ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके पर Golden Temple में लगे Khalistani नारे,  लहराई गयी तलवारें और Posters

You are currently viewing ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके Golden Temple में लगे Khalistani नारे, हाथों में लहराई तलवारें और Posters

On the occasion of the 40th anniversary of Operation Blue Star, Khalistani slogans were raised in the Golden Temple, swords and posters waved in hands.

ऑपरेशन Blue Star की 40वीं बरसी के मौके पर Golden Temple में लगे Khalistani नारे,  लहराई गयी तलवारें और Posters

 

  • अमृतसरः वीरवार को अमृतसर के गोल्डन टेंप में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान श्री हरिमंदिर साहिब में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग जमा हुए और इस दौरान उन्होंने हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और जरनैल सिंह भिंडरांवाले को पोस्टर उसके समर्थन में नारे भी लगाए।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी पर गोल्डन टेंपल में जुटी भीड़ और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तलवारें लहराती भीड़। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के अनुसार गोल्डन टेंपल में इस दौरान अमृतपाल की मां और फरीदकोट से सांसद चुने गए सर्बजीत खालसा भी पहुंचे। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर पहले ही वहां से चली गईं, लेकिन सांसद खालसा गोल्डन टेंपल में रुके रहे। बरसी को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर रही। अमृतसर में पैरामिलिट्री और पुलिस की सुरक्षा तैनात की गई। इस दौरान अमृतसर के बाजार बंद रहे।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अपने संबोधन के दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- सिख कौम और खालसा राज के कारण अंग्रेज हुकूमत 100 साल तक पंजाब पर राज नही कर पाई थी। आजादी की लड़ाई में 2% सिखों ने 80% कुर्बानियां दी। इसे देखते हुए उस वक्त के नेताओं ने वादा किया था कि सिखों को अलग राज दिया जाएगा। मगर, ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद जत्थेदार के संबोधन के बाद समागम को खत्म कर दिया गया। जिसके बाद गोल्डन टेंपल में जमा भीड़ वापस लौट गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *