सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में सिंदूर ऑपरेशन पर हुई चर्चा

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) आज दिनांक 29 में 2025 को सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ की गई ।जिसमें रिटायर कैप्टन पवन नागपाल , पूनम भारद्वाज, प्रिंसिपल राजपाल कौर प्रबंधक समिति के मैंबर दिनेश परमार , मैनेजर मनीष शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस उपस्थित थे।

कैप्टन पवन नागपाल ने बताया कि 7 मई 2025 की दरमियानी रात पाकिस्तान और POK में 9 आंतकवादी ठिकानो पर मिसाइल से हमले किेए गए पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचे का निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। भारत ने उन आंतकी ढांचो का निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमले की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया ।

पूनम भारद्वाज ने बच्चों को बताया कि जब यह ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया उस दौरान भारत में के राज्यों में ब्लैक आउट किया गया था साथ में बताया के भारतीय नारी किसी से कम नहीं है जिनमें उन्होंने अहिल्या होलकर के बारे में बताया के जिन्हें लोक माता भी कहा जाता है उन्होंने कई युद्धों में अपनी सेवा का नेतृत्व किया और हाथी पर सवार होकर वीरता के साथ लड़ी। उन्होंने महिला शिक्षा पर बहुत जोर दिया अहिल्या होलकर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

प्रिंसिपल राजपाल कौर ने बच्चों को हमारा आने वाला भविष्य बताते हुए कहा कि हमारे अंदर देश प्रेम की भावना इतनी होनी चाहिए कि कोई भी देश हमारे देश की तरफ आंख उठाकर ना देख सके और बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए गए

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बैंस ने आए हुए सभी महमानों का धन्यवाद किया और भारत माता के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।











