BJP उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल कुछ दिन पहले ही अकाली दल से बीजेपी में शामिल हुए थे। इंदर इकबाल लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे है। बीते दिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया था।









Leave a Reply