जालंधर सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन में शुरू हुआ अखिल भारतीय गणित मेला, पूरे भारत से आये प्रतिभागियों में है भारी उत्साह

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर में जालंधर सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन में अखिल भारतीय गणित मेला दिनांक 6 से 9 नवम्बर 2025 तक बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है।

मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 300 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पहुंचे है

इस कार्यक्रम में गणित के रोचक मॉडल, प्रयोग, चार्ट तथा नवोन्मेषी प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

परिसर में चारों ओर रचनात्मकता, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का वातावरण देखने को मिल रहा है।

स्कूल के स्वागत द्वार को पंजाब के कल्चर से जुड़ी तसवीरों से सजाया गया है ताकि आने वाले सभी पंजाब के सभ्याचार से परिचित करवाया जा सके।आने वाले छात्रों का स्वागत ढोल बजा कर किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं, क्विज़, कार्यशालाओं और व्याख्यान सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक एवं अतिथि विशेषज्ञ गणित के विविध आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

यह मेला न केवल गणित के प्रति प्रेम और समझ विकसित कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुसंधान एवं नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

विद्या भारती में विद्यार्थियों (भैया-बहिनों) के सर्वांगीण एवं समग्र विकास हेतु आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में गणित मेला, विज्ञान मेला प्रमुख गतिविधियाँ हैं जो विद्यालय से प्रारंभ होकर संकुल, जिला, संभाग एवं प्रांत तथा क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होती हैं।
विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद समारोह, संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाता है। अखिल भारतीय गणित मेले का आयोजन 6 से 9 नवंबर 2025 तक सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन विद्याधाम, जालंधर (पंजाब) में किया जा रहा है। इस मेले में संपूर्ण देश से विभिन्न स्तरों पर चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। विद्या भारती के 11 क्षेत्रों से 300 विद्यार्थियों की सहभागिता इसमें रहेगी।
इसमें आयोजित होने वाली गतिविधियां:-
1. वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता।
2. गणित प्रदर्श (मॉडल) प्रतियोगिता
3. गणित पत्र- प्रस्तुति प्रतियोगिता
4. गणित प्रयोग प्रतियोगिता।
सर्वहितकारी विद्या भारती ने 1995 से वैदिक गणित को अपने पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया है। कक्षा प्रथम से द्वादश तक गणित शिक्षण के साथ-साथ वैदिक गणित की विधियाँ भी विद्यार्थियों (भैया/ बहनों) को पढ़ाई जाती हैं जो उनकी गणितीय दक्षताओं को बढ़ाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी होती हैं।
प्राचीन काल से चली आ रही भारत में गणित की उज्जवल परम्परा से भैया बहिनों को अवगत कराकर वर्तमान चुनौतियों का सामना करने में समर्थ पीढ़ी का निर्माण कर भविष्य के गणितज्ञ तैयार करना, यही इस गणित मेले का उद्देश्य है।











