Author: Sumesh Sharma

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

    You are currently viewing विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

    विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

    • विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है और अब इस तरह विदेश मंत्री एस जयशंकर को वाई की जगह अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. बताया जा रहा है कि आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई है. इससे पहले विदेश मंत्री के पास दिल्ली पुलिस के कमांडो द्वारा वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी.

    समाचार एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एस जयशंकर की सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए कहा है, जो वर्तमान में दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदान किया जाता है. 68 वर्षीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा ‘वाई’ श्रेणी के सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस की एक सशस्त्र टीम कर रही थी.

    सूत्रों ने कहा कि अब विदेश मंत्री एस जयशंकर को सीआरपीएफ द्वारा बड़े ‘जेड’ श्रेणी के सुरक्षा कवर के तहत संरक्षित किया जाएगा, जिसमें देश भर में शिफ्टों में चौबीसों घंटे उनके साथ लगभग 14-15 सशस्त्र कमांडो रहेंगे. सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा कवर में वर्तमान में 176 दिग्गज हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं

  • जानें किस जगह आयकर विभाग की छापेमारी में बेड के नीचे 23 बक्सों से बरामद हुए 42 करोड़ रुपए

     जानें किस जगह आयकर विभाग की छापेमारी में बेड के नीचे 23 बक्सों से बरामद हुए 42 करोड़ रुपए

     

    बेंगलुरु : आयकर विभाग के अधिकारियों को बेंगलुरु के एक फ्लैट में बिस्तर के नीचे करोड़ों की नकदी मिली। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारी मामले के सिलसिले में एक पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों, खासकर राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए फंडिंग के लिए बेंगलुरु में सोने के आभूषण विक्रेताओं और अन्य स्रोतों से बड़ी मात्रा में धन इकट्ठा किया जा रहा है।

    इस संबंध में सूचना मिलने पर आयकर विभाग शहर में छापेमारी कर रहा है। आरटी नगर के पास आत्मानंदा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में गुरुवार देर रात की गई छापेमारी के दौरान 42 करोड़ रुपये की नकदी मिली। सूत्रों ने बताया कि बिस्तर के नीचे 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये मूल्य के 500 रुपये के नोट रखे हुए थे।

    सूचना मिलने के बाद आयकर अधिकारियों ने आरटी नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की और उन्हें एक स्थान पर नकदी मिली। सूत्रों ने बताया कि फ्लैट खाली था और वहां कोई नहीं रहता था, हालांकि, आईटी अधिकारी फ्लैट मालिक के विवरण के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। घटनाक्रम के बाद, आयकर अधिकारी पूर्व पार्षद और उनके पति से उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, पार्षद का पति एक ठेकेदार है और वह ठेकेदार संघ का हिस्सा है, जिसने पिछली भाजपा सरकार पर परियोजनाओं पर 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था। ठेकेदार ने कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

  • चुनावी बिगुल बजते होने लगे राजनीति में उलटफेर ;  BJP जॉइन कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री वेरका की Congress में होगी घर वापसी

    चुनावी बिगुल बजते होने लगे राजनीति में उलटफेर ;  BJP जॉइन कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री वेरका की Congress में होगी घर वापसी

     

     

    अमृतसर : पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और अगले साल लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी बीच पंजाब भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. राजकुमार वेरका ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दें कि करीब एक साल पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डा. राजकुमार ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान किया है।

    Former Cabinet Minister Rajkumar Verka: डॉ. राजकुमार कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका मोहभंग हो गया है। भारतीय जनता पार्टी में उनको बनता सम्मान नहीं मिला है, जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि वेरका के कई करीबी भाजपा नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है।

  • भारत के बढ़ते कदम ; साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का सफर करेंगे PM मोदी, खरीदेंगे पहला टिकट

    भारत के बढ़ते कदम ; साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का सफर करेंगे PM मोदी, खरीदेंगे पहला टिकट

     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। वह अपने लिए इस रैपिड रेल का पहला टिकट भी खरीदेंगे। इसके साथ वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जनसभा स्थल वसुंधरा सेक्टर-आठ के बड़े मैदान में है। 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    सूत्रों की मानें तो 20 अक्टूबर को पीएम गाजियाबाद आ सकते हैं। फिलहाल अभी तारीखों को लेकर पीएमओ से कोई भी पत्र नहीं आया है। रैपिड रेल प्रोजेक्ट दिल्ली से मेरठ तक बन रहा है। इसकी लंबाई 82 किलोमीटर है। पहला फेज गाजियाबाद में दुहाई डिपो से साहिबाबाद स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबा है। ये फेज पूरी तरह तैयार है। इसी का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना है, जिसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

    सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को तैयारियां परखने गाजियाबाद आए भी थे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचकर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। यहां वे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से रैपिड रेल का पहला टिकट खरीदेंगे और फिर उसमें दुहाई डिपो तक सफर करेंगे।

    इस दौरान कुल तीन रैपिडएक्स ट्रेनें उनके साथ चलेंगी। सबसे आगे पायलट ट्रेन होगी। दूसरी ट्रेन यात्रियों के लिए होगी। तीसरी ट्रेन में पीएम मोदी, सीएम योगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि सफर करेंगे। इसके बाद वे पुन: साहिबाबाद स्टेशन पर आएंगे और फिर वसुंधरा सेक्टर-आठ के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री का ये कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे का रहेगा।

  • भारत की बढ़ती ताकत; हमास- इजरायल युद्ध के बीच Operation Ajay चला इजरायल में फंसे भारतीयों को निकाला, देखें VIDEO

    भारत की बढ़ती ताकत; हमास- इजरायल युद्ध के बीच Operation Ajay चला इजरायल में फंसे भारतीयों को निकाला, देखें VIDEO

     

    नई दिल्ली : ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान चेन्नई के हवाई अड्डे उतरा। इससे पहले सुबह 212 भारतीयों को लेकर पहला विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। तेल अवीव से भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहु्ंचा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कुछ यात्रियों से बातचीत भी की।

    देखें VIDEO-

     

    बता दें, सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद एअर इंडिया ने तुरंत अपनी उड़ानें रोक दी थी। जो लोग भी इजरायल से वापस लौट रहे हैं उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ रहा है। सरकार उनकी वापसी का खर्च वहन कर रही है। इससे पहले तेल अवीव से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत संचालित होने वाली विशेष उड़ान में चढ़ने के लिए हवाई अड्डे पर छात्रों सहित भारतीयों की लंबी कतार दिखी।

  • 40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट दर्शकों को इनाम में ऑल्टो कार जीतने का मौका मिलेगा: डिप्टी कमिश्नर

    40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट दर्शकों को इनाम में ऑल्टो कार जीतने का मौका मिलेगा: डिप्टी कमिश्नर

    40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट दर्शकों को इनाम में ऑल्टो कार जीतने का मौका मिलेगा: डिप्टी कमिश्नर

     

    हॉकी देखें-ऑल्टो कार और अन्य इनाम जीतें

     

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) देश के प्रसिद्ध 40वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के भाग्यशाली दर्शक को इनाम में मिलने वाली आल्टो कार के अनावरण की रस्म आज जिले के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा निभाई गई।

    डिप्टी कमिश्नर, जो सुरजीत हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले 40वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के भाग्यशाली दर्शक को एक ऑल्टो कार सौंपने की रस्म अदा करने के बाद यह जानकारी दी कहा कि हर साल की तरह इस साल भी “हॉकी देखें – ऑल्टो कार और अन्य इनाम जीतें” के नारे के तहत, 40वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट को देखने आने वाले भाग्यशाली दर्शक को पुरस्कार के रूप में एक ऑल्टो कार दी जाएगी।

    श्री सारंगल ने आगे कहा कि इस कार को स्थानीय मारवाह ऑटोज़ द्वारा स्पांसर की गई है।

    उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को मारुति ऑल्टो कार के अलावा रेफ्रिजरेटर, एलसीडी, वॉशिंग मशीन आदि और भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि दर्शकों को 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक हर दिन सुरजीत हॉकी स्टेडियम के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर दैनिक लक्की कूपन मिलेंगे, जबकि खिलाड़ियों को उनके पहले मैच के दिन लक्की कूपन जारी किए जाएंगे। पुरस्कार ड्रा 3 नवंबर को फाइनल मैच के तुरंत बाद आयोजित किया जाएगा। इस हेतु समाज के सीनियर उपाध्यक्ष राम प्रताप की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

    इस मौके पर इंडियन ऑयल के राजन बेरी सीईओ इकबाल सिंह संधू, सचिव रणबीर सिंह टुट, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, डी.सी. पी आदित्य, नत्था सिंह गाखल, राम प्रताप, रंदीप गुप्ता, अरविंदर सिंह कुलार, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्रपाल सिंह जज, गौरव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

    फोटो कैप्शन-

    डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल व अन्य कार के अनावरण की रस्म अदा करते हुए।

  • पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

    पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

    पहले की छेड़खानी फिर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, कटे दो पैर-एक हाथ; अब लड़ रही जिंदगी की जंग

     

     

    UP Crime: मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके आदेश पर लापरवाही के लिए सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल (आरक्षी) आकाशदीप को निलंबित कर दिया गया.

    उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए. पुलिस के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके आदेश पर लापरवाही के लिए सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार कम्बोज, हल्का प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार शर्मा और एक कांस्टेबल (आरक्षी) आकाशदीप को निलंबित कर दिया गया.

    एसएसपी ने राधेश्याम को सीबीगंज का नया इंस्पेक्टर तैनात किया है. थाना सीबीगंज के नए इंस्पेक्टर राधेश्याम ने काम संभालने के बाद बताया कि घटना के मुख्य आरोपी विजय मौर्य और उसके पिता कृष्णा पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

    पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को इस वारदात की शिकार हुई छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. उसकी कई हड्डियां भी टूट गईं. अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. मुख्यमंत्री ने घायल छात्रा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत देने और  इलाज में कोताही न बरतने के आदेश दिए हैं.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर (12वीं) की 16 वर्षीय छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मंगलवार को चंदपुर से कोचिंग पढ़कर आ रही थी तो शाम करीब साढ़े चार बजे गांव का ही विजय मौर्य उसे एक ईंट भट्ठे के पास रोककर छेड़छाड़ करने लगा और उसकी बेटी का पीछा करने लगा.

    पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी जान बचाने के लिए खड़ौआ की तरफ गई तभी विजय मौर्य ने ट्रेन के आगे उसे धक्का देकर मारने की कोशिश की, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए. पुलिस के मुताबिक इस घटना का एक अन्य युवक गवाह है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उसका ऑपरेशन किया गया. इसके पहले छात्रा के पिता ने बताया था कि एक युवक और उसके साथी उसकी बेटी को शाम को ट्यूशन पढ़ने जाने पर परेशान करते थे और उन्होंने आरोपी के परिवार से भी इसकी शिकायत की थी.

  • ऑपरेशन अजय चला भारत इजराइल में फंसे भारतीयों को लाएगा वतन वापिस, MEA भेजेगा चार्टर प्लेन

    ऑपरेशन अजय चला भारत इजराइल में फंसे भारतीयों को लाएगा वतन वापिस, MEA भेजेगा चार्टर प्लेन

     

     

    इजराइल में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय लॉन्च किया गया है. आज रात इजराइल पहला स्पेशल विमान जाएगा और कल सुबह भारतीयों को लेकर लौटेगा. वहीं, हमास ने फिर कई इजराइली सैनिकों को बंधक बनाया है और एक सैनिक कैंप को नष्ट कर दिया है. गाजा बॉर्डर पर इजराइल लगातार सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है. अब जमीन पर हमास से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं.

     

    ऑपरेशन अजय: इजराइल में फंसे भारतीय कल लौटेंगे वतन, MEA भेजेगा चार्टर प्लेन

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची.

    इजराइल और हमास के लड़ाकों के बीच भीषण जंग जारी है. इजराइल गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक कर रहा है, जिसकी वजह से कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं. इस बीच भारत इजराइल से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ चला रहा है. भारतीय नागरिकों को इजराइल से निकालने के लिए आज रात देश से एक स्पेशल विमान भेजा जाएगा और कल वह नागरिकों को लेकर वापस लौटेगा.

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि कल विदेश मंत्री ने घोषणा की थी कि ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इजराइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं. भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहली चार्टर फ्लाइट आज रात तेल अवीव पहुंचेगी और कल सुबह भारत लौटने की संभावना है.

    उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो वायुसेना का इस्तेमाल भी किया जाएगा. अभी के लिए चार्टर फ्लाइट से काम लिया जा रहा है. लगभग 230 लोगों को कल सुबह वापस लाया जा रहा है. हम इजराइल में रह रहे भारतीय लोगों से रिक्वेस्ट करते है कि वो जल्द ही दूतावास में खुद को रजिस्टर करवाएं.

    करीब 18000 भारतीय इजराइल में फंसे

    अरिंदम बागची ने बताया कि करीब 18000 भारतीय इजराइल में हैं. इसमें काफी स्टूडेंट्स भी हैं. अभी तक किसी भारतीय की कैजुअल्टी की खबर नहीं है. जो एक व्यक्ति घायल था हम उसके संपर्क में है. वो अस्पताल में है और इलाज किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि वेस्ट बैंक में लगभग एक दर्जन भारतीय फंसे हुए हैं, जबकि गाजा में 3 से 4 भारतीय हैं, जिनसे वह संपर्क में हैं. भारत ने फिलिस्तीन से 2 स्टेट समाधान पर अपनी नीति दोहराई. मानवीय कानून का पालन करना एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से लड़ने की वैश्विक जिम्मेदारी है.

    इजराइली हमलों में तीन रिहायशी बिल्डिंग तबाह

    दरअसल, हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर दिया, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. इसके बाद इजराइल ने एयर स्ट्राइक और ग्राउंड अटैक किया, जिसमें हमास के सैकड़ों लड़ाके मारे गए हैं. गाजा पट्टी पर इजराइल के हेलिकॉप्टर से लगातार उसके सैनिक उतर रहे हैं, जो हवाई हमलों को अंजाम दे रहे हैं. हमास पर बारूदी बौछार हो रही है. ताजा हमलों में तीन रिहायशी बिल्डिंग तबाह हो गई हैं. वहीं वेस्ट बैंक के इजराइली कब्जे वाले इलाके पर हमास के लड़ाके अभी भी हमला कर रहे हैं.

  • फेस्टिवल सीजन पंजाब से चलेंगी 4 ट्रेनें:चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा- वाराणसी के बीच चलेंगी

    You are currently viewing फेस्टिवल सीजन पंजाब से चलेंगी 4 ट्रेनें:चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा- वाराणसी के बीच चलेंगी

    फेस्टिवल सीजन पंजाब से चलेंगी 4 ट्रेनें:चंडीगढ़-गोरखपुर, बठिंडा- वाराणसी के बीच चलेंगी

     

    •  : पंजाब में त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके मद्देनजर फिरोजपुर डिवीजन ने पंजाब से 4 ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा कर दी है। फिरोजपुर व जम्मू-तवी से दो ट्रेनों को शुरू करने के अलावा अब चंडीगढ़ व बठिंडा से भी दो ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की गई है। इनका टाइम-टेबल भी जारी कर दिया गया है और इनकी बुकिंग अपनी सुविधा अनुसार करवा सकते हैं।

    04518 चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को रात 11.15 बजे 2 नवंबर से 30 नवंबर के तक चलेगी और अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखुर पहुंचेगी। वहीं 04517 गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.05 बजे 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी और अगले दिन दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच कुल 10 फेरें होंगे और ये ट्रेन अम्बाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशन भी रुकेंगी।

    बठिंडा- वाराणसी के बीच ट्रेनें (04530/04529)

    04530 बठिंडा से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रात 8.55 बजे 5 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04529 वाराणसी से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को रात 8.40 बजे 6 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चलेगी और अगले दिन शाम 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। ये ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच कुल 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, राजपुरा, अम्बाला छावनी, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और प्रतापगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी

    पटना से फिरोजपुर (04678/04677)

    पटना-फिरोजपुर कैंट आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (12 ट्रिप) 04678 प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए चलेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1:25 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 5 बजे पटना पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

    रास्ते में यह ट्रेन कोटकपुरा, बठिंडा, रामपुर फूल, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर होते हुए दोनों दिशाओं में चलेगी। .

    जम्मू तवी सेबरौनी (04646/04645)

    जम्मू तवी-बरौनी रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन जम्मू तवी से सुबह 5:45 बजे चलेंगी और अगले दिन दोपहर 12:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। शुक्रवार से बरौनी से जम्मू तवी तक चलेगी। रात 10.30 बजे जम्मू तवी पहुंचेंगे।

    रास्ते में यह विशेष ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, लक्सर, मोरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी और बछवाड़ा स्टेशनों पर रुकती हुई आएगी।

  • जालंधर के सबसे पॉश एरिया में चली गोलियां

    You are currently viewing जालंधर के सबसे पॉश एरिया में चली गोलियां

    जालंधर के सबसे पॉश एरिया में चली गोलियां

    • जालंधर का सबसे पॉश एरिया अर्बन स्टेट फेस-1 में बुधवार को उसे वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने दो गोलियां चला दी। बता दें कि जिस एरिया में गोलियां चली, उक्त एरिया में काफी शांति पसंद लोगों रहते हैं। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया और वारदात में इस्तेमाल किया गया वेपन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अर्बन स्टेट फेस-1 के रहने वाले रविंद्र कुमार ने प्रिंस महाजन नाम के व्यक्ति को अपना घर किराए पर दिया हुआ था। प्रिंस पिछले काफी समय से रविंदर को किराया नहीं दे रहा था। जिसके चलते दोनों के बीच पिछले काफी समय से डिस्प्यूट चल रहा था। प्रिंस महाजन द्वारा नीचे वाला पोर्शन किराए पर लिया गया था। जबकि ऊपर वाला पोर्शन खाली था।

    जब वीरवार को 65 वर्षीय रविंद्र कुमार अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ अपने घर में पहुंचे तो, प्रिंस महाजन ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जब वह अपने घर में जबरदस्ती घुसे तो, उनके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद आरोपी प्रिंस महाजन ने अपने पड़ोसी दोस्त भ्रमराज को मौके पर बुला लिया और परिवार को उनके घर के अंदर बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। जब पीड़ित चिल्लाए को दोस्त भ्रमराज ने पीड़ितों को चुप करवाने के लिए अपने 32 बोर के पिस्टल से दो फायर कर दिए। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

    एसीपी ने बताया बरामद किया गया वेपन लाइसेंसी था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिवार ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपी को उन्होंने 2021 के जुलाई माह में उक्त घर किराए पर दिया था। मगर कुछ माह से आरोपी किराया नहीं दे रहे थे। जिसके चलते उन्होंने उन्हें घर के अंदर आने से रोका।