MBD WEB NEWS

विद्या भारती पंजाब के प्रांत कार्यालय विद्या धाम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की तीन दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

विद्या भारती पंजाब के प्रांत कार्यालय विद्या धाम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की तीन दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ 

शिशु वाटिका कार्यशाला का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ 

 

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) विद्या भारती पंजाब के प्रांत कार्यालय विद्या धाम में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र की तीन दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ


प्रेरणादायी उद्बोधन में माननीय विजय नड्डा ने शिशु शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्यावस्था ही संस्कार, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र शिशु वाटिका कार्यशाला विद्यालय की गतिविधियों के प्रभावी संचालन, समन्वय, प्रशिक्षण तथा संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों के मध्य सुदृढ़ संवाद स्थापित करते हुए शिशु शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगी ।

समारोह का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा शिशु वाटिका कार्यालय के सफल एवं सतत संचालन के लिए मंगलकामनाएँ प्रकट की गईं।


इस शुभ अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिशु वाटिका सह संयोजिका नम्रता दत्त , विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संरक्षक माननीय सुरेंद्र अत्रि , विद्या भारती उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय विजय नड्डा , विद्या भारती उत्तर क्षेत्र सह संगठन मंत्री माननीय बालकिशन , विद्या भारती उत्तर क्षेत्र महामंत्री माननीय दिलाराम चौहान, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख रामकुमार तथा विद्या भारती उत्तर क्षेत्र शिशु वाटिका संयोजिका  संगीता शर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

इसके अतिरिक्त विद्या भारती पंजाब के संरक्षक जय देव बातिश , विद्या भारती पंजाब के अध्यक्ष रि. मे. ज. सुरेश खजूरिया , विद्या भारती पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. रेखा कालिया , विद्या भारती पंजाब के संगठन मंत्री राजेन्द्र , विद्या भारती पंजाब के महामंत्री संदीप धूड़िया , विद्या भारती पंजाब प्रांत कार्यालय प्रमुख डॉ अखिलेश्वर सिंह अरोड़ा , पंजाब प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख विक्रम , सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन विद्यालय के अध्यक्ष रजनीश धवन , विद्यालय के प्रबंधक  मनीष शर्मा , प्रबंध समिति सदस्य दिनेश परमार 

विद्यालय के प्रधानाचार्य  अरविंद बैंस , कुसुम ( कार्यशाला की संयोजिका) ,सोमदत्त ( कार्यशाला के सहसंयोजक), ऋतु  – दिल्ली से , सुनीता  – हरियाणा से , शारदा  – जम्मू से , कंपिला  – हिमाचल से । इन सब की विशिष्ट उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। सभी विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया ।