते नजर आए और आखिरकार बाइक लेकर निकल गए।

    कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया और उस बाइक का एक हजार रुपए का चालान काट दिया। ये सरकारी बाइक है और एसएसपी गाजियाबाद के पदनाम पर है।

  • युवक को पुलिस चौकी के सामने ही बाइक पर स्टंटबाजी करनी पड़ी महंगी, पुलिस ने काटा 18 हजार 500 रुपए का हुआ चालान

     युवक को पुलिस चौकी के सामने ही बाइक पर स्टंटबाजी करनी पड़ी महंगी, पुलिस ने काटा 18 हजार 500 रुपए का हुआ चालान

     

    नोएडा : नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक सवार नोएडा के फेज-2 स्थित ककराला पुलिस चौकी के सामने ही स्टंट कर रहा है। वो पहले बाइक को लहराते हुए चौकी के सामने से निकलता है इसके बाद एक पहिए पर बाइक चला रहा है। इसका दूसरा साथी वीडियो बना रहा है। वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। गाड़ी नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान किया है।

    वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की। वीडियो सही मिलने पर गाड़ी नंबर यूपी 16 डीके 8851 के आधार पर 18 हजार 500 रुपए का चालान किया गया है। बाइक चलाने वाले स्टंटबाज की तलाश की जा रही है। इससे पहले भी नोएडा में बाइक पर स्टंट करने के कई वीडियो वायरल हुए थे। लेकिन चौकी के सामने स्टंट करने का ये वीडियो पहली बार सामने आया है।

    वीडियो 14 सेकेंड का है। काले रंग की बाइक पर एक युवक बिना हैल्मेट पहले चौकी के सामने से बाइक लहराता है। फिर स्टंट करता है। इसे रील में स्लो मोशन में डाला गया। बाइक स्वामी के पिता का नाम इकबाल है।

    डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि जारी निर्देशों के तहत स्टंटबाजी करने वालों के विरूद्ध अब और सख्ती बरती जाएगी। वाहनों से स्टंट करने वाले व्यक्तियों का नियमानुसार चालान तो होगा ही साथ ही आरसी व डीएल को निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

  • अमृतपाल के नजदीकी 2 और लोग मोहाली से गिरफ्तार, छिपाने और भागने में की थी मदद

    अमृतपाल के नजदीकी 2 और लोग मोहाली से गिरफ्तार, छिपाने और भागने में की थी मदद

     

    मोहाली : अमृतपाल सिंह पिछले एक महीने से पुलिस और खुफिया तंत्र को छका रहा है। उसके लगभग सभी साथियों पर शिकंजा कस चुका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस अमृतपाल के काफी करीब है। इस बीच सोमवार देर रात को मोहाली में दबिश डालकर पंजाब और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एक महिला समेत 2 और लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर अमृतपाल को छिपाने और भागने में मदद करने का आरोप है।

    पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में सोमवार रात मोहाली के सेक्टर 88 स्थित एक घर से दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद गुरजंट सिंह और निशा रानी को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने कहा कि दोनों पर अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने का आरोप है। इन्होंने अमृतपाल को अन्य सहायता भी प्रदान की। हालांकि, पुलिस ऑपरेशन के बारे में चुप्पी साधे रही और इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर संस्था की और से श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम यात्रा के लिए 500 से अधिक भगतों का जत्था जालंधर के रेलवे स्टेशन से हुआ रवाना

    श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर संस्था की और से श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम यात्रा के लिए 500 से अधिक भगतों का जत्था जालंधर के रेलवे स्टेशन से हुआ रवाना

     

    जालंधर (गोल्डी जिंदल) श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर संस्था के द्वारा श्री मेहंदीपुर बालाजी यात्रा संघ की और से श्री मेहंदीपुर धाम यात्रा 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को जालंधर के रेलवे स्टेशन से शाम 6:30 बजे 500 से अधिक भगतों का जत्था रवाना हुआ। यात्रा को रवाना श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के अध्यक्ष व विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में  किया गया। इस दौरान भगतों द्वारा जय श्री राम, जय श्री बालाजी के जयकारों के जयगोष भी लगाए गए। साथ ही संस्था के सेवादार राजन अरोड़ा ने बताया कि संस्था के सेवादारों द्वारा ट्रेन में श्री बालाजी महाराज का दरबार सज़ा कर संकीर्तन करते हुए 17 अप्रैल को सुबह 6 बजे मेहंदीपुर बालाजी धाम जत्था पहुँचेगा। जहां मेहंदीपुर बालाजी धाम के सुख धाम भवन पर भगतों के लिए रहने खाने का प्रबंध किया गया। साथ ही सेवादार संदीप जैन ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे सुख धाम भवन से मेहंदीपुर दरबार तक बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली जाएंगी। शोभायात्रा में हनुमान जी के आकर्षण सरूप भी होंगे। इस मौके पर राजन अरोड़ा, संदीप जैन, कपिल मोगिया, नरेश कुंद्रा, समीर खन्ना, अमित मखानी, जतिन खन्ना, मुनीश अशिजा, योगेश कत्याल, हैप्पी महेंद्रू, हितेश चड्ढा, राज कुमार चोपड़ा, साहिल, शुभम, साहिल शर्मा, राजन शर्मा, आतिश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, शैली खन्ना, राघव कपूर, साहिल शर्मा, जतिंन ढिंगरा, सूरज अरोड़ा, पुलकित मुरगई, पंकज दुआ, कमल कुमार, अमित उप्पल, हर्ष शर्मा, हरीश कुमार, राकेश गुप्ता, राजीव मुंजाल, रमेश अरोड़ा, महेश मखीजा, राजू मखीजा, नीतीश वर्मा, अनमोल कुमार, पी सी बब्बर, राकेश चड्ढा, आशु शर्मा, इंदर पाल खुराना, राजू महेंद्रू, गौरव भगत, शिवम तोखी, हिमांशु ओलक, सोनू कुमार, ध्रुव कश्यप, रमेश शर्मा, हैप्पी कुमार, राघव मगु, राजेश कपूर, हर्ष शर्मा, मिंटू भल्ला, अमित चड्ढा इत्यादि बालाजी के भगत उपस्थित थे।

  • सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने जाते समय जालंधर के उपचुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, कई युवक घायल

    सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने जाते समय जालंधर के उपचुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, कई युवक घायल

    जालंधर : सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने से पहले रो शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं में खूनी भिड़ंत हो गई। इसमें कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में ये झड़प हुई और पुलिस इस पर काबू पाने में नाकामयाब रही। इस झड़प में कुछ युवकों को गहरी चोटें भी आई हैं। बता दें कि आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर आ रहे हैं। उससे पहले डीसी दफ्तर के बार यह झड़प हुई है।

  • राज्यपाल के काफिले में चल रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी; 9 लोग गंभीर रूप से घायल

    राज्यपाल के काफिले में चल रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मची अफरा-तफरी; 9 लोग गंभीर रूप से घायल

     

    वैशाली: बिहार के वैशाली में जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के काफिले में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल का काफिला मुजफ्फरपुर जा रहा था तब ही हाजीपुर में काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अचानक टक्कर एक ऑटो से हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का काफिला पटना से मुजफ्फरपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। तब ही हाजीपुर के भगवानपुर स्थित रतनपुरा के पास काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ही गाड़ियों के परखचे उड़ गए। वही, ऑटो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर सवार कुल 9 लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हलात नाजुक है। हालांकि राज्यपाल की गाड़ी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।

  • ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में ‘हीटवेव’ की मार से 11 लोगों की मौत, CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

    ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार समारोह में ‘हीटवेव’ की मार से 11 लोगों की मौत, CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

    मुंबई: नवी मुंबई के खारघर में रविवार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान ‘हीटवेव’ के चलते 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोगों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल ले जाया गया। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमजीएम अस्पताल का दौरा किया जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में 24 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

    कार्यक्रम करीब 11.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब 1 बजे तक चला। राजस्व विभाग के एक अधिकारी जो कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी पर थे ने कहा ‘कुल 123 लोगों ने आयोजन के दौरान गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों, जैसे डिहाइड्रेशन की शिकायत की। उन्हें तुरंत कार्यक्रम स्थल पर स्थापित 30 मेडिकल बूथों के लिए भेजा गया। जिन 13 मरीजों को और इलाज की जरूरत थी, उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया और उनमें से एक की हालत गंभीर है।

  • चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

     चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज 2 भाजपा नेताओं ने खाया जहर, एक की मौत; दूसरा गंभीर

    लखनऊ : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के शामली और अमरोहा से है। यहां टिकट कटने से नाराज दो भाजपा नेताओं ने जहर खा लिया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला में सभासद पद के लिए एक व्यक्ति बीजेपी से टिकट मांग रहा था। लेकिन, पार्टी ने उसे टिकट नहीं दिया। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक सैनी है।

    वहीं, दीपक की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घरवाले सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि इस बार दीपक चुनाव लड़ना चाहता था। लेकिन, बीजेपी नेताओं ने टिकट बंटवारे में धांधली की। वहीं, स्थानीय लोगों को ये विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं है। मृतक दीपक सैनी वार्ड नंबर 3 नगर पंचायत कांधला से सभासद रह चुका है। मृतक की मां ने बीजेपी के नगर पंचायत और कांधला के प्रत्याशी नरेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बीजेपी के प्रत्याशी नरेश ने अपने बराबर में ना खड़े होने के कारण बेटे का टिकट कटवा दिया।

    वहीं, दूसरी घटना अमरोहा की है। भाजपा नेता मुकेश सक्सेना मोहल्ला मंडी चौब वार्ड नंबर 27 से टिकट मांग रहा था। दावा किया जा रहा है कि पार्टी से जारी प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम शामिल था। लेकिन, पार्टी ने मुकेश सक्सेना को टिकट नहीं दिया। इसके बाद आहत होकर उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।

    बताया जा रहा है कि मुकेश सक्सेना पिछले 12 साल से अमरोहा नगर से बीजेपी का महामंत्री है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब की है।पहले चरण का नामांकन का आज आखिरी दिन है। वहीं, दूसरे चरण के लिए आज से प्रत्याशी अपना पर्चा भरना शुरू कर देंगे। दोनों चरणों के मतों की गिनती 13 मई को की जाएगा। नामांकन केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।