Author: Sumesh Sharma

  • शेयर बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, 23 हजार के पार पहुंचा निफ्टी; सेंसेक्स ने भी लाइफटाइम हाई की ओर लगाई छलांग

    शेयर बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, 23 हजार के पार पहुंचा निफ्टी; सेंसेक्स ने भी लाइफटाइम हाई की ओर लगाई छलांग

     

    मुंबई : शेयर मार्केट आज रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी और सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है। चुनावी माहौल के बीच निफ्टी ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया है। निफ्टी और सेंसेक्स ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए। जहां निफ्टी पहली बार 23000 के आंकड़े को पार कर गया, वहीं, सेंसेक्स मार्केट के शुरुआती 15 मिनट में ही 75558 के नए शिखर पर टच हुआ है। इस उड़ान में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक का बड़ा योगदान रहा है।

    शुक्रवार को शेयर बाजार आज लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 75,335.45 के लेवल और निफ्टी 36.90 अंकों की गिरावट के साथ 22930 पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद ही निफ्टी ने इतिहास रचते हुए 23 हजार के लेवल को क्रॉस कर लिया। इससे पहले गुरुवार को भी बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्स और निफ़्टी ने इतिहास रचा था।

    BSE सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में सिर्फ 8 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है, जबकि 22 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट TCS के शेयरों में हुई है। यह करीब 1 फीसदी टूटकर 3857 रुपये पर है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी के स्टॉक में 1.20 फीसदी की देखी जा रही है, जो 3629 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन NSE पर लिस्टेड कुल 2,412 शेयर ट्रेड कर रहे हैं, जिसमें 1,109 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं 1,202 शेयर गिरावट पर हैं। 83 शेयर 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गए हैं, जबकि 13 ने 52 वीक का लो लेवल टच किया है। इसके अलावा 54 शेयरों पर अपर सर्किट और 40 पर लोअर सर्किट भी लगा है।

  • बड़ा हादसा टला; केदारनाथ धाम में पायलट ने हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी होने का कारण करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

     बड़ा हादसा टला; केदारनाथ धाम में पायलट ने हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी होने का कारण करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

     

    रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हैलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

    रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, “हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।”

    हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। पायलट कल्पेश के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में इस समय नौ हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं।

  • आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत..

    आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत..

     

    ऑस्ट्रेलिया : आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण प्रशांत द्वीप देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर एक गांव में आज तड़के 3 बजे लैंडस्लाइड हुआ। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से मिली सूचना के आधार पर 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

    वहीं वहां रह रहे निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है स्थानीय लोग वहां दबे हुए शवों को बाहर निकाल रहे हैं।

  • PM मोदी बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री:विपक्ष पर बोला हमला,इंडी वालों ने CAA के नाम पर जनता को बहकाया..

    PM मोदी बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री:विपक्ष पर बोला हमला,इंडी वालों ने CAA के नाम पर जनता को बहकाया..

    PM मोदी बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री:विपक्ष पर बोला हमला,इंडी वालों ने CAA के नाम पर जनता को बहकाया..

     

    पंजाब के पटियाला में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान को निशाने पर लेते उन्हें कागजी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा ये पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्‌टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है।

    उन्होंने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए।

    रैली से पहले जमकर बवाल भी हुआ। रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे।

    यहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए थे। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया।

    उधर, विरोध को लेकर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है।

  • पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद, पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे किसान,पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े कर रोका रास्ता…

     पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद, पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे किसान,पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े कर रोका रास्ता…

     

    पटियाला – पंजाब के पटियाला में पीएम मोदी की रैली का विरोध करने पटियाला जा रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया है। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे।

    किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए हैं। वहीं किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ हाईववे बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया है, हालांकि पुलिस द्वारा रूट को भी डायवर्ट किया गया है, जहां पर भी लंबा जाम लगा हुआ है।

    विरोध से फर्क नहीं पड़ता- रणइंदर सिंह
    पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है। बता दें कि पीएम मोदी पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के समर्थन में रैली करने आ रहे हैं। वहीं परनीत कौर के पति पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीमार होने की वजह से रैली में शामिल नहीं होंगे।

  • केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

     केमिकल फैक्ट्री में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका से कई घरों में आई दरारें, 6 लोग झुलसे

    ठाणे – महाराष्ट्र के ठाणे जिले से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें छह कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर चार से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

    घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है।

  • दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था..

    नई दिल्ली- पुलिस की पूछताछ से पहले अरविंद केजरीवाल अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ दिखे। अरविंद केजरीवाल जहां पिता का हाथ थामे हुए हैं, वहीं सुनीता केजरीवाल बूढ़ी सास का हाथ थामीं नजर आई। जहां उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से भी पूछताछ करेगी, वहीं आज ट्वीट कर उन्होंने यह कहा कि वह अपने आवास पर माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं।

    सीएम केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए अपने माता-पिता का एक वीडियो और फोटो समेत एक कैप्शन लिखा है। दिल्ली सीएम ने लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए टाइम मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं – इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।’ दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी और उनके माता पिता से पूछताछ की जानी थी लेकिन उन्होंने अब तक समय ही नहीं दिया है।

    समय नहीं देने पर आज पूछताछ करने का निर्णय लिया गया था लेकिन मीडिया को घर के बाहर बुलाकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के कारण पूछताछ करने का निर्णय टाल दिया गया है। अब जरूरत पड़ने पर पुलिस सोचेगी कि पूछताछ की जाए अथवा नहीं।

    सीएम फोन पर नहीं करते बात- दिल्ली पुलिस
    पुलिस अधिकारी का कहना है कि केजरीवाल ने पूछताछ के लिए समय भी नहीं दिया और अपनी पत्नी और माता पिता को तैयार कर फोटो खिंचवाकर मीडिया को भेज दिया गया। केजरीवाल पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उनके माता-पिता को परेशान करना चाह रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि विभव द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस अगर कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए केजरीवाल को कॉल भी करती है तो केजरीवाल बात नहीं करते हैं। वह केवल मीडिया से ही बात कर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं।

  • जानें किस जगह तीन नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी के पुलिस में मचा हड़कंप

    जानें किस जगह तीन नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी के पुलिस में मचा हड़कंप

    बेंगलुरु- कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार को शहर के तीन बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में शहर के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें तीनों होटलों में पहुंची।

    साउथ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और तीनों होटलों में बम स्क्वॉड के साथ टीम भेजी गई। फिलहाल टीम मौके पर है और जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे एक दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को भी बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली।

  • नदी में डूबे बच्चों की तलाश में निकली SDRF के टीम हुई तेज बहाव का शिकार, नाव पलटने से 3 जवान शहीद

    नदी में डूबे बच्चों की तलाश में निकली SDRF के टीम हुई तेज बहाव का शिकार, नाव पलटने से 3 जवान शहीद

    अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवरा नदी में डूबे दो बच्चों की तलाश के लिए गए एसडीआरएफ के जवानों की नाव तेज बहाव के कारण डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की बोट ही पानी में डूब गई और तीन जवान शहीद हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    दरअसल, दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तलाश करने के दौरान एक बच्चे का शव भी मिला और दूसरे का शव नहीं मिला था ऐसे में एसडीआरएफ टीम ने 23 मई की सुबह छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस पूरी घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चे और तीन जवान शामिल है। दो जवानों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    कुछ दिन पहले नदी में गांव के दो बच्चे डूब गए थे, एसडीआरएफ के जवानों ने प्रवरा नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के बहाव में पानी की गति काफी तेज हो गई। पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण नाव गति संभाल नहीं पाई और पानी के बहाव में डूब गई। इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए हैं।

  • जिला जालंधर की सीमा में किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलेट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर को उड़ाने पर प्रतिबंध

    जिला जालंधर की सीमा में किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलेट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर को उड़ाने पर प्रतिबंध

     

    जिला जालंधर की सीमा में किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलेट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर को उड़ाने पर प्रतिबंध

    अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

    MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा) 23 मई अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट, जालंधर मेजर डा. अमित महाजन ने फौजदारी संहिता 1973 (1974 एक्ट 2) की धारा 144 के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (भारत के माननीय प्रधान मंत्री के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर/विमान के इलावा) आदि की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    यह आदेश 24.05.2024 को दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा।