Author: Sumesh Sharma

  • दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

    You are currently viewing दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

    दीवाली से पहले अधिकारियों की फौज के साथ ”फील्ड में उतरे” निगम कमिश्नर

     

    • दीपावली से पहले निगम कमिश्नर आई.ए.एस. ऋषि पाल सिंह अधिकारियों की फौज के साथ फील्ड में उतरे व सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की सख्त हिदायतें देते हुए कहा कि लापरवाही को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की समीक्षा करते हुए जरूरी प्वाइंट नोट किए गए व कई कार्यों संबंधी लिखित में रिपोर्ट मांगी गई है। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए कमिश्नर ने शहर के विकास कार्यों व साफ-सफाई की जमीनी हकीकत देखी। सड़कों, कूड़े के डंपों, स्ट्रीट लाइटों सहित विकास कार्यों जायजा लेते हुए जनता की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की हिदायतें दी गई।

    निगम कमिश्नर के साथ चारों ज्वाइंट कमिश्नर, सुपरिंटेंडेंट, एक्सियन, इस्पेक्टरों व सहयोग स्टॉफ प्रत्येक स्थान पर मौजूद रहा। इनमें विशेष तौर पर नॉर्थ से जोनल कमिश्नर विक्रांत वर्मा, कैंट हलके से पुनीत शर्मा, सैंट्रल से राजेश खोखर, वैस्ट से शिखा भगत, सुपरिटेंडेंट हरप्रीत सिंह, इस्पेक्टर रिंपी कल्याण सहित अधिकारियों की टीम उपस्थित रही। निगम कमिश्नर का एक्शन आज सुबह 7 बजे माडल टाऊन के कूड़े के डंप से शुरू हुआ व अधिकारियों को हिदायतें दी गई कि कूड़े की लिफ्टिंग में देरी नहीं होनी चाहिए, वहीं सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं पर फोक्स किया गया। इस मौके चौगिट्टी, विकास पूरी सहित विभिन्न कूड़े के डंपों का मुआयना किया गया। निगम कमिश्नर द्वारा सड़कों पर कूड़ा फैलने को लेकर गंभीरता जताई गई।

    7.30 पर निगम कमिश्नर ऋषि पाल सिंह अधिकारियों के साथ बर्ल्टन पार्क पहुंचे व गाड़ियों को रवाना होने से पहले पूरा निरीक्षण किया। कूड़ा उठाने के लिए निकलने वाली ट्रालियों की गिनती करते हुए ड्राइवरों की अटेंडेंस चैक की गई व प्रत्येक ट्रालियों का रूट इत्यादि जांचा गया। वहीं संबंधित अधिकारी से प्रत्येक जानकारी को क्रॉस चैक किया गया ताकि कोई त्रुटि न रहे। बर्ल्टन पार्क के बाहर अलग-अलग इलाकों में साफ-सफाई का मुआयना करते हुए जोनल कमिश्नरों को रुटीन जांच करने के दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए। इलाका निवासियों का संतुष्ट होना लाजिमी है।

  • फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

    You are currently viewing फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

    फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

     

    • :कौमी इंसाफ मोर्चा में पुलिस से भिड़ उनकी सुरक्षा जैकेट लेने वाला नाबालिग निहंग सिंह का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने गोल्डन गेट के पास बनाया है, जिसमें वह पिस्तौल लेकर सरेआम चलता हुआ दिख रहा है और बाद में उसी से फायर करता है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

    नाबालिग के खिलाफ थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जिसके पश्चात उसे जुवेनाईल भी भेज दिया गया है। पुलिस ने उस हथियार को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे उसने हवाई फायर किए थे। जांच की जा रही है कि पिस्तौल लाइसेंसी था या अवैध था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है कि कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से मोहाली में लगाए गए इंसाफ मोर्चा में नाबालिग पुलिस से भिड़ गया था और पुलिस की सुरक्षा जैकेट छीन ली थी, जिसके बाद वह काफी फेमस हो गया। उसके पश्चात वह अक्सर अपनी रील बनाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इस बार उसने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक नई रील तैयार कर दी, जिसमें उसने सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बनाया।

    यहां यह भी बताने योग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से इस तरह की वीडियो बनाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है और जो भी इस तरह की वीडियो बना रहा है, उस पर तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है। नाबालिग ने सरकार की पाबंदी की भी कोई परवाह नहीं की और बेखौफ होकर सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बना लिया।

  • पंजाब पुलिस ने दीवाली से पहले बड़ी साजिश को किया नाकाम

    You are currently viewing दिवाली से पहले बड़ी साजिश नाकाम

    पंजाब पुलिस ने दीवाली से पहले बड़ी साजिश को किया नाकाम

     

    दीपावली से एक हफ्ता पहले पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार आतंकियों को राजस्थान बॉर्डर व गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच पिस्तौल, नौ मैगजीन व 23 कारतूस बरामद हुए हैं। सभी आरोपी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के लिए काम करते हैं। रिंदा पाकिस्तान की खुफिसा एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले दस आतंकियों को नामजद किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान बॉर्डर पर पंजाब के खुईयां सरवर थाने के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ गुमजाल बैरियर पर नाका लगा रखा था। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर गुरदासपुर के बाबा डेरा नानक साहिब के शरणजीत सिंह और धर्मकोट पत्तन के विलियम मसीह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान इन्होंने गुरदासपुर के सहजप्रीत सिंह उर्फ निरवैर सिंह और जोधपुर (राजस्थान) के कैलाश के बारे में बताया। पुलिस ने अमरजीत सिंह व सहजप्रीत को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया। सहजप्रीत से तीन पिस्तौलें, छह मैगजीन व तीन कारतूस मिले। सहजप्रीत ने पूछताछ दौरान बताया कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए काम करता है। ये सभी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के लिए काम करते हैं। एसएसपी ने बताया कि इनके बाकी साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर, दलेर सिंह निवासी अमृतसर, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह निवासी गुरदासपुर की तलाश की जा रही है।

    आतंकियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आतंकी रिंदा आईएसआई की मदद से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिय हथियारों और भारत की नकली करंसी की सप्लाई कर रहा है। पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे अमेरिका में छिपे अमृतसर के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, यूके में छिपे गुरदासपुर के निशान सिंह के लिए भी काम करते हैं। ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब और भारत के अन्य राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

  • फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत; पांच लापता

     

     

    रायगढ़ : महाड एमआईडीसी में 3 नवंबर को एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में विस्फोटों के बाद भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य अभी भी लापता हैं, इसके अलावा सात लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। महाड एमआईडीसी परिसर में आठ एकड़ से अधिक भूमि पर फैली ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड के कारखाने के परिसर में कई विस्फोट हुए।

    शुक्रवार की सुबह फार्मास्युटिकल फैक्ट्री का एक हिस्सा, जहां लगभग 20 कर्मचारी ड्यूटी पर थे, वहां से निकलने वाले गहरे काले धुएं के साथ आग की चपेट में आ गया। सुबह करीब 11 बजे आग लगने के तुरंत बाद, आसपास के क्षेत्र में तेज धमाके सुने गए और रायगढ़ पुलिस और स्थानीय अग्निशमन दल और बाद एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के लिए पहुंचीं।

    रायगढ़ (महाड) के एसडीपीओ शंकर ने आपदा स्थल से बताया, हमने अब तक चार शव बरामद किए हैं व अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने से फैक्ट्री की संरचना काफी कमजोर हो गई है, इससे एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और अन्य टीमों के लिए बचाव अभियान चलाना बहुत जोखिम भरा हो गया है।

    रायगढ़ के संरक्षक मंत्री उदय सामंत ने शुक्रवार-शनिवार आधी रात के आसपास घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को शेष पीड़ितों का पता लगाने और घायलों के लिए उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है किगैस रिसाव के कारण आग लग सकती है और विस्फोटों के कारण अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि आग की लपटें फैक्ट्री परिसर के भीतर अन्य इकाइयों में फैलने लगीं। सात घायलों में से दो की हालत स्थिर है और तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है, महाड ग्रामीण अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया देश की गरीब जनता के लिए बड़ा ऐलान, गरीबों को अलगे पांच साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

     

    दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन योजना को अगले पांच वर्ष के लिए बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि गरीब कल्याण उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।

    श्री मोदी ने आज यहां एक बड़ी चुनावी सभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने की यह योजना दिसम्बर माह में समाप्त हो रही थी लेकिन अब यह पांच साल बढ़ाई जायेंगी। यह केवल चुनावी घोषणा नही बल्कि यह मोदी की गारंटी है। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत रोजी रोटी कमाने घरों से दूर जाने वालों को भी वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए देशभर में खाद्यान्न लेने की सुविधा मिलेगी।

    उन्होने जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ी जाति गरीब की है जिसके लिए उनकी सरकार ने तमाम योजनाओं शुरू की है। उन्हे डर लग गया है कि गरीब अगर इकठ्ठा हो गए और उनकी तातक बन गई तो उनका क्या होगा। दुकान चलाने के लिए नया नया खेल खेला जा रहा है। गरीब को बांटने और उसे आपस में लड़ाने का खेल शुरू हो रहा है। गरीब की एकता तोड़ने के लिए नए नए षडयंत्र हो रहे है।जातिवाद का जहर घोला जा रहा है। उन्होने लोगो से इस साजिश को एकजुट होकर विफल करने को कहा।

    ओबीसी वर्ग का बड़ा हितैषी बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मेडिकल कालेजों में ओबीसी आरक्षण दिया,सबसे अधिक ओबीसी मंत्री उनकी सरकार में है,फिर भी एक ओबीसी प्रधानमंत्री को कांग्रेस के लोग दिन भर पानी पी पी कर गाली देते है। जाति से नफरत है तो इसके लिए पूरे ओबीसी समाज को क्यों गाली देते है।ओबीसी को गाली देना बन्द करना चाहिए।

    उन्होने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने छत्तीसगढ़ के साहू समाज को चोर बता दिया।अदालत ने उन्हे सजा भी सुना दी। सुप्रीम कोर्ट से जेल जाने में थोड़ा मोहलत दे दी है। उन्होने छत्तीसगढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर साहू के बेटे का आखिर क्या गुनाह था।

    श्री मोदी ने ईडी की रायपुर में छापे की कार्रवाई और नगदी की बरामदगी का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कह रहे है कि पैसा सट्टेबाजों का है। मीडिया में आ रहा है कि यह उन तक जा रहा हैं। फिर भीड़ से पूछा किन तक तो जवाब आया भूपेश बघेल। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे सट्टेबाजों से उनके क्या सम्बन्ध हैं।उन्होने कहा कि इसके बाद से मुख्यमंत्री बौखलाए हुए है,उनके लोग संदेश भेज रहे है कि भाजपा के लोगो से पैसे की बरामदगी करवा दी जायेंगी।धमकी दे रहे है,किसको डरा रहे है। जनता सब कुछ जानती है। उन्होने कहा कि मोदी को तो कांग्रेसी दिनभर गाली देते है,भूपेश बघेल तो केन्द्रीय एजेन्सियों और सुरक्षा बलों को भी गालियां दे रहे है।

    उन्होने कहा कि भ्रष्टाचारियों से हिसाब करने जनता ने मोदी को दिल्ली में बैठाया है,जिसने गरीब को लूटा है उस पर कार्रवाई होकर रहेंगी। उन्होने कहा कि महादेव एप और पीएससी घोटाले की भी जांच होगी।छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर आयोग बनाकर ऐसे सभी घोटालों की जांच होंगी और पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जायेंगा। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी सम्बोधित किया।

  • भूकंप से दहला भारत का पड़ोसी देश; नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM

    भूकंप से दहला भारत का पड़ोसी देश; नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM

     

    नेपाल में आए भूकंप के तेज झटके से भारी तबाही मची है. भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था. तेज झटके ने पश्चिमी रुकुम जिले में भी तबाही मचाई. 200 लोग हताहत हुए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल इस बीच आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए रवाना हुए हैं.

     

    भूकंप से नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM दहल- Latest Updates

    नेपाल में भूकंप से तबाही, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

    नेपाल में भूकंप के तेज झटके से देश के पश्चिमी हिस्से में भारी तबाही मची है. भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था और आसपास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए. तबाही की चपेट में आने से अबतक 129 लोगों की मौत हो गई है. 6.4 तीव्रता के झटके में कमोबेश 200 लोग हताहत हुए हैं. जाजरकोट जिले के भेरी, नलगढ़, कुशे, बरेकोट और चेदागढ़. नलगढ़ की डिप्टी मेयर सरिता सिंह की भी मौत हो गई. यहां देखें भूकंप के बाद नेपाल से लेटेस्ट अपडेट्स…

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के तेज भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है और सभी जरूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

     

    • प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने तीनों सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत बचाव और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है और आपदा पर दुख जताया किया है. प्रधानमंत्री दहल आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए रवाना हुए हैं. सैन्य हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम के दौरे पर जाएंगे, जहां भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही मची है.
  • एक तरफ जहरीली हवा दूसरी और भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR वाले जाएं तो जाएं किधर?

    एक तरफ जहरीली हवा दूसरी और भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR वाले जाएं तो जाएं किधर?

    एक तरफ जहरीली हवा दूसरी और भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR वाले जाएं तो जाएं किधर?

     

    दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा वैसे ही सबसे खराब है और ऊपर से ये भूकंप के झटके…दिल्ली-एनसीआर वाले जाएं तो जाएं कहां? जहरीली हवा की वजह से दिल्ली-NCR में सांस लेना भी दूभर हो गया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बन गया हो.

    भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली एनसीआर की धरती कांप उठी. शुक्रवार की रात करीब 11 बजकर 32 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी. भूकंप के झटके पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए. इसका केंद्र नेपाल था. भूकंप के आते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर गए. दहशत का माहौल बन गया.

    दिल्ली में प्रदूषण की मार, सांस लेना भी दूभर

    प्रदूषण के चलते दिल्ली एनसीआर की हवाओं में जहर घुल गया है. जहरीली हवा की वजह से यहां सांस लेना भी दूभर हो गया है. ऐसा लग रहा है कि जैसे दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बन गया हो. शुक्रवार को एक्यूआई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दिन में AQI 468 दर्ज किया गया जबकि रात में साढ़ें 10 बजे के बाद यह 500 के पार चला गया था.

    लगातार चौथे दिन छाई रही दमघोंटू धुंध

    शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में लगातार चौथे दिन दमघोंटू धुंध छाई रही. दरअसल, 31 अक्टूबर से ही दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में चल रही है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में गैर-जरूरी निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन पर रोक लगा दी गई थी. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों को बैन कर दिया गया था.

  • जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

    जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

    जानें किस जगह वायु सेना के बेस में घुसे आतंकी; दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी

     

     

    नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आतंकियों ने वायु सेना के बेस पर हमला किया है. आत्मघाती हमलावरों सहित कई भारी हथियारों से लैस आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं.

    कहा जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर सीढ़ियों के जरिए वहां घुसे और फिर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया. सुसाइड बॉम्बर के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है. अभी तक पाकिस्तानी सेना ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

    आपको बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी थी.

  • नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

    नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

    नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलने वाले नेताओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं बल्कि हो रहे परेशान

     

    • नगर निगम चुनाव से पहले इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे दल बदलुओं से पार्टी कार्यकर्ता खुश नहीं और परेशान हैं। सभी पार्टी के अंदर भी दूसरे दलो के नेताओं की बढ़ती आमद से नगर निगम चुनाव में खुद के साइड लाइन कर दिए जाने की आशंका को लेकर नेता व कार्यकर्ता चिंतित दिखाई देने लगे हैं। इन सभी पार्टियों के कार्यकताओं का मानना है कि इन दल बदलुओं का अपनी पार्टी छोड़ की विचारधारा से कोई संबंध नहीं है। वे सिर्फ अपने राजनैतिक हितों के संरक्षण व पूर्ति के लिए हमारी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। उनका यह भी कहना है चाहे कांग्रेस, भाजपा, अकाली पार्टी , आम आदमी पार्टी का कोई भी सक्रिय कार्यकर्त्ता चूहों और मेंढकों का पार्टी में स्वागत करने का इरादा नहीं रखते।नगर निगम चुनाव लड़ने की चाह के चलते ही दूसरे दलों के कई नेता इधर उधर पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। शहर की राजनीति में रूचि रखने वालों का मानना है कि अगर इधर उधर पार्टियों में शामिल में यूं ही चलता रहा तो इन चुनावों में खुद अपनी हार का कारण बन सकती है। बता दें कि नगर निगम चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने थोक के भाव में अपनी-अपनी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है
  • Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    You are currently viewing Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    Jalandhar : त्योहारी सीजन के चलते ACP नार्थ ने सिटी रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉड के साथ की चैकिंग

    • त्योहारी सीजन में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर की पुलिस की ओर से सभी पब्लिक प्लेस, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार दोपहर ACP नार्थ दमनवीर की अगुवाई में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन में चेकिंग की गई.

    ताकि किसी भी तरह से शरारती तत्व लोगों को नुकसान न पहुंच सके। इस मौके पर जानकारी देते हुए ACP दमनवीर सिंह ने कहा कि शरारती तत्व किसी भी तरह से लोगों को नुकसान न पहुंचा दे, इसके लिए वह अपनी टीम के साथ समय-समय पर चेकिंग करते रहते हैं। इसी सिलसिला में आज भी डॉग स्क्वॉड के साथ स्टेशन पर चेकिंग करने के लिए पहुंचे हैं। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। इसके अलावा वेटिंग हॉल में मशीन व डॉग्स स्क्वॉड की मदद से चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान एसीपी दमनवीर सिंह के साथ थाना नंबर 3 के प्रभारी राजेश ठाकुर , जीआरपी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार व सभी थानों की पुलिस टीम भी उनके साथ मौजूद रही।