एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया

 

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया

MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) गांधी स्मारक निधि,पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश,पट्टी कल्याणा जिला पानीपत द्वारा संचालित गांधी स्मारक भवन, चंडीगढ़ में एन.डी.डी.वाई के विद्यार्थियो के परिचय सामारोह का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संजय सिंह, अध्यक्ष, गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए काफी कार्य किया। आप सब इस क्षेत्र में आगे आकर जानकारी कर इसमें काफी आगे तक जा सकते हैं। आप स्वयं को अपने परिवार तथा आस पास के समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। आज सभी लोग प्राकृतिक चिकित्सा को अपना रहे हैं। इसमें बिना दवा के पंचतत्वों द्वारा शरीर को रोगों से मुक्त किया जाता है। आप सबने आज इस कार्यक्रम में आकर अपने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके लिए आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।

इस अवसर पर संस्था कि सचिव आनन्द कुमार शरण ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवन जीने का एक तरीका है। प्रकृति के साथ रहकर आप स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। आप प्राकृतिक चिकित्सा के विद्यार्थी हैं। आप सबने इस कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जो योगदान दिया है उसके लिए हम आपका हार्दिक धन्यवाद करते हैं और आशा करतें , श्रीमती रंजना गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर रंजना गोयल,श्रीमती नीलम मेहता,सुदेश शर्मा,जसमीत सिंह बेदी,रमेश कुमार,अजय कुमार, बसन्त,नीरज यादव हुस्ना,नीलम,संदेश,पुस्तकालय की छात्र-छात्रा, प्राकृतिक चिकित्सा (छण्क्ण्क्ण्ल्ण्) के विद्यार्थियों के साथ – साथ आस पास के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *