Author: Sumesh Sharma

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद मोहिंदर केपी कांग्रेस का हाथ छोड़ शिअद में हुए शामिल

     

    जालंधर – कांग्रेस को आज जालंधर में एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिअद में शामिल हो गए हैं। उन्हें पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शिअद की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    केपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दरकिनार किया और आज मैं पार्टी को छोड़ नहीं रहा बल्कि पार्टी ने मुझे निकाला है।
    उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे रिश्तेदार हैं लेकिन यहां बात रिश्तेदारी की नहीं राजनीति की है। शिअद की तरफ से जालंधर से चुनाव लड़ने के सवाल पर केपी ने कहा कि अगर पार्टी टिकट देती है तो जरूर चुनाव लड़ूंगा।

  • जेल में बंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन पर कोर्ट में जोरदार बहस, फैसला सुरक्षित

    जेल में बंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन पर कोर्ट में जोरदार बहस, फैसला सुरक्षित

     

    नई दिल्ली – कथित शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डाइट और इंसुलिन की मांग की याचिका पर राऊज एवेन्यू में बहस हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए दोनों पक्षों से अरविंद केजरीवाल के डाइट चार्ट के साथ ही कल तक जवाब मांगा है। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि वह इस पर फैसला 22 अप्रैल को सुनाएगी।

    हालांकि इस दौरान उन्होंने तिहाड़ जेल और ईडी को कल इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा। इससे पहले, केजरीवाल के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल की न‌ए आवेदन की कॉपी ईडी को मुहैया करा दी गई है। सिंघवी ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल 22 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित है, जिसके लिए उसे प्रतिदिन इंसुलिन की आवश्यकता होती है। उनकी गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई है।‌ ED की ओर से पेश वकील ने बताया कि केजरीवाल जो डाइट ले रहे है, वो डॉक्टर की राय के मुताबिक नहीं है. अभी जो उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, उसके पीछे वजह उनकी डाइट है।‌ केजरीवाल की डाइट को लेकर तिहाड़ जेल ऑथारिटी ने कोर्ट में रिपोर्ट जमा कराई है।‌

  • मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हुई हादसे का शिकार, बाजू की हडिड्यां टूटीं

    मशहूर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हुई हादसे का शिकार, बाजू की हडिड्यां टूटीं

     

    मुंबई- टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हादसे का शिकार हो गई हैं। इस हादसे में दिव्यांका की बाजू की दो हड्डियां टूट गई हैं और वह फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही उनके पति विवेक को दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर मिली उन्होंने अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचे। दिव्यांका को चोट लगने वाली एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। पति विवेक दहिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर, उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया। इसमें लिखा था, ‘ यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।’ हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे किससे और कब और कैसे हुआ।

  • लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी, मणिपुर में फायरिंग में तीन लोग घायल, उत्तराखंड में EVM तोड़ी

    लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी, मणिपुर में फायरिंग में तीन लोग घायल, उत्तराखंड में EVM तोड़ी

     

    नई दिल्ली : लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान देशभर में मतदान केंद्रों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है।

    मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वहीं, बंगाल में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड में मतदाता ने EVM तोड़ी। बता दें कि 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

    फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

  • देश मे चल रहे चुनाव उत्सव के पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन,  चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

      देश मे चल रहे चुनाव उत्सव के पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन,  चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

     

    चुनाव आयोग ने शुक्रवार को देश के 102 लोकसभा केंद्रों और अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराने के लिए विशेष तैयारी की है. चुनाव आयोग ने 1.87 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं और 18 लाख चुनाव कर्मी की तैनाती की है.

    पहले चरण में 18 लाख चुनाव कर्मी, 1.87 लाख पोलिंग स्टेशन, जानिए चुनाव आयोग की खास तैयारी

    पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे

    चुनाव आयोग ने देश के 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया है. 2024 के लोकसभा चुनाव की शुरुआत शुक्रवार को पहले चरण के मतदान से होगी. पहले चरण के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा और मैदान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रमुक की कनिमोझी और भाजपा के के अन्नामलाई शामिल हैं. शुक्रवार को ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में भी विधानसभा चुनाव होंगे.

    पहले चरण मेंतमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नागालैंड (1), पुडुचेरी (की सभी सीटों पर मतदान होगा। 1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1), राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा.

    सुबह सात बजे से शुरू होगी वोटिंग

    वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे खत्म होगी. चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है, जहां 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

  • DRDO को मिली एक  और बड़ी सफलता; क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें किन खूबियों से लैस है ये अत्याधुनिक मिसाइल

    DRDO को मिली एक  और बड़ी सफलता; क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें किन खूबियों से लैस है ये अत्याधुनिक मिसाइल

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज, चांदीपुर से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज़ मिसाइल (ITCM) की सफल उड़ान का टेस्ट किया है। टेस्ट के मुताबिक मिसाइल के सभी सबसिस्टम ने उम्मीद के मुताबिक काम किया है। डीआरडीओ के मुताबिक मिसाइल के प्रदर्शन की निगरानी आईटीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात रडार,इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री जैसे कई रेंज सेंसर द्वारा की गई थी। डीआरडीओ के मुताबिक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए इन तकनीक को उड़ान पथ पर तैनात किया था।

    DRDO ने बताया कि इस मिसाइल की उड़ान को वायुसेना के सुखोई एसयू-30-एमके-1 फाइटर जेट से भी ट्रैक किया गया। मिसाइल ने टेस्ट के सभी मानकों को पूरा किया। परीक्षण के दौरान निर्भय मिसाइल ने 864 किमी. से लेकर 1111 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। इस मिसाइल में टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी भी है। टेरेन हगिंग कैपेबिलिटी उस स्थिति को कहते हैं जिसमें उसपर निशाना लगाकर इसे निष्क्रिय करना बेहद कठिन हो जाता है। इस टेक्नोलाजी के कारण दुश्मन देशों के लिए भारत की ये मिसाइल परेशानी खड़ी करने वाली है। इस मिसाइल की एक खास बात यह है कि इसे समुद्र और जमीन दोनों जगहों से मिसाइल लॉन्चर्स के जरिए दागा जा सकता है।

    मिसाइल जमीन से कम से कम 50 मीटर ऊपर और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो मीटर ऊपर उड़कर टारगेट को नष्ट कर सकती है। आईटीसी मिसाइल 6 मीटर लंबी और 0.52 मीटर चौड़ी है। इसके पंखों की कुल लंबाई 2.7 मीटर है। ये मिसाइल 300 किलोग्राम तक के हथियारों कैरी कर सकती है। 1500 किलो मीटर के दायरे तक निर्भय मिसाइल किसी भी टारगेट को ध्वस्त करने में सक्षम है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज़ मिसाइल के सफल उड़ान-परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि स्वदेश संचालित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल विकास भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास की एक प्रमुख उपलब्धि है।

  • कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोपों की जांच एनआईए से करवाएं;भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा

     

    जालंधर : पंजाब में बढ़ते नशे पर चिंता जाहित करते हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में उन्होंने आप विधायक कुंवर विजय प्रताप द्वारा पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए नशा बेचने के आरोपों की एनआईए से जांच करवाने की मांग की है।

    सीएम मान को लिखे गए पत्र में डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि मान सरकार के दो साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान पंजाब में नशे की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है। हर रोज नशे की ओवरडोज के कारण नौजवानों की मौत की खबरें आ रही हैं। हालात अब इतने खराब हो गए हैं कि आप विधायक कुवर विजय प्रपात को ही स्टेज पर बोलना पड़ गया कि श्री अमृतसर साहिब से दो पुलिस अफसर नशा बेच रहे हैं। यह मामला और भी चिंताजनक हो जाता है जब इस संबंधी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बताने के बावजूद उक्त पुलिस अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का इस पूरे मामले में नाम आना भी हालातों की गंभीरता को दर्शाता है।

    सुभाष शर्मा ने कहा कि आप विधायक द्वारा लगाए गए इतने गंभीर आरोपों के बाद आप और पंजाब सरकार दोनों कटघरे में हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा क्या पूरे पंजाब में तेजी से बढ़ रहे नशे के पीछे आप के नेताओं और सरकार का हाथ है? आज यह सवाल हर पंजाबी के मन में उठ रहा है। निश्चित रूप से इन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। चूंकी पंजाब पुलिस के ही अधिकारी कटघरे में हैं, इसलिए इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से करवानी चाहिए। उन्होंने सीएम मान ने अपील की कि इस जांच को तुरंत एनआईए को सौंपा जाए ताकि जो नशे के सौदागरों के असली चेहरे उजागर हों। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढील के लिए पंजाब आपको माफ नहीं करेगा।

  • सलमान के घर फायरिंग करने के बाद मंदिर में रुके थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन कर पहुंची पुलिस…

    सलमान के घर फायरिंग करने के बाद मंदिर में रुके थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन कर पहुंची पुलिस….

     

    सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है. दोनों ने जो बाइक खरीदी थी, उसी की बदौलत पुलिस को दोनों के घर का एड्रेस मिला. फिर वहीं से उनका फोन नंबर मिला. पता चला कि दोनों मंदिर में छिपे बैठे हैं. पुलिस ने पुजारी का भेष धारण किया. फिर मंदिर जाकर उन्हें गिरफ्तार किया.

     

    सलमान के घर फायरिंग कर मंदिर में आराम फरमा रहे थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन पहुंची पुलिस, फिर....

    मंदिर से हुए लॉरेंस के दोनों गुर्गे अरेस्ट.

    महाराष्ट्र के मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स फिलहाल 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हैं. पुलिस ने उन्हें फिल्मी स्टाइल में मंदिर से गिरफ्तार किया है. दोनों ही आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गुजरात के भुज पहुंच गए थे. यहां वे लोग मढ़ मंदिर में आराम फरमा रहे थे. पुलिस को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने पुजारी का भेष धारण किया. फिर मंदिर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तार करने में उन्हीं की बाइक से मदद मिली.

    दरअसल, पुलिस ने जब आरोपियों की बाइक नंबर MH46 R 4799 बरामद की तो उसके मालिक का पता लगाया. पता चला की बाइक तो पनवेल के शो रूम से सेकंड हैंड खरीदी गई थी. बाइक मालिक ने फिर उसे 24 हजार रुपये में विक्की और सागर को बेच दिया था. बाइक खरीदने के लिए दोनों ने अपने असली डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड आदि दिए थे. इसमें रेंट एग्रीमेंट भी था.

    पुलिस उस रेंट एग्रीमेंट के जरिए शूटर्स के किराए वाले मकान में पहुंची. यहां मकान मालिक से दोनों का मोबाइल नंबर लिया. उसे ट्रेस किया गया तो पता चला कि दोनों गुजरात के भुज में हैं. फिर पुलिस भुज पहुंची. यहां दोनों आरोपी मढ़ मंदिर में आराम से सो रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पुजारी का भेष बनाया. फिर मंदिर पहुंचकर दोनों को अरेस्ट कर लिया.

    वहीं, इस मामले में शूटर्स से पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा सकती है. पुलिस को शक है कि जेल में बंद लॉरेंस को इस हमले की पूरी जानकारी थी. अनमोल बिश्नोोई भले ही इस फायरिंग का मास्टर माइंड है. लेकिन माना जा रहा है कि लॉरेंस ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. ये बात भी सामने आई है कि शूटर्स को सिर्फ दो राउंड फायरिंग का आदेश था. लेकिन उन्होंने जानबूझकर पांच राउंड फायरिंग की ताकि उनका आका खुश हो जाए.

    इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों में से एक शूटर पहले से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ा था. जबकि, दूसरे आरोपी ने बाद में इस गैंग को ज्वाइन किया. दोनों ने फायरिंग से पहले 1 लाख रुपये एडवांस लिए थे. उन्हीं रुपयों से उन्होंने किराए का मकान और बाइक ली. और अपना खर्च भी चलाया. दोनों एक अन्य नंबर से भी लगातार संपर्क में थे. पता लगाया जा रहा है कि वो नंबर किसका है.

    Salman Khan

    एक लाख रुपये मिले एडवांस में

    बता दें, एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने सलमान के घर के आसपास 3 बार रेकी की थी. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था. हमले को अंजाम देने से पहले हमलावरों को एक लाख रुपए बतौर एडवांस मिले थे. इसी से दोनों ने किराए का घर भी लिया. बाइक खरीदी और अपने रोजाना का खर्च भी चलाया. दोनों ने पनवेल में स्थित सलमान खान के फार्म हाउस से करीब 13 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था. यहां से ही दोनों फार्म हाउस की रेकी किया करते थे. काम को अंजाम तक पहुंचाने के बाद दोनों को बाकी का पैसा देने का वादा किया गया था. इसिलए उन्होंने 28 फरवरी को चंपारण से मुंबई सेंट्रल की यात्रा की.

    18 मार्च को गए चंपारण, फिर लौटे

    पनवेल में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों होली पर 18 मार्च को चंपारण चले गए. हालांकि, 1 अप्रैल को दोनों लौट आए. इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने ब्रांद्रा में सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) पर 5 राउंड फायरिंग की. 4 गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं.

    विक्की चला रहा था बाइक, सागर ने की फायरिंग

    गोली बाइक पर पीछे बैठे हमलावर सागर पाल ने चलाई थी. जबकि, विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था. बाइक चलाते समय विक्की लॉरेंस गैंग के संपर्क में भी बना हुआ था. हमलावर विक्की और सागर को मुंबई पुलिस की एक टीम फ्लाइट से मुंबई लाई. फिर दोनों को कोर्ट में पेश करके 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

  • बड़ा हादसा; अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    बड़ा हादसा; अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    अहमदाबाद – गुजरात में बुधवार को भीषण हादसा घटित हुआ। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी, कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी।

    बताया जाता है कि सड़क हादसे के बाद अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। यह कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना पाकर 108 की दो एंबुलेंसें मौके पर पहुंचीं और साथ ही एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी भी मौके पर पहुंच गया। इससे पहले अक्टूबर 2023 में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर रतनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी और 10 लोग घायल हुए थे।

  • रामनवमीं के दिन हुआ रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी; दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    रामनवमीं के दिन हुआ रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी; दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    अयोध्या  : रामनवमी के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भूत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया।यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा। सूर्य तिलक का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रामनवमी के दिन रामलला की विशेष पूजा की गई। वहीं अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब आया हुआ है। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्री राम की विशेष पूजा की गईं और आरती उतारी गई।

    Ramlala’s Surya Tilak done, sunlight kept shining on his head : इससे पहले सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़ है। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है। रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है।

    दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक (20 घंटे) दर्शन कर सकेंगे। सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है। शयन आरती के बाद रात 11:30 बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

    उधर, रामनवमी पर 40 रामभक्त जयपुर से 700 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे हैं। रामभक्तों का कहना है कि 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर रवाना हुए थे। हम सभी भगवान का नाम लेते हुए अयोध्या पहुंचे। आज चरण पादुका को नगर भ्रमण करवाया। हनुमानगढ़ी ले गए। फिर सरयू में स्नान कराया। इसके बाद रामलला को समर्पित करेंगे।