अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।
इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।








Leave a Reply