फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

You are currently viewing फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

फेम पाने के लिए उड़ाई कानून की धज्जियां, गोल्‍डन गेट के बाहर फायरिंग कर बनाई रील

 

  • :कौमी इंसाफ मोर्चा में पुलिस से भिड़ उनकी सुरक्षा जैकेट लेने वाला नाबालिग निहंग सिंह का हवाई फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसने गोल्डन गेट के पास बनाया है, जिसमें वह पिस्तौल लेकर सरेआम चलता हुआ दिख रहा है और बाद में उसी से फायर करता है। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग के खिलाफ थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। जिसके पश्चात उसे जुवेनाईल भी भेज दिया गया है। पुलिस ने उस हथियार को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे उसने हवाई फायर किए थे। जांच की जा रही है कि पिस्तौल लाइसेंसी था या अवैध था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि कौमी इंसाफ मोर्चा की तरफ से मोहाली में लगाए गए इंसाफ मोर्चा में नाबालिग पुलिस से भिड़ गया था और पुलिस की सुरक्षा जैकेट छीन ली थी, जिसके बाद वह काफी फेमस हो गया। उसके पश्चात वह अक्सर अपनी रील बनाता हुआ दिखाई दिया। लेकिन इस बार उसने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक नई रील तैयार कर दी, जिसमें उसने सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बनाया।

यहां यह भी बताने योग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से इस तरह की वीडियो बनाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है और जो भी इस तरह की वीडियो बना रहा है, उस पर तुरंत कार्रवाई भी की जा रही है। नाबालिग ने सरकार की पाबंदी की भी कोई परवाह नहीं की और बेखौफ होकर सरेआम सड़क पर हवाई फायर करते हुए का वीडियो बना लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *