Tag: एक युवक घायल

  • अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

    Firing again in Amritsar, one youth injured, police engaged in investigation

    अमृतसर में फिर चली गोली, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसरः अमृतसर के अन्तर्गत आते ऋषि विहार में उस वक्त दहशत का माहैल बन गया, जब वीरवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलियां चला दी, जो पास से गुजर रहे एक युवक की टांग पर लग गई। वहीं, इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    इस संबंधी जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

    You are currently viewing जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

    A speeding car hit several vehicles near Jalandhar’s Football Chowk, one youth injured

    जालंधर के फुटबाल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, एक युवक घायल

     

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते फुटबाल चौक के पास सोमवार देर रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब नशे में धुत एक युवक ने निजी अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हमले में गाड़ी के पास खड़ा एक युवक भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी टांगें टूट गईं। उसे तुंरत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। गनीमत रही कि कुछ मिनट पहले ही उस गाड़ी से मरीज को लाया गया था जिसे निकाल कर अस्पताल की ओर लेकर ही गए थे। अगर वह गाड़ी में होते तो तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।

    घटना की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार को आते देख लोग झट से आगे-पीछे हो गए। नहीं को कई लोग कुचले जाते। जिस लड़के की टांगें टूटी हैं, वह इनोवा गाड़ी के पीछे खड़ा था। हैरानी की बात तो यह है कि गाड़ी में सवार युवक अपनी गलती मानने की बजाय लोगों के साथ बहस करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक होश में नहीं थे। मोबाइल से इस घटनाक्रम की वीडियो बना रहे लोगों के उन्होंने मोबाइल फोन छीनने शुरू कर दिए।

    हादसे के बाद लोगों का गुस्सा उस वक्त बढ़ गया, जब लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी परन्तु पुलिस मौके पर करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक भी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक के बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।

  • कपूरथला में देर रात गैंगवार, 20 से 25 गोलियां चलीं, एक युवक घायल

    You are currently viewing कपूरथला में देर रात गैंगवार, 20 से 25 गोलियां चलीं, एक युवक घायल

    Late night gang war in Kapurthala, 20 to 25 bullets fired, one youth injured

    कपूरथला में देर रात गैंगवार, 20 से 25 गोलियां चलीं, एक युवक घायल

     

    कपूरथलाः शनिवार देर रात कपूरथला के अंतर्गत आते चुड़वाल में दो गुटों में हुई गैंगवार के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दोनों गुटों की ओर से करीब 20-25 राऊंड फायरिंग की गई। इस दौरान एक युवक गोली लगे से गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल संजीव कुमार ने बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, इस दौरान कुछ लोगों ने आकर लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते घायल के पिता ने बताया कि गोलियां चलाने वाले दो दिन पहले भी आए थे और उन्होंने एक-दूसरे गुट पर तेजधार हथियारों से हमला किया था, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी परन्तु पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

    वहीं जानकारी अनुसार इस पूरे मामले में पंजा पुलिस के एक होमगार्ड के बेटे का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त होमगार्ड थाना सिटी में ही ड्राईवर के तौर पर तैनात है। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।