पार्सल खोलते ही हुआ धमाका; पिता और बेटी की हुई मौत
अहमदाबाद- गुजरात से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां साबरकांठा के वडाली के वेदा गांव में ऑनलाइन पार्सल ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में पास खड़े परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, वडाली तालुका के वेद गांव में एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक आइटम का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जिसका पार्सल आया था। पार्सल खुलते ही जोरदार धमाका हो गया। पार्सल खोलने वाले एक 30 वर्षीय व्यक्ति और एक 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक और जिला एलसीबी सहित वडाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की आगे की जांच कर रही है। धमाका इतना जोरदार था कि घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई।









Leave a Reply