Author: Sumesh Sharma

  • नई सरकार के बनते ही जनता को मिल सकता बड़ा तोहफा, सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई सरकार के बनते ही जनता को मिल सकता बड़ा तोहफा, सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

     

    नई दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव के बाद जनता को नया तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा है पेट्रोल डीजल सस्ते होने का। जिस कच्चे तेल की कीमत ९0 डॉलर प्रति बैरेल के पार जा चुकी थी उसकी कीमतों में अब गिरावट देखी जा रही है। 5 जून यानि आज कच्चे तेल की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरेल है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि देश में पेट्रोल डीजल सस्ते हो सकते हैं।

    देश से अधिकतर राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत 92 रुपए से लेकर 105 रुपए प्रति लीटर तक है। अगर मई माह की बात करें तो एक महीने में कच्चे तेल के दाम 8 फीसदी तक कम हुए। दरअसल हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें कंपनियों की तरफ से तय की जाती हैं। एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोडऩे के बाद पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ जाती है। अब देखने वाली बात है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।

  • बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

     बड़ा हादसा; वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई  नासिक में दुर्घटनाग्रस्त…

     

    नई दिल्ली : नासिक से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि वायुसेना का लड़ाकू विमान सुखोई मंगलवार को नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले ने बताया कि सुखोई सु -30 एमकेआई विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। रूसी सुखोई एसयु-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना में सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयु-30 एमकेआई हैं, इस एयरक्राफ्ट में दो इंजन हैं और दो चालको के बैठने की जगह है। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है।

  • जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को लोकसभा चुनाव में विजेता प्रमाणपत्र देते हुए डीईओ डॉ. हिमांशु अग्रवाल

    जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को लोकसभा चुनाव में विजेता प्रमाणपत्र देते हुए डीईओ डॉ. हिमांशु अग्रवाल

     

     

    जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। लोकसभा क्षेत्र जालंधर में कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल कर बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को हराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर सुशील कुमार रिंकू रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी चौथे और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार पांचवें स्थान पर रहे। चन्नी ने 175993 वोटों से जीत हासिल की है.

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कालेज, सरकारी पटवार स्कूल, भूमि रिकॉर्ड निदेशक कार्यालय और सरकारी स्पोर्ट्स स्कूल हॉस्टल में मतगणना केंद्र बनाए गए थे, जहां वोटों की गिनती की गई। शुरुआती रुझानों से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे चल रहे हैं।

  • जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए छत पर चढ़े चरणजीत सिंह चन्नी , जालंधर के लोगों का तह दिल से किया धन्यवाद

    जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिए छत पर चढ़े चरणजीत सिंह चन्नी , जालंधर के लोगों का तह दिल से किया धन्यवाद

     जालंधर (शर्मा)  जालंधर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। जीत का जश्न मना रहे चन्नी अचानक छत पर चढ़ गए, जहां उन्होंने अपने वर्करों और जालंधर के लोगों का तह दिल से धन्यावाद किया।

    jalandhar charanjit channi climbed the roof to celebrate the victory

    PunjabKesari

    बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने 3,90,053 वोट हासिल करके बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को हराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर सुशील कुमार रिंकू रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार महिंदर सिंह केपी चौथे और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार पांचवें स्थान पर रहे। चन्नी ने 175993 वोटों से जीत हासिल की है।

  • Punjab सरकार ने किया इस दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे Government और व्यवासिक संस्थान… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing Punjab सरकार ने किया इस दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे Government और व्यवासिक संस्थान… पढ़ें पूरी खबर

    Punjab government declared holiday on this day, government business institutions will remain closed… Read full news

    Punjab सरकार ने किया इस दिन छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे Government और व्यवासिक संस्थान… पढ़ें पूरी खबर

     

    • चंडीगढ़: श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा 10 जून को सार्वजनिक छुट्टी करने का ऐलान किया गया है। सरकार के आदेशों के तहत 10 जून सोमवार को प्रदेश भर की सरकारी व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है।

    बता दें कि पंजाब सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां कर दी गई हैं।

  • पिछले एक साल में तीसरी बार बढ़े Ladowal Toll Plaza के रेट, अब Car से Ludhiana जाने के लिए देना होगा 220 रुपए का Toll tax

    You are currently viewing एक साल में तीसरी बार बढ़े Ladowal Toll Plaza के रेट, अब Car से Ludhiana जाने के लिए देना होगा 220 रुपए का Toll

    Ladowal toll plaza rates increased for the third time in a year, now you will have to pay a toll of Rs 220 to go to Ludhiana by car.

    पिछले एक साल में तीसरी बार बढ़े Ladowal Toll Plaza के रेट, अब Car से Ludhiana जाने के लिए देना होगा 220 रुपए का Toll tax

     

    • लुधियानाः पंजाब के सबसे महंगे टोल लाडोवाल टोल से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दामों में बढ़ौतरी करते हुए 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। जिसके तहत अब कार से लुधियाना जाने के लिए एक तरफ का 220 रुपए टोल देना पड़ेगा। बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दर में मामूली वृद्धि की गई है और 2 जून 2024 की रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के अनुसार टोल काटा जाएगा। जानकारी के अनुसार, कार का पुराना किराया एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। न

    ई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा।

    लुधियाना का टोल प्लाजा। - Dainik Bhaskar

    वहीं अब 2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और पीछे का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था। नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा।

  • कल सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security रहेगी तैनात

    You are currently viewing Lok Sabha Elections: सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security तैनात

    Lok Sabha Elections: Counting of votes will start at 8 am, three-layer security deployed at counting centers

    कल सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी वोटों की गितनी, मतगणना केंद्रों पर थ्री-लेयर Security रहेगी तैनात

     

    जालंधरः देश में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों की गिनती मंगलवाार सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएंगी। वहीं पंजाब में लोकसभा चुनावों के नतीजों के मद्देनजर कहीं थ्री और कहीं 4 लेयर में सिक्योरिटी तैनात की गई है। जालंधर में कल यानी मंगलवार को सुबह 8 बजे लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी। जालंधर में मतगणना केंद्र सरकारी कला एवं खेल कॉलेज, सरकारी पटवार स्कूल, लैंड रिकॉर्ड डायरेक्टर ऑफिस और सरकारी खेल स्कूल हॉस्टल में बनाए गए हैं।

    Punjab Jalandhar Lok sabha seat vote Counting update | Jalandhar News |  Punjab | Jalandhar Lok Sabha Seat | BJP Punjab | Congress Punjab | AAP  Punjab | SAD | BSP Punjab |

    इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चुनावों के नतीजे 17 से 20 राउंड में आएंगे। इसके मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षाव्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सीआरपीएफ समेत कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। केंद्रों में सीसीटीवी, कैमरा बैकअप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, फायर सेफ्टी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जालंधर सीट के रुझान सुबह 9 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राहुल एस की निगरानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    डीसी अग्रवाल ने कहा- वोटिंग मशीनों के स्ट्रॉन्ग रूम में पंजाब पुलिस, राज्य सशस्त्र पुलिस और सीएपीएफ तीन प्रतियां सुरक्षा में रखी जाएंगी। चुनाव एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी को भी हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जायेगी।

  • मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    मतगणना से एक दिन पहले EC की प्रेस कांफ्रेंस कर  कहा, Bharat ने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया

    नई दिल्ली  – लोकसभा चुनाव के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। उससे पहले आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का खड़े होकर अभिनंदन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव हमें एक महीने पहले खत्म कर देना था। इतनी गर्मी में नहीं करना चाहिए था। ये हमारी पहली लर्निंग है।

    दूसरा फेक नैरेटिव से लड़ने का। हमने सोचा था कि देश की सीमाओं से बाहर हमले होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आरोपों पर उन्होंने कहा कि आजकल इल्जामातों का दौर बुलंद है तलखियों का बाजार गर्म है मंजूर है इल्जाम लगाओ मगर शर्त इतनी है सबूत साथ हों। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोशल मीडिया पर आलोचना और उसमें आयोग को ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्तों को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘लापता जेंटलमेन’ नाम दिए जाने के संदर्भ में कहा कि ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी नदारद नहीं रहे।’

  • सुबह-सुबह बगीचे में आम चुनने गए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा युवक, सहम गए लोग

    सुबह-सुबह बगीचे में आम चुनने गए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के बाद कटा सिर लेकर घूमता रहा युवक, सहम गए लोग

     

    जमशेदपुर- जमशेदपुर के कुदालम गांव में एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय बुजुर्ग निताई महतो का सिर धारदार हथियार से काट दिया। इसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। उसके घरवालों ने किसी तरह उसे काबू में किया और एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया। गांव के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

    बाद में वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। आरोपी का नाम मिथुन महतो है। बताया गया है कि निताई महतो सुबह-सुबह गांव के बगीचे में आम चुनने गए थे। उसी वक्त मिथुन वहां पहुंचा। उसने निताई महतो को हथियार का भय दिखाकर पहले कपड़े उतरवाए और इसके बाद गला रेत डाला। इसकी खबर मिली तो गांव के लोग दौड़े, लेकिन, मिथुन महतो के हाथ में कटा सिर और हथियार देखकर लोग पीछे हट गए। मिथुन कटा सिर लेकर काफी देर तक गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह अपने घर पहुंच गया। कुदालम गांव जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    थाना प्रभारी राम बाबू मंडल ने बताया कि मृतक का सिर और धड़ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक निताई महतो के पुत्र प्रह्लाद महतो के अनुसार, उसके पिता या परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे। उनकी हत्या क्यों की गई, यह समझ से परे है। मृतक के पुत्र के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के पीछे की वजह अंधविश्वास हो सकता है। बता दें कि इस इलाके में डायन, जादू-टोना के नाम पर हर साल कई हत्याएं होती हैं।

  • जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    You are currently viewing Big News: MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    Big News: MLA Sheetal Angural withdrew her resignation, removed Modi’s family from social media accounts

    जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर; MLA शीतल Angural ने अपना इस्तीफा लिया वापिस, Social Media अकाउंट से हटाया Modi का परिवार

    जालंधर : महानगर से इसवक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा धमाका करते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंधी उन्होने एक पत्र विधानसभा स्पीकर को भी भेज दिया था। बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले विधायक पद से इस्तीफा देते हुए आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है। लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता, तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को बुलाया था।

    हालांकि इस बारे में विधायक अंगुराल की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उनके घर के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। वहीं उन्हें पार्टी का गद्दार तक कह दिया था।

    जिक्रयोग्य है कि शीतल अंगुराल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।