बड़ा हादसा; हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल…ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

बड़ा हादसा; हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल…ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

 

एमपी के राजगढ़ में ड्राइवर की लापरवाही से 50 यात्रियों से भरी बस ब्रिज से गिर गई. देर रात हुए इस हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार हो गए. बस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. 40 घायलों को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल 22 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है. पुलिस फरार ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश कर रही है.

राजगढ़ में हाईवे पर ब्रिज से गिरी बस, दो की मौत और 40 घायल...ड्राइवर की लापरवाही आई सामने

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में देर रात आगरा-मुंबई हाईवे पर एक बस हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. 40 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं. इंदौर से गुना जा रही बस रात करीब सवा एक बजे पचोर इलाके में अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे गिर गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. थाना प्रभारी ने फिर ट्रैक्टर ट्रॉलियो से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया. क्योंकि उस समय एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच पाई थी और घायलों को इलाज की सख्त जरूरत थी.

जानकारी के मुताबिक, बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे जा गिरी. इससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 40 घायल हो गए. बस में करीब 55 यात्री सवार थे. 40 घायलों में से 17 को शाजापुर और 5 को इंदौर रेफर किया गया है.

घटना के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस बस मालिक से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि बस इंदौर में तीन इमली बस स्टैंड से रवाना हुई थी. बस चालक नशे की हालत में था और तेजगति के कारण हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस की टीम ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *