इस्लामाबाद की मस्जिद में बड़ा बम धमाका ,भारी संख्या लोग हुए जख्मी
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीषण बम धमाका हुआ है। बम धामका शिया मस्जिद में हुआ है। धमाके में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था। धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद में धमाके की खबर के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
धमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जुमे की नमाज के ठीक बाद ये ब्लास्ट हुआ। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ वहां से भयानक मंजर सामने आए हैं। इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।









