Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

    You are currently viewing जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

    जालंधर: नगर निगम चुनाव 15 नवंबर को नही

     

    •  नगर निगम चुनाव 15 नवंबर से पहले नहीं होंगे। बता दें कि वार्डबंदी का काम पूरा न होने के कारण स्थानीय निकाय विभाग ने समय बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही कहा गया है कि अगर किसी को कोई इतराज है तो वह 7 नवंबर तक इसे जमा कर सकता है। यदि कोई 17 नवंबर को इतराज वापस लेना चाहता है तो वापस ले सकता है। कहा गया है कि 21 नवंबर को काम पूरा हो जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर तक चुनाव होने थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं।बता दें कि पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला था, लेकिन हालिया खबर ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी है। पंजाब में 5 नगर निकायों के चुनाव नवंबर के पहले सप्ताह में होने थे। सूत्रों के अनुसार ये 5 नगर निगम अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा हैं। पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव भी 1 से 15 नवंबर के होने थे, लेकिन अब तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके लिए अगस्त में नोटिफिकेशन जारी किया गया था।12 नवंबर को दिवाली है, इसलिए चुनाव नवंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना ज्यादा थी। पंजाब सरकार ने राज्य के पांच नगर निगमों में चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। बता दें कि पंजाब की 34 नगर परिषदों और नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच खत्म हो चुका है, लेकिन नगर निगम चुनाव की तारीख चुनाव आयोग के अंतिम फैसले के बाद ही तय की जाएगी। जनवरी 2023 से अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और फगवाड़ा जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव लंबित हैं। इसका मतलब है कि अब एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने वाला है।
  • NCR गैस चेंबर में हो चुका है तब्दील , लोनी में AQI 500 के करीब; हालात बेहद खराब

    NCR गैस चेंबर में हो चुका है तब्दील , लोनी में AQI 500 के करीब; हालात बेहद खराब

     

     

    नोएडा/गजियाबाद : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) प्रदूषण के कारण गैस चैंबर में तब्दील हो गया है। हालात संभालने के लिए दिल्ली और नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में भी ग्रेप-3 लागू कर दिया गया है। आंशका जताई जा रही है दिल्ली, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात बनने गए हैं। गाजियाबाद के लोनी इलाके में हालात बद से बदतर बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक एक्यूआई यहां 492 पहुंच गया है।

    ग्रेटर नोएडा में भी यही हाल है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 3 में भी उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 493 पहुंच गया है। अगर पूरे ग्रेटर नोएडा के आंकड़े की बात करें तो एक्यूआई 485 पर पहुंचा हुआ है। गाजियाबाद में ओवरऑल आंकड़ा 418 बना हुआ है।

    दिल्ली, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हालात चिंताजनक हो गए हैं। चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। लोगों की आंखें जल रही हैं। सांस लेने तक में तकलीफ हो रही है। ऐसा लग रहा मानो पूरा एनसीआर गैस के चैंबर में तब्दील हो गया हो।

    केंद्रीय वायु प्रदूषण आयोग ने पूरे एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-3 लागू कर दिया गया है। ग्रेप-3 के लागू होते ही निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही बीएस-3 और बीएस-4 वाले वाहनों को चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली में कक्षा पांच तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में भी स्कूलों को आनलाइन पढ़ाई शुरू कराने की सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में दिल्ली, नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण भयंकर रुप धारण कर सकता है। हालात और ज्यादा खराब होंगे। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि वाहनों का कम से कम प्रयोग करें। इस दौरान डीजल से चलने वाले वाहन तो बिल्कुल भी ना चलाएं। जरुरी ना हो तो घर से बाहर ना निकले।

  • बड़ी संख्या में छोड़ रहे Canada नए अप्रवासी:एक अध्ययन में सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

     बड़ी संख्या में छोड़ रहे Canada नए अप्रवासी:एक अध्ययन में सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

     

     

    टोरंटो : कनाडा ने 2025 से हर साल पांच लाख नए अप्रवासियों को प्रवेश देने की योजना बनाई है, लेकिन एक नए अध्ययन से पता चला है कि नए लोग बड़ी संख्‍या में देश छोड़ रहे हैं। इंस्टीट्यूट फॉर कैनेडियन सिटिजनशिप (आईसीसी) और कॉन्फ्रेंस बोर्ड ऑफ कनाडा द्वारा ‘द लीकी बकेट’ शीर्षक वाले संयुक्त अध्ययन में कहा गया है कि आवास की समस्‍या, खराब नौकरी बाजार और बोझिल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के कारण अप्रवासियों की बढ़ती संख्या कनाडा छोड़ रही है।

    रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 और 2019 में नए लोगों के बीच कनाडा छोड़ने का चलन अचानक बढ़ गया। उनमें से अधिकांश देश में चार से सात साल के बीच रहने के बाद कनाडा छोड़ देते हैं।

    हर साल कनाडा की आबादी में लगभग 1.3 प्रतिशत नए आप्रवासियों के शामिल होने के साथ, इंस्टीट्यूट फॉर कैनेडियन सिटिजनशिप के सीईओ डैनियल बर्नहार्ड, जिन्होंने अध्ययन शुरू किया था, ने कहा,आप्रवासियों की बढ़ती संख्या कनाडा को ‘नो थैंक्स’ कह रही है। यह सिर्फ आप्रवासियों के लिए समस्या नहीं है। यह हर किसी के लिए एक समस्या है।

    उन्‍होंने कहा, कनाडा आवास और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारी कमी को पूरा करने के लिए आप्रवासियों पर अधिक से अधिक निर्भर करता है, उन्हें बनाए रखने की हमारी क्षमता महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित का मामला बनती जा रही है। सीधे शब्दों में कहें तो, अगर कनाडा नवागंतुकों को मदद नहीं कर सकता और उन्हें उनके पासपोर्ट और दिलों में कनाडाई बनने में मदद नहीं कर सकता, तो हम जल्द ही भूतकाल में अपनी समृद्धि पर चर्चा कर सकते हैं।

    अध्ययन करने वाले द कॉन्फ्रेंस बोर्ड ऑफ कनाडा के कार्यकारी निदेशक स्टीफन फोरनियर ने कहा, इस क्षेत्र में हमारे शोध से पता चलता है कि आप्रवासन से आर्थिक विकास होता है। हमारे शोध से पता चलता है, आप्रवासियों को आकर्षित करना समीकरण का केवल एक हिस्सा है, एक बार जब वे कनाडा में आ जाएं, तो हमें उन्हें बनाए रखने की भी आवश्यकता है।

    अध्ययन में सिफारिश की गई है कि संघीय, प्रांतीय और स्थानीय सरकारें ऐसे कार्यक्रम रखें जो नए अप्रवासियों को कनाडा में बसने में मदद करें, आवास और स्वास्थ्य देखभाल में निवेश करें और नियोक्ताओं को अप्रवासी श्रमिकों को भर्ती करने, काम पर रखने और बनाए रखने में सहायता करें।

  • दीपावली को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, सभी जोन को 3 कदम उठाने के आदेश

    दीपावली को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, सभी जोन को 3 कदम उठाने के आदेश

     

    पिछले कुछ समय में कई ट्रेन हादसे हुए हैं. कई घटनाएं ट्रेनों में आग लगने की हैं. ऐसे में दिवाली के मौके पर और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. इसी को लेकर रेलवे सतर्क हो रहा है. कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पहले से ही उचित उपाय किए जा रहे हैं.

    दिवाली के मद्देनजर ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, सभी जोन को 3 कदम उठाने के आदेश

    त्योहारों के मौसम में किसी भी हादसे के मद्दे नजर रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को कुछ एहतियात बरतने का निर्दश दिया है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके. बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा अभियान शुरू करने का आदेश दिया है, इसके लिए 3 कदम उठाने को कहा गया है. जिसके तहत रेलवे के सभी संबंधित विभागों को अग्नि सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान शुरू करने की सलाह दी गई है.

    त्योहारों के मौसम में किसी भी हादसे के मद्दे नजर रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को कुछ एहतियात बरतने का निर्दश दिया है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके. बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा अभियान शुरू करने का आदेश दिया है, इसके लिए 3 कदम उठाने को कहा गया है. जिसके तहत रेलवे के सभी संबंधित विभागों को अग्नि सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान शुरू करने की सलाह दी गई है.

    ट्रेन के पार्सल वैन की चेकिंग का आदेश

    रोलवे बोर्ड ने 1 नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक सभी ट्रेनों के पार्सल वैन की पूरी तरह जांच करने का आदेश दिया है. रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार है, ऐसे में बोर्ड ये सुनिश्चित करना चाहता है कि रेलवे पार्सल वैन से किसी पटाखे या कोई भी ज्वलनशील सामग्री ना ले जाई जाए.

    ट्रेनों के सभी कूड़ेदानों की जांच का आदेश

    अधिकारी का कहना है कि, पार्सल वैन के साथ ही ट्रेनों के सभी कूड़ेदानों की जांच करने का भी निर्देश दिया है. ता कि किभी बीड़ी,सिगरेट, माचिस जैसे ज्वलनशील सामग्री को हटाया जा सके. रेलवे बोर्ड के इस निर्देश के बाद सभी जोन ने संबंधित विभागों को तत्काल इस पर अमल करने का निर्देश जारी कर दिया है.

     

    ट्रेन में आग लगने से हुए कई हादसे

    गौरतलब है कि हाल के कुछ महिनों में ट्रैन में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पातालकोट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों में आग लग गई, वहीं 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे आग में जलकर खाक हो गए थे. इसके अलावा अगस्त में भी ट्रेन में आग लगने का मामला सामेन आया था जब बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी उद्यान एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित डिब्बों में आग लग गई.

  • बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी नाव पलटने से 18 लोगों के डूबने की आशंका

     बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी नाव पलटने से 18 लोगों के डूबने की आशंका

     

    छपरा : बिहार के छपरा में नाव हादसा का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां सरयू नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस घटना में 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जो तैरना जानते थे वो तो किसी तरह तैर कर निकल गए। बाकी कई ऐसे थे जो पानी से बाहर नहीं निकल सके। यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के मठियार की है। नाव हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    बताया जा रहा है है कि किसान और मजदूर नदी के पार खेतों में काम करने गए थे और नाव पर सवार होकर शाम में लौट रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। नाव पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग और नाव पर सावर लोगों के सगे संबंधी घाट की ओर दौड़े। घाट पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को भी हादसे की सूचना दे दी गई। जब तक प्रशासन और एसडीआरएफ या एनडीआरएफ की टीम पहुंचती, स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। कई लोगों को नदी से निकाला गया।

    सरयू नदी में राहत बचाव कार्य शुरू है। दो लोगों का शव अभी तक निकाला जा चुका है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 18 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई है। नदीं में डूबे लोगों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है।

  • नीतिश ने कसा कांग्रेस को तंज;कहा ‘इंडिया’ की चिंता नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त 

    नीतिश ने कसा कांग्रेस को तंज;कहा ‘इंडिया’ की चिंता नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त

     
     0 

    पटना (उत्तम हिन्दू न्यूज)-Congress is not worried about ‘India… देश में विपक्षी दल को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि फिलहाल इंडिया गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हो रही है और इसे लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस को इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। पटना में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ ‘ रैली में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने एक गठबंधन बनाया। इसकी बैठक पटना सहित कई जगहों पर हुई। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास बदलने वालों को हटाने के लिए सबसे बातचीत कर यह गठबंधन बनाया गया था, लेकिन अभी तो काम अधिक नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है। अभी तो उनको कोई मतलब नहीं है। अभी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों का चुनाव होने दीजिए, उसके बाद विपक्षी गठबंधन की एक मीटिंग होगी।

    नीतीश ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। भाकपा से हमारा पुराना रिश्ता है।

    Congress is not worried about ‘India …उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आजकल हिंदू मुस्लिम में लड़ाई करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हिंदू मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है। सभी एकजुट हैं, लेकिन ये लोग कोशिश करते हैं।

  • मंहगाई की मार : पहले प्याज ने रुलाया अब महंगा  LPG सिलेंडर निकालेगा आंसू; जानिए कितने बढ़े दाम

    मंहगाई की मार : पहले प्याज ने रुलाया अब महंगा  LPG सिलेंडर निकालेगा आंसू; जानिए कितने बढ़े दाम

    नई दिल्ली : नवंबर महीने की शुरुआत होते ही महंगाई ने आम आदमी को एक बार फिर से झटका दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    LPG cylinder prices become expensive: इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब दिल्ली में 1833 रुपये में मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 1731 रुपये का मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई हैय़ कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 1839.50 रुपये से बढ़कर 1943 रुपये हो गई हैय़ चेन्नई में कामर्शियल सिलेंडर अब 1999.50 रुपये का हो गया हैय़

    रिपोर्ट्स के अनुसार महीने में भी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 300 से ज्यादा रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपये तक बढ़ाए गए थे।

  • संगमरमर के 8 फुट ऊंचे स्वर्ण जड़ित ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे श्री रामलला, राजस्थान के कारीगर रहे तैयार

    संगमरमर के 8 फुट ऊंचे स्वर्ण जड़ित ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे श्री रामलला, राजस्थान के कारीगर रहे तैयार

     

    अयोध्या: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला संगमरमर के स्वर्ण जड़ित आठ फीट ऊंचे ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा यह सिंहासन आगामी 15 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि आठ फीट ऊंचे, तीन फीट लंबे और चार फीट चौड़े सिंहासन को राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। इस पर पांच साल पुरानी रामलला की मूर्ति रखी जाएगी।

    मिश्रा ने बताया कि भगवान राम के भक्तों ने भी बड़ी मात्रा में सोने और चांदी की वस्तुएं दान की हैं। उनका कहना था कि चूंकि ट्रस्ट के गठन से पहले और बाद में दान की गई ये सोने-चांदी की वस्तुएं, सिक्के और ईंटें पिघल जाएंगी, ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें पिघलाकर सुरक्षित रखा जाएगा तथा यह कार्य एक प्रतिष्ठित संस्था के मार्गदर्शन में किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा और प्रथम तल का काम भी 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। मिश्रा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के फर्श का काम भी पूरा हो चुका है, अब गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर बिछाने का काम चल रहा हैय़ उनके अनुसार यात्री सुविधा केंद्र की तीनों मंजिलों की छत का निर्माण हो चुका है एवं सुरक्षा उपकरण भी लगाए जा रहे हैं.

    उन्होंने बताया कि राम मंदिर की बाहरी दीवार (‘परकोटा’) के प्रवेश द्वार का काम भी अंतिम चरण में है और यह काम भी नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। उनके अनुसार पहली मंजिल के 17 खंभे लगाए जा चुके हैं और केवल दो खंभे लगाए जाने बाकी हैं। उन्होंने 15 दिसंबर तक पहली मंजिल की छत बन जाने की उम्मीद जताई।

  • 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    You are currently viewing Bollywood news 200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

     200 के बाद ₹400 करोड़ की मांग, मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    • उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी से 400 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे पहले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक ईमेल मिला था, जिसमें 200 करोड़ रुपये मांगी गई गई थी।

    पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति से ₹400 करोड़ की धमकी भरा ईमेल मिला है। एक अधिकारी ने बताया कि चार दिनों में अंबानी को भेजा गया यह तीसरा धमकी भरा ईमेल है।

    मुकेश अंबानी को मिली तीसरी बार जान से मारने की धमकी

    इससे पहले, शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपये की मांग वाला पहला ईमेल प्राप्त हुआ था। इसके बाद उद्योगपति के सुरक्षा प्रभारी द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर यहां गामदेवी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को कंपनी को एक और ईमेल मिला जिसमें ₹200 करोड़ की मांग की गई।

    अधिकारी ने बताया कि कंपनी को सोमवार को तीसरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने मांग दोगुनी कर दी है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस, उनकी अपराध शाखा और साइबर टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

  • Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    You are currently viewing Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

    Jalandhar : बच्चों के ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अभिवावकों पर भी होगी कार्रवाई

     

    •  त्योहार का दिन होने के कारण एडीसीपी ट्रैफिक कंवलजीत सिंह चहल ने पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले बच्चों के माता-पिता के विरुद्ध चालान बनाकर माननीय न्यायालय में दिया जाए।

    यही आदेश आज एडीसीपी चहल ने पुलिस लाइन में ट्रैफिक स्टाफ में तैनात जोन प्रभारी नाका प्रभारी और ट्रैफिक वालंटियर्स के साथ बैठक के दौरान दिए। उन्होंने नो एंट्री अवधि के दौरान किसी भी भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि को शहर में प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई भी इस अवधि के दौरान नो एंट्री जोन में अपने वाहन लेकर जाता है, तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाए।

    उन्होंने कहा कि पठानकोट चौक के पास सड़क की तुरंत मरम्मत के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक के पास सड़क की तत्काल मरम्मत के संबंध में माननीय आयुक्त नगर निगम जालंधर को एक अलग पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों को पीएपी चौक और रामा मंडी चौक में बस स्टैंड के पास पुल के नीचे बसें न रोकने के भी निर्देश दिए। सम्मानजनक शब्दों में संबोधित करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए।