Author: Sumesh Sharma

  • अयोध्या से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के AC में आई तकनीकी खराबी से यात्रियों को हुई भारी परेशानी, यात्रियों ने किया बवाल..

    अयोध्या से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के AC में आई तकनीकी खराबी से यात्रियों को हुई भारी परेशानी, यात्रियों ने किया बवाल..

     

    लखनऊ : वीआइपी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्री भी भीषण गर्मी का शिकार हो गए। शनिवार को अयोध्या से लखनऊ होकर आनंद विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार बोगी का एसी काम नहीं कर रहा था। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो यात्रियों ने नाराजगी जताई।

    मौके पर पहुंची आरपीएफ से उसकी नोकझोंक भी हुई। करीब 20 मिनट की देरी से लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हो सकी। ट्रेन नंबर 22425 अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से शनिवार दोपहर 03:20 बजे रवाना हुई थी। इसकी बोगी सी-3 में शुरू से ही कूलिंग नहीं हो रही थी। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की।

    ट्रेन शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंची तो सुधांशु मिश्र सहित अन्य यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उपस्थित आरपीएफ और अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू से ही दिक्कत थी। इस गडबड़ी को दूर नहीं किया जा रहा था।

    लखनऊ में यात्रियों ने सी-3 बोगी के गेट को बंद नहीं होने दिया। इस पर लोको पायलट ने यात्रियों को मनाने की कोशिश की। स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता मौके पर आए थे। उनके समझाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

  • इनकम टैक्स विभाग ने व्यापारियों के ठिकानों पर मारी रेड- 26 करोड़ कैश जब्त

    इनकम टैक्स विभाग ने व्यापारियों के ठिकानों पर मारी रेड- 26 करोड़ कैश जब्त

     

    नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सर्राफा व्यापारियों की दुकानों और डेवलपर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की। लगातार 30 घंटे चली छापेमारी में टीम ने 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए।

    मिली जानकारी के मुताबिक नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की। 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा। उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने निरीक्षण किया।

    शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर की भी जांच की गई। मनमाड और नंदगांव में उनके परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई। नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के पास से करोड़ों की नकदी और बेहिसाब संपत्ति मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की कार्रवाई में जो नगदी मिली है उसे गिनने में 14 घंटे लगे।

    सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अघोषित आय और संभावित रूप से संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच का हिस्सा है। आयकर विभाग किसी भी विसंगति या छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने के लिए सुराना ज्वैलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है।

  • डेरा सचखंड बल्लां में शहीद संत रामानंद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

    डेरा सचखंड बल्लां में शहीद संत रामानंद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

    संत रामानंद जी का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा-सुशील कुमार रिंकू

    डेरा सचखंड बल्लां में शहीद संत रामानंद जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

    MBD NEWS :जालंधर, 25 मई- शहीद संत रामानंद जी सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे और उनका बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाएगा। यह विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां में शाहिद रामानंद जी के 15वें बलिदान दिवस को समर्पित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। यह कार्यक्रम डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की रहनुमाई में करवाया गया जिसमें राज्य भर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने संत रामानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि डेरा बल्लां ने गुरु रविदास महाराज की बाणी का प्रचार प्रसार करने में जो काम किया है उसके लिए यहां विराजमान संतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संतो की बदौलत ही आज हमारा युवा वर्ग गुरु रविदास महाराज की पावन बाणी से जुड़ रहा है और बाणी का देश-विदेश में प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा इस पावन स्थल पर वह अक्सर ही आते रहते हैं और यहां जाकर उन्हें अत्यंत सुकून की अनुभूति होती है। इस दौरान उन्होंने यहां कार्यक्रम में मौजूद संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

  • दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को मतदान प्रति उत्साहित करने के लिए डी.सी. ने भेजा ” निमंत्रण पत्र “

    दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को मतदान प्रति उत्साहित करने के लिए डी.सी. ने भेजा ” निमंत्रण पत्र “

     

    दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को मतदान प्रति उत्साहित करने के लिए डी.सी. ने भेजा ” निमंत्रण पत्र “

    पी.डब्ल्यू.डी. और 85 साल से अधिक आयु के 25000 के करीब वोटरों को भेजे जा रहे ज़िला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर वाले निमंत्रण पत्र

    MBD NEWS : जालंधर, 25 मई ज़िला प्रशासन द्वारा पर्सनज़ विद डिसएबिलटीज़ (पी.डब्ल्यू.डी.) और 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को जालंधर लोक सभा चुनाव में अपने योगदान के लिए प्रेरित करने संबंधी ज़िला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर वाला निमंत्रण पत्र भेज कर 1 जून को वोट डालने की अपील की जा रही है।

    डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले के 10234 दिव्यांग वोटरों और 85 साल से अधिक आयु के 14224 वोटरों को बी.एल.ओज के द्वारा निमंत्रण पत्र दिए जा रहे है।

    इस निंमत्रण पत्र में ज़िला प्रशासन द्वारा पी.डब्ल्यू.डी. और बुज़ुर्ग वोटरों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके इलावा इन वोटरों के लिए तैयार ‘सक्षम’ और ‘वोटर हेल्प लाईन’ मोबायल एप के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें डाउनलोड कर ऐसे वोटर चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग और सीनियर सिटिजन वोटरों के लिए दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

    उन्होंने आगे बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार ज़िला प्रशासन द्वारा दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को होम वोटिंग की सुविधा के इलावा पोलिंग बूथों और व्हील चेयर, रैंप, आने- जाने के लिए यातायात की मुफ़्त सुविधा, कतार रहित वोटिंग जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, ताकि उनको वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके इलावा वोटर किसी भी तरह की जानकारी, सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1950 भी डायल कर सकते है।

    ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ज़िले भर के पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पी.डब्लयू.डी. और सीनियर सिटीजन वोटरों को प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेते हुए मतदान करने की अपील भी की।

  • मौसम अलर्ट;अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

    मौसम अलर्ट;अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, हीट वेव का रेड अलर्ट जारी

     

    नई दिल्ली – पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीट वेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिन की गर्मी के बाद रात को भी राहत नहीं रहेगी और रात को भी गर्म हवाओं का अहसास जारी रहेगा।

    राजस्थान में गर्मी से 5 मौतें हुईं। राज्य में 2 दिन में यह आंकड़ा 13 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो फिलहाल यहां रहने वाले लोगों के लिए 28 मई तक किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं है। भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी रहेगा। गुजरात में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, इस बीच राज्य में सबसे अधिक पारा अहमदाबाद में 46.6 डिग्री और गांधीनगर में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

  • सर्वे कॉल के माध्यम से पार्टीयां जानना चाहती हैं आपका पसंदीदा उम्मीदवार कौन, कॉल सेंटर फोन कर सर्वे के नाम पर लोगों कर रहे गुमराह?…

    सर्वे कॉल के माध्यम से पार्टीयां जानना चाहती हैं आपका पसंदीदा उम्मीदवार कौन, कॉल सेंटर फोन कर सर्वे के नाम पर लोगों कर रहे गुमराह?…

    सर्वे कॉल के माध्यम से पार्टीयां जानना चाहती हैं आपका पसंदीदा उम्मीदवार कौन, कॉल सेंटर फोन कर सर्वे के नाम पर लोगों कर रहे गुमराह?…

    MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जैसे कि हर कोई जानता है कि चुनाव के समय चुनाव आयोग सुनिश्चित करता है कि आप अपना वोट किस पार्टी को देना चाहते हैं इस पूरी प्रक्रिया को गुप्त रखा जाये लेकिन आजकल कुछ कॉल सेंटर लोगों को कॉल कर सर्वे के नाम पर तोड़ मरोड़ कर ऐसे प्रश्न पूछ रहे हैं जिससे जाहिर हो सके कि बात करने वाला व्यक्ति किस पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने का इक्षुष्क हैं ।

    ऐसे ही एक कॉल सेंटर से फोन आने पर हमारे एक पाठक ने बताया कि कॉल सेंटर से बात करने वाली महिला से पूछा कि मतदान तो गुप्त होता है न ,तो आगे से जवाब आया सर इस सर्वे के माध्यम से सरकार आपसे सवाल पूछकर योजनाएं बनाने में मदद होगी ,लेकिन उनके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों में साफ नजर आता है कि वह उस पार्टी के बारे में जानना चाहते हैं जिसे आप वोट कर जितवाना चाहते हैं ।क्योंकि चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह गुप्त रखता है तो इस तरह की कॉल पर अपनी कोई प्रतिक्रिया देने से पहले ध्यान रखें। कि आप अपना वोट किसे दे रहे गुप्त रहे।

  • जालंधर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार चन्नी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र , जालंधर के लोगों से किये बड़े वायदे…

    जालंधर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार चन्नी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र , जालंधर के लोगों से किये बड़े वायदे…

     जालंधर से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार चन्नी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र , जालंधर के लोगों से किये बड़े वायदे…

     

     

    MBD NEWS जालंधर:25 मई (शर्मा) लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने आज घोषणा पत्र जारी किया हैं, जिसमें चन्नी ने कई बड़े ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उद्योग को पुनर्जीवित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जालंधर में शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी लाएगी और यहां कॉलेज खोले जाएंगे।

    वहीं बेरोजगारों के लिए 30 लाख नौकरियां मुहैया कराई जाएंगी। हर महिला को 8500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की गई। चन्नी ने कहा कि सरकार आने पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लाएंगे, जबकि मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन 500 रुपए दिए जाएंगे। इससे पुरानी पेंशन योजना बहाल हो जाएंगी।

    आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही जालंधर में मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा देना है। यहां बाहर से लोग इलाज के लिए आते हैं।

    इस बीच चन्नी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समेत लोगों को लगा कि कल कोई बड़ी घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रैली में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी की रैली बुरी तरह विफल रही। चन्नी ने कहा कि मुझे लगा कि रोडमैप के बारे में कुछ घोषणा की जा सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कल न तो पंजाब के लिए कोई घोषणा की और न ही उद्योगों के लिए कोई बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि जालंधर के लिए एक बड़ा अस्पताल खुलेगा। चन्नी ने कहा कि जालंधर में एक हवाई अड्डा है, जिसका नाम गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा।

    चन्नी ने कहा कि उनका वोट विधानसभा में पास हो चुका है, जो अभी बाकी है, लेकिन कल बीजेपी की रैली में उस एयरपोर्ट का कोई जिक्र नहीं हुआ। चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी ने गुरु रविदास महाराज के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा, जिससे जालंधर के लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

  • आज अमृतसर में पहुंच कर राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में टेकेंगे माथा, रैली में तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों को करेंगे संबोधित

    आज अमृतसर में पहुंच कर राहुल गांधी गोल्डन टेंपल में टेकेंगे माथा, रैली में तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों को करेंगे संबोधित

     

    अमृतसर : कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। तकरीबन 4 बजे वें अमृतसर पहुंच जाएंगे। दिल्ली- हरियाणा सहित देश में छठें चरण के चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख करना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा पूरा हो रहा है। जिसके बाद अब राहुल गांधी पंजाब में तीन रैलियां करेंगे।

    राहुल गांधी अमृतसर में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी व मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के हक में प्रचार करेंगे। मीरांकोट में उनके लिए पंडल सजाया गया है। तकरीबन 20 हजार के करीब लोगों के लिए यहां बैठने के प्रबंध किए गए हैं। VVIP मूवमेंट के चलते पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। 1000 से अधिक पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्से को तैनात किया गया है।

  • वार्ड 78 से कांग्रेसी पार्षद जगदीश समराय के BJP में शामिल होने से सुशील रिंकू की जीत हुई सुनिश्चित

    वार्ड 78 से कांग्रेसी पार्षद जगदीश समराय के BJP में शामिल होने से सुशील रिंकू की जीत हुई सुनिश्चित

    वार्ड 78 से कांग्रेसी पार्षद जगदीश समराय के BJP में शामिल होने से सुशील रिंकू की जीत हुई सुनिश्चित

    जालंधर : सुशील रिंकू और शीतल अंगूराल के प्रयास से वार्ड 78 से कांग्रेसी पार्षद व दलित नेता जगदीश समराय भाजपा में शामिल हो गए।

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सिरोपा डाल कर सीनियर दलित नेता जगदीश समराय को बीजेपी में शामिल किया । जगदीश समराय कांग्रेस के काफी वरिष्ठ दलित नेता हैं। उन के भाजपा में जाने से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को भारी नुकसान हो सकता है। उन की जीत की राह को समराय ने बेहद मुश्किल कर दिया हैं।

    जगदीश समराय कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश के पछाड़ विधानसभा के ऑब्जर्वर हैं। वह पंजाब स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन पंजाब सरकार के पूर्व डायरेक्टर भी रह चुके हैं। कांग्रेस में सीनियर उप प्रधान, पंजाब अनुसूचित जाति विभाग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज और कन्वीनर, अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस कमेटी में चेयरमैन, एक्टिंग चेयरमैन, कन्वीनर और यूथ कांग्रेस के प्रधान पद की जिम्मेदारी भी रह चुकी हैं।

    उन के भाजपा में शामिल होने से जालंधर के सिर्फ एक वार्ड में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में असर देखने को मिलेगा । खासकर दलित वोटों पर उन की खासी पकड़ हैं क्यों कि उन्होंने दलितों के लिए काफी काम किया है । उन्होंने दलितों के लिए चल रही कई सरकारी स्कीमों के तहत दलित समाज के लोगों और गरीब वर्ग के हर जात जमात के लोगों को भारी और पंजाब सरकार की वेलफेयर की योजनाओं फायदा पहुंचाया हैं। और आज भी लगातार केंद्र सरकार की वेलफेयर स्कीम और पंजाब सरकार की वेलफेयर योजनाएं लोगों तक पहुंचने में समराय कोई कसर नहीं छोड़ रहे समराय जमीन से जुड़े हुए बेहद सरल साधारण ईमानदार और मेहनती नेता हैं।जगदीश समराय के बीजेपी में शामिल होने से सुशील रिंकू का पलड़ा काफी भारी हो गया हैं, रिंकू को काफी बड़ा फायदा होने का अनुमान हैं।

  • तय गति सीमा से भी तेज रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन, लोको पायलट और सहायक सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

    तय गति सीमा से भी तेज रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन, लोको पायलट और सहायक सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

     

    जहां एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ानी थी वहां 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने पर रेलवे की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

     

    Indian railway - India TV Hindi

    नई दिल्ली: निर्धारित गति सीमा से ज्यादा रफ्तार में रेलगाड़ी दौड़ाने पर ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) और सहायक को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल,गतिमान एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के ड्राइवर और उनके सहायकों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें एक ऐसे खंड पर ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने के लिए निलंबित कर दिया गया है, जहां एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटे तक सीमित की गई थी। यह घटना हाल ही में हुई, जिसमें दोनों ट्रेन के चालक दलों ने एक ही खंड यानी आगरा कैंट के पास जाजौ और मनियां रेलवे स्टेशन के बीच एहतियाती गति सीमा का उल्लंघन किया, जहां रेलवे के एक पुल के जारी नवीनीकरण कार्य के कारण अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया गया है।

    अनुशासनात्मक कार्रवाई

    आगरा मंडल जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि “सभी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है”। रेलवे के एक सूत्र ने बताया, “पहली घटना में, गतिमान एक्सप्रेस के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने ट्रेन के आगरा कैंट से ग्वालियर के लिए रवाना होने के बाद, परामर्श गति पाबंदी का उल्लंघन किया। गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और उत्तर प्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के बीच 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलती है।”