वैश्विक मंच पर मुनीर की मौजूदगी को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’
जेएसएमएम के चेयरमैन शफी बुरफत ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (UN), यूरोपीय संघ (EU), जर्मन सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को संबोधित करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति के इतने बड़े मंच पर आसिम मुनीर की मौजूदगी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। गौरतलब है कि म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस दुनिया के सबसे अहम सुरक्षा मंचों में गिना जाता है, जहां हर साल दुनियाभर के दिग्गज नेता, राजनयिक और सुरक्षा विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय शांति और वैश्विक संकटों पर मंथन करने के लिए एकजुट होते हैं।









