Author: Sumesh Sharma

  • जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ बीजेपी में हुए शामिल

    जालंधर कैंट से पूर्व विधायक जगबीर बराड़ बीजेपी में हुए शामिल

     

    शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज बीजेपी में हुए शामिल

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ आज बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग, जालंधर नॉर्थ हलके से विधायक रहे केडी भंडारी सहित कई नेताओं ने दिल्ली में बराड़ को बीजेपी ज्वाइन करवाई। आम आदमी पार्टी द्वारा जगबीर सिंह बराड़ को दरकिनार किए जाने से वह नाराज चल रहे थे। बीते दिन आम आदमी पार्टी द्वारा कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया गया था, जिससे वह काफी खफा थे।

     

  • कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

     कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

     

    जालंधर : पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा सीटों पर स्पेशल ऑब्जर्वर लगाए हैं। ताकि चुनावों के बेहतर समन्वय और प्रबंधन के लिए काम किया जा सके। पार्टी नेता मणिकम टैगोर को पटियाला, गिरीश चोडांकर को जालंधर, जीतू पटवारी को होशियारपुर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क को फरीदकोट, केजे जॉर्ज को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर, नितिन राउत को फिरोजपुर और सुनील केदार को फतेहगढ़ साहिब के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के लिए बेहतर समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में नियुक्त पर्यवेक्षकों के अलावा पंजाब में संसदीय क्षेत्रों के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद पंजाब की कुछ प्रमुख सीटों पर कांग्रेस द्वारा स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं।

    पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को चुनाव के अंतिम चरण में होगा। दिल्ली के विपरीत पंजाब में आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं है। पंजाब में दोनों दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने रविवार को कहा कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 328 उम्मीदवारों में से 169 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैट्रिक के लिए सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी:सन्नी शर्मा

    मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी:राकेश राठौर


    MBD NEWS जालंधर 21 मई (सुमेश शर्मा ) भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने जालंधर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में एक चुनावी सभा का आयोजन स्थानीय गुरु नानकपुरा (वेस्ट) में किया जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल नंबर 6 के अध्यक्ष संदीप कुमार,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी (मंगा पहलवान), यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे इस बैठक में स्थानीय गुरु नानक पुरा वेस्ट के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सुशील कुमार रिंकू को भारी समर्थन से जिताकर मोदी जी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया

    इस बैठक को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू को भारी मतों से विजय बनाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यकाल में देश में ही नहीं विदेशों में भी अपना रुतबा काम किया हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनको स्वावलंबी एवं गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। युवाओं, गरीब किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की जिससे देश की जनता को लाभ मिला है। चाहे वह महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन की योजना हो या आम गरीबों के लिए मुफ्त राशन वितरण की या फिर लोगों के लिए इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड की व्यवस्थाओं को माननीय मोदी जी ने गरीबों और जरूरतमंदों के हित में कार्य किए है।

    राठौर ने कहा कि तीसरी बार मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार के मिशन में जालंधर लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान होगा।

    भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने मोहल्ला निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील को भारी मतों से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें ताकि जालंधर के विकास की रफ्तार को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर श्री गुरु नानक पुरा यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान राजन शर्मा,रुपिंदरजीत फूल, राजू नेगी, रनवीर ठाकुर, अमित भला, संजय लक्की, सतीश विरमानी ,ओम प्रकाश परमार, जगजीत सिंह जग्गू वे अन्य मोहल्ला निवासी भारी संख्या में उपस्थित थे

  • बड़ा हादसा; हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल…ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

    बड़ा हादसा; हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल…ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

     

    एमपी के राजगढ़ में ड्राइवर की लापरवाही से 50 यात्रियों से भरी बस ब्रिज से गिर गई. देर रात हुए इस हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार हो गए. बस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. 40 घायलों को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल 22 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है. पुलिस फरार ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश कर रही है.

    राजगढ़ में हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल...ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

    ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा.

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ में देर रात आगरा-मुंबई हाईवे पर एक बस हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. 40 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं. इंदौर से गुना जा रही बस रात करीब सवा एक बजे पचोर इलाके में अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. थाना प्रभारी ने फिर ट्रैक्टर ट्रॉलियो से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया. क्योंकि उस समय एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच पाई थी और घायलों को इलाज की सख्त जरूरत थी.

    जानकारी के मुताबिक, बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे जा गिरी. इससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 40 घायल हो गए. बस में करीब 55 यात्री सवार थे. 40 घायलों में से 17 को शाजापुर और 5 को इंदौर रेफर किया गया है.

    घटना के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस बस मालिक से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि बस इंदौर में तीन इमली बस स्टैंड से रवाना हुई थी. बस चालक नशे की हालत में था और तेजगति के कारण हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस की टीम ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

  • दिल्ली कोर्ट से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नहीं मिली कोई राहत, न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी

    दिल्ली कोर्ट से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नहीं मिली कोई राहत, न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी

    दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी है. कथित शराब घोटाला मामले में सिसोदिया फरवरी 2023 से न्यायिक हिरासत में हैं.

    दिल्ली कोर्ट से मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी

    दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के आबकारी मामले में आरोपी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. हालांकि आज शाम 5 बजे दिल्ली हाईकोर्ट मनीष सिसोदिया की कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगा. मनीष सिसोदिया को CBI ने पिछले साल 26 फरवरी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मार्च को गिरफ्तार किया था.

    राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ाते हुए आरोपियों से लिखित में यह बताने के लिए कहा कि अन रिलाइड दस्तावेजों की जांच के लिए कितना समय लगेगा? सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से कोर्ट में पेश किया गया. राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 31 मई 12 बजे होगी.

    वहीं, आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ दोनों मामलों में जमानत की मांग की थी. सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वकीलों ने दलील दी थी कि सिसोदिया कई कारणों से जमानत पर रिहा होने के हकदार हैं.

    मनीष सिसोदिया ने भी कहा था कि वो 14 महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में हैं इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए, लेकिन ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए दलील दी थी कि आबकारी नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया ने अहम भूमिका निभाई. सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में ईडी ने और उसके एक महीने बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

  • स्वाति मालीवाल केस ; दिल्ली पुलिस ने बनाई SIT, एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी  टीम को लीड

    स्वाति मालीवाल केस ; दिल्ली पुलिस ने बनाई SIT, एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला करेंगी  टीम को लीड

    Delhi Police forms SIT to investigate Swati Maliwal case 

    नई दिल्ली  : आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी गठित किया है। इस मामले की अब तक जांच कर रही उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला ही एसआईटी की अगुवाई करेंगी। एसआईटी में अंजिथा के अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें सिविल लाइन थाने के एसएचओ भी हैं, जहां केस दर्ज है। एसआईटी की टीम समय-समय पर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देगी।

    बता दें कि एसआईटी इस मामले में हर लिंक को जोड़ने की कोशिश करेगी। सबसे पहले पुलिस विभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में है। वहीं, पुलिस ने रविवार शाम को सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया था। इसके जरिए उसकी कोशिश हैं कि वो सीसीटीवी के ब्लैंक पार्ट को निकाल सकेगी। इससे पहले पुलिस ने मालीवाल से मारपीट के आरोपी को विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बाद में विभव को सीएम हाउस भी लेकर गई थी, जहां सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस विभव को उस ड्राइंग रूम में भी लेकर पहुंची, जहां मालीवाल से मारपीट का आरोप है।

    आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ये आरोप केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए हैं। पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। संजय सिंह ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने आई थीं। वो ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। तभी विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की।

    इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाने आई थीं और सीएम हाउस में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक सदस्य पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

    स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। बीती 18 मई तो तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उन्हें शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शाम 4.15 बजे अरेस्ट कर लिया गया था। तीस हजारी कोर्ट में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

  • पुणे सड़क हादसे में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी नाबालिग के पिता को लिया हिरासत में, आरोपी ने पोर्शे कार से टक्कर मार ले ली दो इंजीनियरों की जान

    पुणे सड़क हादसे में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी नाबालिग के पिता को लिया हिरासत में, आरोपी ने पोर्शे कार से टक्कर मार ले ली दो इंजीनियरों की जान

     

    पुणे : पुणे सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाबालिग के पिता को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, नाबालिक युवक ने पोर्शे कार से रविवार देर रात करीब 2.30 बजे हुए हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स को रौंद दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जानकारी दी है कि आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को मंगलवार सुबह संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया है। खबर है कि आरोपी का पिता पुणे शहर का जाना-माना बिल्डर है। हाल ही में उसने एक होटल का निर्माण किया है और एक क्लब भी चलाता है।

    इससे पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड यानी JJB ने इस घटना में शामिल नाबालिग को हादसे पर निबंध लिखने जैसी शर्तों पर जमानत दे दी थी। खास बात है कि पुलिस ने पहले ही इस मामले को वयस्क के तौर पर चलाए जाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    इस हादसे में 24 वर्षीय अनीस अवधिया और 24 साल की ही अश्विनी कोस्टा ने जान गंवा दी है। युवक और युवती मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में नौकरी करते थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे। FIR के मुताबिक, दोनों जैसे ही कल्याणीनगर जंक्शन पर पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार पोर्शे कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों ही सड़क पर गिर गए और मौके पर मौत हो गई।

  • इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को होंगे इलेक्शन

    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को होंगे इलेक्शन

    Presidential elections announced in Iran after the death of Ibrahim Raisi

    तेहरान  : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद राष्ट्रपति की सीट खाली हो गई है। इस बीच ईरान की सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश का 14वां राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को होगा। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायपालिका, सरकार और संसद के प्रमुखों की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख तय की गई। प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

     ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिम प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसका मलबा बरामद हुआ। हादसे में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत टीम के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के संविधान का अनुच्छेद 131 कहता है कि अगर पद पर रहते हुए किसी ईरानी राष्ट्रपति की मौत होती है तो सबसे पहले शासन चलाने के लिए उपराष्ट्रपति को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पद संभालना पड़ता है। उपराष्ट्रपति के पास मात्र 50 दिन तक ही सत्ता संभालने का अधिकार रहता है। इसी 50 दिन के भीतर ईरान के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना होता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के आधार पर पंजीकरण 30 मई से 3 जून तक किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 12 से 27 जून तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं। आईआरएनए के अनुसार, संवैधानिक परिषद ने प्रारंभिक रूप से कार्यक्रम पर सहमति दे दी है।

  • खनन और ड्रग माफिया को खत्म करना मुख्य लक्ष्य : चरणजीत चन्नी

     खनन और ड्रग माफिया को खत्म करना मुख्य लक्ष्य : चरणजीत चन्नी

     

     

    जालंधर : अवैध खनन को बंद करवा कर वैध खनन से 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के राज्य में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। यह बात मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नकोदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

    चन्नी की ओर से नकोदर के गांव भंगला, बतूरा , चूहेकी, कंधोला कलां, तलवन, पुआदरा, औजला, उप्पल खालसा, नवा गांव शक्कियां, सिधवां, बीर गांव, महुवाल, सैदुपुर, बिला नवाब, कांगड़ा, उघी में विभिन्न चुनावी रैलियां की गईं।इस मोके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता विधानसभा चुनाव से पहले रेत के खड्डों और नदियों में जाकर वैध खनन कराकर सस्ती रेत उपलब्ध कराने का दावा करते थे, लेकिन आज इन नेताओं के सारे दावे हवा हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आज सरकारी संरक्षण में अवैध खनन चल रहा है।उन्होंने कहा कि नकोदर में सरकारी शह पर अवैध खनन कर लोगों को महंगी रेत बेची जा रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा सीधे पाँच रुपए रेत का रेट तय कर दिया गया था जब कि अब रेत के दाम कई गुना बढ़ गए है और रेत लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नशे की भी भरमार है और घर-घर नशे पहुंचाने का काम भी नेताओं की सरपरस्ती में हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कई लोगों ने उन्हें ड्रग्स की प्रचुरता के बारे में बताया था और लोगों ने बताया था कि ड्रग्स के कारण कई घर बर्बाद हो गए हैं। चन्नी ने लोगों को आश्वासन दिया था कि या तो यहाँ ड्रग माफिया होगा ओर यां वह रहेंगे।उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य नशे को खत्म करना और माफिया को यहां से भगाना है।स. चन्नी ने कहा कि जालंधर हलके से हर तरह के माफिया को बेनकाब करना और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी है।
    उन्होंने कहा कि आज उन्हें बहुत दुख होता है जब लोग उन्हें बताते हैं कि नशे के कारण उनके घर बर्बाद हो रहे हैं।इस दौरान नकोदर हलके के इंचार्ज डा नवजोत दाहिया ने कहा कि चन्नी को जालंधर के लोगों की माँग पर पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र में भेजा है तथा वह भाग्यशाली हैं कि हमें एक ईमानदार नेता मिला है जो लोकसभा में जाएगा जालंधर के मसले भी हल करवाएगा।उन्होंने कहा कि चन्नी जलंधर की प्रगति के लिए नई परियोजनाएं लाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसके विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों से संकेत भी मिल गए हैं।

    उन्होंने कहा कि चन्नी केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे और जलंधर के लिए विकास के बड़े रास्ते खुलेंगे।इस मौके पर नूर महल के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह जौहल, चरण सिंह चेयरमैन मार्केट कमेटी, अमनदीप सिंह फरवाला सदस्य जिला परिषद, मुख्तियार सिंह हेयर सदस्य जिला परिषद, हैप्पी संधू अध्यक्ष ट्रक यूनियन, अनोख सिंह चीमा पूर्व चेयरमैन, जंग बहादुर कोहली कोसलर, राकेश कलेर मिन्टी और अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

  • प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

    प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

     

    प्रशासन ने शांतमयी रोष प्रदर्शन के लिए 9 स्थान निर्धारित किए

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 20 मई ज़िला प्रशासन ने अलग- अलग संगठनों द्वारा किए जाने वाले शांतमयी प्रर्दशन के लिए ज़िले में 9 स्थान निर्धारित किए है।

    अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट मेजर डा. अमित महाजन ने बताया कि शांतमयी प्रर्दशन के लिए पुड्डा ग्राउंड तहसील कंप्लैक्स के सामने, देश भक्त यादगार हाल, बर्लटन पार्क, दुशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट, इंपरूवमैंट ट्रस्ट ग्राउंड करतारपुर, दाना मंडी भोगपुर, कपूरथला रोड नकोदर का पश्चिमी पक्ष, दाना मंडी गाँव सैफ़ावाला ( फिल्लौर) और नगर पंचायत कंप्लैक्स शाहकोट स्थान निर्धारित किए गए है।

    आदेशों में कहा गया है कि प्रर्दशनकारियों को प्रदर्शन से पहले पुलिस कमिशनर या उप मंडल मैजिस्ट्रेट ( जो भी लागू हो) से पहला परवानगी लेनी होगी। इसी तरह प्रदर्शन दौरान चाकू, लाठी आदि सहित किसी भी तरह का हथियार ले कर जाने की इजाज़त नहीं होगी।

    प्रर्दशन करने वाले को प्रदर्शन के साथ मार्शल और शांतिपूर्ण मार्च यकीनी बनाने सम्बन्धित लिखित देना होगा। प्रदर्शन दौरान अपनी किसी भी ग़ैर- कानूनी कार्यवाही करके होने वाले जान या माली नुक्सान के ज़िम्मेदार आरगेनाईज़र/ प्रदर्शनकारी होंगे।

    यह आदेश 20 मई 2024 को जारी होने से अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।