MBD WEB NEWS

Genius Mains Examination 2025-26 के नतीजे घोषित..

Genius Mains Examination 2025-26 के नतीजे घोषित..

MBD NEWS : (सुमेश शर्मा) 2026 को Genius Mains परीक्षा के नतीजे घोषित किये जा रहे हैं I यह परीक्षा शैक्षिक विभाग, सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब द्वारा 8वीं, 10वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास हेतु दो चरणों में गत सात वर्षों से आयोजित की जा रही है I इस परीक्षा में सर्वहितकारी शिक्षा समिति के अन्तर्गत चलने वाले 32 विद्या मंदिरों में परीक्षा का दूसरा चरण 25 जनवरी, 2026 को 11 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ I

इस वर्ष इस परीक्षा में 8वीं कक्षा में 355, 10वीं कक्षा में 299, 12वीं कक्षा Science Group में 39 और Commerce Group में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया I यह परीक्षा 8वीं, 10वीं के लिए अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, तथा गणित विषयों में आयोजित की गई जबकि 12वीं कक्षा के लिए Science Group में Physics,Chemistry,Biology और Mathematics और 12वीं Commerce Group में Accountancy, Business Studies और Economics विषयों में करवाई गई I इस परीक्षा के परिणाम इस प्रकार रहे:-

 

 

8वीं कक्षा में Dayanand Public School Pandusar Nabha के Janav Mittal ने 95% अंकों के साथ पूरे प्रान्त में पहला, SVM Malerkotla की Komalveer Kaur ने 94% अंकों के साथ दूसरा एवं Dayanand Public School Pandusar Nabha की Hargun Kaur ने 93% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया I

 

10वीं कक्षा में Dayanand Public School Pandusar Nabha की Tanisha ने 95% अंकों के साथ पूरे प्रान्त में पहला, Sec 40, D SVM Chandigarh के Tejas Bajaj ने 94% अंकों के साथ दूसरा एवं SVM Talwara की Harshita ने 93% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया I
12वीं Commerce Group में Dayanand Public School Pandusar Nabha के Kanav Garg एवं SVM Malerkota के Jahsanpreet Singh ने 88% अंकों के संयुक्त रूप में पहला, SVM Malerkotla की ही Manvi Sharma ने 84% अंकों के साथ दूसरा एवं S.Chetan Singh SVM Mansa की Dali Bai ने 82.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया I


12वीं Science Group में SVM Talwara के Naitik ने 78.6% अंकों के साथ पहला, Sec 40, D SVM Chandigarh की Vanshika Gupta ने 77.3% अंकों के साथ दूसरा एवं MVN Amritsar के Shiv Om ने 73.3% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया I

इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिए बल मिलेगा तथा भिन्न-2 प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में यह परीक्षा बेहतर परिणाम लाने में सार्थक होगी I

इस अवसर पर सर्वहितकारी शिक्षा समिति के अध्यक्ष रि. मेजर जनरल सुरेश खजुरिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और यह आशा व्यकत की कि इससे छात्रों के अच्छे परिणाम सुनिशचित होंगे I

प्रांतीय महामंत्री संदीप धूड़िया ने कहा कि सर्वहितकारी शिक्षा समिति बच्चों के शैक्षिक उन्नयन हेतु इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करके एक अच्छा प्रयास कर रही है I उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I

प्रांतीय संगठन मंत्री राजिंदर कुमार ने कहा कि अपने शैक्षणिक संगठन का एक व्यापक दायरा है तथा छात्रों का शैक्षणिक स्तर निरंतर बढ़े इस हेतु ऐसी परीक्षाएं समय-2 पर आयोजित होती रहनी चाहिए I उन्होंने उन सभी छात्रों को बधाई दी जिन्होंने दुसरे चरण की परीक्षा में अच्छे अंक लेकर अपना, अपने विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया I