Author: Sumesh Sharma

  • चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     चेकिंग के लिए रोकी गई गाड़ी;  बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, मौत

     

    हाजीपुर : बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार प्रश्न उठा रहा है। इस बीच, वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने वाहन जांच के दौरान एक पुलिस जवान (कांस्टेबल) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    हालांकि, स्थानीय लोगों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दौड़ाकर दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज चौक पर सराय थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस के जवान पर गोली चला दी।

    सिपाही अमिताभ कुमार को चार गोलियां लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मुंगेर का रहने वाला बताया जाता है। कहा जाता है कि हाल ही में वह स्थानांतरण होकर वैशाली जिले आया था।

    इधर, घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हाजीपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • शहीद अमृतपाल के घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान; परिवार को साैंपा 1 करोड़ का चेक

     शहीद अमृतपाल के घर पहुंचे पंजाब के सीएम मान; परिवार को साैंपा 1 करोड़ का चेक

     

    मानसा -पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गांव कोटली कलां पहुंचे और 19 साल के अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के परिवार से सांत्वना जताई। सीएम ने परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक भी सौंपा। सीएम भगवंत मान ने परिवार से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को घेरा। सीएम भगवंत मान ने कहा-” हम जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन आर्थिक मदद हो जाती है। 6 महीनों में फौज स्तर की ट्रेनिंग कैसे दे सकते हैं। एक पटवारी की डेढ़ साल की ट्रेनिंग होती है। फिर साढ़े तीन साल बाद कहेंगे, जा नौकरी पूरी हुई।”CM ने आगे कहा कि अमृतपाल के पिता के दिल में गुस्सा है कि शहीद का मान-सम्मान नहीं हुआ। पिता ने बताया कि उन्हें तो अग्निवीर का पता भी नहीं था। उन्होंने तो अपना बेटा फौज में भेजा था।

     

  • 26 सप्ताह के गर्भ पर सुप्रीम कोर्ट बोला-हम दिल की धड़कन नहीं रोक सकते

     26 सप्ताह के गर्भ पर सुप्रीम कोर्ट बोला-हम दिल की धड़कन नहीं रोक सकते

     

     

    नई दिल्ली -सुप्रीम कोर्ट ने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि हम एक जिंदगी को खत्म नहीं कर सकते हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि बच्चे की स्थिति एकदम सही है और उसे जन्म मिलना ही चाहिए। यदि महिला बच्चे को नहीं रखना चाहती है तो सरकार को सौंप सकती है और वह उसका ख्याल रखेगी। बेंच ने कहा कि भ्रूण 26 सप्ताह 5 दिन का है। मां और बच्चे को कोई खतरा नहीं है।

    चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ दो बच्चों की मां को 26-सप्ताह का गर्भ समाप्त करने के शीर्ष अदालत के नौ अक्तूबर के आदेश को वापस लेने की केंद्र सरकार की याचिका पर जिरह सुन रही थी। पीठ ने गुरुवार को इसी मामले पर सुनवाई करते हुए कहा था कि हम बच्चे को नहीं मार सकते। साथ ही पीठ ने कहा था कि एक अजन्मे बच्चे के अधिकारों और स्वास्थ्य के आधार पर उसकी मां के निर्णय लेने के अधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने अजन्मे बच्चे के अधिकार को तरजीह दी और कहा कि हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते। बच्चे के धरती पर जन्म लेने का रास्ता साफ है।

  • Dehli -NCR में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

    Dehli -NCR में लगे भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

     

    दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस महीने की शुरुआत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इसका केंद्र नेपाल बताया गया था. इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे.

    दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा के फरीदाबाद में था केंद्र

    दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
     

    दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों की वजह से धरती काफी देर तक हिलती रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है, जबकि केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है.

    बता दें कि पिछले 15 दिन में यह दूसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले 3 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप की तीव्रता 6 से अधिक मापी गई थी और केंद्र नेपाल बताया गया था.

    रविवार को पश्चिमी अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. करीब एक सप्ताह पहले भी अफगानिस्तान के इसी हिस्से में भूकंप के तेज झटकों की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप के झटकों की वजह से कई गांव तबाह हो गए थे.

  • जालंधर में कूड़े के ढ़ेर से मिला व्यक्ति का शव

    You are currently viewing जालंधर में कूड़े के ढ़ेर से मिला व्यक्ति का शव

    जालंधर में कूड़े के ढ़ेर से मिला व्यक्ति का शव

    • जालंधर के दयोल नगर के पास नाखां वाले बाग में एक कूड़े के देर से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी का माहौल बन गया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव मिलने की सूचना भी थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी गई है। जल्द पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल है।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को एक बच्चे ने देखा कि कूड़े के ढेर पर कुछ कुत्ते इकट्ठा है। जिन्हें जब आगे बढ़कर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चे ने तुरंत मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद निष्कर्ष निकालेगी। लोगों के मुताबिक मामला हत्या का लग रहा है।

    मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि साम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि नाखां वाले बाग के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है जो कि यहां पर आज ही फेंका गया। घटना की सूचना जब उच्च अधिकारियों को मिली तो तुरंत फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

    जिन्होंने क्राइम सीन से कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। राहगीर अनमोल ने बताया कि शव पूरी तरह से काला पड़ चुका था और उसके शरीर पर कई जगह पर छोटे-छोटे जख्म थे। एसएचओ राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर पोस्टमॉर्टम में हत्या जैसी कोई बात सामने आती है तो, पुलिस मामले में अगली कार्यवाही करेगी

  • पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

    You are currently viewing पंजाब में 23 हजार स्टूडेंट्स को रिकवरी नोटिस

    पंजाब में 23 हजार छात्रों को जारी किया गया रिकवरी नोटिस

     

    •  पंजाब में शिक्षा विभाग की लापरवाही से 23 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप के तौर पर गलती से दो गुणा व कइयों को तीन गुणा स्कालरशिप राशि ट्रांसफर हो गई। इस मामले में आखरी तारिख 20 अक्तूबर है। आखरी तारिख नजदीक आने के कारण छात्रों और उनके अभिवावकों में चिंता है। क्योंकि कई परिवारों ने पैसे खर्च कर दिए है। पैसे वापिस करने वालों पर शिभा विभाग क्या एक्शन लेना या देखना होगा।

    कुछ दिन पहले छात्रों से करोड़ों रुपए वापस लेने के लिए स्कूलों को नोटिस भेजा गया था सूत्रों मुताबिक अभी बहुत कम छात्रों ने ये राशि HDFC बैंक में जमा करवा रसीद अपने स्कूल में जमा करवाई है। गरीब परिवारों के छात्रों के सरकारी फरमान से होश उड़ गए हैं। बीते दिन भी कई परिवारों ने स्कूल प्रिंसिपल्स से निवेदन किया है कि वह आने वाली राशि से पैसे काट ले क्योंकि इस समय उनके पास पैसे नहीं है।

    राज्य-केंद्र सरकार मिल कर देते हैं स्कॉलरशिप

    मिली जानकारी मुताबिक प्री मैट्रिक स्कालरशिप के तहत एक छात्र को 3500 रुपए स्कालरशिप दी जाती है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 2100 रुपए जबकि पंजाब सरकार की ओर से 1400 रुपए दिए जाते हैं। वर्ष 2022-23 के अप्रैल- मई में भेजे गए पैसों में पंजाब के 23001 छात्रों को 3500 की जगह 1400 बढ़ाकर 4900 और 694 छात्रों को 3500 की जगह 2800 रुपए बढ़ाकर 6300 रुपए की राशि भेजी गई है। इसे वापस लेने के लिए अब शिक्षा विभाग एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

  • इस दीपावली पर अयोध्या में एक बार फिर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 हजार वालंटियर्स जलाएंगे 24 लाख दीये

    इस दीपावली पर अयोध्या में एक बार फिर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 हजार वालंटियर्स जलाएंगे 24 लाख दीये

     

    लखनऊ : लगातार छठे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इस साल 11 नवंबर को लगभग 25,000 वालंटियर्स अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाएंगे। अयोध्या में इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से सरकार अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना बना रही है।

    आयोजन में करीब एक लाख लीटर तेल का इस्तेमाल होगा। कार्यक्रम के आयोजक राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 21 लाख दीये सफलतापूर्वक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 24 लाख दीये लगाने का निर्णय लिया है।

    अवध विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ”बड़ी संख्या में दीये जल्द ही बुझ जायेंगे। एहतियात के तौर पर हम 24 लाख दीये जलाएंगे ताकि अगर दो-तीन लाख दीये बुझ जाएं तो 21 लाख दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके।”

    अयोध्या प्रशासन इस उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद और अयोध्या के सभी कॉलेजों के 25,000 से अधिक वालंटियर्स लगे हुए हैं। आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय नोडल एजेंसी है।

    वालंटियर्स को एक लीटर तेल की बोतल दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने दीया जलाने के लिए सभी आवश्यक तत्वों की आपूर्ति के लिए एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी को काम पर रखा है।

    दीपोत्सव पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वालंटियर्स के लिए दीये, टी-शर्ट और स्नैक्स पर खर्च शामिल है। योगी सरकार 11 नवंबर को इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखेगी। गौरतलब है कि यह एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पिछले साल दीपोत्सव पर अयोध्या के घाटों को 15.76 लाख दीयों से रोशन किया गया था। स्वयंसेवकों ने घाटों पर बक्सों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है जहां दीये रखे जाएंगे।

  • गाजा के बाद अब लेबनान की तरफ से इजरायल पर जबरदस्त हमला; इजरायल सेना ने मार गिराया हमास का टाप कमांडर बिलाल अल-कदरा, किबुत्ज नरसंहार का था मास्टरमाइंड

    गाजा के बाद अब लेबनान की तरफ से इजरायल पर जबरदस्त हमला; इजरायल सेना ने मार गिराया हमास का टाप कमांडर बिलाल अल-कदरा, किबुत्ज नरसंहार का था मास्टरमाइंड

     

     

    तेल अवीवी  इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहा युद्ध भीषम रूप ले रहा है। इजरायल सेना की ओर से आतंकी संगठन हमास के ठिकानों को लगातार तबाह किया जा रहा है। इसी बीच इजरायल सेना को बड़ी सफलता मिली है। इजरायल सेना ने हमास के एक और टाप कमांडर को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार इजरायली फोर्स ने एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया।

    Major action by Israeli Army: आईडीएफ और आईएसए ने बताया कि गाजा पट्टी में दक्षिणी खान यूनिस में हमास की सशस्त्र सेना के नुखबा कमांडर को मार डाला, जो किबुत्ज निरिम नरसंहार के लिए जिम्मेदार था।

    इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन पर हमला किया था। मारा गया आतंकी इजरायल में कई लोगों की हत्या का जिम्मेदार था। इसी ने दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा था। आतंकवादी संगठन हमास में काम करने के साथ ही कदरा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका निभा रहा था।

  • फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

     फिरोजपुर में हुआ बड़ा हादसाः खुशी का माहौल मातम में हुआ तब्दील;झूले की रस्सी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिरे- दो की मौत

     

     

    फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गांव दुलचीके में एक मेले में झूला झूलते समय तीन बच्चों के गले में टूटी रस्सी फंस गई, जिससे तीनों बच्चों नीचे गिर पड़े। इस दौरान झूला नहीं रुका और झूले की चपेट में आने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Major accident in Firozpur: घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पतााल लेकर गए, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे की हालत अभी भी गंबीर बताई जा रही है। फिलहाल एक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालू वाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद झूले का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • IND vs PAK; ICC World Cup 2023: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया फिरकी का जलवा, पाकिस्तान 191 पर ढे

    IND vs PAK; ICC World Cup 2023: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया फिरकी का जलवा, पाकिस्तान 191 पर ढेर

     

    India vs Pakistan, ICC world Cup 2023 Live Score Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस महामुकाबले मेें सिक्के की जंग जीत ली है और पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया है. टीम इंडिया ने एक बदलाव किया है. इशान किशन की जगह शुभमन गिल टीम में आए हैं.

    IND vs PAK, ICC World Cup 2023 Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पाकिस्तान 191 पर ढेर

    पाकिस्तान 191 पर ढेर

    जडेजा ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हारिस रऊफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर पाकिस्तान की पारी को खत्म कर दिया. पाकिस्तानी 191 रनों पर ढेर हो गई.

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनका जलवा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला. कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर में पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए. कुलदीप ने मैच में किफायती गेंदबाजी की. पाक बल्लेबाज उनके खिलाफ हाथ ही नहीं खोल पाए