Author: Sumesh Sharma

  • बड़ा हादसा; दो ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 लोग जख्मी

    You are currently viewing Big News: दो ट्रेनों में हुई जोरदार टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 Injured

    Big News: There was a massive collision between two trains, one engine overturned on the passenger trains passing nearby, 2 injured

    बड़ा हादसा; दो ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर, एक गाड़ी का Engine पास से गुजर रही पैसेंजर Trains पर पलटा, 2 लोग जख्मी

     

    खन्ना : लुधियाना के अंतर्गत आते खन्ना में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पास से गुजर रही पैसेंजर गाड़ी पर पलट गया। इस हादसे में 2 loco pilot  गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और इंजन पलटकर अंबाला से Jammu Tawi की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं।

    हादसे में मालगाड़ी की बोगियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। घायल loco pilot की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर के तौर पर हुई। विकास को हेड इंजरी है। हिमांशु को बैक इंजरी है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से civil hospital Fatehgarh Sahib में भर्ती कराया गया और फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि यह हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। उस हादसे में रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने आकर टक्कर मारी थी। इस टक्कर के दौरान तीसरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी, वह भी हादसे का शिकार हुई। इस रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

  • Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    श्रीनगर  – बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा। सीमा के उस पार नियंत्रण रेखा के पार स्थित लांच पैड पर लगभग 60 से 70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 लोग हमारी तरफ भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच तालमेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि हम दुश्मन की सफलता को मुश्किल बना देंगे।’ ड्रोन गिराए जाने के मुद्दे पर स्वैन ने कहा कि ये गतिविधियां एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं क्योंकि ये हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी को सुगम बनाती हैं।

  • Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी खबर..

    You are currently viewing Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके  में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी जानकारी

    59.07% voting took place in Jalandhar district, least votes were cast in Central constituency, West constituency was at the forefront… Read full information

    Jalandhar जिले में 59.07% हुआ मतदान, Central हलके में पड़े सबसे कम वोट, वेस्ट हलका रहा सबसे आगे… पढ़ें पूरी खबर..

     

     लोकसभा चुनावों का आखिरी चरण जहां शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। वहीं जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनावों में हुई वोटिंग की जनकारी दी गई है। डीसी के अनुसार जालंधर जिले में लोकसभा चुनावों के लिए 59.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सेंट्रल हलके में सबसे कम मतदान हुआ है। वहीं इसमें अभी पोस्टल बैलेट से पड़ी वोटों का आंकड़ा अभी जोड़ा जाना बाकी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी हिमांशु अग्रवाल ने  शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और लोगों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर लोगों ने प्रशासन का बहुत साथ दिया और शांत मय ढंग से चुनाव संपन्न करवाए।

    आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा वोट जालंधर वेस्ट हलके में करीब 64 फीसदी पड़े हैं। जिसके बाद जालंधर नॉर्थ में 62.10 फीसदी, शाहकोट में 58.79 फीसदी, आदमपुर में 58.50 प्रतिशत, नकोदर में 58.40 फीसदी, करतारपुर में 57.98 फीसदी, जालंधर कैंट में 57.95 फीसदी, फिल्लौर में 57.80 फीसदी और जालंधर सेंट्रल में 56.40 फीसदी वोट पड़े।

    जिक्रयोग्य है कि जालंधर लोकसभा सीट पर साल 2023 में होने वाले उपचुनाव में 54 फीसदी मतदान हुआ था। डॉ अग्रवाल ने बताया कि वोटों की गिनती 4 जून 2024 को सुबह 8बजे शुरू होगी। जिसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।

     

  • सिक्योरिटी गार्ड ने हुल्लड़बाजी करने से रोका, तो युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला ..

     सिक्योरिटी गार्ड ने हुल्लड़बाजी करने से रोका, तो युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला ..

     

      जालंधर में बस्ती शेख अड्डा चौक के पास स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर के पास एक सिक्योरिटी गार्ड पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना रविवार को देर शाम की है। जिसका सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उक्त हमलावर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

    जब गार्ड ने हुल्लड़बाजों को बाहर जाने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

    आरोपियों के एक साथी के पास तेजधार हथियार था। जिससे सिक्योरिटी गार्ड पर एक बार वार किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मामले डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि फिलहाल की भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार ये घटना जहां हुई, वह वेस्ट हलका है। जहां 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। एरिया में कोड ऑफ कंडक्ट चल रहा है। ऐसे में उक्त वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हमलावर कॉलोनी के गेट के पास हुल्लड़बाजी कर रहे थे। ऐसे में जब गार्ड ने उन्हें रोका तो कुछ देर बाद उक्त आरोपियों ने आकर गार्ड को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

    जिसके बाद एक युवक ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। जब पीड़ित ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसके लेफ्ट हाथ की उंगली कट गई। वारदात के बाद तुरंत मौके पर मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए थे, जिसके बाद पीड़ित गार्ड को इलाज के लिए ले जाया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

  • देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     देश की राजनीति के बदलाव की उम्मीद के साथ आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

     

    आज इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे.

    आज INDIA गठबंधन की बैठक, दिल्ली पहुंचने लगे विपक्षी नेता, जानें कौन-कौन होगा शामिल

    इंडिया गठबंधन की आज होगी बैठक

    लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान आज शाम तक पूरा हो जाएगा. इस बीच इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक होने वाली है. बैठक का समय 3 बजे का है. यह बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाई गई है. बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी. बैठक में लगभग सभी शामिल हो रहे हैं.

    वहीं बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चला है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अगर इस आम चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद है. खरगे ने यह भी बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर जोर दिया था. पर प्रियंका ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

    बैठक में कौन कौन होगा शामिल

    बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन के सभी प्रमुख शामिल होंगे. तेजस्वी के साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन की बैठक में पहली बार शामिल हो रहें हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों भाग ले रहे हैं.

    बैठक में 15 दलों के नेताओं को बुलाया गया है

    इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति में शामिल अहम दलों के नेताओं को बुलाया गया है. इस बैठक में कुल 15 दलों को न्योता दिया गया है.

    1. INC- सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल
    2. NCP (pawar)- शरद पवार, जितेंद्र आह्वाड
    3. DMK- टी आर बालू
    4. Shiv Sena (UBT)- अनिल देसाई
    5. AAP-केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्ढा
    6. RJD-तेजस्वी यादव
    7. TMC- कोई नहीं
    8. CPM- सीताराम येचुरी
    9. JMM-चम्पई सोरेन, कल्पना सोरेन
    10. NC-फारुख अब्दुल्ला
    11. PDP-महबूबा ने आने की हामी भरी थी
    12. SP-अखिलेश यादव
    13. CPI- डी राजा
    14. CPI(ML)- दीपंकर भट्टाचार्य
    15. VIP (new entry)- मुकेश सहनी
  • हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर…अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

    हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर…अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

     

    यूपी के नोएडा में चार महीने पहले हुए मेहंदी हसन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. हत्यारोपियों पर NSA लगाया जा रहा है. पुरानी रंजिश में अनुज और नितिन ने 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मेंहदी हसन की चाकूओं से गोदकर बरौला गांव में हत्या कर दी थी. फिर उसके शव को बाइक से बांधकर सड़क पर घूमते रहे थे. घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी. षड़यंत्र रचने वाले तीसरे आरोपी पर भी NSA की लगाया जा रहा है.

    हत्या कर बाइक से बांधी लाश, फिर घुमाते रहे सड़क पर...अब नोएडा पुलिस ने लिया ये एक्शन

    सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात.,

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में 20 जनवरी को 50 साल के ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. फिर उसके शव को बाइक से बांधकर आरोपी युवक सड़क पर घूमते रहे. पुलिस ने तब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि षड़यंत्र रचने वाले तीसरे आरोपी को 10 दिन बाद गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. तीन आरोपियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया जा रहा है.

    इसको लेकर पहले ही पुलिस ने कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल कर दी, जिसमें बताया गया कि मेंहदी हसन की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी. इसमें दो युवकों की हत्या करने में प्रत्यक्ष भूमिका रही. जबकि एक अन्य को षड़यंत्र रचने का आरोपी माना गया है. मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है.

    चार्जशीट करीब 100 पेज की है. चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई कर रही है. पुरानी रंजिश में अनुज और नितिन ने 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मेंहदी हसन की चाकूओं से गोदकर बरौला गांव में हत्या कर दी थी. घटना 20 जनवरी 2024 की है. हत्या के बाद दोनों आरोपी मेंहदी हसन को बाइक में बांधकर बरौला पुलिस चौकी पहुंच गए थे, जिन रास्तों से आरोपी गुजरे सभी सहम गए और पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. कई थानों की फोर्स को तुंरत बरौला चौकी पर भेजा गया था. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी.

    मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को लगी थी गोली

    पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन सुबह जब पुलिस दोनों आरोपियों को कत्ल में इस्तेमाल को चाकू बरामद करने के लिए जा रही थी तभी दोनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए. एक अन्य आरोपी को करीब दस दिन बाद पुलिस ने षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.

  • पंजाब सहित 8 राज्यों में 57 सीटों पर मतदान जारी…

    पंजाब सहित 8 राज्यों में 57 सीटों पर मतदान जारी…

     

    नई दिल्ली : अट्ठारहवीं लोकसभा के चुनावों के लिये अंतिम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा,लेकिन हिमाचल प्रदेश में मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार सातवें एवं अंतिम चरण में आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 57 संसदीय सीटों और ओडिशा विधानसभा के चौथे एवं अंतिम चरण के लिये 42 सीटों पर मतदान सुचारू रूप से कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

    अंतिम चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता रवि किशन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और संजय टंडन, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती समेत कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा।

    इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें एवं अंतिम चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने मतदाताओं खासकर युवा और महिलाओं से वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आने की अपील की है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।

    आज उत्तर प्रदेश 13 सीटाें – महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में मतदान कराया जाएगा।

    इस चरण में हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों- कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला तथा पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों – गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर (सुरक्षित), होशियारपुर (सुरक्षित), आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित), फरीदकोट (सुरक्षित), फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला सीट पर एक ही चरण में मतदान सम्पन्न होगा।

    इस चरण में बिहार की बाकी बची आठ सीटों – नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद तथा ओडिशा की बाकी छह संसदीय सीटों-मयूरभंज, बालासोर जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, भद्रक के लिये भी वोट डाले जायेंगे। पश्चिम बंगाल की जिन शेष नौ सीटों पर शनिवार को मददान होना है उनमें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर क्षेत्र शामिल है। इसके साथ ही झारखंड के राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय क्षेत्र तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक मात्र सीट पर भी मतदान हाे रहा है।

    सातवें एवं अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 144, पंजाब की 13 सीटों पर 328, पश्चिम बंगाल की नौ सीटों के लिये 124, बिहार की आठ सीटों पर 134, ओडिशा की छह सीटों पर 66, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37, झारखंड की तीन सीटों पर 52 और केन्द्रशासित प्रदेश चंड़ीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 57 लोकसभा सीटों पर 904 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा के अंतिम चरण के लिये 42 सीटों पर उतरे 72 महिलाओं सहित 460 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

    आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार आठ राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों की कुल 57 संसदीय सीटों के लिये स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिये करीब 10.9 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात किये गये हैं। अंतिम चरण में 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता 1.09 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाल कर 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय कर सकेंगे। सातवें चरण के मतदान के लिये अधिकृत कुल मतदाताओं में 5.24 करोड़ पुरुष तथा 4.82 करोड़ महिला और 3574 उभयलिंगी मतदाता हैं।

    ओडिशा में लोक सभा के साथ-साथ विधान सभा के चुनाव भी कराये जा रहे हैं। वह कल अंतिम चरण में 50,85,538 पुरुष, 48,69,331 महिला और 687 उभयलिंगी सहित लगभग 99,55,556 मतदाता आठ जिलों में स्थापित 10,882 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य विधान सभा की बाकी बची 42 सीटों के लिये 460 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 72 महिलायें हैं।

    चुनाव आयोग ने मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये हैं। साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारियों एवं जिला चुनाव अधिकारियों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुये मतदान केंद्रों पर छाया और पेयजल आदि के समुचित प्रबंध करने की सलाह दी गयी है।

    चुनाव कर्मियों को मशीनों और सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिये रवाना कर दिया गया है। दूर-दराज के मतदान केंद्रों के लिये मददान कर्मियों के दल कल से ही रवाना किये जा रहे थे। आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने और जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। मतदान कराने वाले दलों को मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिये रवाना कर दिया गया है।

    आयोग ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद पिछले चरणों में मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। पिछले दो चरणों में वोट डालने में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने और जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। इस चरण की 57 संसदीय सीटों में सामान्य श्रेणी की 41, अनुसूचित जनजाति तीन और अनुसूचित जाति की 13 सीटें हैं। ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों में सामान्य श्रेणी की 27, अनुसूचित जनजाति के लिये छह और अनुसूचित जाति की नौ सीटें हैं।

    आयोग ने कहा है कि मतदान और सुरक्षा अधिकारियों को लाने -ले जाने के लिये 13 विशेष रेलगाड़ियाँ और हिमाचल प्रदेश के लिये आठ हेलिकॉप्टर लगाये गये हैं। मतदान को धन-बल के प्रभाव से मुक्त रखने के लिये कुल 2707 उड़नदस्ते, विभिन्न स्थलों पर तैनात 2799 निगरानी टीमें, 1080 सतर्कता टीमें और 560 वीडियो निगरानी टीमें चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं।

    आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के पंजीकृत और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गयी हैं। आयोग ने इस चरण के चुनाव को सुचारु और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये 172 पर्यवेक्षकों (64 सामान्य पर्यवेक्षक, 32 पुलिस पर्यवेक्षक, 76 व्यय पर्यवेक्षक) की तैनाती कर रखी है। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। कुल 201 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 906 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त वस्तुओं को लाने और ले जाने पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसके अलावा समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गयी है।

    लोक सभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। पहले चरण में 102 सीटों 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 88 सीटों पर 66.71, तीसरे चरण में 93 सीटों पर 65.68, चौथे में 96 सीटों पर 67.71 प्रतिशत, पांचवें में 49 सीटों 62.20 प्रतिशत और छठे चरण में 58 संसदीय सीटों पर 63.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को मतदान कराये जायेंगे। ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से पहले चरण में 28 और दूसरे चरण में 35 और तीसरे चरण में 42 सीटों पर मतदान हो चुका है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतगणना चार जून को करायी जाएगी।

  • RBI को बड़ी सफलता, लंदन से वापस लाया जाएगा 100 टन सोना,1991 में गिरवीं रखा है देश का सोना,जानें विदेश में कितना रखा है गोल्ड

    RBI को बड़ी सफलता, लंदन से वापस लाया जाएगा 100 टन सोना,1991 में गिरवीं रखा है देश का सोना,जानें विदेश में कितना रखा है गोल्ड

     

    रिजर्व बैंक 100 टन और सोना विदेश से वापस ला सकता है, साथ ही रिजर्व बैंक के पास फिलहाल 822 टन सोना है. इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा है, जबकि 413.8 टन अभी विदेशों में रखा हुआ है. इसके अलावा 308 टन सोना भारत में नोट जारी करने के लिए रखा गया है.

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस मंगा कर भारत में रखवाया है. अब यह सोना इंग्लैंड की जगह भारत में रखा है, आने वाले कुछ दिनों में और भी सोना भारत वापस आने वाला है. अब यह सोना RBI के पास रखा है. रिजर्व बैंक के पास फिलहाल 822 टन सोना है. इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा है, जबकि 413.8 टन अभी विदेशों में रखा हुआ है. इसके अलावा 308 टन सोना भारत में नोट जारी करने के लिए रखा गया है.

    रिजर्व बैंक ने बीते कुछ सालों में विदेशों में सोने के बढ़ते भारतीय स्टॉक के चलते इसे अपने देश वापस लाने का निर्णय लिया है. रिजर्व बैंक आगे और भी सोना विदेशों से वापस मंगा कर देश में रखेगा. रिजर्व बैंक दोबारा से 100 टन सोना देश में वापस ला सकता है.

    लंदन से वापस लाया जाएगा सोना

    परम्परागत रूप से विश्व के ज्यादातर देश लंदन में ही अपना सोना रखते आए हैं. भारत भी अपना सोना अब तक लंदन में रखता था लेकिन अब उसने निर्णय लिया है कि अपने सोने की बड़ी मात्रा देश के अंदर ही रखी जाएगी. रिजर्व बैंक जहां विदेशों से सोना लेकर आ रहा है, वहीं वो लगातार नया सोना खरीद भी रहा है. रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में 34.3 टन जबकि 2023-24 में 27.7 टन नया सोना खरीदा. भारत का लगातार सोना खरीदना यह दिखाता है कि उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और वो अपने वित्तीय सुरक्षा प्रबन्धन को मजबूत कर रहा है. रिजर्व बैंक विश्व के उन चुनिंदा बैंकों में से एक है जो सोना खरीद रहे हैं.

    कैसे वापस लाया जाएगा सोना

    भारत का यह सोना वापस देश में लाने के लिए रिजर्व बैंक को विशेष इंतजाम भी करने पड़े थे. रिजर्व बैंक ने इसके लिए विशेष विमान की व्यवस्था की थी. इसके अलावा इस पर केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी भी माफ कर दी थी. हालांकि, रिजर्व बैंक को इस सोने को देश में लाने के बाद GST देना पड़ा है.

    1991 में गिरवीं रख दिया गया था देश का सोना

    जहाँ वर्तमान में रिजर्व बैंक विदेशों से अपना सोना वापस लाकर देश में रख रहा है, वहीं लगभग 3 दशक पहले की कांग्रेस-तीसरे मोर्चे की सरकारों ने भारत का सोना गिरवीं रख दिया था. 1991 में उपजे आर्थिक संकट के चलते भारत को अपना सोना विदेशों में भेज कर गिरवीं रखना पड़ा था.

    जुलाई, 1991 में कांग्रेस की नरसिंह राव वाली सरकार ने डॉलर जुटाने के लिए सोना विदेशी बैंकों के पास गिरवीं रखा था. जुलाई 1991 में नरसिंह राव सरकार ने 46.91 टन सोना इंग्लैंड की बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के पास गिरवीं रखा था ताकि 400 मिलियन डॉलर जुटाए जा सकें. सोना गिरवीं रखे जाने से पहले भारत ने सोना बेचा भी था.

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई हुई पूरी, हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

     

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता (Maintainability) पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

     

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में कई दिनों से चल रही सुनवाई के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है. न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की बैंच मामले की सुनवाई कर रही थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह केस में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता पर चल रही सुनवाई शुक्रवार को करीब दो घंटे के बाद पूरी हुई. जिसके बाद सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

    हिंदू पक्ष ने यह दलील दी थी कि शाही ईदगाह मस्जिद का श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर अवैध कब्जा चला आ रहा है. हिंदू पक्ष का कहना है कि मस्जिद पक्ष का जमीन पर कोई विधिक अधिकार नहीं है. हालांकि, 1669 से यहां लगातार नमाज अदा की जा रही है.

    हिंदू पक्ष ने क्या दलील दी

    हिंदू पक्ष ने दलील दी है कि पहले मंदिर को तोड़ा गया और फिर उसी जगह पर शाही ईदगाह मस्जिद बनाई गई. हिंदू पक्ष का कहना है कि बिना स्वामित्व के ही वक्फ बोर्ड ने इसे वक्फ संपत्ति घोषित किया है. एएसआई की ओर से भी इसे नजूल भूमि बताया गया है. इससे पहले मस्जिद पक्ष ने गुरुवार को कहा था कि मंदिर के पक्षकार के पास वाद दाखिल करने की विधिक हैसियत नहीं है. जबकि मंदिर पक्ष की तरफ से कहा गया था कि मामले को लटकाने के लिए बहस दोहराई जा रही है. शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध बताते हुए हटाने की मांग में 18 सिविल वाद दाखिल किए गए हैं. मस्जिद पक्ष ने इन वादों की पोषणीयता पर सवाल उठाया.

  • सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की हुई देरी, बिना AC के फ्लाइट में बैठे रहे यात्री; कई हुए बेहोश

    सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की हुई देरी, बिना AC के फ्लाइट में बैठे रहे यात्री; कई हुए बेहोश

     

    नई दिल्ली : सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने कहा कि विमान में एयर कंडीशनिंग खराब होने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। यह फ्लाइट मूल रूप से गुरुवार दोपहर रवाना होने वाली थी, लेकिन 20 घंटे की देरी के बाद इसे शुक्रवार को उड़ान भरना है।

    एक्स पर घटना का विवरण साझा करते हुए पत्रकार श्वेता पुंज ने कहा, फ्लाइट संख्या एआई 183 में गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आठ घंटे से अधिक की देरी हुई। इसके बाद यात्रियों को विमान में चढ़ा दिया गया, वो भी बिना एयर कंडीशनिंग के।

    उन्होंने एक पोस्ट में कहा, निजीकरण का ये नतीजा है कि एयर इंडिया एआई 183 की फ्लाइट में 8 घंटे से अधिक की देरी हुई, यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के विमान में चढ़ने के लिए मजबूर किया गया और फिर फ्लाइट में कुछ लोगों के बेहोश होने के बाद उन्हें उतार दिया गया। यह अमानवीय है!

    उन्होंने कहा, मैं अक्सर बचपन में एयर इंडिया से यात्रा करती थी। मैं साल 2005 में अमेरिका शिफ्ट हो गई… यह मेरी पसंदीदा एयरलाइन थी… मैं एयर इंडिया की फ्लाइट का इस्तेमाल करती थी क्योंकि ये अपने देश की एयरलाइन है। शुक्रवार सुबह की एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यात्रियों को देर रात एक होटल में भेजा गया, जहां से उन्हें सुबह 8 बजे वापस एयरपोर्ट आना था और अब एयरपोर्ट आने के बाद फिर होटल वापस जाने के लिए कहा गया।

    उन्होंने पोस्ट में कहा, टाटा ने 2022 में इस एयरलाइन का अधिग्रहण किया था। ढाई साल में यह काफी पीछे चला गया है। इसकी जो अब सर्विस है, वह किसी भी दूसरे देश में मुकदमा चलाने का आधार हो सकती है। इस बीच, एयर इंडिया ने इस पोस्ट के जवाब में कहा कि वह कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है।

    इसने एक्स पर कहा, हमें इसके लिए वास्तव में खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हमारी टीम कमियों को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है और आपके निरंतर समर्थन की सराहना करती है। हम यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए अपनी टीम को भी सतर्क कर रहे हैं।