भूकंप से दहला भारत का पड़ोसी देश; नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM

भूकंप से दहला भारत का पड़ोसी देश; नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM

 

नेपाल में आए भूकंप के तेज झटके से भारी तबाही मची है. भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था. तेज झटके ने पश्चिमी रुकुम जिले में भी तबाही मचाई. 200 लोग हताहत हुए हैं. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल इस बीच आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए रवाना हुए हैं.

 

भूकंप से नेपाल का बुरा हाल, आपदा क्षेत्र के दौरे पर PM दहल- Latest Updates

नेपाल में भूकंप से तबाही, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल में भूकंप के तेज झटके से देश के पश्चिमी हिस्से में भारी तबाही मची है. भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था और आसपास के कई जिलों में झटके महसूस किए गए. तबाही की चपेट में आने से अबतक 129 लोगों की मौत हो गई है. 6.4 तीव्रता के झटके में कमोबेश 200 लोग हताहत हुए हैं. जाजरकोट जिले के भेरी, नलगढ़, कुशे, बरेकोट और चेदागढ़. नलगढ़ की डिप्टी मेयर सरिता सिंह की भी मौत हो गई. यहां देखें भूकंप के बाद नेपाल से लेटेस्ट अपडेट्स…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के तेज भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है और सभी जरूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

 

  • प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने तीनों सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत बचाव और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है और आपदा पर दुख जताया किया है. प्रधानमंत्री दहल आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए रवाना हुए हैं. सैन्य हेलिकॉप्टर से प्रधानमंत्री जाजरकोट और पश्चिमी रुकुम के दौरे पर जाएंगे, जहां भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही मची है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *