Author: Sumesh Sharma

  • जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल

    जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर और राजौरी घटना के बाद सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर है। आतंकियों के सफाए के लिए जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हैं। इसी क्रम में बांदीपोरा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस भिड़ंत में दो सिपाही घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    कश्मीर जोन पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बताया कि अरागाम, बांदीपुरा के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इन इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

    बता दें कि 22 अप्रैल को राजौरी (Rajouri Killing) में प्रादेशिक सेना के जवान के घर पर आंतकियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के जवान के भाई की हत्या कर दी गई थी। आतंकी जवान को किडनैप करने के मकसद से आए थे। मगर वे इस प्लान में नाकाम रहे। घटना के पीछे लश्कर ए तैयबा के विदेशी आतंकी अबू हमजा का हाथ बताया जा रहा है।

    घटना के बाद से ही जवान आसपास के इलाकों सहित कश्मीर में सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आंतकियों से हो गई। भिड़ंत में दो जवान घायल हो गए हैं।

  • ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

     ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत: पुलिस ने सुसाइड एंगल पर जांच शुरू की

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में टांडा फाटक ट्रेन की चपेट में आने से करीब 26 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। युवक का शरीर दो हिस्सों में कट कर बंट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हादसे के बाद काफी देर तक मृतक का शव मौके पर पड़ा रहा था। मगर कोई उठाने नहीं आया। करीब 1.30 घंटे बाद शव को क्राइम सीन से उठाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा टांडा अड्डा फाटक के पास हुआ था। हालांकि मंगलवार सुबह तक की जांच में पुलिस को मामला सुसाइड का लग रहा है। जीआरपी जालंधर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो सभी थानों और आसपास के एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

    मृतक युवक से पुलिस को कई प्रूफ या आईडी कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं, शव पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
  • लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

     लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब BJP को लगा झटका,राजनीतिक उठा पटक में रॉबिन सांपला हुए AAP में शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. रॉबिन सांपला, विजय सांपला के रिश्तेदार हैं. रॉबिन सांपला 10 सालों से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे और उनकी जालंधर में काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

    रॉबिन सांपला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमन अरोड़ा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. उनके आप में शामिल होने से बीजेपी के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है.

  • जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का चंडीगढ़ जाते समय हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे कमिश्नर गौतम जैन

     जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का चंडीगढ़ जाते समय हुआ एक्सीडेंट,बाल बाल बचे कमिश्नर गौतम जैन

     

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)  नगर निगम जालंधर के कमिश्नर तथा आई ए एस अधिकारी गौतम जैन का एक्सीडेंट हो गया परंतु वह बाल बाल बच गए। गौरतलब है कि गौतम जैन मंगलवार सुबह जालंधर से चंडीगढ़ निकले क्योंकि उन्हें हाईकोर्ट जाना था । रास्ते में बलाचौर से थोड़ा आगे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई । एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के एयर बैग तक खुल गए । घटना के समय कमिश्नर के साथ उनका ड्राइवर और एक गनमैंन था जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। एक्सीडेंट से पहले कमिश्नर की कार किसी दूसरी कार से टकराई और बाद में डिवाइडर में जा घुसी ।

  • पाकिस्तान और ईरान ने आतंक के खिलाफ दिखाया कड़ा रुख, दोनों देशों ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

    पाकिस्तान और ईरान ने आतंक के खिलाफ दिखाया कड़ा रुख, दोनों देशों ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

     

    इस्लामाबाद  : पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से अपने-अपने देशों में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी के साथ उनके ईरानी समकक्ष अहमद वाहिदी और ईरान के न्याय मंत्री अमीन-होसैन रहीमी के बीच एक बैठक में लिया गया।

    Pakistan and iran both countries decided to ban terrorist organizations : मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी समर्थन में सुधार लाने और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए एक संयुक्त कार्य योजना पर सहमत हुए। बयान में कहा गया कि इस संबंध में जल्द से जल्द एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया गया।

    बयान के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे के देश में कैद अपने नागरिकों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने पर भी सहमत हुए। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया जिसमें तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कदम उठाना शामिल है। दोनों ईरानी मंत्री, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के नेतृत्व वाले एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो 22 से 24 अप्रैल तक पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।

  • अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

     अरविंद केजरीवाल नहीं मिली कोई राहत; कोर्ट ने 7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की रोज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। उनके साथ के कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ाई गई है। अब 7 मई को अरविंद केजरीवाल की अगली पेशी होगी।

    सीएम केजरीवाल मंगलवार को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद पेश हुए थे। इससे पहले आबकारी नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की एक अदालत ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया था। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद केजरीवाल को जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया गया था।

  • विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए टूटा पंजीकरण का रिकॉर्ड, मात्र एक ही सप्ताह में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए टूटा पंजीकरण का रिकॉर्ड, मात्र एक ही सप्ताह में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए टूटा पंजीकरण का रिकॉर्ड, मात्र एक ही सप्ताह में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

    देहरादून : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू हो रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस साल चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस साल महज सात दिनो में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई है। पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

    पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

    पर्यटन विभाग के अनुसार अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण 4,22,129, बद्रीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

    डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

     

    डिप्टी कमिश्नर ने स्कूल प्रबंधकों/प्रिंसीपलों को “सेफ स्कूल पालिसी” की पालना करने के दिए निर्देश

    स्कूल वाहनों को 10 मई तक पालिसी के मापदंडो के अनुसार करने के आदेश

    कहा, बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

    MBD NEEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 22 अप्रैल स्कूल बसों में जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले के अलग-अलग स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान डा.अग्रवाल ने कहा कि 10 मई तक हर हाल में स्कूल वाहनों को ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मापदंडो के अनुसार बनाया जाए।

    यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों/प्रिंसीपलो के साथ बैठक दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी/लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि ‘सेफ स्कूल वाहन’ नीति के मानदंडों के अनुसार स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हो, वाहनों में अग्निशामक यंत्र, अटेंडेंट और स्टाफ की वर्दी, प्रदूषण नियंत्रण मंजूरी, फायर स्टेशन और पुलिस आदि का संपर्क नंबर, स्कूल वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा हो, बसों में जाने वाली छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट होनी चाहिए, प्राथमिक उपचार में किट और बसों में ओवरलोडिंग नहीं करना शामिल है।

    डा. हिमांशु अग्रवाल ने सभी स्कूलों के प्रबंधको/प्रिंसीपलो को निर्देश दिए किया कि वे अपने-अपने स्कूलों में नीति नियमों की पालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में यदि कोई कमी है तो उसे 10 मई तक दूर कर लिया जाए।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि तय समय सीमा में नियमों की पालना सुनिश्चित नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डा.अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन सेफ स्कूल वाहन नीति के बारे में लगातार जागरूकता फैला रहा है और आने वाले दिनों में स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ नीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

    इस दौरान रिजीनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी सचिव अमित महाजन, आर.टी.ए. अमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।

     

  • तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

    तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

     तिहाड़ जेल से अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी;जानें क्या कहा…

    नई दिल्ली : जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-2 के अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि जेल प्रशासन के बयान झूठे हैं और वह रोजाना इंसुलिन की मांग कर रहे हैं।

    आप सूत्रों ने उनके पत्र का हवाला देते हुए कहा, मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा। बयान पढ़कर मुझे दुख हुआ। तिहाड़ के दोनों बयान झूठे हैं। आप सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा, मैंने 10 दिनों से इंसुलिन का मुद्दा उठाया है। जो भी डॉक्टर मुझे देखने आए, मैंने उन्हें अपना बढ़ा हुआ शुगर लेवल दिखाया। मैंने उन्हें दिखाया कि हर दिन शुगर लेवल 3 बार 250-320 के बीच पहुंच जाता है। मैंने उन्हें यह भी दिखाया कि मेरा फास्टिंग शुगर लेवल हर दिन 160-200 के बीच था। लगभग हर दिन मैंने इंसुलिन की मांग की। आप ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं कि मैंने कभी इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया?

    आप सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टरों के साथ केजरीवाल के वीडियो कॉल में कभी भी चिंता नहीं करने का उल्लेख नहीं किया गया है, बल्कि उन्होंने कहा कि वे डेटा की जांच करने के बाद सूचित करेंगे। आप सूत्रों ने कहा, तिहाड़ प्रशासन राजनीतिक दबाव में झूठ बोल रहा है।

    इससे पहले शनिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल और एम्स के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें इंसुलिन का मुद्दा न तो केजरीवाल ने उठाया और न ही चिकित्सा विशेषज्ञों ने इसकी सिफारिश की।

    जेल सूत्रों ने कहा, यह परामर्श करीब 40 मिनट तक चला। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर शनिवार को आयोजित किया गया था। केजरीवाल को आश्वासन दिया गया कि कोई बड़ी चिंता नहीं है। उन्हें दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई, जिसका नियमित रूप से मूल्यांकन और समीक्षा की जाएगी।

    जेल सूत्रों ने कहा, न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया था और न ही डॉक्टरों ने इंसुलिन का सुझाव दिया। केजरीवाल कथित शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल नंबर 2 में बंद हैं। वह 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

  • भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी है सियाचीन की भूमि : राजनाथ सिंह

     भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी है सियाचीन की भूमि : राजनाथ सिंह

     

    नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन कोई साधारण भूमि नहीं है। यह उन भारतीय सैनिकों के बलिदान, वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो बेहद खराब हालात और खराब मौसम में भी मातृभूमि की रक्षा करते हैं।

    राजनाथ सिंह ने सियाचिन के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की और देश की संप्रभुता और दृढ़ता की रक्षा करते समय कर्तव्य को हर चीज से ऊपर रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

    राजनाथ ने कहा, सियाचिन की भूमि कोई साधारण भूमि नहीं है… जैसे नई दिल्ली हमारी राजनीतिक राजधानी है, मुंबई हमारी वाणिज्यिक राजधानी है और बेंगलुरु तकनीकी राजधानी है, उसी तरह जब शौर्य, बलिदान और पराक्रम की बात आती है तो सियाचिन देश की राजधानी है।

    13 अप्रैल 1984 को लॉन्च किए गए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के 40 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय सेना ने जश्न मनाया। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी साथ थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि त्योहार सबसे पहले देश के रक्षकों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं तीनों सेनाओं के प्रमुखों से एक दिन पहले सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह करता हूं।