Author: Sumesh Sharma

  • हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    Iran’s President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash

    तेहरान  : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। इस हादसे में उनके साथ विदेश मंत्री की भी जान चली गई है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में दोनों की मौत हो चुकी है। कई घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। बता दें अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसी हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अफसर सवार थे।

    ईरानी रेड क्रिसेंट के चीफ ने कहा कि रेस्क्यू टीम दुर्घटनास्थल और हेलिकॉप्टर के मलबे तक पहुंच गई है। उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर का पूरा केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त और जल गया है। और उनका कहना है कि फिलहाल साइट पर जीवित बचे लोगों के कोई निशान नहीं हैं। वहीं, ईरान मीडिया के हवाले से खबर है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनास्थल पर कोई भी जीवित नहीं मिला है।

    यह हादसा तब हुआ, जब राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। तभी हेलिकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई।

    दरअसल, हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है।

  • लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजनाथ सिंह, राहुल, स्मृति ईरानी मैदान सहित कई बड़े नेता मैदान में

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राजनाथ सिंह, राहुल, स्मृति ईरानी मैदान सहित कई बड़े नेता मैदान में

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।

    पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

    राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।

    5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है।

    मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8|95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। लगभग 9.47 लाख अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।

    चरण 5 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

    मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन दिए जाने से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2000 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड), 2105 स्थाई (स्टेटिक) निगरानी टीमें, 881 वीडियो निगरानी टीमें और 502 वीडियो देखने वाली टीमें निगरानी रख रही हैं।

    कुल 216 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 565 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, नशीली दवाएं (ड्रग्स), नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया युक्त स्थान (शेड), शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में अब तक लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चल रहे आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं।

    बचे हुए इन 3 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी। आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोक सभा संसदीय क्षेत्रों (पार्लियामेंटरी कंस्टीचुएंसीज- पीसीएस) के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियो लेकर  कार्यकर्ताओं में भारी जोश,पार्टी वर्करों ने की ज़ोरदार बैठक

    भाजपा को मौका दे सारे तस्कर,गैंगस्टर,घोटालेबाज पंजाब छोड़ देगे-जीतू भाई


    जालंधर मे नरेंद्र मोदी की रैली से बदलेगी राजनीतिक हवाएं

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा)19 मई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकसभा दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 तारीख को जालंधर के पी,ए,पी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर समीक्षा बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रंजीत पवार एवं मनीष धीर,की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई जीतू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़,अविनाश चंद्र, पुनीत शुक्ला, रमन पब्बी, सुभाष सूद,राजू मांगो, जालंधर लोकसभा के विस्तारक राजन शर्मा, डॉ अमरजीत सिंह थिंद, पूर्व एस,एस,पी, हरविंदर सिंह,डली,हितेश स्याल,जिला महामंत्री अशोक सरीन,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, दीवान अमित अरोड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक का संचालन करते हुए

    जालंधर लोकसभा के इंचार्ज एवं पूर्व सदस्य सचिव कृष्ण देव भंडारी ने भाजपा जालंधर शहरी भाजपा जालंधर देहाती नॉर्थ भाजपा देहाती साउथ के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संख्या की दृष्टि से समीक्षा बैठक की जिसमें जालंधर लोकसभा में पढ़ते सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और संख्या की दृष्टि से अपना अपना योगदान देने का वादा किया कृष्ण देव भंडारी ने बताया कि इस रैली में जालंधर लोकसभा से कम से कम 50000 से ज्यादा की संख्या में जालंधर वासी और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा जालंधर लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा बदल कर रख देगी और यह चुनाव भाजपा का एक तरफा चुनाव बन जाएगा।

    इस बैठक को संबोधित करते हुए गुजरात के भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र भाई ने तीनों जिलों के पदाधिकारीयो को इस रैली के लिए दिन रात एक करने के लिए कहा जितेंद्र भाई ने कहा कि पंजाब वासी भाजपा को मौका दे सारे पंजाब से गैंगस्टर,अराजकता फेलाने वाले घपलेबाज पंजाब छोड़ देंगे जैसे गुजरात उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारे बनने के बाद संभव हुआ है इस मौके पर उपस्थित भगवन्त प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, गुरविंदर सिंह, अश्विनी भंडारी, भूपेंद्र कुमार, अमित भाटिया,अजय चोपड़ा, अश्विनी अटवाल, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, सनी शर्मा, हिमांशु शर्मा, बृजेश शर्मा, दविंदर अरोड़ा, शमा चौहान, अजमेर सिंह बादल, अशोक चड्ढा,शैली खन्ना, संजीव शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,अमित सिंह ,विश्व महेंद्रू ,राजीव दुग्गल, प्रमोद कश्यप, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विकी, आशीष सहगल, कुणाल शर्मा ,संदीप कुमार, क्षतिज ढल्ल,राजेश अग्निहोत्री, मनीष सहगल, मनीष बल, राकेश राणा, गौरव जोशी, अमित विज,व अन्य उपस्थित थे

  • एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

    एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

    एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

     

    विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया

    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) गांधी स्मारक निधि,पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश,पट्टी कल्याणा जिला पानीपत द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन, चंडीगढ़ में एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया।

    विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संजय सिंह, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए काफी कार्य किया। आप सब इस क्षेत्र में आगे आकर जानकारी कर इसमें काफी आगे तक जा सकते हैं। आप स्वयं को अपने परिवार तथा आस पास के समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। आज सभी लोग प्राकृतिक चिकित्सा को अपना रहे हैं। इसमें बिना दवा के पंचतत्वों द्वारा शरीर को रोगों से मुक्त किया जाता है। आप सबने आज इस कार्यक्रम में आकर अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके लिए आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।

    इस अवसर पर संस्था कि सचिव आनन्द कुमार शरण ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवन जीने का एक तरीका है। प्रकृति के साथ रहकर आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। आप प्राकृतिक चिकित्सा के विद्यार्थी हैं। आप सबने इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जो योगदान दिया है उसके लिए हम आपका हार्दिक धन्यवाद करते हैं और आशा करतें , श्रीमती रंजना गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर रंजना गोयल,श्रीमती नीलम मेहता,सुदेश शर्मा,जसमीत सिंह बेदी,रमेश कुमार,अजय कुमार, बसन्त,नीरज यादव हुस्ना,नीलम,संदेश,पुस्तकालय की छात्र-छात्रा, प्राकृतिक चिकित्सा (छण्क्ण्क्ण्ल्ण्) के विद्यार्थियों के साथ – साथ आस पास के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

  • जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

    जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

     जालंधर समेत पंजाब के 8 शहरों में मोदी की रैलियां बदलेंगी चुनावी हवा में जनता का मन, भाजपा उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा…

     

    जालंधर/नई दिल्ली, 19 मई  : लोकसभा चुनाव में भाजपा आने वाले दिनों में बड़ी रैलियां करने जा रही है। ये रैलियां पंजाब के अलग अलग शहरों में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में 8 रैलियां करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीमावर्ती राज्य में 8 रैलियां करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली करेंगे। चंडीगढ़ से योगी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को एक साथ साधने की कोशिश करेंगे।

    पटियाला में पीएम मोदी की रैली

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PM मोदी 23 मई को परनीत कौर के पक्ष में पटियाला में रैली करेंगे उसके अगले दिन 24 मई को वह गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दिनेश बब्बू और जालंधर में सुशील रिंकू के समर्थन में रैलियां करेंगे। उनकी बाकी 5 रैलियों का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।

    योगी आदित्यनाथ की चंडीगढ़ में रैली

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 हलकों होशियारपुर, लुधियाना, श्री आनंदपुर साहिब, अमृतसर और बठिंडा और फिरोजपुर में रैलियां कर सकते हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने योगी आदित्यनाथ की पंजाब में भी रैलियों के लिए पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक योगी का सिर्फ चंडीगढ़ में शैड्यूल बना है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के फायर ब्रांड नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई नेता मई के आखिरी हफ्ते में पंजाब में बड़ी रैलियां करेंगे। इसके लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी हुई है।

  • खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

    खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

     खौफनाक वारदात;एकतरफा प्यार में सनकी ने खत्म कर दीं 5 जिंदगियां, फिर खुद भी लगाई फांसी…

     

    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सनकी आशिक ने 5 लोगों की हत्या करके आत्महत्या कर ली. आरोपी ने तीन साल के मासूम को भी नहीं बख्शा. मामला एकतरफा प्रेम का है. पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल इस मामले में आगामी जांच जारी है. मृत परिवार के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने 5 लोगों की हत्या करके सुसाइड कर लिया. घटना सलिहा थाने के चांदन गांव की है. नृशंस हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी पुष्कर शर्मा फोरेंसिक एक्सपर्ट और अपनी टीम के साथ पहुंचे. पुलिस हत्याकांड की वजह जानने के लिए दोनों परिवारों के परिचितों और पड़ोसियों से सुराग लेने की कोशिश की गई. पता चला कि एकतरफा प्यार के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है.

    पुलिस ने बताया कि फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले हमलावर का पड़ोसी परिवार की एक महिला से एकतरफा प्रेम था. नाकामी से गुस्साए युवक ने युवती के पूरे परिवार को ही खत्म कर डाला. फिर खुद की भी जान ले ली. पुलिस की मानें तो उन्हें सूचना मिली थी कि यहां एक घर में 6 लाश पड़ी हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौक-ए-वारदात पर पहुंची. घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पांच शव पड़े थे.

    इनमें एक शव पुरुष, तीन महिलाओं और एक लाश बच्चे की थी. पास में हथौड़ा भी पड़ा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे से एक अन्य भी युवक की लाश भी लटकी हुई थी. पुलिस को ये समझते देर न लगी कि मामला हत्या के बाद आत्महत्या का है. फिर जब आस-पड़ोस और मृत परिवार से पूछताछ की तो सनकी आशिक की करतूत सामने आई.

    मनोज साहू यहीं पर टेलरिंग का काम करता था. आशंका है कि मनोज ने हत्या के बाद खुदकुशी कर ली है. फॉरेंसिक जांच के बाद इसकी पुष्टि होगी. देर शाम तक पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ जांच में जुटी रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनोज के पड़ोस में हेमलाल साहू (55) रहते थे. उनकी बेटी मीरा साहू से मनोज का अफेयर था. लेकिन परिवार ने दूसरे परिवार में मीरा की शादी करवा दी.

  • जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया,सोना और अन्य कीमती सामान समेत 11 गिरफ्तार

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 19 मई: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैती करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसमें शामिल 11 खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    विवरण का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक एनआरआई सुच्चा सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22-23 दिसंबर 2023 को अज्ञात हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए थे।  उन्होंने कहा कि आरोपियों ने सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुराने से पहले उन्हें और उनकी पत्नी को बांध दिया।  इसके बाद स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रामा मंडी थाने में एफआईआर नंबर 352 दिनांक 23-12-2023, धारा 457/380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए टीमें गठित की और कहा कि मुख्य आरोपी की पहचान राहुल पुत्र स्वर्गीय बंत राम निवासी गोपाल भवन कृष्णा मोहल्ला मामगढ़ समाना पटियाला के रूप में हुई है, जो अब गांव नूरपुर कॉलोनी जालंधर में किरायेदार है। अन्य आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ ​​बिंदर पुत्र भूषण लाल निवासी नंबर 786 रंधावा पट्टी वार्ड नंबर 7 लोंगोवाल संगरूर, सीमा रानी पुत्री दर्शन सिंह निवासी 22 एकड़ फाफरा चौक बरनाला, रिंपी पत्नी गोपाल, अनु पत्नी विक्की, चंदा पत्नी सन्नी और कविता पत्नी संजय सभी निवासी झंगियां बस्ती गांव दिरबामंडी संगरूर के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने और चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने गोपाल पुत्र बंजारा, विक्की पुत्र फतेह चंद, संजय कुमार पुत्र लाली और सन्नी पुत्र सेवादार सभी निवासी झंगियां बस्ती, संगरूर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि बरामदगी में एक सोने का हार, एक सोने की चूड़ी, तीन जोड़ी सोने की अंगूठियां, एक लॉकेट और पुखराज सोने की चार सोने की नाक की पिन, दो चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, टखने के कंगन एक जोड़ी, एक चांदी का कंगन, एक एंडेवर कार और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं।  स्वपन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है और बाकी विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

  • जानें किस जगह जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग ने की रेड, नोटों के ढेर देखकर अफसर भी हैरान,60 करोड़ कैश बरामद

    जानें किस जगह जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग ने की रेड, नोटों के ढेर देखकर अफसर भी हैरान,60 करोड़ कैश बरामद

    आगरा – तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां तलाशी के दाैरान जो कैश मिला है उसने सबके होश फाख्ता कर दिए हैं। अभी तक 60 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर विभाग की तरफ से एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु फुटवियर और हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर ये कार्रवाई एकसाथ की गई है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं। रात तक नोटों की गिनती जारी रही। इस राशि का कोई हिसाब-किताब नहीं है, बाकी राशि को भी गिना जा रहा है। इतनी भारी मात्रा में मिले नोट गिनते गिनते अधिकारी और कर्मचारी थक गए। इनकम टैक्स विभाग को टैक्स में हेराफेरी करने और आय से ज्यादा संपत्ति होने का संदेह था। इसी को लेकर विभाग को जब सूचना मिली तो टीम ने तीन जूता व्यापारियों के ठिकानों पर रेड डाली। हालांकि अभी विभागीय अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में अलग-अलग स्थानों से टीम ने 60 करोड़ रुपये बरामद कर लिए। अधिकतर नोट पांच सौ रुपये के थे। टीम में शामिल अधिकारियों ने पहले हाथों से गिनती की। इसके बाद नोट गिनने के लिए कुछ मशीनें मंगवाईं। मगर, नोट इतने अधिक थे कि ये मशीनें हांफ गईं। रात 10.30 बजे तक दस से अधिक मशीनें मंगवाई जा चुकी थीं।

  • पतंजलि की मुश्किलें बड़ी,अब सोन पापड़ी का सैंपल हुआ फेल, AGM समेत 3 को जेल

    पतंजलि की मुश्किलें बड़ी,अब सोन पापड़ी का सैंपल हुआ फेल, AGM समेत 3 को जेल

     

    पिथौरागढ़ – बाबा रामदेव की पतंजलि की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में पतंजलि की सोन पापड़ी का सैंपल फेल होने पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), डिस्ट्रीब्यूटर कान्हा जी प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर और एक व्यापारी को छह-छह माह की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा कोर्ट ने तीनों पर अर्थदंड भी लगाया। दरअसल 17 सितंबर 2019 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के जिला सुरक्षा अधिकारी ने बेरीनाग बाजार में लीलाधर पाठक की दुकान से पतंजलि नवरत्न इलायची सोनपापड़ी के सैंपल लिए थे। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर के जांच लैब में भेजा गया था। जांच में सोनपापड़ी के सैंपल मानकों के विपरीत पाए गए यानी कि फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 59 के तहत सजा सुनाई गई है। असिस्टेंट मैनेजर को 50 हजार और अन्य 2 दोषियों को 10 और 25 हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से रितेश वर्मा ने पैरवी की।

  • विमान के उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग, तुरन्त ही एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग..

     विमान के उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग, तुरन्त ही एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग..

     

    नई दिल्ली : एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन में शनिवार रात उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लगने के कारण बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया।

    विमान बेंगलुरु से कोच्चि जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद चालक दल के सदस्यों ने इंजन में आग लगने के बारे में एटीसी को सूचना दी।

    एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, बेंगलुरु-कोच्चि फ्लाइट के उड़ान भरते ही दाहिने इंजन से आग की लपटे निकलती देखी गईं। इसके बाद विमान को वापस उतारने का फैसला किया गया और शनिवार रात विमान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। ग्राउंड सर्विसेज ने भी आग की सूचना दी थी। विमान को खाली कराया गया।

    उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और किसी को चोट नहीं आई है। एयरलाइंस यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि नियामक के साथ मिलकर घटना की पूरी जांच की जाएगी।