Author: Sumesh Sharma

  • दहेज के लालच में पत्नी के साथ पति ने की बर्बरता…

    दहेज के लालच में पत्नी के साथ पति ने की बर्बरता…

    दहेज के लालच में पत्नी के साथ पति ने की बर्बरता…

     

    केरल में एक शख्स ने दहेज के लिए पत्नी को बेरहमी से पीटा. चार्जिंग केबल से उसका घोंटने की कोशिश की. पीड़िता के आरोपों पर आरोपी के परिवार का कहना है कि बहू ससुराल में रहने से इनकार कर रही थी. इसके कारण बेटे और बहू के बीच लड़ाई हुई. कभी दहेज की मांग नहीं की.

    केरल में एक शख्स ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा. चार्जिंग केबल से उसका घोंटने की कोशिश की. इस मामले में महिला की शिकायत पर एक्शन लेने के बजाय पुलिस ने मामले को रफदफा करने की कोशिश की. जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस की नींद खुली. आरोपी विदेश न भाग जाए, इसके लिए इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

    मामला कोझिकोड जिले के पंथीरंकावु का है. जर्मनी में काम करने वाले राहुल पी गोपाल का परिवार यहां रहता है. उसकी हाल ही में शादी हुई है. इन दिनों वो घर आया हुआ है. आरोप है कि मंगलवार को उसने अपनी पत्नी को दहेज के लिए बेरहमी से पीटा. जान से मारने की धमकी देने के साथ ही चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटने की भी कोशिश की गई.

    ‘बहू ससुराल में रहने से इनकार कर रही थी’

    ये आरोप नवविवाहिता और उसके परिवार ने लगाए हैं. हालांकि गोपाल का परिवार आरोपों को खारिज कर रहा है. गोपाल की मां का कहना है कि बहू ससुराल में रहने से इनकार कर रही थी. इसके कारण बेटे और बहू के बीच लड़ाई हुई. हमने कभी दहेज की मांग नहीं की. हमें दहेज इसकी जरूरत नहीं है.

    ‘चार्जिंग केबल से गला घोंटने की कोशिश की’

    पीड़िता का कहना है कि पंथीरंकावु में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया. जबकि उसने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पति ने मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटने की कोशिश की थी. महिला और उसके परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले को रफादफा करने की भी कोशिश की. मामला केरल महिला आयोग (केडब्ल्यूसी) और राज्य मानवाधिकार आयोग तक भी पहुंच गया है.

  • FIR में बोलीं स्वाति मालीवाल- पेट और प्राइवेट पार्ट पर मारी लात,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि बिभव कुमार ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा …

    FIR में बोलीं स्वाति मालीवाल- पेट और प्राइवेट पार्ट पर मारी लात,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि बिभव कुमार ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा …

     

    नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपों पर CM अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव पर FIR दर्ज की गई है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने कहा है कि बिभव कुमार ने बिना किसी उकसावे के उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा। स्वाति ने यहां तक कहा है कि बिभव ने शरीर के कई हिस्से पर हमला किया। वह दर्द से चींखती रहीं, लेकिन उसे रहम नहीं आई।

    स्वाति ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 13 मई को सीएम आवास गईं थीं। बिभव कुमार से मुलाकात या बात नहीं हो सकने पर वह सीएम के आवास में चली गईं और उनसे मुलाकात के इंतजार में डॉइंग रूम में बैठी थीं। स्वाति के मुताबिक, सीएम उनसे मिलने वाले थे, लेकिन तभी अचानक केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चीखना शुरू कर दिया और गाली भी दी। उन्होंने कहा, ‘तू कैसे हमारी बात नहीं मानेगी? कैसे नहीं मानेगी?  तेरी औकात क्या है कि हमको न कर दे।’

    स्वाति का कहना है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं कि बिभव ने हमला कर दिया। स्वाति ने लिखा, ‘उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मुझे कम से कम 7-8 बार थप्पड़ मारे। मैं लगातार चिल्ला रही थी। मैं बिल्कुल सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही था। खुद को बचाने के लिए मैंने उन्हें अपने पैरों से दूर भगाया। उस समय वे मुझ पर झपटे और मुझे बेरहमी से घसीटा।’ स्वाति ने यहां तक कहा कि उनकी शर्ट के बटन तक खुल गए थे, इसके बावजूद बिभव नहीं रुके। एफआईआर के मुताबिक स्वाति ने कहा है कि आरोपी ने उनकी छाती, पेट और पेल्विस एरिया में लात मारी।

  • PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    PM मोदी के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोकसभा सीट सुशील रिंकू जीत कर लहराएगी  विजय का परचम:-विजय रुपाणी

    भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को को दिया बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं को किया भाजपा में शामिल

    MBD NEWS जालंधर 17 मई (सुमेश शर्मा)- आज भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा के भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के प्रयासों से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, के नेतृत्व में भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सगरावाली आदमपुर ,वार्ड नंबर 72 के अध्यक्ष, नितज कश्यप, आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के इंचार्ज, बंटी भंडारी,वार्ड अध्यक्ष,कुलभूषण जसम, कांग्रेस पार्टी से जोगिंदर पाल पब्बी, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज, शेर सिंह शेरु, मनीष मेहरा, मनीष सहगल, दीपक कुमार, बलजीत सिंह, बलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, लाडी अंगूराल, और विजय,को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

    इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा प्रदेश ऑफिस इंचार्ज एवं पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,रमन पब्बी, सुभाष सूद,अभी लोच,राजू मागो,अमित भाटिया, तरुण कुमार,भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विजय रुपाणी ने सभी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया तथा कहा कि इन लोगों का पार्टी में आने से जालंधर लोकसभा में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो गई है।इस अवसर पर विजय रुपाणी ने भाजपा ज्वाइन करने पर सभी नेताओं का भाजपा का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया और कहा कि इनकी आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मौजूदा हालात चिंता का विषय बने हुए हैं।

    प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, और नशे का कारोबार अपने चरम पर है
    प्रदेश में गुंडागर्दी, अराजकता, और नशे का कारोबार अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि 2014 से निरंतर मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत सुविधाओं तथा सामान्य वर्ग के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार का एक ही नारा दिया है कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रांतों को भी आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में भाजपा जालंधर लोक सभा में विजय का परचम लहराएगी और मोदी सरकार के 400 सीटों के मिशन को पूरा करने में मजबूती के साथ सहयोग करेंगे। जालंधर के विकास की रफ्तार को तेज कर स्मार्ट सिटी का काम पहल के आधार पर किया जाएगा।

  • टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हुआ Air India का विमान,बाल-बाल बचे 180 यात्री

     टेकऑफ के दौरान हादसे का शिकार हुआ Air India का विमान,बाल-बाल बचे 180 यात्री

     

    पुणे : दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया क‍ि लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बावजूद, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

    वहीं बुधवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में रखे टिशू पेपर में ‘बम’ लिखा मिला, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा अधिकारि‍यों ने पूरे विमान की जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बाद में यह महज अफवाह साबि‍त हुई।

  • भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का किया महासम्मेलन, सैकड़ो की तादाद में महिला शक्ति हुई शामिल

    भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का किया महासम्मेलन, सैकड़ो की तादाद में महिला शक्ति हुई शामिल

    *भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का किया महासम्मेलन, सैकड़ो की तादाद में महिला शक्ति हुई शामिल*

    *आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को किया गुमराह–विजय रुपाणी*

    *जालंधर में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा निभायेगा अहम भूमिका –शमा चौहान*

    MBD NEWS जालंधर( सुमेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन भाजपा प्रदेश कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके देशभक्ति का गीत गाया गया। इसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, करमजीत कौर चौधरी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना,सुनीता रिंकु,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान,जिला महिला मोर्चा प्रभारी व जिला महामंत्री राजेश कपूर, दीपाली बागड़िया,शालू आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर विजय रूपाणी ने कहा कि आज इतनी ज्यादा तादाद में महिला शक्ति ने इस सम्मेलन में शामिल होकर साबित कर दिया है कि जालंधर लोकसभा से सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आप सरकार की जन विरोधी नीतियों ने पंजाब की महिलाओं को गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं को झूठे चुनावी वायदों से सत्ता हासिल की थी पर इस बार लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इनको करारी हार देगी।इस अवसर पर शमा चौहान ने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने इतनी तादाद में महासम्मेलन में महिला शक्ति का पहुंचने पर धन्यवाद किया और संकल्प लिया कि इस बार सुशील रिंकू को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजेंगे और नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ मजबूत करेंगे।

  • POK भारत का हिस्सा है, इसे भारत मे वापिस शामिल किया जाएगा :एस. जयशंकर

    POK भारत का हिस्सा है, इसे भारत मे वापिस शामिल किया जाएगा :एस. जयशंकर

     

    नई दिल्ली – विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अविभाज्य हिस्सा है, जो अंततः भारत में वापस शामिल होगा। पीओके में जारी अशांति और बढ़ती हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पीओके के लोग पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास से प्रभावित हो रहे हैं। महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,”पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं। वे खुद से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम क्यों पीड़ित हैं। हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है।”

    गौरतलब है कि कई दिनों से पीओके के मुजफ्फराबाद में अराजकता व्याप्त है। बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के साथ उनकी झड़प हो रही है। विदेश मंत्री ने कहा,” पीओके भारत है और मुझे इसमें काई संदेह नहीं है कि एक दिन यह भारत में वापस आएगा।” उन्होंने कहा कि मंदी की आशंका के बीच पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जयशंकर ने कहा,” भारत की लगातार खिलाफत के चलते आज पाकिस्तान की आर्थिक रूप से जर्जर हालत में पहुंच गया है। हम इस बात का इंतजार करेंगे कि, क्या पाकिस्तान की नीतियों में कोई बदलाव आएगा।” गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई के पालघर में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि “पीओके भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।”

  • डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने लिया जीत के लिए का आशीर्वाद

     डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने लिया जीत के लिए का आशीर्वाद

     

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह अक्सर यहां माथा टेकने के लिए आते रहते हैं और इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति होती है।

    उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है। यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

  • शाहकोट: रेत माफिया और लगातार गुंडागर्दी के ग्राफ से निजात दिलाएंगे: सुशील रिंकू

    शाहकोट: रेत माफिया और लगातार गुंडागर्दी के ग्राफ से निजात दिलाएंगे: सुशील रिंकू

    शाहकोट: रेत माफिया और लगातार गुंडागर्दी के ग्राफ से निजात दिलाएंगे: सुशील रिंकू

    • मोदी द्वारा किये कार्य से लोगों का भाजपा में बढ़ रहा विश्वास लोकसभा चुनाव में नये समीकरण बनाएगा
    • शाहकोट हलके के लोग पिछले लंबे समय से गुंडागर्दी व रेत माफिया से हैं परेशान

    जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कड़े शब्दों में कहा है कि अब वक्त आ गया है कि शाहकोट हलके को रेत माफिया व गुंडा राज से निजात दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि हलके के लोग पिछले लंबे समय से गुंडागर्दी व रेत माफिया से परेशान रहे हैं। उनकी किसी भी सरकार ने नहीं सुनी लेकिन अब वक्त आ गया है कि शाहकोट हलके के लोग इलाके से गुंडागर्दी व रेत माफिया का सफाया करके हलके को साफ-सुथरा बनाएं।

    सुशील रिंकू ने कहा कि जिस हिसाब से शाहकोट हलके के लोग भाजपा में अपना विश्वास जता रहे हैं, उससे यह हलका सफलता की एक नई कहानी लिखने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हलके के अनेकों जरूरतें हैं लेकिन समय-समय की सरकारों ने इन जरूरतों व लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके हाथ भी सत्ता आई, उसने यहां गुंडाराज व रेत माफिया को संरक्षण दिया। नेताओं ने अपनी तिजौरियां गलत तरीकों से भर लीं और जनता की समस्याएं जस की तस रहीं।

    उन्होंने कहा 4 अगर लोग उन्हें मौका देते हैं तो वह इस हलके में सुधार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। केंद्र सरकार से हलके के लिए नए प्रोजेक्ट लगवाए जाएंगे ताकि लोगों को रोजगार मिले और बच्चे नशे से दूर रहें। साथ-साथ गुंडाराज व रेत माफिया पर पूरी तरह से नकेल लगाई जाएगी। रिंकू ने कहा कि वह हलके के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह लोग उनका साथ दे रहे हैं, वे मिलकर लोगों की हर समस्या का समाधान करेंगे।

  • आब्जर्वरों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू करने पर दिया ज़ोर

    आब्जर्वरों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू करने पर दिया ज़ोर

     

    आब्जर्वरों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू करने पर दिया ज़ोर

    अधिकारियों को निर्विघ्न लोक सभा चुनाव करवाने के लिए विश्वास बहाली के लिए प्रयत्न बढ़ाने को कहा

    ज़िला चुनाव अधिकारी ने उचित ढंग से मतदान करवाने का दिलाया विश्वास, कहा पहले ही सभी प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे

    पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी. ने सुरक्षा प्रबंधों संबंधी दी जानकारी- 82 प्रतिशत हथियार जमा करवाए

    MBD NEWS जालंधर, 16 मई (सुमेश शर्मा)जालंधर लोक सभा चुनाव- 2024 के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस आब्जर्वर सतीश कुमार गजभीए और खर्चा आब्जर्वर माधव देशमुख ने अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान यकीनी बनाने के लिए आदर्श चुनाव संहिता को सख़्ती से लागू करने के लिए कहा।

    ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एस.एस.पी.जालंधर ( देहाती) अंकुर गुप्ता सहित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आब्जर्वरों ने ज़िला प्रशासन द्वारा किए प्रबंधों विशेषकर सुरक्षा इंतजाम का जायज़ा लिया।

    अधिकारियों को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आज़ाद और निष्पक्ष/ शांतमयी वोटिंग सेहतंमद लोकतंत्र का आधार है, जिसको हर कीमत पर यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नगदी और शराब के ग़ैर- कानूनी परवाह को रोकने के लिए टीमें पूरी तरह चौकस रहे। ज़िला प्रशासन द्वारा किए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में विश्वास बहाली के लिए प्रयास बढ़ाए जाएँ जिससे लोग बिना किसी डर, भय के मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

    खर्चा आब्जर्वर ने एफ.एस.टी. और एस.एस.टी. टीमें को ऐसे क्षेत्रों, जिन की पहचान खर्च किए पक्ष से संवेदनशील क्षेत्रों के तौर पर हुई है, में और ज्यादा चौकस रहने के लिए कहा। इसके इलावा अलग- अलग टीमों के साथ- साथ मुख्य दफ़्तर के साथ बढिया तालमेल को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।

    ज़िला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों सम्बन्धित आब्ज़र्वर को जानकारी देते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी डा. अग्रवाल ने बताया कि जालंधर लोक सभा चुनाव आज़ाद,निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध किए गए है, जहाँ 1951 पोलिंग बूथों पर 16 लाख से अधिक वोटर मतदान कर सकेंगे।

    उन्होंने यह भी बताया कि वलनरेबल क्षेत्रों की पहचान, चुनाव स्टाफ की रैंडमाईज़ेशन, एफ.एस.टी., वी.वी.टी. और अन्य टीमों की तैनाती आदि के प्रबंध पहले ही किए जा चुके है।

    इसके इलावा ज़िला चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्तियों पर तीखी नज़र रखने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने पुलिस हमरुतबा अधिकारियों के साथ पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे है।

    पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी. ने बताया कि सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए है, जिसके अंतर्गत रोकथाम सम्बन्धित कार्यवाहियों, फोर्स की तैनाती और 19 अंतर-ज़िला नाके लगाने के इलावा 82 प्रतिशत हथियार जमा करवाए जा चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि संचार योजनाएँ लागू करने के साथ- साथ क्विक रिस्पांस टीमें ( क्यू.आर.टी.) तैनात की गई है।

    बैठक में अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी मेजर डा. अमित महाजन, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह और लखविन्दर सिंह, सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एमज़, डी.एस.पी. आदि भी मौजूद थे।

     

  • जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    जानें किस जगह तेज रफ्तार BMW ने ढाया कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

     

    दिल्ली से सटे नोएडा में एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, तीन अन्य घायल हुए हैं. घटना नोएडा थाना सेक्टर 24 की है. गुरुवार सुबह छह बजे एक ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. इसमें 5 लोग सवार थे. तभी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. तीसरे की तलाश जारी है.

    नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत

    कार और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़े.

    राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना नोएडा सेक्टर-24 में सुमित्रा हॉस्पिटल के पास की है.

    पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक फरार हो गया है. घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) और ई-रिक्शा के परखच्चे तक उड़ गए. पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है. ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी. ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे. दो लोगों की उनमें मौत हो गई. वहीं, तीन लोग घायल हैं. मामले की जांच जारी है.