Author: Sumesh Sharma

  • चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, राजनीतिक पार्टियां सर्वे की आड़ में मतदाताओं की डिटेल मांगना बंद करें, उन्हें न दें किसी तरह का प्रलोभन..

    चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, राजनीतिक पार्टियां सर्वे की आड़ में मतदाताओं की डिटेल मांगना बंद करें, उन्हें न दें किसी तरह का प्रलोभन..

    चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, राजनीतिक पार्टियां सर्वे की आड़ में मतदाताओं की डिटेल मांगना बंद करें, उन्हें न दें किसी तरह का प्रलोभन..

    नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने एक एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने जारी अपनी एडवाइजरी में सख्त हिदायत दी है कि वो सर्वे के नाम पर मतदाताओं से चुनाव के बाद फायदे वाले स्कीम से जुड़ा पंजीकरण कराना बंद करें। आयोग का मानना है कि ऐसे सर्वे से वोटिंग प्रभावित होती है।

    चुनाव आयोग ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों को गंभीरता से लिया गया है। पार्टियां और उम्मीदवार सर्वे की आड़ में मतदाताओं का विवरण मांग रहे हैं। इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए। आयोग ने कहा कि इसके जरिए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जाता है जो एक तरह से प्रलोभन है। ऐसे मामले में चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    चुनाव आयोग की ओर से जारी एडवाइजरी में जिन गतिविधियों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है उनमें ये गतिविधियां शामिल हैं :

    1. समाचार पत्रों में विज्ञापन के जरिए वोटर्स को मोबाइल पर मिस्ड कॉल देकर या टेलीफोन नंबर पर कॉल कर लाभ के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए कहना,

    2. गारंटी कार्डों के लिए पैम्फलेट द्वारा व्यक्तिगत लाभ चाहने वालों से उनका विवरण जैसे नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर, बूथ संख्या, निर्वाचन क्षेत्र का नाम और संख्या आदि मांगना,

    3. मतदाताओं की जानकारी जैसे नाम, राशन कार्ड नंबर, पता, फोन नंबर, बूथ नंबर, बैंक खाता नंबर, मांगने वाले फॉर्म का वितरण कराना,

    4. वेब प्लेटफॉर्म या वेब/मोबाइल एप्लिकेशन का प्रचार या प्रसार का इस्तेमाल राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों द्वारा करना और इसके जरिए मतदाताओं का विवरण जैसे नाम, पता, फोन नंबर, बूथ नंबर, निर्वाचन क्षेत्र का नाम और नंबर आदि मांगा जाना,

    5. लोगों से उन्हें मिल रही लाभकारी योजनाओं के साथ-साथ नाम, पति/पिता का नाम, संपर्क नंबर, पता आदि के बारे में जानकारी जुटाना।

  • जालंधर :आम आदमी पार्टी को लगा झटका : झाड़ू को छोड़ – बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व पार्षद व अन्य नेता

    जालंधर :आम आदमी पार्टी को लगा झटका : झाड़ू को छोड़ – बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व पार्षद व अन्य नेता

    MBD NEWS; जालंधर (सुमेश शर्मा) भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में आए पार्षदों ने अपने ग्रुप के साथ फिर से विधायक शीतल अंगुराल की अगवाही में भाजपा में वापसी कर ली है। सभी पूर्व पार्षद व अन्य नेता जब भाजपा छोड़ आप में आए थे तब यही चर्चा थी कि उन्हें आम आदमी पार्टी जालंधर का मेयर व पार्षद बनाएगी। जिसके चलते उन्होंने अपना ग्रुप मजबूत करना शुरू किया था। लेकिन जब शीतल अंगुराल आप छोड़ भाजपा में गए, तभी से ये चर्चा चल रही थी कि देर-सवेर यह ग्रुप भी फिर से भाजपा में वापस लौट आएगा। शीतल अंगुराल भी भाजपा छोड़ आप में आए थे। फिर आप छोड़ भाजपा में चले गए। इस मोके पर पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़, कर्मजीत चौधरी, विधायक शीतल अंगुराल और बीजेपी सदस्य मौजूद थे।

  • शहर में भीड़ कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शुरू की बड़ी पहल  रामा मंडी में यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए मैनुअल राउंडअबाउट लागू किया गया

    शहर में भीड़ कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शुरू की बड़ी पहल रामा मंडी में यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए मैनुअल राउंडअबाउट लागू किया गया

     

     

    शहर में भीड़ कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शुरू की बड़ी पहल

    रामा मंडी में यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए मैनुअल राउंडअबाउट लागू किया गया

    यातायात संबंधी चिंताओं और कानूनी परिणामों को संबोधित करने के लिए शहरव्यापी बैठकें आयोजित की गईं

     

     MBD NEWS (सुमेश शर्मा) शहर से भीड़भाड़ कम करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट दिन-ब-दिन अपने प्रयास तेज कर रही है।

    * श्री स्वपन शर्मा आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशन में और अमनदीप कौर, एडीसीपी ट्रैफिक, ए.सी.पी. ट्रैफिक और कार्य प्रभारित ट्रैफिक के मार्गदर्शन में, ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र रामा मंडी चौक, जालंधर का दौरा किया, जहां दिन-रात अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।

    * दौरे का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को सुचारू प्रवाह के लिए यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए गोल चक्कर स्थापित करने का निर्देश देना था।

    * इसके अलावा, यातायात समस्याओं और उल्लंघनों के कानूनी परिणामों के बारे में जनता और दुकानदारों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए नो टॉलरेंस जोन में बैठकें आयोजित की गईं।

    * ये बैठकें रामा मंडी चौक से काकी पिंड चौक और पीएनबी चौक से बस्ती अड्डा तक नो टॉलरेंस जोन में आयोजित की गईं।

    * इन चर्चाओं के दौरान मोटरसाइकिल मार्केट एसोसिएशन से भी यातायात नियमों का पालन करने और अपना सामान अपनी दुकानों के अंदर या निर्धारित सीमा के भीतर रखने का आग्रह किया गया।

  • पत्नी ने अपने पति के साथ कर डाली लाखों की ठगी; पीड़ित पति ने बताई अपनी आपबीती,खोले कई राज..

    पत्नी ने अपने पति के साथ कर डाली लाखों की ठगी; पीड़ित पति ने बताई अपनी आपबीती,खोले कई राज..

     

     

    मुकेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। शख्स ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए यह भी कहा कि उसकी पत्नी 10-12 शादियां कर चुकी है

    पटियाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामले में मुकेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखान देने, ठगी करने और 10-12 शादियां करने का गंभीर आरोप लगाया है। शख्स का यह भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शख्स इस कारण काफी परेशान है और उसकी मांग है कि उसे इंसाफ मिले। मुकेश ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी उसे लूट कर चली गई। आइए आपको बताते हैं कि मुकेश ने क्या कुछ कहा?

    मुकेश ने लगाए गंभीर आरोप

    मुकेश कुमार नाम के शख्स ने बताया कि उसने सीमरन कौर नाम की एक महिला से शादी की जिसने उसे धोखा दिया है। मुकेश बताता है कि उसने 14 जनवरी 2022 में सीमरन से शादी की थी मगर वह धोखेबाज लड़की निकली। उसने पहले 7-8 शादी कर रखी थी। इसके बाद उसने मुकेश से शादी और बाद भी 3-4 शादी कर ली।

    शख्स ने आगे बताया कि, ‘वह एक गिरोह है। शादी करते हैं और 4-5 दिन रुकने के बाद बहाना मारकर चले जाते हैं।’ इसके अलावा मुकेश ने यह भी बताया कि उसके साथ 5-6 लाख रुपयों की ठगी हुई है।

  • जानें किस जगह डॉक्टर के घर में मिलीं 5 लाशें, हत्या या आत्महत्या पुलिस पता लगाने में जुटी…

    जानें किस जगह डॉक्टर के घर में मिलीं 5 लाशें, हत्या या आत्महत्या पुलिस पता लगाने में जुटी…

     

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां का नजारा देख सिहर गई. शहर के मशहूर हड्डी डॉक्टर के घर उनकी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों के शव पड़े हुए थे. वहीं, घर की बालकनी में डॉक्टर की लाश फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

    घर में एक-एक कर चार शव बिखरे पड़े थे… दो छोटे बच्चे और दो शव महिलाओं के थे. सभी के गलों पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें मार डाला गया था. घर के मुखिया का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. दिल दहला देने वाला यह नजारा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक डॉक्टर फैमिली का है. यहां एक डॉक्टर ने पहले अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या की बाद में खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली

    विजयवाडा के गुरुनानक नगर में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट लिखा था. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. पुलिस नृशंस घटना की जांच में जुटी हुई है.

    नौकरानी ने देखा वीभत्स नजारा, निकल गई चीख

    घटना मंगलवार 30 अप्रैल की है. गुरुनानक नगर में रहने वाले मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ 40 साल के डॉक्टर श्रीनिवास ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली. इस घटना में डॉ. श्रीनिवास समेत उनकी पत्नी उषा, दो बच्चे शैलजा (9 साल) और श्रीहान (8 साल) और मां रामनम्मा की मौत हो गई. घटना की जानकारी तब हुई जब डॉक्टर के घर काम करने वाली नौकरानी मंगलवार सुबह काम पर आई. नौकरानी ने जब घर के अंदर झांक कर देखा तो उन्होंने डॉ. श्रीनिवास को बालकनी में लटका हुआ पाया. यह नजार देख वह घबरा गई और चीखने लगी.

    काट डाले थे गले, पुलिस ने की जांच

    नौकरानी की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस कमिश्नर रामकृष्ण ने घटनास्थल पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया. पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का गला काटा गया है.

    अस्पताल खोलने के बाद आ गईं थी आर्थिक दिक्कतें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. श्रीनिवास 1996 एमबीबीएस बैच के पास आउट हैं. उन्होंने गुंटूर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी. एक साल पहले उन्होंने श्रीजा हॉस्पिटल की शुरुआत की थी. हालांकि, अस्पताल की वजह से उन्हें पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अस्पताल ठीक से न चलने की चिंता से श्रीनिवास उदास रहने लगे थे. दो महीने पहले उन्होंने अस्पताल दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया था.

  • सात फेरों के बिना हिन्दू विवाह मान्य नहीं,हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह “सॉन्ग-डांस”, “वाइनिंग-डायनिंग” का आयोजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

    सात फेरों के बिना हिन्दू विवाह मान्य नहीं,हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह “सॉन्ग-डांस”, “वाइनिंग-डायनिंग” का आयोजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

     

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शादी को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह “सॉन्ग-डांस”, “वाइनिंग-डायनिंग” का आयोजन नहीं है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू विवाह को वैध होने के लिए, इसे सप्तपदी (पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे के सात चरण) जैसे उचित संस्कार और समारोहों के साथ किया जाना चाहिए और विवादों के मामले में इन समारोह का प्रमाण भी मिलता है। कोर्ट ने कहा कि यह एक संस्कार है, कोई लेन-देन नहीं है इसलिए इसके लिए सिर्फ प्रमाण पत्र काफी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू धर्म में सात फेरे और अन्य रीति रिवाज जरूरी हैं। कोर्ट ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट के सेक्शन 8 के तहत शादी का रजिस्ट्रेशन जरूरी है और सेक्शन 7 के तहत हिंदू रीति रिवाज से शादी होना भी आवश्यक है। कोर्ट ने कहा कि सेक्शन 8 इस बात का प्रमाण है कि दो लोगों ने सेक्शन 7 के तहत सभी रीति रिवाजों के साथ शादी की है। जस्टिस बीवी नागरत्न और जस्टिस अगस्टिन जॉर्ज मैसी की बेंच ने फैसले में कहा कि अगर भविष्य में कोई कपल अलग होना चाहता है तो उस समय शादी के दौरान हुए रीति रिवाजों की तस्वीरें प्रमाण के तौर पर पेश करना जरूरी होती हैं। अदालत ने शादी को लेकर कहा कि केवल रजिस्ट्रेशन करा लेना ही विवाह को वैद्यता नहीं देता है। हाल के वर्षों में कई ऐसे उदाहरण सामने आए जिसमें महिला और पुरुष कागज के आधार पर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं। जबकि रजिस्ट्रार द्वारा ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता जिससे ये तय हो कि शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हुई है। इसी तरह का ये ताजा मामला सामने है।

  • आफत का समय खत्म घबराएं नहीं…स्कूलों को बम की धमकी भरी ई मेल निकली फर्जी

    आफत का समय खत्म घबराएं नहीं…स्कूलों को बम की धमकी भरी ई मेल निकली फर्जी

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी के कई स्कूलों में बम रखे जाने से संबंधित ई मेल जांच में फर्जी निकली है और स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला है इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राजधानी के करीब 100 स्कूलों में बुधवार सुबह बम विस्फोट किए जाने से संबंधित ई मेल मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कहा है कि स्कूलों में जांच में कुछ नहीं मिला है और यह ई मेल फर्जी है।

    पुलिस ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सभी ज़रूरी कदम उठा रही है। इस पूरे मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है। नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली पुलिस कोऑर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। यह भी सामने आया है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को धमकीभरा ईमेल रूस से भेजा गया है. जांच के दौरान IP address Russia language detect हुई है।

  • अनुराग ठाकुर ने किए श्री राम लला के दर्शन,जानें क्या बोले राहुल गांधी पर 

    अनुराग ठाकुर ने किए श्री राम लला के दर्शन,जानें क्या बोले राहुल गांधी पर

     

    अयोध्या  – अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रामलला के दर्शन किए और इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल और विपक्ष जितनी मर्जी उतनी चादर चढ़ा लें, लेकिन आना उन्हें राम की शरण में ही है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य व ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हुआ है, लेकिन कुछ लोग अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं।

    इन लोगों को कभी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से तकलीफ होती है, तो कभी दलित व आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जैसे लोगों के राष्ट्रपति बनने से।“ उन्होंने कहा, “कुछ लोग पहले कहा करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन हमने उन्हें तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया। ऐसे सभी लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था, लेकिन देखिए ये लोग नहीं आए, जिससे आप उनकी हताशा का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं।” इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को एक करप्ट पार्टी बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपना चोला बदलती रहती है। पहले यह यूपीए के नाम से लोगों के बीच में जानी जाती थी, लेकिन अब यह इंडी के नाम से जानी जाती है।”

    उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन के लोग एक साल के लिए किसी नए प्रधानमंत्री तो दूसरे साल के लिए किसी दूसरे नए प्रधानमंत्री के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनका यह फॉर्मूला सफल नहीं होगा, क्योंकि देश की जनता इन लोगों को स्वीकार नहीं करने वाली। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों को ठगने का काम किया है।” इसके साथ ही अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया।

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब सत्ता में हमारी सरकार की आमद हुई, तो हमने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया ताकि राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व स्थापित हो सके। इसके अलावा, देशभर में 4 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय 13 करोड़ नल से जल, 10 करोड़ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर और मुफ्त में अनाज देने का काम किया।“

  • गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी  गोल्डी बराड़ की हुई हत्या? अमेरिका में गोलियों से भून देने का दावा

    नई दिल्ली – पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गोल्डी को अमेरिका में गोलियां मारकर कत्ल किया गया। हालांकि गोल्डी की माैत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस खबर को मीडिया रिपोर्टस का दावा ही बताया जा रहा है।

    दरअसल एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। एक विदेशी न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि फ्रैजनो पुलिस लेफ्टिनेंट लेसली विलियम्स ने बताया है कि सेंट्रल फ्रैजनों में गोली लगने के बाद मंगलवार शाम दो व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    इनमें से एक की माैत हुई। दावा किया जा रहा है कि उसका नाम गोल्डी बराड़ था। हालांकि इस वारदात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल गोल्डी बराड़ की आखिरी लोकेशन फ्रैजनों में ही मिली थी। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ है और लारेंस बिश्नोई का खास साथी है।

  • सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला;  अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में ने की आत्महत्या, चादर से फंदे लगाया

    मुंबई- अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि इस वारदात में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर ली। उसने चादर से फंदा लगा लिया। अनुज को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग केस में 25 अप्रैल को अनुज (32) और सुभाष चंदर (37) को पंजाब से हिरासत में लिया था।

    अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी।

    सूत्रों से जानकारी मिली है कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के सिलसिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के आरोपों का सामना कर रहे चार आरोपियों में एक ने मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। हाालांकि पुलिस ने उस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया था कि वह कौन है।