INDIA गठबंधन ने बुलाई बैठक,1 जून को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता,चुनावी नतीजों से पहले INDIA गठबंधन करेगा समीक्षा…
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद 1 जून को इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में अहम बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव के नतीजों को लेकर समीक्षा करेंगे. साथ ही साथ आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश पर जोर देंगे.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के दिन एक जून को इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में चुनाव नतीजे के साथ आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाना है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. ऐसे में नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. चुनाव के बाद की परिस्थितियों के मद्देनजर होने वाली बैठक में आपस मे एकजुटता बनाए रखने की कोशिश और आगे की तैयारी की रणनीति को लेकर है.
दिल्ली में एक जून को इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में सभी सहयोगियों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि यह बैठक चुनावों की समीक्षा करने और नतीजे के बाद की परिस्थितियों को लेकर हो रही है. इसके अलावा इंडिया गठबंधन के भविष्य के कदमों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है.
विपक्ष का दावा, इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार
इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे समय हो रही है जब लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही होगी. इतना ही नहीं तमाम सियासी पंडित भी मान रहे हैं कि बीजेपी पिछले चुनाव से कम सीट पा रही है. हालांकि, बीजेपी ने ‘400 पार’ का नारा दिया है और दावा किया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा.
वहीं, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि एनडीए बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं.













उन्होंने कहा कि खेल, चमड़ा और अन्य उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा।उन्होने कहा कि 4 जून के बाद एक नया भारत दिखेगे। स.चन्नी ने कहा कि आज संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए समय की जरूरत है क्योंकि भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम को ही खत्म करना चाहती है।इस दौरान उन्होने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा क्षेत्र का विकास करना हर नेता की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा पंजाब सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान विकास के लिए आई ग्रांटों को वापस लेकर एक नया इतिहास रच दिया है।इस दौरान चौधरी सुरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जालंधर की जनता को चरणजीत सिंह चन्नी जैसा कद्दावर नेता दिया है और लोगों को ऐसे दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता को जिताकर लोकसभा में भेजना चाहिए ताकि जालंधर की प्रगति के नए रास्ते खुल सकें।इस दौरान कमलजीत कुमार वरियाणा, सुरिंदर सिंह, अवतार सिंह समिति सदस्य, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, गुरप्रीत सिंह साबी सरपंच मीरपुर, दर्शन लाल सरपंच, लैंबर सिंह सरपंच गोबिंदपुर, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह शीरा, गुरमुख सिंह , सरदारा सिंह, अवतार सिंह, नछत्तर सिंह, तरसेम सिंह, मंजीत सिंह सरपंच, मास्टर लाल चंद, कर्नैल सिंह, कुलदीप कौर, मीनू बग्गा, राजिंदर कुमार सरपंच, कुलदीप सिंह मीरपुर और सुरिंदर सिंह विरक समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के मोहतवर लोग मौजूद थे।
