कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

 कांग्रेस ने पंजाब में 8 सीटों पर नियुक्त किए स्पेशल-ऑब्जर्वर

 

जालंधर : पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा सीटों पर स्पेशल ऑब्जर्वर लगाए हैं। ताकि चुनावों के बेहतर समन्वय और प्रबंधन के लिए काम किया जा सके। पार्टी नेता मणिकम टैगोर को पटियाला, गिरीश चोडांकर को जालंधर, जीतू पटवारी को होशियारपुर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क को फरीदकोट, केजे जॉर्ज को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर, नितिन राउत को फिरोजपुर और सुनील केदार को फतेहगढ़ साहिब के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के लिए बेहतर समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में नियुक्त पर्यवेक्षकों के अलावा पंजाब में संसदीय क्षेत्रों के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद पंजाब की कुछ प्रमुख सीटों पर कांग्रेस द्वारा स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा रहे हैं।

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को चुनाव के अंतिम चरण में होगा। दिल्ली के विपरीत पंजाब में आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं है। पंजाब में दोनों दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने रविवार को कहा कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 328 उम्मीदवारों में से 169 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *