Author: Sumesh Sharma

  • ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮਿਹਨਤੀ,ਇਮਾਨਦਾਰ, ਨਿਧੱੜਕ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਸੀ. ਮੈਂਬਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮਿਹਨਤੀ,ਇਮਾਨਦਾਰ, ਨਿਧੱੜਕ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਸੀ. ਮੈਂਬਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮਿਹਨਤੀ,ਇਮਾਨਦਾਰ, ਨਿਧੱੜਕ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਸੀ. ਮੈਂਬਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ

    ਜਲੰਧਰ, 04 ਮਈ  : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਮਿਹਨਤੀ,ਇਮਾਨਦਾਰ, ਨਿਧੱੜਕ ਆਗੂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਸੀ. ਮੈਂਬਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਕੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਜਿੰਮੇ੍ਹਵਾਰੀ ਸੌਂਪ ਕੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀਆਂ ਪਰੰਪਰਾਵਾਂ ਤੇ ਪਹਿਰਾ ਦਿੱਤਾ।ਇੱਥੇ ਵਰਤਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਪਿਛਲੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਮਜਬੂਤੀ ਤੇ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਦੁਆਬਾ ਖੇਤਰ ਅੰਦਰ ਸਰਗਰਮੀ ਨਾਲ ਵਿੱਚਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ, ਲਗਨ ਤੇ ਸਰਗਰਮੀ ਨਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨਾਲ ਐਸ.ਸੀ. ਸਮਾਜ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਹੱਥ ਫੜਿਆ ਹੈ।ਇਸ ਨਿਯੁਕਤੀ ਤੇ ਸੁਭਾਸ਼ ਸੌਂਧੀ ਨੇ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ ਸਾਂਝਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਜਿੰਮੇ੍ਹਵਾਰੀ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾ ਕੇ ਸ. ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇ.ਪੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਜਿਤਾ ਕੇ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਭੇਜਾਂਗੇ।ਉਹਨਾਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ, ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ,ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਦਾ ਉਚੇਚੇ ਤੌਰ ਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • रैली में जा रहे इन नेता जी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

    रैली में जा रहे इन नेता जी का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

    रायगढ़ : रायगढ़ जिले के महाड में शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे को सभा में ले जानेवाला हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पायलट हेलीकॉप्टर को अस्थायी हेलीपैड पर उतारने की कोशिश कर रहा था। विमान के झुकने से न केवल पायलट घायल हो गया, बल्कि हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे को मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक रैली में जा रहे थे। इस हादसे में हेलिकॉप्टर का पायलट हेलिकॉप्टर से कूदने में कामयाब रहे और बच गए।

  • वोटर प्रतिशतता बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप मालिक भी आए आगे- मतदान वाले दिन पेट्रोल और डीज़ल पर छूट देने का ऐलान मतदाता वोट डालने के बाद उंगली पर सियाही दिखाकर छूट का उठाए लाभ- ज़िला चुनाव अधिकारी

     

    वोटर प्रतिशतता बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप मालिक भी आए आगे- मतदान वाले दिन पेट्रोल और डीज़ल पर छूट देने का ऐलान

    मतदाता वोट डालने के बाद उंगली पर सियाही दिखाकर छूट का उठाए लाभ- ज़िला चुनाव अधिकारी

    ज़िला चुनाव अधिकारी ने वोटर जागरूकता के लिए व्यापारिक भाईचारे के यत्नों की भरपूर प्रशंसा की

    MBD NEWS: जालंधर, 03 मई ज़िले में मतदाताओं को उत्साहित कर वोट प्रतिशतता को 70 फीसदी से पार करने के लिए शुरू की गई नई पहल से ज़िले के तीन पेट्रोल पंपों की तरफ से लोक सभा मतदान- 2024 दौरान ज़िला प्रशासन के साथ हिस्सेदारी की गई है, जिसके अंतर्गत वोटों वाले दिन तेल के रेट पर छूट का ऐलान किया गया है।

    ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि अमर हाईवे फीलिंग स्टेशन परागपुर, अमर हाईवे फीलिंग स्टेशन करतारपुर और रखा फीलिंग स्टेशन सूरानस्सी द्वारा वोटरों को 1 जून को मतदान वाले दिन विशेष छूट देने का ऐलान किया गया है।

    उन्होंने बताया कि मतदान वाले वाले दिन अपनी उंगली पर वोट डालने का निशान दिखा कर पेट्रोल और डीज़ल पर दो रुपए प्रति लीटर और 5 रुपए एक्स पी.100 पेट्रोल पर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है।

    डा.अग्रवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक दौरान उनके द्वारा किए जा रहे यत्नों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन के साथ यह सांझेदारी स्वीप अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों को और बढावा देगी। पेट्रोल पंप मालिकों के साथ विचार करने के दौरान उन्होंने बताया कि स्वै-इच्छुक तौर पर व्यापारिक भाईचारे की यह बड़ी पहल ज़िले में 70 प्रतिशत से अधिक वोटिंग के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

    बता दे कि इससे पहले अलग- अलग व्यापारियों जैसे होटलों, खेल, खाने- पीने की दुकानों, इंमीग्रेशन कंसलटैंटस और आईलैटस सैंटरों द्वारा 1 जून को मतदान वाले दिन वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए महत्वपूर्ण छूट का ऐलान किया गया है।

     

  • रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल ने X पर लिखा पोस्ट,‘अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं’

     रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल ने X पर लिखा पोस्ट,‘अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं’

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद एक इमोशनल पोस्ट किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने सोनिया गांधी, किशोरी लाल, रायबरेली और अमेठी का भी जिक्र किया है. इन दोनों जगहों को अपना परिवार बताया है.

     

    मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है... रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट

    रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी का इमोशनल पोस्ट.

    कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है. राहुल के नाम के ऐलान और नामांकन के साथ ही रायबरेली में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच राहुल ने एक इमोशनल पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने सोनिया गांधी, किशोरी लाल, रायबरेली और अमेठी का भी जिक्र किया है. इन दोनों जगहों को अपना परिवार बताया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं. दोनों ही मेरा परिवार हैं. मुझे खुशी है कि 40 साल से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.

    ‘अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं’

    इस पोस्ट में राहुल आगे लिखते हैं, अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भी एक पोस्ट किया है.

    इसमें उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पहले मां ने कहा था कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है. वह रायबरेली आकर पूरा होता है. ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया, जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा. यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है. यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है. हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है.

    ‘हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है’

    प्रियंका आगे लिखती हैं, पारिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते. इस मुश्किल वक्त में जब हम देश के लोकतंत्र संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है. आज हजारों परिवारजनों की मौजूदगी में बड़े भाई राहुल जी ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया.

  • कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण करवाया गया अस्पताल में भर्ती…

    कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण करवाया गया अस्पताल में भर्ती…

    मुंबई : कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट है। व्लॉग में उन्होंने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। कॉमेडियन ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से पेट में काफी दर्द हो रहा था। जब ये दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो वो अस्पताल चेकअप के लिए गई, जहां उन्हें पता चला कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है।

    भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बताया कि अभी वो हॉस्पिटल में है। कॉमेडियन ने बताया कि उनके पेट में तीन दिन से दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि ये एसिडिटी की वजह से हो रहा है। कॉमेडियन ने बताया कि दर्द की वजह से ना तो भारती और ना ही उनके पति हर्ष लिंबाचिया सो पाए। जब दर्द ज्यादा बढ़ गया को वो हॉस्पिटल आई, जहां कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनके गाल ब्लैडर में स्टोन है। व्लॉग में उन्होंने अपने फैंस से प्रार्थना करने के लिए भी कहा। वीडियो में हॉस्पिटल में एडमिट होते हुए भी भारती सिंह स्टाफ के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। वहीं, वो अपने बेटे गोला को याद कर भावुक हो जाती है।

  • 20 मई के बाद जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..

    20 मई के बाद जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..

     

    नई दिल्ली : सीबीएसई की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किया जाएगा। यह जानकारी सीबीएसई की तरफ से अपनी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। सीबीएसई की तरफ से जानकारी देते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सचेत रहें।

    उल्लेखनीय है कि आज इस बात का दावा किया जा रहा था कि आज परिणाम जारी किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड के आज के ऐलान के बाद 10वीं, 12वीं के 39 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार फिलहाल बढ़ गया है।

  • अमेठी से नहीं लड़ रहे चुनाव Rahul Gandhi, क्या यही है कारण?

     
     0 

    नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- लोकसभा चुनावों में उत्तरप्रदेश की हाट सीट अमेठी में इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। अमेठी से गांधी नेहरू परिवार के 47 साल पुराने रिश्ते पर एक बार फिर से ब्रेक लग गई है। राहुल गांधी अबकी बार अमेठी की बजाय अपनी मां सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आखिर कांग्रेस को ये फैसला क्यों लेना पड़ा आइए समझते है।

    अमेठी से देश की सत्ता तक पहुंचे राहुल गांधी के पूर्वज
    दरअसल 1977 में संजय गांधी के यहां से चुनाव लड़ने के बाद यह गांधी-नेहरू परिवार के राजनैतिक वारिसों के पॉलिटिकल डेब्यू की सीट बन गई। देश-दुनिया में अमेठी की पहचान गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ के रूप में होने लगी। संजय गांधी 1977 में पहला चुनाव हार गए थे लेकिन उसके बाद संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचते रहे। 1980 से 1991 तक संजय गांधी और राजीव गांधी यहां से जीते। राजीव की मौत के आठ साल बाद सोनिया यहां से 1999 में पहली बार लड़ीं और जीतीं। 2004 से राहुल गांधी इस सीट से जीत रहे थे जिनको 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने हरा दिया था।

    क्यों लेना पड़ा कांग्रेस को ये फैसला
    पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हराया था। 1999 के बाद यह पहला मौक़ा है, जब गांधी परिवार का कोई सदस्य अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहा है। अब ऐसे में सवाल ये है कि राहुल गांधी अमेठी की बजाय क्यों रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन, गौर करने वाली बात ये है कि राहुल गांधी 2019 में यहां भाजपा नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अमेठी से चुनाव न लड़ने के पीछे कांग्रेस के अंदरखाते में कई कारण हो सकते है। आइए इन प्वाइंटस से समझते है।

    * बीते 5 साल में एक राहुल गांधी एक बार भी अमेठी नहीं गए. इसे भी एक प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
    * इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कोई जोख़िम नहीं लेना चाह रही, इसलिए राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरे।
    * पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था, कांग्रेस ने हार के डर से भी इस सीट पर दाव नहीं खेला।
    * अमेठी के लोगों का कांग्रेस के प्रति विश्वास डगमगा गया है। क्योंकि कांग्रेस का लोगों के बीच न जाना ये बड़ी वजह रही है।
    * एक तर्क ये भी दिया जा रहा है कि गांधी परिवार के किसी सदस्य को रायबरेली से लड़ना था, क्योंकि ये लोकसभा सीट भी गांधी परिवार का मजबूत गढ़ रहा है।

    जानिए कौन है किशोरी लाल शर्मा?
    अमेठी से चुनावी मैदान में उतरे किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के क़रीबी माने जाते हैं। किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के हैं। वह 1983 में कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर अमेठी आए थे। राजीव गांधी की मौत के बाद वो अमेठी सीट पर कांग्रेस के लिए काम करते रहे, जब गांधी परिवार 1990 के दौर में अमेठी की चुनावी राजनीति से दूर रहा, तब इस सीट पर किशोरी लाल शर्मा सक्रिय रहे थे। 1999 में सोनिया गांधी की पहली चुनावी जीत में किशोरी लाल शर्मा की अहम भूमिका बताई जाती है।

    केएल शर्मा लंबे समय से अमेठी-रायबरेली में नेहरू-गांधी परिवार की आंख और कान बनकर काम करते रहे हैं। अमेठी और रायबरेली इलाके की जनता के लिए गांधी परिवार का दरवाजा केएल शर्मा ही रहे हैं। इस लिहाज से उनकी जमीनी पकड़ मजबूत है। कांंग्रेस ने यही सब जोड़कर इस बार केएल शर्मा को लड़ाया है।

  • अश्लील वीडियो में दिखी महिला हुई किडनैप, पुलिस थाने पहुंचा बेटा,पूर्व पीएम के पोते से जुड़ा है मामला…

     अश्लील वीडियो में दिखी महिला हुई किडनैप, पुलिस थाने पहुंचा बेटा,पूर्व पीएम के पोते से जुड़ा है मामला…

     

    नई दिल्ली- हसन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में एक बड़ा मोड सामने आया है। दरअसल, वायरल वीडियो रेवन्ना जिस महिला का यौन शोषण करते दिख रहे है अब वह महिला किडनैप हो गई है। एक पीड़िता के बेटे की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। बेटे ने आरोप लगाया गया कि उसकी मां का अपहरण किया गया है।

    लापता महिला के 20 वर्षीय बेटे ने मैसूरु जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसकी मां को रेवन्ना परिवार का एक परिचित बहला-फुसलाकर ले गया। अपहरणकर्ता की पहचान सतीश बबन्ना के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने प्रज्वल के पिता और जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के कहने पर महिला को प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए ऐसा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में कहा गया कि एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना के समन के बहाने महिला को अपने साथ जाने के लिए मनाया गया। बेटे ने कहा, ‘मतदान वाले दिन की बात है। जब बबन्ना ने मेरी मां को हमारे घर पर छोड़ा। उसने मेरे पेरेंट्स से कहा कि अगर वे हमारे घर आएं तो पुलिस को कुछ भी न बताया जाए। साथ ही उसने धमकी दी कि हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। ऐसा हमें कहा गया कि अगर पुलिस आए तो सचेत रहना होगा।’ हालांकि, 29 अप्रैल को वह वापस लौटा। उसने हमारे परिवार के लिए कानूनी खतरों का हवाला दिया और मां को जबरन मोटरसाइकिल पर साथ ले गया।

    महिला ने 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर किया काम
    शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी मां ने होलेनरसीपुर में एचडी रेवन्ना के घर और उसके खेत में 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर काम किया। मगर, अब से 3 साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी। वह अपने गांव लौट आई जहां अब दिहाड़ी मजदूरी करती है। रेवन्ना के लोगों की ओर से कहा गया कि अगर मेरी मां को पुलिस ने पकड़ा तो केस दर्ज होगा और हम सभी जेल चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने के लिए कहा है। इसके बाद वह मेरी मां को मजबूर करने लगे और जबरन ही अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। बेटे ने कहा कि उसे 1 मई को यह जानकारी मिली कि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी मां के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

  • बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष व लोकसभा में संसदीय दल के कांग्रेसी नेता अधीर रंजन ने चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार को जड़ा थप्पड़

    बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष व लोकसभा में संसदीय दल के कांग्रेसी नेता अधीर रंजन ने चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकार को जड़ा थप्पड़

     

    कोलकाता- बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष व लोकसभा में संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब देखा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान वह बार-बार अपना आपा खो रहे हैं। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी पर इस बार चुनाव प्रचार के दौरान एक पत्रकार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

    जानकारी के मुताबिक, कांडी अनुमंडल के कुली बरोआ इलाके में चुनाव प्रचार के बाद बाहर निकलने के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर ने अधीर से सवाल किया कि क्या आपने कहा है कि टीएमसी के बदले भाजपा को ही वोट दे दें तो ज्यादा अच्छा है। आरोप है कि इसके बाद ही अधीर ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने पत्रकार धक्का देने के साथ थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, अधीर ने इन आरोपों से इनकार किया है।

    बता दें कि गत दिनों एक सभा में अधीर ने कहा था कि तृणमूल को वोट देना भाजपा को वोट देने के समान है और उसे वोट देने से अच्छा है कि भाजपा को ही वोट दे दें। हालांकि, बाद में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा व टीएमसी किसी को वोट न दें।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रोड शो के दौरान उन पर नारेबाजी करने वाले एक तृणमूल कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। इसके बाद पिछले सप्ताह बुधवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मुर्शिदाबाद में जब हिंसा हुई थी और घायलों को देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे तो वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। उस समय कैमरे के सामने उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता को धक्का दे दिया था। पिछले शनिवार को फिर से नउदा इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अधीर के सामने तृणमूल कार्यकर्ता ‘गो बैक’ नारे लगाने लगे तो वे उनसे भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई थी

  • पार्सल खोलते ही हुआ धमाका; पिता और बेटी की हुई मौत

    पार्सल खोलते ही हुआ धमाका; पिता और बेटी की हुई मौत

    अहमदाबाद- गुजरात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां साबरकांठा के वडाली के वेदा गांव में ऑनलाइन पार्सल ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में पास खड़े परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, वडाली तालुका के वेद गांव में एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक आइटम का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जिसका पार्सल आया था। पार्सल खुलते ही जोरदार धमाका हो गया। पार्सल खोलने वाले एक 30 वर्षीय व्यक्ति और एक 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक और जिला एलसीबी सहित वडाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की आगे की जांच कर रही है। धमाका इतना जोरदार था कि घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई।