Tag: अमृतसर में फिर चली गोली

  • अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Firing again in Amritsar, one youth injured, police engaged in investigation

    अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Firing again in Amritsar, after a dispute between two groups in posh area, there was a lot of firing, video viral

    अमृतसर में फिर चली गोली, पॉश एरिया में 2 गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ चली गोलियां, वीडियो वायरल

     

    अमृतसरः शहर में क्राइम की वारदातों लगातार बढ़ रही है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पॉश एरिया माडल टाउन में गुंडागर्दी का नाच देखने को मिला। दरअसल, यहां 2 पक्षों में में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चलाई तो दूसरे ने तलवारे लहराई। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते माडल टाऊन इलाके में बीती रात दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। वहीं पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक पक्ष के लोग गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

    Firing again in Amritsar, Sarebazar youth shot dead, panic spread in the area

    अमृतसर में फिर चली गोली, सरेबाजार युवक की गोलियां मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन लूटपाट और हत्याओं जैसे जघन्न अपराध को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला महानर के अंतर्गत आते गेट हकीमां में देखने को मिला जहां एक पुरानी रंजिश के चलते एक बाप-बेटे ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना गेट हकीमा अधीन इलाके अमन एवेन्यू में मंगलवार रात करीब 11.30 बजे एक युवक की पैसों के लेन-देन के चलते एक पिता-पुत्र ने बेरहमी से गोलियां मारकर हत्या कर दी। इससे पहले पहले उक्त व्यक्तियों ने नौजवान की पिटाई की फिर गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सोनू भट्टी और उसके लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

    Bullet fired again in Amritsar, 17-year-old youth was fired upon, seriously injured

    अमृतसर में फिर चली गोली, 17 वर्षीय युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर घायल

     

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते जहाजगढ़ क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के कारण 17 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में गोली चलने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है।

    घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता अमन ने बताया कि उसका बेटा अभी शनिवार की रात 10:15 बजे के लगभग घर से बाहर सैर कर रहा था और वो इस दौरान अपने मोबाईल फोन से किसी से बात कर रहा था। तभी वहीं करण, कट्टू व विशाल ने उससे पहले मारपीट की और जब वो अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो उसी वक्त ही युवक करण ने पिस्तौल से उस पर 2 गोलियां दाग दी। जिससे एक गोली उसके पैर की एड़ी के नीचे लगी और दूसरी गोली उसके पैर को छूकर निकली। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का दौरा करते हुए घायल के पिता के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

    Firing again in Amritsar, indiscriminate firing in two groups, one killed, two injured

    अमृतसर में फिर चली गोली, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन गोलीबारी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत पाई जा रही है। वहीं शुक्रवार देर रात महानगर में एक बार फिर से गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो गुटों में हुए टकराव के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबिक 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बताया जा रहा है कि महानगर के अंतर्गत आते ड्रीमी सिटी के पास दो गुटों में प्रापर्टी को लेकर हुए झगड़े में दोनों गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

    जानकारी के अनुसार गोलीबारी में मारे गए युवक की पहचान नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है तथा वह अमृतसर में हेल्थ क्लब चलाता है। वहीं इस दौरान पुराने गैंगस्टर रणजोध सिंह उर्फ सनी यामहा को भी गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि एनआरआई महेंद्र सिंह और माइकल पुराने दोस्त है। उनका प्रापर्टी का बड़ा कारोबार है। प्रापर्टी बेचने के बाद शुक्रवार की आधी रात को ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था और दोनों में 3लाख रुपये को लेकर तकरार हो गई।

    इसके बाद माइकल और महेंद्र के गुट आपस में आक्रामक हो गए और एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बीच बचाव में पहुंचे गैंगस्टर सनी यामाहा, नरेंद्र सिंह और चरणजीत को गोलियां लगी। अस्पताल ले जाते समय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पता चला है कि कई बार फोन करने पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।

  • अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

    Firing again in Amritsar, man shot dead after returning from Dubai, attacked while going to Gurdwara Sahib with family

    अमृतसर में फिर चली गोली, दुबई से लौटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला

     

    अमृतसरः महानगर में रविवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब छेहरटा के काले रोड पर एक व्यक्ति की अज्ञात युवकों ने 3:30 बजे घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी काले रोड के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक अभी कुछ दिन पहले दुबई से भारत लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, हरिंदर सिंह सुबह अपनी पत्नी सतनाम कौर व अपनी दो बेटियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवार से माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वह हरकिशन नगर मोड़ से स्थानीय रोड़ पर पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। मृतक ने पहले उन दोनों युवकों का डटकर सामना किया। इस दौरान आरोपियों ने हरिंदर की पहले मारपीट की और उसके बाद उस पर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली हरिंदर के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपि अपनी बाइक से वहां से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।