Author: Sumesh Sharma

  • पन्नू ने फिर दी धमकी: चुनाव वाले दिन पोलिंग बूथ होंगे निशाने पर

     पन्नू ने फिर दी धमकी: चुनाव वाले दिन पोलिंग बूथ होंगे निशाने पर

    चंडीगढ़ :  एक तरफ निर्वाचन आयोग ने पंजाब में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं, दूसरी ओर खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी कि चुनाव वाले दिन पंजाब राज्य के सभी पोलिंग बूथ उसके निशाने पर होंगे। किसी भी पोलिंग बूथ व हमला या धमाका हो सकता है।

    यह बात उसने इंटरनेट काल के माध्यम से रखी है। उसका कहना है कि पंजाब पुलिस ने तीन खालिस्तानियों को काबू किया था। जिन्हें पकड़कर पुलिस की तरफ से बिल्कुल ठीक नहीं किया गया। वहीं, इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मैसेज के बाद पूरी तरह से अलर्ट हो गई। साथ ही हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    दरअसल मंगलवार को काउंटर इंटेलिजेंस और बठिंडा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गुरपतवंत सिंह पन्नू के तीन गुर्गे दबोचे थे। पुलिस ने इन्हें दिल्ली और बठिंडा से गिरफ्तार किया था। इन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि उन्हें खालिस्तानी नारे लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    यह नारे उन्होंने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर लिखने थे। वहीं, उन्होंने 24 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासनिक और काेर्ट कांप्लेक्स के बाहर भी उन्होंने नारे लिखे थे। फिर उन्होंने नौ मई को दिल्ली के झंडेवाला मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भी ऐसे नारे लिखे थे। इनकी गिरफ्तारी के बाद से पन्नू बौखलाया हुआ था।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठकर गत कई सालों से पंजाब के माहौल खराब करने की कोशिश में लगा हुआ है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पहले युवाओं को उकसाता रहा है। वहीं, उन्हें पैसे आदि का लालच देकर उनसे आतंक से जुड़ी वारदातों को अंजाम दिलवाता है। उसके खिलाफ पंजाब के कई थानों में केस दर्ज हैं।

    राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने भी उस पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। कुछ माह पूर्व एनआईए की तरफ से उसकी चंडीगढ़ स्थित कोठी व अमृतसर में कृषि योग्य जमीन अटैच की थी। वहीं, गत कुछ समय में इसके कई गुर्गे पकड़े जा चुके हैं। मोहाली पुलिस ने भी खालिस्तानी नारे लिखने वाले युवा दबोचे थे। इसके अलावा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू सीएम भगवंत मान तक को जान से मारने की धमकियां दे चुका है।

  • चुनाव ड्यूटी करने वाली मिड डे मील और आशा वर्करों को मिलेगा 200 रुपए प्रति दिन मानदेय:मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

    चुनाव ड्यूटी करने वाली मिड डे मील और आशा वर्करों को मिलेगा 200 रुपए प्रति दिन मानदेय:मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

     

    चंडीगढ़ : लोक सभा मतदान-2024 के लिए चुनाव ड्यूटी करने वाली पंजाब की मिड डे मील और आशा वर्करों को 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय/मान भत्ता दिया जायेगा।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए खाना तैयार करने के लिए मिड डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके इलावा 1 जून वोटों वाले दिन गर्म मौसम को ध्यान में रखते हुये आशा वर्करों को भी पोलिंग बूथों पर तैनात किया जायेगा जिससे किसी पोलिंग स्टाफ या बूथ पर आए वोटर की सेहत अस्वस्थ होने पर उनकी तुरंत सहायता की जा सके।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आशा वर्करों को भी मिड डे मील वर्करों की तर्ज़ पर 200 रुपए प्रति दिन के हिसाब के साथ मानदेय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिड डे मील और आशा वर्करों को मानदेय देने के लिए पंजाब के सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिशनरों को पत्र जारी किया जा चुका है।

  • SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुश खबरी, आप भी जानकर हो जाएंगे प्रसन्न ..

    SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए खुश खबरी, आप भी जानकर हो जाएंगे प्रसन्न ..

     

    नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने करीब 5 महीने बाद एफडी पर इंटरेस्ट बढ़ा दिया है। पिछली बार बैंक ने दिसंबर 2023 को एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया था।

    एसबीआई ने एफडी पर ब्याज 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी आज 15 मई 2024 से लागू हो गया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

    एसबीआई अपने ग्राहकों को सबसे कम 7 दिन की एफडी ऑफर करता है। अलग-अलग अवधि की एफडी के लिए वह अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करता है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य लोगों की तुलना में 0.50 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा ब्याज भी देता है। एसबीआई की अलग-अलग अवधि की अलग-अलग ब्याज दरें इस प्रकार हैं…

    * 7 दिन से 45 दिन तक की अवधि के लिए एफडी पर सामान्य लोगों को 3.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को अब 4 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

    * 46 दिन से 179 दिन तक की एफडी पर सामान्य लोगों को अब 4.75 प्रतिशत की जगह 5.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर 6 प्रतिशत होगी।

    * 180 दिन से 210 दिन की अवधि के लिए अब ब्याज दर 5.75 प्रतिशत नहीं बल्कि 6 प्रतिशत होगी. वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये 6.5 प्रतिशत होगी।

    * 211 दिन से लेकर एक साल से कम की अवधि तक की एफडी पर लोगों को पहले 6 प्रतिशत ब्याज मिलता था। अब ये 6.25 प्रतिशत होगा. सीनियर सिटीजंस के लिए ये 6.75 प्रतिशत होगा।

    * 1 साल से लेकर 2 साल से कम की अवधि के लिए अब ब्याज दर 6.8 प्रतिशत होगी। सीनियर सिटीजंस के लिए ये 7.3 प्रतिशत होगी।

    इसके अलावा 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम की अवधि के लिए नई ब्याज दर 7 प्रतिशत, 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत और 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी के लिए ब्याज दर 6.5 प्रतिशत होगी।

  • चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुई बंद,श्रदालु यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

    चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हुई बंद,श्रदालु यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

     

    नई दिल्ली: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो आपको भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उत्तराखंड में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो दिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे।

    दरअसल, भीड़ और उसकी वजह से हो रही अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया है। हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 और 16 मई को बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है। मगर अब रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है। गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं। हालांकि यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक करीब 22 घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे। स्थानीय प्रशासन भी लोगों से रुक-रुककर आगे बढ़ने की अपील कर रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिस कारण न तो सड़क पर चलने की जगह है और न ही पैदल मार्ग में जगह है। सरकारी इंतजाम नकाफी हैं, हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है। पहाड़ी राज्य की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। गंगोत्री हो या यमुनोत्री, हर जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

  • भीषण सड़क हादसा; बस-लॉरी की टक्कर में 6 लोग जिंदा जले; सामने आई मौके की VIDEO

     भीषण सड़क हादसा; बस-लॉरी की टक्कर में 6 लोग जिंदा जले; सामने आई मौके की VIDEO
     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में बुधवार तड़के एक टिप्पर लॉरी की एक बस से टक्कर हो गई जिसके बाद बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चिलकलुरिपेटा मंडल के पासुमरु के पास उस समय हुई जब प्राइवेट ट्रैवल्स की बस रात करीब 1 बजे एक टिप्पर से टकरा गई।

    बस बापटला जिले के निलायापलेम से हैदराबाद जा रही थी। घायल यात्रियों ने कहा कि वे सोमवार को विधानसभा और लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी काशी ब्रह्मेश्वर राव (62), लक्ष्मी (58), श्रीसाई (9), बस चालक अंजी, टिपर चालक हरि सिंह के रूप में हुई है। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

    देखें VIDEO-

     

    दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। घायलों को चिलकलुरिपेट और गुंटूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    जीवित बचे एक व्यक्ति ने कहा कि टक्कर के चलते बस में आग लगने के बाद यात्री तुरंत बाहर निकल आए। कुछ लोग खुद को बचाने के लिए खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए। हालांकि, एक बुजुर्ग दंपत्ति और एक बच्चा बाहर नहीं आ सके। बस में करीब 42 यात्री सवार थे। वे बापटला जिले के निलयपालेम मंडल के रहने वाले थे और सोमवार को वोट डालने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे।

  • दकोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का किया आयोजन, समर्थन के लिए जुटी क्षेत्र निवासियों की बारी भीड़..

     दकोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का किया आयोजन, समर्थन के लिए जुटी क्षेत्र निवासियों की बारी भीड़..

    सुशील रिंकु

    MBD NEWS जालंधर 14 मई – भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में दकोहा में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।

    सुशील रिंकु

    उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है, और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।

    सुशील रिंकु

    इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान कार्रवाई की

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान कार्रवाई की

     

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान कार्रवाई की

     

     *Commissionerate Police’s Vigilance Ensures Adherence to Electoral Guidelines During Lok Sabha Elections*

    ✦ *Swift Action Leads to Seizure of Illegal Cash During Election time*

     

     

     चुनाव के दौरान भारी मात्रा में अवैध नकदी जब्त

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कमिश्नरेट पुलिस शहर के भीतर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी लगन से पालन कर रही है।

    * दिनांक 14-05-2024 को ट्रैफिक पुलिस जालंधर द्वारा डीएवी कॉलेज जालंधर के पास मकसूदां मंडी के पास एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार पीबी06-एन-5656 को रोका गया।

    * जांच करने पर पुलिस ने कार से कुल 6,87,500 रुपये की अवैध नकदी बरामद की।

    * ड्राइवर ने चुनाव अवधि के दौरान नकदी ले जाने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद बरामद नकदी को तुरंत आगे की कार्रवाई के लिए सहकारी निरीक्षक को सौंप दिया गया।

    * ये सक्रिय उपाय लोकसभा चुनाव के महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान कमिश्नरेट पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली का उदाहरण देते हैं।

  • पंजाब में पुलिस के 10  मुलाजिमों पर दर्ज हुई FIR , जाने क्या है पूरा मामला

     पंजाब में पुलिस के 10  मुलाजिमों पर दर्ज हुई FIR , जाने क्या है पूरा मामला

     

    PUNJAB POLICE

    लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस मुलाजिमों पर बड़ी कार्रवाई मिली गई है मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के 10 मुलाजिमों पर FIR दर्ज की गई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह FIR राजस्थान जोधपुर की पुलिस द्वारा की गई है। बता दे कि कर्मचारियों पर ये कार्रवाई अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप को लेकर की गई है।

    झूठे केस में फंसाकर भविष्य खराब किया

    बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर उसको ड्रग तस्करी के झूठे केस में फंसाकर उसका भविष्य खराब कर दिया। शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया।

    ड्रग तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार

    इसके बाद परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया।

    पिता के अनुसार गायब होने के अगले दिन उसकी भतीजी को लुधियाना से एक पुलिस मुलाजिम की फोन कॉल आई कि अगर वे मनवीर को वापस बुलाना चाहते हैं तो उसके एवज में 15 लाख रुपए देने होंगे। इसके साथ ही बताया कि मनवीर से 2 किलो अफीम बरामद हुई है और उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

    इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला

    राजस्थान के जोधपुर में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

  • भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जालंधर सीट को जीतनें लिए प्रयास किये तेज,”जनता ने ठाना ” मोदी को PM बनाना

    भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जालंधर सीट को जीतनें लिए प्रयास किये तेज,”जनता ने ठाना ” मोदी को PM बनाना

    लोगों ने भाजपा को बड़ी लीड से जिताने का मन बना लिया है: अनूप सरीन

    “जनता ने ठाना ” रिंकू को जीतना ; मोदी को PM बनाना

    जालंधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा वेस्ट हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में कुणाल शर्मा प्रधान मंडल नंबर 9 और अनूप सरीन दुवारा वार्ड नंबर 60 में एक जलसा रखा गया जिसमें शिव शर्मा वेस्ट मंडल और शक्ति वेश भगत ने भी सहयोग किया इसमें, इसमें पारस एस्टेट, कमल विहार, रोहिणी कॉलोनी, राजन नगर पन्नू विहार के निवासी शामिल हुए। इस मोके सुशील रिंकु ने कहा जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है। इस मोके कुणाल शर्मा ने कहा की भाजपा जालंधर सीट को जीतकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बुनियाद को पूरी तरह हिला देगी।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। इस मोके अनूप सरीन ने कहा की भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास के भविष्य में तस्वीर बदल सकता है। लोगों ने भाजपा को बड़ी लीड से जिताने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

     

  • खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के आरोप में एसजेएफ के तीन कार्यकर्ता पुलिस ने किए गिरफ्तार

    खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के आरोप में एसजेएफ के तीन कार्यकर्ता पुलिस ने किए गिरफ्तार

     

    चंडीगढ़- काउंटर-इंटेलिजेंस और पुलिस ने खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा और बठिंडा पुलिस ने पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के आरोप में न्यूयॉर्क स्थित मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा समर्थित तीन एसजेएफ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    डीजीपी ने बताया कि 27 अप्रैल को जिला प्रशासनिक परिसर और न्यायालय परिसर, बठिंडा की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए थे। इसी प्रकार 9 मई को दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए और ये तस्वीरें/वीडियो गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजी गईं। उन्होंने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई है।