तय गति सीमा से भी तेज रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन, लोको पायलट और सहायक सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

तय गति सीमा से भी तेज रफ्तार से दौड़ाई ट्रेन, लोको पायलट और सहायक सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

 

जहां एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ानी थी वहां 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने पर रेलवे की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

 

Indian railway - India TV Hindi

नई दिल्ली: निर्धारित गति सीमा से ज्यादा रफ्तार में रेलगाड़ी दौड़ाने पर ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) और सहायक को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल,गतिमान एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस के ड्राइवर और उनके सहायकों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें एक ऐसे खंड पर ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने के लिए निलंबित कर दिया गया है, जहां एहतियात के तौर पर गति सीमा 20 किलोमीटर प्रतिघंटे तक सीमित की गई थी। यह घटना हाल ही में हुई, जिसमें दोनों ट्रेन के चालक दलों ने एक ही खंड यानी आगरा कैंट के पास जाजौ और मनियां रेलवे स्टेशन के बीच एहतियाती गति सीमा का उल्लंघन किया, जहां रेलवे के एक पुल के जारी नवीनीकरण कार्य के कारण अस्थायी गति प्रतिबंध लगाया गया है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई

आगरा मंडल जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि “सभी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है”। रेलवे के एक सूत्र ने बताया, “पहली घटना में, गतिमान एक्सप्रेस के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने ट्रेन के आगरा कैंट से ग्वालियर के लिए रवाना होने के बाद, परामर्श गति पाबंदी का उल्लंघन किया। गतिमान एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और उत्तर प्रदेश के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन के बीच 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलती है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *