MBD WEB NEWS

22 दिन बाद भी उड़ान नहीं भर पाया ब्रिटेन का लड़ाकू विमान F-35,माल वाहक विमान C-17 में एयरलिफ्ट करने की तैयारी

22 दिन बाद भी उड़ान नहीं भर पाया ब्रिटेन का लड़ाकू विमान F-35,माल वाहक विमान C-17 में

एयरलिफ्ट करने की तैयारी

14 जून को इस लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई थी. तब से ये आसमान का बादशाह F-35 तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बेबस खड़ा था. 22 दिन बाद इस विमान को एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया है. अगर विमान की मरम्मत संभव नहीं हुई तो इसे माल वाहक विमान C-17 में लादकर ब्रिटेन वापस भेजा जाएगा.

22 दिन बाद भी उड़ान नहीं भर पाया ब्रिटेन का लड़ाकू विमान F-35, अब एयरलिफ्ट करने की तैयारी

ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B फाइटर जेट 22 दिन बाद भी उड़ान नहीं भर पाया. अब उसे ब्रिटेन एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. फिलहाल लड़ाकू विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया है. 14 जून को इस लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई थी. तब से ये आसमान का बादशाह F-35 तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बेबस खड़ा था.

इमरजेंसी लैंडिग की वजह कम ईंधन और खराब मौसम बताया गया. लैंडिंग के बाद विमान में हाइड्रॉलिक सिस्टम की खराबी पाई गई, जिसके कारण यह विमान टेकऑफ नहीं कर पाया. ब्रिटेन से आई टेक्निकल टीम भी इस विमान को ठीक नहीं कर पाई. अगर ऑन‑साइट इसी मरम्मत नहीं हो पाई तो इसे कार्गो विमान या C‑17 ग्लोबमास्टर से एयरलिफ्ट कर ब्रिटेन वापस भेजा जा सकता है.