Author: Sumesh Sharma

  • बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

    You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

    Big incident in Punjab, auto driver brutally murdered over a trivial matter, incident captured in CCTV camera

     बड़ी वारदात: मामूली बात को लेकर Auto Driver की बेरहमी से की हत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

     

    • पठानकोट: Punjab में बैखौफ अपराधियों का आंतक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन अपराधी तेजधार हथियारों से हत्या और गोलाबारी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।

    ऐसा ही एक मामला बीती रात Pathankot के अधीन आती Housing Board Colony से सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने मामूली बात को लेकर एक auto driver की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुर कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने Police को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सन्नी उर्फ लंडा ऑटो चलाता है और वह दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। उसने बताया कि सन्नी स्थानीय Housing Board Colony में रहता था बीती रात 8 बजकर 40 मिन्ट के करीब जब सन्नी अपने घर से बाहर Colony में आया तो वहां पहले से ही एक कार में बैठे कुछ युवकों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर तड़पता रहा इसके बाद उसे आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए civil hospital के एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया लेकिन गंभीर चोटें तथा अधिक खून बह जाने का कारण डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि यह सारी वारदात वहां लगे cctv cameras में कैद हो गई है।

    वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और cctv footage को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। Police अधिकारियों का कहना है कि cctv footage के आधार पर जल्द ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • नरेंद्र मोदी को चुना गया संसदीय दल के नेता, NDA ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

    नरेंद्र मोदी को चुना गया संसदीय दल के नेता, NDA ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

     
    नई दिल्ली : एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया है। एनडीए ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ लेंगे। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं चुनाव जीतने वाले सभी नेताओं को बधाई देता हूं, मैं इस जीत के लिए जमीन पर अथक परिश्रम करने वाले सभी लोगों का भी अभिवादन करता हूं।’
    उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 2024 के लोकसभा नतीजों को हमारी हार के रूप में दिखाने का प्रयास किया लेकिन हमारे देश के लोग जानते हैं कि हम कभी नहीं हारे। उन्होंने कहा, “इस गठबंधन के केंद्र में परस्पर विश्वास है। प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि हम ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांत का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भारत के इतिहास का सबसे सफल गठबंधन है, हमारा उद्देश्य हमारे सभी फैसलों में आम-सहमति पाने का होगा।
    उन्होंने कहा, एनडीए ऐसे दलों का जमावड़ा नहीं है जो सत्ता के लिए साथ आए हैं, बल्कि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति समर्पित स्वाभाविक गठबंधन है। एनडीए सरकार अगले 10 वर्ष में सुशासन, विकास और आम नागरिकों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी। जब भी मैं भगवान जगन्नाथ के बारे में सोचता हूं तो मुझे लगता है कि वे गरीबों के भगवान हैं। अगले 25 वर्ष में ओडिशा देश के प्रमुख विकास इंजनों में से एक होगा।
    उन्होंने कहा कि देश के 10 राज्य ऐसे हैं जहां जनजातीय समूह की संख्या प्रभावी और निर्णायक है और इनमें से सात राज्यों में एनडीए की सरकार है। मोदी ने कहा, ‘हम सर्व पंथ समभाव और संविधान को समर्पित लोग हैं। हमारा गोवा हो या हमारा पूर्वोत्तर भारत हो। जहां बहुत बड़ी मात्रा में ईसाई भाई-बहन रहते हैं। आज इन राज्यों में भी राजग को सेवा करने का अवसर मिला हुआ है।’ नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन के इतिहास में जितना सफल एनडीए हुआ है उतना कोई नहीं हुआ।
  • आरबीआई ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार,नहीं किया कोई बदलाव…

     आरबीआई ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर रखा बरकरार,नहीं किया कोई बदलाव…

     

    नई दिल्ली : आरबीआई ने रेपो रेट को यथावत 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान किया। एमपीसी के 6 में से 4 सदस्य ब्याज दरों को स्थिर रखने पक्ष में थे। यह आठवां मौका है, जब केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति के विड्रॉल ऑफ अकोमोडेशन रुख कायम रखने का फैसला किया गया है।

    जीडीपी वृद्धि दर को लेकर दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की दर से विकास किया है और हमारा मानना है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी 7.2 प्रतिशत की दर से विकास कर सकती है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आरबीआई ने जीडीपी अनुमान 0.20 प्रतिशत बढ़ाया है। यह पहले 7.00 प्रतिशत था।

    चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रह सकती है।

    आरबीआई ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत रह सकती है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में महंगाई दर 4.9 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.5 प्रतिशत रह सकती है।

  • G-20 देशों में विश्व रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी, नरेंद्र मोदी ने बताया नया प्लान

    G-20 देशों में विश्व रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की हुई सबसे अधिक बढ़ोतरी, नरेंद्र मोदी ने बताया नया प्लान

     

    नई दिल्ली : भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र मोदी ने भारतीय विश्वविद्यालयों की QS World University Ranking में सुधार पर सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दशक में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही सरकार अपने अगले कार्यकाल में रिसर्च और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए और भी अधिक काम करना चाहती है।

    पिछले एक दशक में, भारत ने रैंकिंग में अपना प्रतिनिधित्व 318 प्रतिशत बढ़ाया है, ये जी20 देशों में सबसे अधिक बढ़ोतरी है।नरेंद्र मोदी ने पिछले दशक में शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान देने पर जोर दिया और छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के सामूहिक प्रयास को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

    नरेंद्र मोदी कहते हैं, पिछले दशक में, हमने शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया है। यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दर्शाया जाता है। छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई। मालूम हो कि यह मान्यता अपने उच्च शिक्षा क्षेत्र और वैश्विक शैक्षणिक स्थिति को ऊपर उठाने के भारत के प्रयास के बीच आई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क के रूप में काम करती है।

    बॉम्बे और दिल्ली ने टॉप यूनिवर्सिटी में बनाई जगह
    क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) की तरफ से जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 से पता चला है कि भारतीय टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (आईआईटी) बॉम्बे और दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर टॉप 150 विश्वविद्यालयों में स्थान हासिल किया है। आईआईटी बॉम्बे ने उल्लेखनीय रूप से अपनी रैंक में 31 रैंक की बढ़ोतरी के साथ 149 से 118 तक सुधार किया है, जबकि आईआईटी दिल्ली 47 अंक ऊपर चढ़कर विश्व स्तर पर 150वें स्थान पर पहुंच गया है।

  • भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को सीआईएसएफ की एक महिला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़ ..

    भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को सीआईएसएफ की एक महिला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़ ..

     

    भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मार दिया. आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) के रूप में हुई है. उसे सस्पेंड कर दिया गया है. वो पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली है. इस समय मोहाली में रह रही है.

     

    क्या था कंगना रनौत का वो बयान? जिसकी वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ थप्पड़ कांड

    कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान.

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया. आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में कंगना ने एक वीडियो बयान जारी किया है. उन्होंने बताया है कि दिल्ली जाते वक्त चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मारा. आरोपी का भी बयान आया है, जिसमें उसने कंगना के एक बयान का जिक्र किया है. इसे ही थप्पड़ मारने की वजह भी बताया है.

    आरोपी कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारने के बाद कहा कि कंगना ने बोला था ‘100-100 रुपये के लिए महिलाएं किसान आंदोलन में बैठी हैं. क्या ये वहां पर बैठी थीं. मेरी मां वहां बैठी थी’. कुलविंदर के इस बयान से जाहिर होता है कि वो किसान आंदोलन के बारे में कंगन की बयानबाजी से नाराज थी. इस घटना को लेकर कंगना ने भी एक वीडियो जारी किया है.

    ‘जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया’

    इसमें वो कहती हैं, मुझे मीडिया और शुभचिंतकों के बहुत सारे फोन कॉल आ रहे हैं. मैं सुरक्षित और बिल्कुल ठीक हूं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो घटना हुई, वो सुरक्षा जांच के दौरान हुई. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में बैठी महिला, जो CISF सुरक्षा कर्मचारी थी, मेरे चेहरे पर मारा और मुझे गालियां देने लगी. जब मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वो किसानों के विरोध का समर्थन करती है. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मुझे पंजाब में बढ़ रहे आतंकवाद और उग्रवाद की चिंता है.

    पता लगाना चाहिए कि आखिरकार हुआ क्या था’

    इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चाहे किसी भी तरह की बहस हुई हो लेकिन एक महिला सांसद पर हाथ उठाने की घटना की सही तरीके से जांच होनी चाहिए. पता लगाना चाहिए कि आखिरकार हुआ क्या था. शिमला से बीजेपी सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि महिला सांसद के साथ हुई इस घटना की वो निंदा करते हैं. मामले की जांच होनी चाहिए.

    ‘आगे क्या करना है, यह मोर्चे में तय किया जाएगा’

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कुलविंदर कौर पर कार्रवाई की निंदा की है. पंधेर ने कहा कि पहले भी बहुत सारे नेताओं के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. जिस तरीके से कंगना की तरफ से किसानों के खिलाफ बोला गया था, यह उनकी (कौर) नाराजगी थी. इस मामले में आगे क्या करना है, यह मोर्चे में तय किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

  • विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर बलवीर विर्दी गिरफ़्तार – अदालत ने दिया दो दिन का पुलिस रिमांड

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर बलवीर विर्दी गिरफ़्तार – अदालत ने दिया दो दिन का पुलिस रिमांड

     

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर बलवीर विर्दी गिरफ़्तार – अदालत ने दिया दो दिन का पुलिस रिमांड

    MBD NEWS: चंडीगढ़, 6 जून, 2024ःपंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को भगौड़े मुलजिम बलवीर कुमार विर्दी, संयुक्त डायरेक्टर जी.एस.टी, पंजाब आबकारी विभाग, जो कि अब मुख्य दफ़्तर पटियाला में डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग के तौर पर तैनात है, को गिरफ़्तार कर लिया है और जालंधर की अदालत द्वारा उक्त मुलजिम से और अधिक पूछताछ के लिए ब्यूरो को 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम बलवीर कुमार विर्दी और राज्य आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों के साथ मिलकर टैक्स की चोरी में शामिल थे। इस सम्बन्धी एफआईआर 09, तारीख़ 21.08.2020 को आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 7-ए के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ्लाईंग स्क्वॉड-1 एस.ए.एस. नगर मोहाली में बलबीर कुमार और अन्यों के विरुद्ध दर्ज की गई थी। इसी दौरान विर्दी के खि़लाफ़ गैरकानूनी ढंग से संपत्ति जुटाने सम्बन्धी भी विजीलैंस जांच आरंभ की गई थी।

    इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम बी. के. विर्दी, निवासी लम्मा पिंड, जलंधर, जो कि अब कोठी नंबर 213, गुरू गोबिन्द सिंह नगर, जालंधर में रहता है, के विरुद्ध ब्यूरो की तरफ से सरकारी अधिकारी होते हुए भ्रष्टाचार का मार्ग अपनाकर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक जायदाद जुटाने का मुकद्मा दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने आगे कहा कि 01.04.2007 से 11.09.2020 तक के समय के दौरान, उसने कुल 5,12,51,688.37 रुपए ख़र्च किये थे जबकि सभी स्रोतों से उसकी वास्तविक आय 2,08,84,863.37 रुपए थी। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अधिकारी ने चैक पीरियड दौरान हुई आय से 3,03,66,825 अधिक खर्च किए जो उस की कुल आय से लगभग 145.40 प्रतिशत अधिक था। गहराई से की गई जांच से यह सिद्ध हुआ था कि उक्त अधिकारी ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करके अपनी वास्तविक आय की अपेक्षा अधिक चल और अचल सम्पत्ति बनाई है। इस सम्बन्धी ब्यूरो ने विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) और 13(2) के अंतर्गत ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में केस दर्ज किया था जिसमें उसे आज गिरफ़्तार किया गया है।

    इस केस में दर्ज हुई एफआईआर से लेकर अब तक मुलजिम विर्दी अपनी गिरफ़्तारी से बच रहा था। तारीख़ 3/5/24 को माननीय हाई कोर्ट ने उक्त की आग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी ख़ारिज कर दी थी। इसके बाद वीबी लगातार उसे गिरफ़्तार करने की ताड़ में था।

    आज, आखि़रकार हाई कोर्ट के हुक्मों पर उसने स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और इस सम्बन्धी आगे की जाँच जारी है।

  • निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में किया

    निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में किया

    *निरंकारी बाल समागम का आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में किया*

    MBD NEWS चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) सन्त निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 15 चंडीगढ़ में निरंकारी बाल समागम आयोजन किया गया । इस बाल समागम की अध्यक्षता करते हुए ओ पी निरंकारी जी ज़ोनल इंचार्ज चंडीगढ़ ने कहा कि दिखने में तो बच्चे ही थे,पर जो संदेश इन्होने दिया वह बहुत बड़ा था। बच्चों ने कई प्रकार की कलाओं का सहारा लेते हुए यह बताने का प्रयास किया कि मर्यादा व अनुशासन में रहकर जीवन व्यतित करना चाहिए। उन्होंने निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं का जिकर करते हुए बताया कि मानुष जन्म बहुत ही अनमोल है हमें व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए बल्कि सत्संग-सेवा-सिमरन में लगाना चाहिए।
    उन्होने बच्चों द्वारा पेश की गई हर आईटम की सराहना की और कहा बच्चों के मन निर्मल होते हैं यदि बचपन से ही इनमें जात-पात, भाषा, रहन-सहन आदि के आधार पर किसी से वैर-नफरत का भाव पैदा न होने दिया जाए तो बड़े होकर ये बच्चे समाज व देश के लिए वरदान साबित हो सकते हैं और फिर देश में अनेकता होते हुए भी एकता स्थापित करना सम्भव हो सकेगा। इन नन्हे मुन्ने बच्चों से यह आशा की जाती है कि वे सोशल मीडिया की और कम ध्यान दें तथा अपनी पड़ाई के विषयों एवं खेल कूद पर विशेष ध्यान देंगे। अपने माता पिता एवं अध्यापकों का सत्कार करें तथा उनकी आज्ञा का पालन करें। आज के बच्चे देश का भविष्य हैं अतः परम पिता परमात्मा से अरदास है कि वह इन बच्चों को सदबुद्धि प्रदान करें ताकि ये अपने माता पिता एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

  • बड़ी वारदात:पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

    You are currently viewing Crime News:पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

    Crime News: Young man brutally murdered in Pathankot, incident captured in CCTV camera

    बड़ी वारदात:पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

     

    •  पठानकोट: जिले के अंतर्गत आते ढांगू रोड पर स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में उस वक्त दहशत फैल गई, जब कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में बेरहमी से एक युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार ढांगू रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कुछ नशेड़ी हमलावरों ने देर रात युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस दौरान युवक पर बेरहमी से तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे, वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी हमालवरों को रोकने की कोशिश नही की। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने युवक की बड़ी ही बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • बीती रात चली तेज आंधी और तूफान ने ली पत्रकार की जान, Coverage के दौरान Avinash पर गिरा बिजली का खंभा

    You are currently viewing तेज आंधी और तूफान ने ली पत्रकार की जान, Coverage के दौरान Avinash पर गिरा बिजली का खंभा

    Strong storm and storm took the life of a journalist, an electric pole fell on Avinash during coverage

    बीती रात चली तेज आंधी और तूफान ने ली पत्रकार की जान, Coverage के दौरान Avinash पर गिरा बिजली का खंभा

     

    • पटियाला: बीती रात पंजाब में आई तेज आंधी और बारिश के कारण जहां लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है, वहीं इसी के बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। जिसके तहत पंजाब में चली तेज आंधी और बारिश की कवरेज कर रहे एक पत्रकार की खंभा गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक पत्रकार की पहचान अविनाश कम्बोज निवासी पटियाला के रूप में हुई है तथा वह कई वर्षों से पत्रकारिता के साथ जुड़े हुए थे।

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और तूफान के बीच कवरेज करने निकले पत्रकार अविनाश कम्बोज के ऊपर तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अविनाश 3 बच्चों का पिता था और अविनाश घर में अकेले कमाने वाला था। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    वहीं पत्रकार अविनाश के निधन से पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है। बता दें कि पंजाब में बीती रात तेज तूफान आया और बारिश भी हुई, जिससे लोगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

  • ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके पर Golden Temple में लगे Khalistani नारे,  लहराई गयी तलवारें और Posters

    You are currently viewing ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके Golden Temple में लगे Khalistani नारे, हाथों में लहराई तलवारें और Posters

    On the occasion of the 40th anniversary of Operation Blue Star, Khalistani slogans were raised in the Golden Temple, swords and posters waved in hands.

    ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके पर Golden Temple में लगे Khalistani नारे,  लहराई गयी तलवारें और Posters

     

    • अमृतसरः वीरवार को अमृतसर के गोल्डन टेंप में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा हुए और इस दौरान उन्होंने हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और जरनैल सिंह भिंडरांवाले को पोस्टर उसके समर्थन में नारे भी लगाए।

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर गोल्डन टेंपल में जुटी भीड़ और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तलवारें लहराती भीड़। - Dainik Bhaskar

    मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन टेंपल में इस दौरान अमृतपाल की मां और फरीदकोट से सांसद चुने गए सर्बजीत खालसा भी पहुंचे। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर पहले ही वहां से चली गईं, लेकिन सांसद खालसा गोल्डन टेंपल में रुके रहे। बरसी को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर रही। अमृतसर में पैरामिलिट्री और पुलिस की सुरक्षा तैनात की गई। इस दौरान अमृतसर के बाजार बंद रहे।

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अपने संबोधन के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- सिख कौम और खालसा राज के कारण अंग्रेज हुकूमत 100 साल तक पंजाब पर राज नही कर पाई थी। आजादी की लड़ाई में 2% सिखों ने 80% कुर्बानियां दी। इसे देखते हुए उस वक्त के नेताओं ने वादा किया था कि सिखों को अलग राज दिया जाएगा। मगर, ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद जत्थेदार के संबोधन के बाद समागम को खत्म कर दिया गया। जिसके बाद गोल्डन टेंपल में जमा भीड़ वापस लौट गई।