अश्लील वीडियो में दिखी महिला हुई किडनैप, पुलिस थाने पहुंचा बेटा,पूर्व पीएम के पोते से जुड़ा है मामला…
नई दिल्ली- हसन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में एक बड़ा मोड सामने आया है। दरअसल, वायरल वीडियो रेवन्ना जिस महिला का यौन शोषण करते दिख रहे है अब वह महिला किडनैप हो गई है। एक पीड़िता के बेटे की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। बेटे ने आरोप लगाया गया कि उसकी मां का अपहरण किया गया है।
लापता महिला के 20 वर्षीय बेटे ने मैसूरु जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसकी मां को रेवन्ना परिवार का एक परिचित बहला-फुसलाकर ले गया। अपहरणकर्ता की पहचान सतीश बबन्ना के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने प्रज्वल के पिता और जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के कहने पर महिला को प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए ऐसा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में कहा गया कि एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना के समन के बहाने महिला को अपने साथ जाने के लिए मनाया गया। बेटे ने कहा, ‘मतदान वाले दिन की बात है। जब बबन्ना ने मेरी मां को हमारे घर पर छोड़ा। उसने मेरे पेरेंट्स से कहा कि अगर वे हमारे घर आएं तो पुलिस को कुछ भी न बताया जाए। साथ ही उसने धमकी दी कि हमारे खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। ऐसा हमें कहा गया कि अगर पुलिस आए तो सचेत रहना होगा।’ हालांकि, 29 अप्रैल को वह वापस लौटा। उसने हमारे परिवार के लिए कानूनी खतरों का हवाला दिया और मां को जबरन मोटरसाइकिल पर साथ ले गया।
महिला ने 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर किया काम
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी मां ने होलेनरसीपुर में एचडी रेवन्ना के घर और उसके खेत में 6 साल तक घरेलू सहायिका के तौर पर काम किया। मगर, अब से 3 साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी। वह अपने गांव लौट आई जहां अब दिहाड़ी मजदूरी करती है। रेवन्ना के लोगों की ओर से कहा गया कि अगर मेरी मां को पुलिस ने पकड़ा तो केस दर्ज होगा और हम सभी जेल चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने के लिए कहा है। इसके बाद वह मेरी मां को मजबूर करने लगे और जबरन ही अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। बेटे ने कहा कि उसे 1 मई को यह जानकारी मिली कि एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी मां के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।









Leave a Reply